यवतमाल: रेलवे कर्मियों के 952 जर्जर मकानों वाली जमीन अधिग्रहण की तैयारी
Yavatmal Railway Land Acquisition News: रेलवे कर्मचारियों की सहूलियत के लिए कभी करोड़ों रुपये का भारी-भरकम बजट खर्च कर बसाई गई रेलवे कॉलोनी आज पूरी तरह से बदहाली, खंडहर और प्रशासनिक अनदेखी का शिकार बन चुकी है। दशकों पहले रेल कर्मियों के रहने के लिए सुव्यवस्थित ढंग से बनाए गए करीब 952 क्वार्टर अब सालों से खाली पड़े-पड़े धूल खा रहे हैं।
इस बीच, विभाग के गलियारों से छनकर आ रही खबरों के अनुसार, अब इन जर्जर घरों को ढहाकर इस बेहद कीमती सरकारी जमीन को किसी अन्य परियोजना के लिए अधिग्रहित किए जाने की चर्चाएं अचानक तेज हो गई हैं। इस संभावित प्रशासनिक फैसले ने स्थानीय नागरिकों और रेल कर्मचारियों के बीच चिंता और भारी असंतोष का माहौल पैदा कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रेलवे विभाग ने अपने मैदानी और तकनीकी कर्मचारियों को बेहतर जीवन स्तर देने के उद्देश्य से इस आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवासीय परिसर का निर्माण कराया था। इस बड़ी हाउसिंग परियोजना पर जनता के टैक्स के करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाए गए थे, ताकि कर्मचारियों को कार्यस्थल के नजदीक ही सुरक्षित और सर्वसुविधायुक्त आवास मिल सके।
लेकिन समय के चक्र और विभागीय अधिकारियों की घोर लापरवाही के चलते इन सरकारी मकानों की सुध लेना पूरी तरह बंद कर दिया गया। नतीजा यह हुआ कि रखरखाव और मरम्मत के अभाव में आज इस विशाल कॉलोनी के अधिकांश मकान पूरी तरह उजाड़ और डरावनी अवस्था में पहुंच चुके हैं।
सैकड़ों घरों की छतें और दीवारें दरक कर टूट चुकी हैं, कीमती खिड़कियां-दरवाजे असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त या चोरी कर लिए गए हैं, जबकि पूरे परिसर में इंसान कम और जहरीली झाड़ियां, आवारा पशु तथा गंदगी का साम्राज्य ज्यादा नजर आता है।
नई योजनाओं पर दोबारा धन की बर्बादी क्यों?
स्थानीय बुजुर्गों और जागरूक नागरिकों का साफ तौर पर कहना है कि यदि रेलवे के निर्माण और संपदा विभाग ने इन घरों की समय पर मामूली मरम्मत और डेंटिंग-पेंटिंग भी कराई होती, तो आज यह पूरी कॉलोनी फिर से गुलजार हो सकती थी और सैकड़ों रेल कर्मियों को किराए के मकानों में नहीं भटकना पड़ता। लेकिन विभागीय उदासीनता ने करोड़ों की राष्ट्रीय संपत्ति को कबाड़ में तब्दील कर दिया।
अब जब इस पूरी प्राइम लोकेशन वाली जमीन को किसी नए प्रोजेक्ट के नाम पर अधिग्रहित करने की सुगबुगाहट शुरू हुई है, तो लोगों के मन में तीखे सवाल उठने लगे हैं। नागरिकों का पूछना है कि जब सरकार के पास पहले से ही बने-बनाए 952 पक्के मकान उपलब्ध हैं, तो उन्हें उपयोग में लाने के बजाय जमींदोज करने और नई योजनाओं के नाम पर फिर से नए टेंडर निकालकर सरकारी धन की फिजूलखर्ची करने का क्या तुक है?
जमीन हड़पने के बजाय गरीबों और जरूरतमंदों को सौंपें आवास
इस पूरे मामले को लेकर दिग्रस शहर के स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं और श्रमिक संगठनों ने अब मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने रेलवे बोर्ड और सरकार से पुरजोर मांग की है कि इस बेशकीमती जमीन के अधिग्रहण या व्यावसायिक उपयोग की किसी भी योजना से पहले, प्रशासन इन 952 खाली पड़े मकानों को लेकर अपनी वास्तविक और स्पष्ट नीति जनता के सामने घोषित करे।
यह भी पढे़ं:-  मुंबई के ऐतिहासिक जिमखानों पर सरकारी शिकंजा! लीज रिन्यूअल के लिए महाराष्ट्र सरकार ने तैयार की सख्त शर्तें
प्रदर्शनकारियों ने एक व्यावहारिक विकल्प सुझाते हुए कहा कि यदि ये मकान तकनीकी जांच में रहने योग्य पाए जाते हैं, तो इनका तुरंत जीर्णोद्धार किया जाए और इन्हें तत्काल आवासहीन रेल कर्मचारियों, झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले अत्यंत गरीब परिवारों या बेघर जरूरतमंद लोगों को बहुत ही कम किराए पर आवंटित कर दिया जाए। ऐसा करने से करोड़ों रुपये की इस राष्ट्रीय संपत्ति को पूरी तरह बर्बाद होने से बचाया जा सकेगा।
साथ ही, नागरिकों ने इस पूरी योजना के फ्लॉप होने और सरकारी धन के दुरुपयोग की एक उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग उठाई है, ताकि दोषी अधिकारियों की जवाबदेही तय की जा सके।
यवतमाल में दिव्यांग कोटे की नौकरियों की होगी जांच, 425 कर्मचारियों पर कार्रवाई की तलवार
Yavatmal Disabled Quota Employee Verification: यवतमाल जिला परिषद में दिव्यांग आरक्षण कोटे का गलत इस्तेमाल कर नौकरी हथियाने वाले कथित बोगस और फर्जी अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ अब शासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। सर्वोच्च न्यायालय के कड़े निर्देशों की पृष्ठभूमि में यवतमाल जिला परिषद प्रशासन को अपने सभी दिव्यांग अधिकारी एवं कर्मचारियों की प्रत्यक्ष रूप से दोबारा शारीरिक जांच करानी होगी।
इस उच्च स्तरीय जांच में यदि शिक्षक या अन्य प्रशासनिक विभागों के कर्मचारी तय सरकारी मानकों के अनुरूप पात्र नहीं पाए गए, तो उन्हें सीधे अनिवार्य सेवानिवृत्ति का सामना करना पड़ेगा।
सुप्रीम कोर्ट के सख्त फैसले के बाद प्रशासनिक महकमे में मची खलबली
विश्वसनीय जानकारी के अनुसार, यवतमाल जिला परिषद में कार्यरत दिव्यांग श्रेणी के कर्मचारियों के दस्तावेजों और प्रमाणपत्रों का प्रारंभिक दस्तावेजी सत्यापन पहले ही पूरा किया जा चुका है। इसके बाद बीते फरवरी माह में एक विशेष मेडिकल बोर्ड के माध्यम से प्रत्यक्ष शारीरिक जांच का पूरा कार्यक्रम भी तय किया गया था, लेकिन अकोला जिले में मेडिकल बोर्ड के लिए आवश्यक डॉक्टरों और मानव संसाधन की कमी होने के कारण यह महत्वपूर्ण प्रक्रिया बीच में ही अधूरी रह गई थी।
अब सर्वोच्च न्यायालय के अंतिम निर्णय के बाद जिला परिषद प्रशासन ने इस जांच अभियान को युद्धस्तर पर तेज गति से आगे बढ़ाने की मुस्तैदी दिखाई है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मंदार पत्की ने इस पर आधिकारिक बयान देते हुए बताया कि न्यायालय के सख्त आदेशों के अनुपालन में दिव्यांग कर्मचारियों की शारीरिक जांच के लिए नई सूची और संबंधित रिपोर्ट पुनः उप संचालक स्वास्थ्य कार्यालय को तत्काल भेज दी गई है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पूरी जांच प्रक्रिया का तय समय सीमा में नियमित रूप से पालन किया जाएगा और यदि कोई भी कर्मचारी मानकों पर अपात्र पाया गया, तो उसकी सेवा तुरंत समाप्त करने की नियमानुसार कार्रवाई होगी।
225 शिक्षक सहित 425 कर्मचारी रडार पर
यवतमाल जिला परिषद के प्रशासनिक अभिलेखों और रिकॉर्ड के अनुसार, इस समय यवतमाल में कुल 425 से अधिक कर्मचारी और अधिकारी कड़े रूप से जांच के दायरे में आ चुके हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें सबसे अधिक संख्या प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के 225 शिक्षकों की है।
शिक्षकों के अलावा सामान्य प्रशासन विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा पंचायत विभाग के कई अन्य बड़े और छोटे अधिकारी-कर्मचारी भी इस संदिग्ध जांच सूची में शामिल हैं। इन सभी की अद्यतन और विस्तृत प्रोफाइल हाल ही में स्वास्थ्य विभाग के उप संचालक कार्यालय को आवश्यक मेडिकल टेस्ट के लिए सुपुर्द कर दी गई है।
नकली पाए गए तो छिनेंगे मुफ्त के सरकारी लाभ
विभागीय सूत्रों से संकेत मिले हैं कि यदि जांच के दौरान किसी भी कर्मचारी के अंगूठे, आंख, कान या अन्य शारीरिक दिव्यांगता के दावों में कोई भी अनियमितता या फर्जीवाड़ा मेडिकल टीम के सामने उजागर होता है, तो संबंधित कर्मचारियों को अब तक दिव्यांग कोटे के आधार पर प्राप्त हुए प्रमोशन, वेतन वृद्धि और अन्य सभी भत्ते व लाभ तुरंत छोड़ने पड़ेंगे।
यह भी पढे़ं:-  नहीं सुलझा राजनीतिक गतिरोध, नासिक MLC चुनाव में महायुति की मुश्किल बरकरार; मैदान में फिर गिरीश महाजन
इतना ही नहीं, कुछ गंभीर मामलों में जहां धोखाधड़ी का स्तर बड़ा होगा, वहां कर्मचारियों पर स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने का दबाव बनाया जा सकता है या सीधे अनिवार्य सेवानिवृत्ति की गाज गिरना तय है।
वहीं, जो बोगस कर्मचारी पहले ही इस कोटे का लाभ लेकर सेवानिवृत्त हो चुके हैं, उनके मामलों में भी सरकार द्वारा पेंशन रोकने या उस पर कठोर वित्तीय जुर्माना लगाने जैसे अभूतपूर्व निर्णय लिए जाने की प्रबल संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।
यवतमाल में लूटकांड का खुलासा, किराना व्यापारी से लूट करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार
Robbery Case News In Yavatmal: यवतमाल जिले के वडगांव जंगल थाना क्षेत्र और स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने संयुक्त रूप से एक बेहद साहसिक और त्वरित कार्रवाई करते हुए अकोला बाजार के एक प्रतिष्ठित किराना व्यापारी के साथ हुई सनसनीखेज लूटपाट का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले सात शातिर बदमाशों को धर-दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल किए गए दुपहिया वाहन और लूटी गई नकदी सहित कुल 3 लाख 10 हजार रुपये का कीमती माल बरामद किया गया है।
दुकान बंद कर लौट रहे व्यापारी पर लोहे की रॉड से हमला
बोरीसिंह गांव परिसर के पास सुनसान रास्ते पर अंधेरे का पूरा फायदा उठाते हुए इन बदमाशों ने व्यापारी सैयद ईजाज मुसा की गाड़ी को रुकवाया और उन पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश मोपेड की डिक्की को जबरन खोलकर उसमें रखे 55 हजार रुपये लूटकर रफूचक्कर हो गए। घटना के बाद घायल व्यापारी के साथ मौजूद कामगार सोहेल यूसुफ कुरैशी (निवासी रूई वाई) ने तुरंत वडगांव पुलिस थाने पहुंचकर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
पुलिस की 5 टीमों ने बिछाया जाल
व्यापारी पर हमले और लूट की इस गंभीर वारदात की सूचना मिलते ही यवतमाल के पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता और अपर पुलिस अधीक्षक अशोक थोरात ने बिना समय गंवाए सीधे घटनास्थल का मुआयना किया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए यवतमाल एसडीपीओ, एलसीबी और वडगांव जंगल थाने के सर्वश्रेष्ठ पुलिस कर्मियों को मिलाकर 5 विशेष टीमें गठित की गईं और आरोपियों को किसी भी हाल में ढूंढ निकालने के कड़े निर्देश दिए गए।
जांच टीमों ने पेशेवर तरीके से काम करते हुए तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला और गुप्त सूचनाओं के आधार पर सबसे पहले रूई गांव के ही रहने वाले एक संदेहास्पद युवक शेख हुसेन शेख मेहबूब को हिरासत में लिया। पुलिसिया अंदाज में जब शेख हुसेन से कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने उगल दिया कि उसने चंद रुपयों और पैसों के लालच में आकर अपने अन्य सात साथियों के साथ मिलकर इस पूरी साज़िश को रचा और अंजाम दिया था।
दारव्हा से भागने की फिराक में थे बाकी साथी
पकड़े गए मुख्य आरोपी शेख हुसेन ने पुलिस को यह भी बताया कि लूटी गई मुख्य रकम उनके साथी शुभम तुरे के पास सुरक्षित रखी हुई है और पुलिस की भनक लगते ही गिरोह के अन्य सभी सदस्य पैसे बांटकर जिले से बाहर भागने की तैयारी कर रहे हैं। इस इनपुट के मिलते ही अलर्ट हुई एलसीबी की टीम ने तुरंत जाल बिछाया और तकनीकी लोकेशन ट्रैकिंग के जरिए दारव्हा इलाके से भागने की फिराक में खड़े बाकी सभी आरोपियों को चौतरफा घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढे़ं:-  नागपुर: दूर हुआ मिहान सेज का ‘ब्लैकआउट’! पटरी पर लौटीं औद्योगिक गतिविधियां, कंपनियों को मिली बड़ी राहत
गिरफ्तार किए गए अन्य शातिर आरोपियों में राहुल कवले (निवासी रूई), शुभम तुरे (निवासी तरनोली), आकाश चव्हाण (निवासी तरनोली), रोहण राठोड (निवासी तरनोली), सैयद साजेब सैयद मेहफुज (निवासी रूई) और विशाल मेश्राम (निवासी मांगुल) शामिल हैं।
इस पूरी शानदार और त्वरित कार्रवाई को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में एलसीबी थाना निरीक्षक सतीश चवरे, वडगांव जंगल के पुलिस निरीक्षक विकास दांडे, एपीआई मनीष गावंडे, शिवशंकर कायंदे, सागर इंगले, भाऊराव बोकडे, तथा एलसीबी के प्रशांत हेडाऊ, रूपेश पाली, ऋतुराज मेडवे और किशोर झेंडेकर आदि जांबाज पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
यवतमाल में शिवसेना का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, जितेश नावडे और साहेबराव कांबले शिंदे गुट में शामिल
Eknath Shinde Political Strategy: राजनीति में बदलाव को स्वाभाविक माना जाता है और इसी बदलाव की एक नई मिसाल यवतमाल जिले में देखने को मिली है। सहकारिता क्षेत्र के युवा उद्यमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता जितेश नावडे ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शिवसेना में प्रवेश कर जिले की राजनीतिक चर्चाओं को नया आयाम दे दिया है। जितेश नावडे इससे पहले शिवसेना (उद्धव की सहकार आघाड़ी में सक्रिय रूप से कार्यरत थे।
सहकारिता क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़, युवाओं के बीच लोकप्रियता तथा ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक संगठनात्मक नेटवर्क को देखते हुए उनके दल परिवर्तन को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आगामी जिला परिषद एवं स्थानीय स्वराज संस्थाओं के चुनावों के मद्देनजर इस घटनाक्रम का असर राजनीतिक समीकरणों पर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। यह प्रवेश समारोह राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा राज्य के मृदा एवं जलसंधारण मंत्री संजय राठौड़ के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिवसेना विदर्भ पश्चिम के सहसंपर्क प्रमुख पराग पिंगले प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शिवसेना और पार्टी नेतृत्व के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की, जिससे पूरा सभागार उत्साह से गूंज उठा। समारोह में जितेश नावडे के करीबी समर्थक माने जाने वाले राजमोहन गिरी ने भी अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ शिवसेना का दामन थाम लिया। इससे पार्टी की संगठनात्मक ताकत और बढ़ने की चर्चा राजनीतिक गलियारों में शुरू हो गई है।
साहेबराव कांबले ने थामा धनुष-बाण
यवतमाल जिला स्थानीक स्वराज संस्था विधान परिषद चुनाव के ऐन मौके पर कांग्रेस को पटखनी देनेवाले पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार साहबराव कांबले ने आखिरकार रविवार को मुंबई में अधिकृत रूप से शिवसेना शिंदे समूह में प्रवेश किया।
केवल सप्ताहभर पहले कांबले ने पूरी महाविकास आघाडी को अंधेरे में रखते हुए चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया था। उन्होंने अब सीधे सत्ताधारियों के पार्टी में प्रवेश करने से यवतमाल की राजनीति में भूचाल आ गया है।
इस गतिविधि से जिले में कांग्रेस कमजोर हो गई है। विधान परिषद चुनाव के मैदान से नामांकन वापस लेने के बाद कांग्रेस पार्टी की ओर से दो दिनों पहले साहबराव कांबले को पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। कार्रवाई को 24 घंटे बीतने से पहले ही कांबले ने मुंबई पहुंचकर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, पालकमंत्री संजय राठोड की उपस्थिति में शिवसेना का दामन थाम लिया।
यह भी पढे़ं:-  पुणे में आस्था के केंद्र पर हमला, पुजारी अस्पताल पहुंचा
भ्रष्टाचार व जातिवाद के आरोप
शिवसेना पार्टी प्रवेश से पूर्व साहबराव कांबले ने कांग्रेस नेताओं और स्थानीक जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। साहबराव कांबले ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब केवल पैसों की भाषा करती है। जबरन उम्मीदवारी आवेदन भरवाने के बाद पैसों की डिमांड की गई। इतना ही नहीं तो जिलाध्यक्ष ने बार बार पिछडावर्गीय कहते हुए अपमान किया। अपने स्वाभिमान के लिए और कांग्रेस की कुटील नीतियों का विरोध करने के लिए उन्होंने यह निर्णय लेने का दावा किया।
दगाबाजी छिपाने के लिए दिए बयान
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एड। सचिन नाईक ने साहबराव कांबले के सभी आरोपों को खारिज करते हुए बेबुनियाद बताया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी ने कांबले जैसे कार्यकर्ता को सीधे विधान परिषद की उम्मीदवारी देकर बडा मौका दिया था। लेकिन उन्होंने अपनी दगाबाजी को छिपाने के लिए बेबुनियादी आरोप मढे है।
अमरावती-यवतमाल में कृषि पंप धारकों पर 220 करोड़ रुपये बकाया, महावितरण ने दी चेतावनी
Amravati Electricity Dues: राज्य में 7.5 हॉर्सपावर से ज़्यादा क्षमता वाले कृषि पंप का बिजली बिल भरना ज़रूरी है, और महावितरण के अमरावती सर्कल के तहत अमरावती और यवतमाल ज़िलों में इस वर्ग में आने वाले 6 हज़ार 278 कृषि पंप धारकों पर 220 करोड़ 79 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है।
बिल नहीं भरने पर बिजली आपूर्ति काटने के निर्देश क्षेत्रीय कार्यालय को दिए गए हैं, मुख्य अभियंता अशोक सालुंके ने बकाया कृषि पंप धारकों से अपील की है कि वे बकाया बिल भरकर सहयोग करें। बलिराजा फ्री बिजली स्कीम महावितरण ने साफ किया है कि बलिराजा फ्री बिजली स्कीम सभी खेती के पंप मालिकों के लिए नहीं है, बल्कि सिर्फ 7.5 HP से कम क्षमता वाले खेती के पंपों के लिए है।
महावितरण ने किया स्पष्ट
इस योजना के तहत सरकार ने ऐसे पंपों का मौजूदा बिजली बिल 2024 से मार्च 2029 तक जीरो कर दिया है। हालांकि, महावितरण ने साफ किया है कि 7।5 एचपी से ज़्यादा क्षमता वाले खेती के पंप मालिकों के लिए बिजली बिल देना ज़रूरी है। किसानों को दिन में बिजली सप्लाई देने के लिए राज्य में मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना चलाई जा रही है।
समय पर बिल भुगतान का आग्रह
इस योजना के तहत बड़े पैमाने पर डीसेंट्रलाइज़्ड सोलर प्रोजेक्ट लगाने, फीडर आइसोलेशन, नई बिजली लाइनें, ट्रांसफॉर्मर और सबस्टेशन बनाने का काम चल रहा है। ज़ोन के करीब 2 लाख 80 हज़ार किसानों में से 70 प्रतिशत से ज़्यादा किसानों को दिन में बिजली सप्लाई दी जा रही है और अगले कुछ महीनों में शतप्रतिशत किसानों को दिन में बिजली देना मुमकिन हो जाएगा।
ये भी पढ़े:  अंतरराष्ट्रीय पोहा दिवस पर नागपुर में विष्णु मनोहर ने पकाया 3,000 किलो तर्री पोहा, जानें कैसे बनाया रिकॉर्ड
6,278 कृषि पंप धारकों पर 220 करोड़ का बकाया
जोन में 7.5 HP से ज़्यादा कैपेसिटी वाले एग्रीकल्चर पंप वाले कुल 6,278 किसानों पर 220 करोड़ 79 लाख रुपये का बकाया है। इसमें से अमरावती ज़िले के 4,208 किसानों पर 116 करोड़ 33 लाख रुपये का बकाया है, जबकि यवतमाल ज़िले के 2,070 किसानों पर 104 करोड़ 79 लाख रुपये का बकाया है। इसलिए महावितरण ने बकाया किसानों से अपील की है कि वे समय पर अपने बिजली बिल का भुगतान करके सहयोग करें।
यवतमाल में 16 जून से ‘स्टॉप डायरिया अभियान’, बाल मृत्यु दर घटाने पर फोकस
Yavatmal Stop Diarrhea Campaign Monsoon: देश में पांच वर्ष से कम आयु के मासूम बच्चों की सेहत को लेकर एक बेहद चिंताजनक और डराने वाला आंकड़ा सामने आया है। सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, इस आयु वर्ग के बच्चों में होने वाली कुल मौतों में से लगभग 4.8 प्रतिशत मौतों की अकेली सबसे बड़ी वजह डायरिया है। इस जानलेवा बीमारी की वजह से दम तोड़ने वाले नौनिहालों की मृत्यु दर में भारी कमी लाने के संकल्प के साथ, महाराष्ट्र सरकार और जिला स्वास्थ्य विभाग ने एक बहुत बड़े महा-अभियान का शंखनाद कर दिया है।
वर्षा ऋतु का दूषित पानी बनता है काल
शुरुआत में माता-पिता इसे एक बेहद सामान्य या हल्की-फुल्की बीमारी समझने की भूल कर बैठते हैं, लेकिन यदि सही समय पर पीड़ित बच्चे को उचित और सटीक उपचार न मिले, तो यह बीमारी कुछ ही घंटों में बेहद गंभीर रूप अख्तियार कर लेती है और बच्चे के लिए सीधे जानलेवा साबित होती है।
पहला चरण: इस प्रारंभिक अवधि के दौरान जिला स्तर पर ठोस योजना निर्माण, विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय स्थापित करना, मैदानी स्तर पर काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों का सघन प्रशिक्षण और तहसील स्तरीय कार्यबल का मजबूत गठन किया जा रहा है।
दूसरा चरण: इस मुख्य चरण में पूरे जिले के ग्रामीण इलाकों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, आशा वर्करों के जरिए घर-घर जाकर जीवन रक्षक ओआरएस के पैकेट और जिंक की गोलियों का मुफ्त वितरण होगा तथा स्वच्छता बनाए रखने के लिए बड़े पैमाने पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
यह भी पढे़ं:  रिटेल पंपों से थोक डीजल खरीदने पर होगी जेल; महाराष्ट्र में ईंधन की कालाबाजारी पर लगाम, जानें सरकार का ये फैसला
स्वास्थ्य केंद्रों में रहेगा दवाओं का बंपर स्टॉक
अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए यवतमाल प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। सभी छोटे-बड़े ग्रामीण उप-स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक अस्पतालों में ओआरएस और जिंक टैबलेट्स का पर्याप्त और एडवांस बंपर स्टॉक सुरक्षित रखने की हिदायत दी गई है। इसके साथ ही रेडियो, पोस्टर्स और सूचना-शिक्षा-संचार गतिविधियों के माध्यम से स्वास्थ्य कर्मी गांव-गांव और सुदूर ढाणियों तक जाकर माताओं को स्वच्छता का पाठ पढ़ाएंगे।
यवतमाल जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने लापरवाही बर्दाश्त न करने की चेतावनी देते हुए इस पूरे महा-अभियान की जमीनी हकीकत बयां करने वाली समग्र अंतिम रिपोर्ट आगामी 5 अगस्त तक मुख्य जिला कार्यालय में हर हाल में प्रस्तुत करने का सख्त आदेश जारी किया है।
विदर्भ का दर्द बरकरार: यवतमाल में नहीं थम रहीं किसान आत्महत्याएं, 5 माह में 105 किसानों ने दी जान
Yavatmal Vidarbha Farmer Crisis: यवतमाल देश भर में किसानों की लूट और शोषण का अंतिम चरण आत्महत्या पर जाकर खत्म होता है। इस लूट इको सिस्टम से सर्वाधिक पीड़ित क्षेत्र विदर्भ है। यहां किसान आत्महत्या प्रभावित जिलों में शामिल यवतमाल में किसानों की आत्महत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वर्ष 2026 के पहले पांच महीनों में ही जिले में 105 किसानों ने आत्महत्या कर ली है। इनमें से 69 मामलों की जांच अभी भी लंबित है, जबकि 17 मामलों को सहायता के लिए पात्र और 19 मामलों को अपात्र घोषित किया गया है।
किसान आत्महत्याओं ने राष्ट्रीय चिंता का रूप लिया
जिले में किसान आत्महत्या की पहली दर्ज घटना वर्ष 1986 में साहेबराव करपे के रूप में सामने आई थी। इसके बाद वर्ष 2001 से शासन स्तर पर किसान आत्महत्याओं का आधिकारिक रिकॉर्ड रखा जाने लगा। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2001 से 2006 के बीच 777 किसानों ने आत्महत्या की थी।
बढ़ती घटनाओं को देखते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में इस गंभीर समस्या पर राष्ट्रीय स्तर पर विचार किया गया और राष्ट्रीय किसान आयोग का गठन किया गया। साथ ही विदर्भ के लिए विशेष आर्थिक पैकेज और कर्जमाफी की घोषणा भी की गई।
कृषि संकट गहराया, किसान आत्महत्याएं थमने का नाम नहीं ले रहीं
बावजूद इसके आत्महत्याओं पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पाया। कृषि क्षेत्र में लगातार बढ़ते संकट, प्राकृतिक आपदाएं, सूखा, फसल नुकसान, साहूकारों और बैंकों का कर्ज, बीमारी तथा कृषि उत्पादों को उचित मूल्य नहीं मिलने जैसी समस्याओं ने किसानों की आर्थिक स्थिति को कमजोर कर दिया है।
यह भी पढ़ें:- झुलसते नागपुर में गर्मी से राहत के संकेत, विदर्भ में 15 जून तक मानसून की दस्तक; 8 जून को आंधी-बारिश का अलर्ट
खेती लगातार घाटे का सौदा बनती जा रही है, जिसके चलते किसानों में निराशा बढ़ रही है। वर्ष 2001 से 2026 तक के 25 वर्षों में जिले में कुल 6,625 किसानों ने आत्महत्या की है। इनमें से 2,763 मामलों को पात्र माना गया, जबकि 3,785 मामलों को विभिन्न कारणों से अपात्र घोषित किया गया। 77 मामले अब भी जांच प्रक्रिया में लंबित हैं।
वर्ष 2026 में किसान आत्महत्याओं की स्थिति
माह
कुल मामले
पात्र
अपात्र
जनवरी
19
8
8
फरवरी
21
5
3
मार्च
22
1
5
अप्रैल
28
3
2
मई
15
1
1
कुल
105
17
19
यवतमाल में खरीफ ऋण वितरण ने पकड़ी रफ्तार, 59 हजार किसानों ने उठाया 727 करोड़ का कर्ज
Kharif Season Farm Credit Yavatmal: खरीफ सीजन नजदीक आते ही किसानों को बीज, खाद और कृषि कार्यों के लिए निधि की आवश्यकता बढ़ जाती है। इस समय में किसान फसल ऋण के लिए बैंकों का रुख कर रहे हैं। वर्ष 2026-27 के खरीफ सीजन के लिए बैंकों को 2,200 करोड़ रुपये के फसल ऋण वितरण का लक्ष्य दिया गया था। बीते 31 मई तक इस लक्ष्य का 33.1 प्रतिशत पूरा करते हुए 59,889 किसानों को कुल 727 करोड़ 50 लाख रुपये का फसल ऋण वितरित किया गया है।
पिछले कुछ दिनों से जिले में हो रही बेमौसम बारिश के कारण किसानों ने खरीफ सीजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मानसून की संभावना को देखते हुए किसान बीज और उर्वरकों की खरीद में जुट गए हैं। खेती के लिए आवश्यक पूंजी की व्यवस्था करने हेतु किसान बड़ी संख्या में बैंकों के चक्कर लगा रहे हैं। जिले में कुल 2 लाख 12 हजार 300 किसान हैं। इन्हें ध्यान में रखते हुए विभिन्न बैंकों को कुल 2,200 करोड़ रुपये का फसल ऋण वितरण लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
किसानों की प्रमुख सहकारी बैंक मानी जाने वाली यवतमाल जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक ने खरीफ सीजन 2026 के लिए 40,395 किसानों को 364 करोड़ 26 लाख रुपये का फसल ऋण वितरित किया है। बैंक ने अपने लक्ष्य का 53.6 प्रतिशत हासिल कर लिया है, जो जिले में सबसे बेहतर प्रदर्शन माना जा रहा है।
सीजन शुरू, किसान फिर साहूकारों के दरवाजे पर
हाल ही में राज्य सरकार ने पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमुक्ति योजना के तहत पात्र किसानों को दो लाख रुपये तक की कर्जमाफी देने की घोषणा की है। हालांकि शासनादेश जारी होने के बावजूद किसानों के पुराने ऋण अभी भी बैंक रिकॉर्ड में दर्ज हैं। इसके चलते कई बैंकों ने नए ऋण देने में अनिच्छा दिखाई है। ऐसे में खरीफ सीजन के ऐन मौके पर किसानों को बीज और खाद की खरीद के लिए साहूकारों का सहारा लेना पड़ रहा है।
कुल मिलाकर यवतमाल जिले में निर्धारित 2,200 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 727 करोड़ 50 लाख रुपये का फसल ऋण वितरित किया जा चुका है, जो कुल लक्ष्य का 33.1 प्रतिशत है। कृषि विभाग और बैंकिंग संस्थाओं को उम्मीद है कि मानसून के आगमन के साथ ऋण वितरण में और तेजी आएगी।
यह भी पढे़ं:-  नागपुर में शिवसेना का संगठन मिशन, कार्यकारिणी का होगा ‘पोस्टमार्टम’; रिक्त पद जल्द भरेंगे
बैंकों का प्रदर्शन (राशि लाख रुपये में)
बैंक का नाम
लक्ष्य
वितरण
प्रतिशत (%)
बैंक ऑफ बड़ौदा
6000
707
11.8
बैंक ऑफ इंडिया
7500
502
6.7
बैंक ऑफ महाराष्ट्र
13000
3541
27.2
केनरा बैंक
2000
179
9.0
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
16000
5771
36.01
इंडियन बैंक
2500
302
7.6
इंडियन ओवरसीज बैंक
2000
181
7.2
पंजाब नेशनल बैंक
2000
195
9.8
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
49500
14421
29.1
यूको बैंक
400
42
10.5
यूनियन बैंक
12000
2410
20.01
एक्सिस बैंक
4500
296
6.6
डीसीबी बैंक
1300
0
0
एचडीएफसी बैंक
6100
1480
24.3
आईसीआईसीआई बैंक
3500
440
12.06
आईडीबीआई बैंक
1300
42
3.2
इंडसइंड बैंक
400
15
3.8 / 3.08
महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक
20000
5797
29.0
जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक
68000
36426
53.6 / 53.06
मानसून से पहले खेती की तैयारी, यवतमाल में खरीफ के लिए उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक, 89 हजार टन उपलब्ध
Yavatmal Agriculture Department: यवतमाल खरीफ सीजन 2026 के लिए यवतमाल जिले में रासायनिक उर्वरकों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। जिले को विभिन्न प्रकार के उर्वरकों का कुल 2 लाख 53 हजार 400 मीट्रिक टन आवंटन प्राप्त हुआ है। इनमें से अब तक 72 हजार 363 मीट्रिक टन उर्वरकों की बिक्री हो चुकी है, जबकि विक्रेताओं के पास अभी भी 89 हजार 106 मीट्रिक टन उर्वरकों का शेष स्टॉक उपलब्ध है।
मानसून की आहट के साथ पिछले पंद्रह दिनों से किसान खेतों की तैयारी में जुट गए हैं। रोटावेटर और ट्रैक्टर की मदद से खेतों की जुताई कर खरीफ बुवाई की तैयारी की जा रही है। इसी के साथ किसान बीज और उर्वरकों की व्यवस्था में भी व्यस्त हैं। हालांकि, बीज और उर्वरकों की बढ़ती कीमतों ने सीजन की शुरुआत में ही किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ा दिया है।
खरीफ सीजन के लिए उर्वरकों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध
जिले में इस वर्ष 8 लाख 76 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसलों की बुवाई का लक्ष्य है। इसे देखते हुए कृषि विभाग ने पहले ही उर्वरकों की मांग भेज दी थी। जून माह तक जिले में 33 हजार 680 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध था, जिसमें से 16 हजार 833 मीट्रिक टन की बिक्री हो चुकी है और 16 हजार 847 मीट्रिक टन स्टॉक शेष है।
एमएआईडीसी ने अपने बफर स्टॉक लक्ष्य का 99 प्रतिशत, वीसीएमएफ ने 95 प्रतिशत तथा एमसीडीसी ने 55 प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया है। कृषि आदानों की निगरानी के लिए जिले में 36 गुणवत्ता नियंत्रण निरीक्षक तथा एक जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल कार्यरत है। किसानों की शिकायतों के समाधान के लिए निवारण कक्ष भी स्थापित किया गया है।
उर्वरकों की कीमतों में बढ़ोतरी से किसानों में नाराजगी
बुवाई के समय रासायनिक उर्वरकों के दाम बढ़ने से किसानों का बजट बिगड़ गया है। 20:20:0:13 उर्वरक की कीमत में लगभग 350 रुपये की वृद्धि होकर कीमत 1800 रुपये हो गई है। 12:32:16 उर्वरक के दाम में 200 से 300 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 10:26:26 उर्वरक तथा अमोनिया उर्वरक की कीमतों में भी 200 से 300 रुपये तक की वृद्धि दर्ज की गई है। कृषि विभाग के अनुसार खरीफ सीजन के लिए जिले में उर्वरकों की उपलब्धता पर्याप्त है और किसानों को किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी।
1 जून तक उर्वरक उपलब्धता एवं बिक्री रिपोर्ट
क्रमांक
उर्वरक प्रकार
उपलब्ध स्टॉक (मी. टन)
बिक्री (मी. टन)
शेष स्टॉक (मी. टन)
1
यूरिया
33,680
16,833
16,847
2
डीएपी
10,681
4,845
5,825
3
एमओपी
3,361
776
2,585
4
संयुक्त उर्वरक
80,751
38,098
42,653
5
एसएसपी
33,270
12,047
21,196
कुल
1,61,742
72,363
89,106
चुनावी दगाबाजी पर कांग्रेस का कड़ा प्रहार; साहेबराव कांबले और शैलेश अग्रवाल पार्टी से निलंबित
Congress Suspends Sahebrao Kamble And Shailesh Agrawal: महाराष्ट्र MLC Election 2026 के नामांकन वापसी के नाटकीय घटनाक्रम के बाद कांग्रेस पार्टी ने अनुशासनहीनता और विश्वासघात के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने नेतृत्व को अंधेरे में रखकर नामांकन वापस लेने वाले दो उम्मीदवारों, साहेबराव कांबले और शैलेश अग्रवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनकी प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी है।
कांग्रेस की रणनीति को लगा बड़ा झटका
विधान परिषद की कुल 9 सीटों में से 6 पर कांग्रेस को चुनाव से पहले ही करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। सोलापुर में उम्मीदवार का पर्चा खारिज होने के अलावा, बाकी पांच सीटों पर उम्मीदवारों ने अचानक अपने नाम वापस ले लिए, जिससे पार्टी की चुनावी रणनीति पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अब कांग्रेस केवल तीन सीटों नागपुर (अतुल लोंढे), अमरावती (हर्षदीप देशमुख) और धाराशिव-लातूर (महेश देशमुख) पर ही चुनाव लड़ रही है।
यवतमाल और वर्धा में अपनों ने ही दिया दगा
यवतमाल से कांग्रेस उम्मीदवार साहेबराव कांबले ने संख्याबल की कमी का बहाना बनाकर अपना पर्चा वापस ले लिया, जिससे शिंदे गुट की शिवसेना के उम्मीदवार दुष्यंत चतुर्वेदी की निर्विरोध जीत का रास्ता साफ हो गया। वहीं, सबसे चौंकाने वाला मामला वर्धा/चंद्रपुर सीट पर सामने आया, जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के करीबी माने जाने वाले शैलेश अग्रवाल ने पार्टी की पीठ में खंजर घोंपते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया। अग्रवाल के इस कदम से बीजेपी उम्मीदवार की राह बेहद आसान हो गई है।
यह भी पढ़ें:  महाविद्यालयों की लंबित समस्याओं पर सहसंचालक से मिला शैक्षिक महासंघ, जल्द समाधान का आश्वासन
पर्दे के पीछे बड़ी डील की चर्चा
सूत्रों और राजनीतिक हलकों में यह चर्चा जोरों पर है कि इन उम्मीदवारों का ऐन वक्त पर पीछे हटना किसी बड़े अर्थकारण या वित्तीय लेनदेन का हिस्सा है। आरोप लग रहे हैं कि बीजेपी के साथ सांठगांठ कर करोड़ों रुपये की डील के तहत यह चुनावी दगाबाजी की गई है। कांग्रेस ने इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए न केवल निष्कासन की कार्रवाई की है, बल्कि पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच के आदेश भी दिए हैं। अब महाराष्ट्र की जनता और राजनीतिक विश्लेषकों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि इन बागियों का अगला कदम क्या होगा।
यवतमाल में स्मार्ट मीटर जांच अभियान पर उठे सवाल, नागरिकों ने एसपी से मांगा स्पष्टीकरण
Question Raised Over Smart Meter Inspection Drive in Yavatmal: यवतमाल शहर के विभिन्न रिहायशी इलाकों में महावितरण (MSEDCL) द्वारा चलाए जा रहे स्मार्ट मीटर लगाने, मीटरों की क्रॉस-चेकिंग और बिजली चोरी के खिलाफ विशेष अभियान को लेकर अब एक नया प्रशासनिक विवाद खड़ा हो गया है। इस कार्रवाई के दौरान महावितरण की टीम के साथ तैनात किए गए भारी पुलिस बंदोबस्त को लेकर आम नागरिकों के मन में गहरा भ्रम, शंकाएं और विभिन्न प्रकार की चर्चाएं पैदा हो गई हैं।
इसी संवेदनशील विषय पर वास्तविक स्थिति को स्पष्ट करने और अपनी शंकाओं के समाधान के लिए शहर के प्रबुद्ध नागरिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सीधे जिला पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय पहुंचकर उन्हें एक लिखित निवेदन सौंपा है।
सरकारी काम में बाधा डालना मकसद नहीं,
नागरिकों द्वारा यवतमाल पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए निवेदन में साफ तौर पर कहा गया है कि शहर के वार्ड क्रमांक 16 सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में जब महावितरण की टीम जांच के लिए पहुंची, तो उनके साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। अचानक इतनी बड़ी तादाद में पुलिस की तैनाती देखकर आम नागरिकों में भय और भ्रम का माहौल बन गया।
प्रतिनिधिमंडल ने यवतमाल पुलिस प्रशासन के समक्ष यह पूरी तरह स्पष्ट किया है कि उनका इरादा किसी भी सरकारी विभाग की वैधानिक कार्रवाई या जांच में बाधा उत्पन्न करना बिल्कुल नहीं है। वे केवल इस बात की पृष्ठभूमि और कानूनी प्रक्रिया को समझना चाहते हैं कि एक सामान्य मीटर जांच अभियान के लिए इतने बड़े सुरक्षा तंत्र की आवश्यकता क्यों महसूस हुई। नागरिकों ने सीधे तौर पर मांग की है कि इस अभियान के दौरान पुलिस बंदोबस्त उपलब्ध कराने के ठोस और वास्तविक कारणों की जानकारी जनता के साथ साझा की जाए।
क्या कानून-व्यवस्था बिगड़ने का था इनपुट?
प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से तीखे लेकिन मर्यादित सवाल पूछते हुए यह भी जानना चाहा है कि क्या पुलिस विभाग के खुफिया तंत्र के पास संबंधित क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बिगड़ने या किसी हिंसक विरोध से जुड़ी कोई विशेष पूर्व सूचना या गुप्त रिपोर्ट थी, जिसके आधार पर इतनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई"https://navbharatlive.com/maharashtra/nagpur/mahavitaran-nagpur-electricity-bill-recovery-drive-disconnection-warning-1572638.html">महावितरण के ऐसे नियमित और तकनीकी अभियानों के दौरान पुलिस विभाग की असल कानूनी भूमिका, अधिकार और जिम्मेदारियां क्या तय की गई हैं?
शहर में फैल रही गलतफहमियों और अफवाहों को रोकने के लिए प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस के आला अधिकारियों के साथ एक संक्षिप्त और शांतिपूर्ण समन्वय बैठक (चर्चा सत्र) आयोजित करने की पुरजोर मांग की है। नागरिकों का कहना है कि इस संवाद का एकमात्र उद्देश्य जमीनी हकीकत को जानना और जनता के मन में व्याप्त अविश्वास को दूर करना है।
यह भी पढे़ं:-   सुनेत्रा पवार की खाली राज्यसभा सीट पर नवनीत राणा की नजर, NCP खेमे में मचा हड़कंप
प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस विभाग के प्रति जताया सम्मान
इस पूरे विवाद के बीच, निवेदन सौंपने पहुंचे नागरिकों ने कानून व्यवस्था बनाए रखने में यवतमाल पुलिस की सदैव अग्रणी भूमिका और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की दिल से सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के प्रति उनके मन में पूरा सम्मान है और वे केवल प्रशासनिक पारदर्शिता की उम्मीद में उचित मार्गदर्शन चाहते हैं।
इस विशेष निवेदन को सौंपने वाले प्रमुख नागरिकों में अमजद खान अहमद खान, मोहम्मद सलीम मोहम्मद शकुर, परवेज अहेमद मसुदुल हसन, मुकदर अली शेर शाह, अकील रज्जाक शेख, एसके नसीर शेख सहित अन्य कई गणमान्य लोग शामिल थे, जिनके हस्ताक्षर इस ज्ञापन पर मौजूद हैं। अब देखना यह है कि नागरिकों की इस अनूठी शंका पर पुलिस प्रशासन और महावितरण की ओर से क्या आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने आता है।
Yavatmal News: पुसद में किसानों का महावितरण के खिलाफ प्रदर्शन, 12 घंटे दिन में बिजली देने की मांग
Farmers Protest Against Mahavitran In Pusad: पहले से ही प्रकृति के बदलते मिजाज और बेमौसम मार से जूझ रहे विदर्भ के अन्नदाताओं पर अब प्रशासनिक और तकनीकी लापरवाही दोहरी मार बनकर टूट रही है। यवतमाल जिले के पुसद क्षेत्र में महावितरण  की कथित घोर लापरवाही और लचर बिजली आपूर्ति प्रणाली के कारण स्थानीय किसानों की खेती गहरे संकट में घिर गई है।
किसानों का सीधा और गंभीर आरोप है कि उन्हें दिन भर में केवल 6 घंटे ही बिजली की आपूर्ति की जा रही है। इस नाकाफी बिजली सप्लाई में भी बार-बार लो-वोल्टेज और तकनीकी खराबी आने के कारण खेतों में सिंचाई पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे खड़ी फसलें पूरी तरह सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं।
दिन में 12 घंटे बिजली देने की मांग
पूरी मेहनत और पूंजी लगाने के बाद भी बिजली के अभाव में फसलों को बर्बाद होता देख किसानों का सब्र अब पूरी तरह टूट चुका है। इसी गंभीर समस्या से त्रस्त होकर निंबी, पार्डी, गणेशपुर और कवडीपुर सहित आसपास के दर्जनों गांवों के पीड़ित किसानों ने एकजुट होकर पुसद स्थित महावितरण के कार्यकारी अभियंता कार्यालय पर दस्तक दी।
किसानों ने अपनी बदहाली को बयां करते हुए अधिकारियों को एक कड़क ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने मुख्य रूप से मांग उठाई है कि कृषि पंपों को सुचारू रूप से चलाने के लिए दिन के समय कम से कम 12 घंटे लगातार और निर्बाध (बिना ट्रिपिंग के) बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
लागत निकालना हुआ मुश्किल; किसानों ने दागे तीखे सवाल
ज्ञापन सौंपने पहुंचे किसानों ने महावितरण के रवैये पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि आज के दौर में रासायनिक खाद, उन्नत बीज और बुवाई से लेकर कटाई तक की मजदूरी की लागत कई गुना बढ़ चुकी है। ऐसे में कर्ज लेकर की गई खेती को यदि समय पर पानी नहीं मिला, तो फसलों का नष्ट होना तय है।
किसानों ने कड़े शब्दों में सवाल उठाया कि यदि महावितरण की इस अघोषित बिजली कटौती और पानी की कमी के चलते उनकी फसलें खेतों में ही दम तोड़ देती हैं, तो इस भारी आर्थिक नुकसान की जिम्मेदारी कौन सा अधिकारी या विभाग लेगा?
मांगें पूरी न होने पर महावितरण दफ्तर के बाहर आमरण अनशन का ऐलान
अन्नदाताओं ने महावितरण प्रशासन को दोटूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि उनकी जायज मांगों पर तुरंत संज्ञान लेकर बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं किया गया, तो क्षेत्र के तमाम ग्रामीण और किसान पुसद स्थित महावितरण के मुख्य कार्यालय के सामने बोरिया-बिस्तर लेकर बैठ जाएंगे और उग्र अनिश्चितकालीन धरने के साथ-साथ आमरण अनशन शुरू कर देंगे।
यह भी पढे़ं:-  झटाला, घोटी और मारेगांव तालाबों में अनियमितता की शिकायत, 50 लाख तक के भुगतान पर उठे सवाल
किसानों की प्रमुख मांगों में कृषि पंपों के लिए दिन में 12 घंटे बिजली देने के अलावा ग्रामीण फीडर और स्थानीय ट्रांसफॉर्मरों में आने वाले तकनीकी फाल्ट को तुरंत ठीक करने के लिए 24 घंटे तकनीकी टीम तैनात करने की मांग शामिल है। साथ ही बिजली गुल रहने से जिन किसानों की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं, उनके खेतों का तुरंत पंचनामा कराकर सरकार से उचित मुआवजा दिलाने की वकालत भी की गई है।
इस विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान गजानन जाधव, गणेश सावंत, दीपक मोरे, संतोष आंबोरे, अरुण नागुलकर, पंजाबराव ढेकले, मामा जाधव, दिगंबर देशमुख, संतोष अनकुले, रमेश भोणे, रवि मारोटकर, मल्हारी मुले, अजय गरड और किसान मित्र मधुकर चव्हाण सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित थे।
यवतमाल: झटाला, घोटी और मारेगांव तालाबों के नाम पर फर्जीवाड़ा, गाद निकाले बगैर रकम हड़पने का आराेप
महाराष्ट्र सरकार इस पर पानी की तरह पैसा बहा रही है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। घाटंजी तहसील के झटाला, घोटी और मारेगांव के प्रमुख तालाबों से बिना गाद निकाले ही लाखों रुपये का सरकारी भुगतान हड़पने का एक बड़ा और गंभीर आरोप लगाया गया है। यह सनसनीखेज शिकायत अधिवक्ता नीलेश चवरडोल ने संबंधित उच्चाधिकारियों को लिखित रूप में दी है।
सिर्फ उद्घाटन के लिए पहुंचे अफसर
शिकायतकर्ता अधिवक्ता के मुताबिक, इन तीनों तालाबों से गाद निकालने का महत्वपूर्ण काम एक स्थानीय बहुउद्देशीय संस्था (एनजीओ/सोसाइटी) को ठेके पर सौंपा गया था। कार्य के शुभारंभ के नाम पर केवल बड़े-बड़े अधिकारियों और नेताओं की मौजूदगी में एक औपचारिक उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित कर फोटो खिंचवा ली गई। आरोप है कि इस दिखावे के बाद न तो संस्था का कोई कर्मचारी कभी मौके पर काम करने पहुंचा और ना ही तालाब परिसर में गाद निकालने वाली जेसीबी या पोकलेन जैसी भारी मशीनें दिखाई दीं।
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि शासन के किसी भी प्रतिनिधि, जिम्मेदार तकनीकी कर्मचारी या क्षेत्रीय अधिकारियों ने मौके पर जाकर यह भौतिक सत्यापन (क्रॉस चेक) करने की जहमत तक नहीं उठाई कि वास्तव में तालाबों से कितनी गाद निकाली गई और कितने जरूरतमंद किसानों को वितरित की गई।
प्रति तालाब 40 से 50 लाख का बिल
शिकायत में सीधे तौर पर आरोप मढ़ा गया है कि योजना के जनहितैषी उद्देश्यों को पूरी तरह दरकिनार कर दिया गया और अधिकारियों का पूरा ध्यान प्रत्येक तालाब के नाम पर 40 से 50 लाख रुपये तक का फर्जी भुगतान निकालने पर केंद्रित रहा। अधिवक्ता चवरडोल ने सबूत पेश करते हुए बताया कि झटाला तालाब में गाद निकासी के कार्य का शासकीय उद्घाटन 28 मार्च 2025 को किया गया था, जिसका जियो-टैग फोटो रिकॉर्ड में दर्ज है।
परंतु, जब जमीनी स्तर पर जांच की गई तो चौंकाने वाला सच सामने आया। उद्घाटन के लगभग छह महीने बाद यानी 25 सितंबर 2025 को पहली बार गाद निकालने का वास्तविक कार्य शुरू होने का जियो-टैग रिकॉर्ड दर्ज है। मार्च से सितंबर के बीच का यह लंबा अंतराल पूरे प्रशासनिक तंत्र और ठेकेदार संस्था को गहरे संदेह के घेरे में खड़ा करता है।
इस गड़बड़झाले को लेकर जब सूचना के अधिकार के तहत आधिकारिक जानकारी मांगी गई, तो संबंधित जल संरक्षण विभाग ने जानकारी देने से पूरी तरह पल्ला झाड़ लिया, जिससे यह आशंका और मजबूत हो गई है कि इस बड़े भ्रष्टाचार को दबाने की कोशिश की जा रही है।
यह भी पढे़ं:-  यवतमाल और वर्धा-चंद्रपुर-गड़चिरोली में निर्विरोध जीत, नागपुर-भंडारा-अमरावती में छिड़ेगी सियासी जंग
संजय राठौड़ और विधायक तोडसम से उच्च स्तरीय जांच की मांग
अधिवक्ता निलेश चवरडोल ने मानसून की भारी बारिश शुरू होने से पहले एक आपातकालीन कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि झटाला, घोटी और मारेगांव तालाबों की तत्काल प्रभाव से प्रत्यक्ष और निष्पक्ष तकनीकी जांच कराई जाए। यदि इस जांच में किसी भी प्रकार की वित्तीय हेराफेरी या भ्रष्टाचार की पुष्टि होती है, तो संबंधित बहुउद्देशीय संस्था को ब्लैकलिस्ट किया जाए और जिम्मेदार भ्रष्ट अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ फौजदारी मामला दर्ज हो।
इस संवेदनशील घोटाले की गूंज अब मंत्रालयों तक पहुंच चुकी है। अधिवक्ता चवरडोल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी यवतमाल सहित राज्य के मुख्यमंत्री, जिले के पालकमंत्री व मृदा एवं जलसंधारण मंत्री संजय राठौड़ तथा आर्णी-केलापुर विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक प्रो. राजू तोडसम को सबूतों के साथ लिखित शिकायत सौंपकर इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय सीआईडी या विभागीय जांच कराने की पुरजोर मांग की है।
गोरक्षक हत्या मामले में बड़ी सफलता, हैदराबाद से गिरफ्तार हुआ आठवां आरोपी
Yavatmal Police Arrested the Cattle Murder Accused in Hyderabad: यवतमाल जिले के बहुचर्चित और अत्यंत संवेदनशील गोरक्षक हत्या प्रकरण में फरार चल रहे एक और मुख्य आरोपी को दबोचने में स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) की टीम ने अंतरराज्यीय स्तर पर एक बड़ी और महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल की है। हत्या की खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी लगातार अपनी पहचान छुपाकर पड़ोसी राज्य तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में पनाह लिए हुए था। इस हाई-प्रोफाइल मामले में एलसीबी द्वारा की गई यह आठवीं बड़ी गिरफ्तारी है। पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी की शिनाख्त शेख अरबाज शेख अहमद हुसैन (उम्र 24 वर्ष), निवासी राजेंद्र प्रसाद वार्ड, उमरखेड़ के तौर पर की गई है।
दो दिनों तक हैदराबाद में डेरा डालकर एलसीबी ने बुना चक्रव्यूह
गोरक्षक की नृशंस हत्या के बाद से ही आरोपी शेख अरबाज पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ था। इसी बीच यवतमाल जिला स्थानीय अपराध शाखा की साइबर व सर्विलांस विंग को पुख्ता तकनीकी विश्लेषण और बेहद गोपनीय सूत्रों से इनपुट मिला कि आरोपी इस समय हैदराबाद शहर में कहीं छिपा बैठा है।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल एक्शन मोड में आते हुए एक विशेष खोजी दस्ते का गठन किया। पीएसआई शरद लोहकरे के कुशल नेतृत्व में सहायक फौजदार मुन्ना आडे, police हेड कांस्टेबल कुणाल मुडोकार तथा पुलिस कांस्टेबल सुनील पंडागले की इस जांबाज टीम को तुरंत हैदराबाद के लिए रवाना किया गया। पुलिस टीम ने लगातार दो दिनों तक हैदराबाद के घने रिहायशी इलाकों में छिपकर तकनीकी लोकेशन खंगाली और गुप्त जानकारियां जुटाईं। आखिरकार, कड़े पहरे और सघन तलाशी के बाद 4 जून की तड़के करीब 3 बजे पुलिस टीम ने आरोपी के सटीक ठिकाने पर अचानक धावा बोलकर उसे नींद की हालत में ही दबोच लिया।
मैलार्डेवपल्ली क्षेत्र से हुआ अरेस्ट; उमरखेड़ पुलिस को सौंपा
एलसीबी की टीम ने हैदराबाद के मैलार्डेवपल्ली (Mailardev-pally) पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले राजेंद्र नगर जोन इलाके से आरोपी शेख अरबाज को घेराबंदी कर हिरासत में लिया। इसके बाद स्थानीय कागजी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को आगे की गहन न्यायिक और कानूनी जांच-पड़ताल के लिए उमरखेड़ पुलिस स्टेशन के सुपुर्द कर दिया गया है।
उमरखेड़ को हिलाकर रख देने वाले इस संवेदनशील हत्याकांड के आठवें आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाने की यह बेहद सफल और साहसिक कार्रवाई यवतमाल जिला पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक थोरात, उपविभागीय पुलिस अधिकारी हनुमंत गायकवाड तथा स्थानीय अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सतीश चवरे के कड़े और कुशल मार्गदर्शन में पूरी की गई।
इस पूरे अंतरराज्यीय ऑपरेशन को अंजाम देने और सफलता की दहलीज तक पहुंचाने में पीएसआई शरद लोहकरे, धीरज बांडे, मुन्ना आडे, कुणाल मुंडोकार, संतोष भोरगे, रमेश राठोड़, सुभाष जाधव, तेजाब रणखांब, सुनील पंडागले सहित एलसीबी पुसद और उमरखेड़ की संयुक्त टीम ने अपनी जान जोखिम में डालकर अत्यंत महत्वपूर्ण व सराहनीय भूमिका निभाई है। स्थानीय पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि फरारी के दौरान हैदराबाद में इस आरोपी को और किन-किन लोगों ने आश्रय व वित्तीय मदद पहुंचाई थी।
यवतमाल विधान परिषद चुनाव: भाजपा बागी ने नामांकन वापस लिया, दुष्यंत चतुर्वेदी का निर्विरोध निर्वाचन तय
अब उनकी जीत की केवल औपचारिक घोषणा शेष है। इससे पहले कांग्रेस उम्मीदवार साहबराव कांबले ने बुधवार को अचानक अपना नामांकन वापस ले लिया था, जिससे चतुर्वेदी की जीत लगभग तय मानी जा रही थी। हालांकि भाजपा के बागी उम्मीदवार नितिन भुतड़ा के फैसले पर सभी की नजरें टिकी हुई थीं।
कांग्रेस गुट में नाराजी नितिन भुतड़ा ने नामांकन
दाखिल करते समय ही स्पष्ट कर दिया था कि वे पार्टी नेतृत्व के निर्देशों का पालन करेंगे। इसी के तहत नामांकन वापसी के अंतिम दिन उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार सैयद फारुख और साजिद बेग ने भी चुनाव मैदान से हटने का फैसला किया। इस बीच, कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार होने के बावजूद साहबराव कांबले द्वारा पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को विश्वास में लिए बिना नामांकन वापस लेने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है।
चर्चा है कि कांग्रेस जिला अध्यक्ष सचिन नाइक ने कांबले को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है। साथ ही कांबले के शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल होने की अटकलें भी तेज हो गई हैं। नितिन भुतड़ा ने जारी बयान में कहा कि वे भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं और पार्टी हित को सर्वोच्च मानते हुए उन्होंने अपना नामांकन वापस लिया है। इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है कि यवतमाल स्थानीय स्वराज्य संस्था निर्वाचन क्षेत्र से एक बार फिर यवतमाल जिले के बाहर का उम्मीदवार विधान परिषद में पहुंचने जा रहा है।
यवतमाल जिले को परिपक्व, समृद्ध और वैचारिक राजनीति की परंपरा प्राप्त है। राजनीतिक मतभेदों के बावजूद जिले के हितों से जुड़े मुद्दों पर सभी दलों के नेता एक साथ आने की परंपरा यहां लंबे समय से कायम है। इसी परंपरा की झलक यवतमाल स्थानीय स्वराज्य संस्था विधान परिषद चुनाव में एक बार फिर देखने को मिली। राज्य के मृदा एवं जलसंधारण मंत्री तथा जिले के पालकमंत्री संजय राठोड ने शुरुआत से ही इस चुनाव को निर्विरोध कराने के लिए प्रयास किए।
विभिन्न दलों के नेताओं से उनके अच्छे संबंध, महायुति के भीतर समन्वय और राज्य के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन के बल पर महायुति के अधिकृत उम्मीदवार दुष्यंत चतुर्वेदी के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हुआ। राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार सहित महायुति के वरिष्ठ नेताओं के सहयोग से संभावित राजनीतिक मुकाबले के बावजूद चुनाव निर्विरोध संपन्न हो सका। 446 मतदाताओं वाले इस निर्वाचन क्षेत्र में शुरुआत में कड़े मुकाबले की संभावना जताई जा रही थी।
यह भी पढे़ं:-  Chhatrapati Sambhajinagar: वर्षभर में सैकड़ों पेड़ों की अवैध कटाई, शिकायतें सिर्फ आठ, पांच मामलों में एफआईआर
महाविकास आघाड़ी ने वापस लिया उम्मीदवार
संख्याबल कम होने के बावजूद महाविकास आघाड़ी ने प्रारंभ में चुनाव लड़ने का निर्णय लिया था। लेकिन मंत्री राठौड़ द्वारा विभिन्न दलों के नेताओं से लगातार संवाद स्थापित किए जाने के बाद महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार साहबराव कांबले ने अपना नामांकन वापस ले लिया, जिससे निर्विरोध निर्वाचन की प्रक्रिया को गति मिली। इसे समन्वय की राजनीति का नया मॉडल करार दिया जा रहा है।
दिग्रस पुलिस का प्रो-रेड अभियान, तीन गांवों में छापेमारी से अवैध धंधेबाजों में हड़कंप
इस विशेष ऑपरेशन के तहत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और जवानों की अलग-अलग टीमों ने अचानक कई गांवों में पहुंचकर सघन जांच-पड़ताल, नाकाबंदी और कड़ी निगरानी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस की इस अचानक हुई हलचल से ग्रामीण क्षेत्रों के अपराधियों और अवैध धंधेबाजों में हड़कंप मच गया है।
तीन प्रमुख गांवों में एक साथ रवाना की गईं विशेष पुलिस टीमें
पुलिस विभाग से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 3 जून को दिग्रस पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले ग्राम हरसुल, आमला तिवरी तथा विठोली गांव को लक्षित करते हुए विशेष पुलिस टीमों को एक साथ रवाना किया गया था। इस पूरे अभियान को बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया ताकि संदिग्धों को संभलने का मौका न मिल सके।
गांवों में कार्रवाई का ब्यौरा इस प्रकार रहा
ग्राम हरसुल में खुद दिग्रस के पुलिस निरीक्षक मुंडे के कुशल मार्गदर्शन और उपस्थिति में बड़े पैमाने पर जांच अभियान चलाया गया। दूसरी तरफ, ग्राम आमला तिवरी में पुलिस उपनिरीक्षक गिरी के नेतृत्व में दिग्रस पुलिस की एक मुस्तैद टीम ने गांव के कोने-कोने में गश्त लगाई और संदिग्ध ठिकानों की बारीकी से जांच की।
इसी सिलसिले में तीसरे दल ने ग्राम विठोली में सहायक पुलिस निरीक्षक (एपीआई) वाघमारे के नेतृत्व में मोर्चा संभाला और वहां के चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखते हुए संदिग्ध गतिविधियों को खंगाला।
नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना मुख्य उद्देश्य
मंगीफाटा में चोरों का आतंक: पेट्रोल पंप से 2 लाख नकद, 2 बाइक समेत 3.04 लाख का माल पार
Bike Theft Gang Busted in Pandharkawada: राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 पर स्थित मंगीफाटा क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक ही रात में चोरी की कई बड़ी वारदातों को अंजाम देकर पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। शातिर चोरों ने एक पेट्रोल पंप को निशाना बनाते हुए वहां से भारी नकदी उड़ाई, परिसर से दो मोटरसाइकिलें चुराईं और घर में सो रहे एक व्यक्ति की जेब काटकर नकद राशि साफ कर दी। चोरों ने अलग-अलग वारदातों से कुल 3 लाख 4 हजार रुपये मूल्य के माल पर हाथ साफ किया है। मंगलवार सुबह जब इन घटनाओं का खुलासा हुआ, तो मंगीफाटा और आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया।
पेट्रोल पंप का दराज तोड़कर उड़ाए 2 लाख 4 हजार रुपये
कर्मचारी की पल्सर और एक अन्य होंडा शाइन बाइक भी चोरी
चोरों ने केवल नकद राशि पर ही संतोष नहीं किया, बल्कि पेट्रोल पंप पर नाइट ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी आकाश भीमराव आत्राम की एमएच-29 सीडी-4534 नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल भी चुरा ली, जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये आंकी गई है। इसी रात चोरों ने मंगीफाटा क्षेत्र में ही रहने वाले संजितकुमार अर्जुन राम के घर में भी सेंध लगाई।
संजितकुमार अपने घर में सो रहे थे, तभी चोरों ने चालाकी से उनकी पैंट की जेब काटकर उसमें रखे 10 हजार रुपये नकद उड़ा लिए। इसके साथ ही चोरों ने पास के ही परिसर से दशरथ दादाजी राऊत की एमएच-34 बीके-7163 नंबर की होंडा सीबी शाइन मोटरसाइकिल भी गायब कर दी, जिसकी कीमत लगभग 40 हजार रुपये है।
यह भी पढ़ें:-  नितिन गडकरी करेंगे नागपुर के ‘ग्रीन महाअभियान’ का आगाज; सुयोगनगर से होगी 5 लाख पौधे लगाने की शुरुआत
करंजी में जियो टॉवर की केबल चोरी करने का भी हुआ प्रयास
उसी रात मंगीफाटा से कुछ दूरी पर स्थित करंजी में रिलायंस जियो टॉवर परिसर में भी केबल चोरी का एक प्रयास किया गया। हालांकि, वहां ड्यूटी पर मौजूद सतर्क कर्मचारी ने एक संदिग्ध व्यक्ति को देख लिया, जिसके बाद पकड़ा जाने के डर से आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
इन सभी सिलसिलेवार घटनाओं के बाद पांढरकवडा पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चोरों की तलाश के लिए जाल बिछाया है और आगे की गहन तकनीकी जांच पुलिस उपनिरीक्षक सचिन रघुपती द्वारा की जा रही है।
यवतमाल में बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार; 3 मोटरसाइकिल बरामद
Bike Theft Gang Busted in Yavatmal: यवतमाल शहर पुलिस स्टेशन के डिटेक्शन ब्रांच की टीम ने वाहन चोरी के एक मामले का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई तीन मोटरसाइकिलें भी बरामद कर ली हैं, जिनकी सामूहिक बाजार कीमत 1 लाख 11 हजार रुपये आंकी गई है।
अस्पताल परिसर से गायब हुई थी मोटरसाइकिल
पुलिस विभाग से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, फरियादी अंकुज बाबूराव आवाले ने 2 जून को यवतमाल शहर पुलिस थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि उनकी होंडा पैशन प्लस मोटरसाइकिल (एमएच-29-एक्स-8269) स्थानीय सरकारी अस्पताल परिसर के पास खड़ी थी, जिसे किसी अज्ञात चोर ने चुरा लिया।
काफी खोजबीन करने के बाद भी जब वाहन का कहीं कोई सुराग नहीं मिला, तब यवतमाल शहर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 442/2026 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी जांच शुरू की थी।
सीसीटीवी फुटेज और गोपनीय सूचना से मिला सुराग
मामले की गंभीरता को देखते हुए यवतमाल पुलिस निरीक्षक के निर्देश पर डिटेक्शन ब्रांच पथक ने तुरंत जांच की दिशा तय की। टीम ने सबसे पहले घटना स्थल और उसके आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसी दौरान पुलिस को अपने विश्वस्त सूत्रों से एक गोपनीय सूचना मिली कि अशोक नगर यवतमाल निवासी आयुष दया सगोज (19) और प्रेम गौतम मेश्राम (21) ने मिलकर इस चोरी को अंजाम दिया है।
इस पुख्ता इनपुट के आधार पर डीबी टीम ने चापडोह चौफुली क्षेत्र में सुनियोजित तरीके से जाल बिछाया और दोनों संदिग्धों को घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया।
कड़ाई से पूछताछ में उगला सच; तीन दोपहिया वाहन जब्त
थाने लाकर जब दोनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उन्होंने अस्पताल परिसर से बाइक चोरी करने की बात कबूल कर ली। इतना ही नहीं, उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई मुख्य मोटरसाइकिल सहित दो अन्य वाहन भी बरामद किए, जिनके मालिकाना हक को लेकर आरोपी कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके।
जब्त किए गए वाहनों में 26,000 रुपये मूल्य की एक हीरो होंडा स्प्लेंडर, 60,000 रुपये कीमत की एक हीरो डीलक्स (एमएच-29-एवी-8901) और 25,000 रुपये मूल्य की एक बजाज डिस्कवर शामिल है। पुलिस ने दोनों के पास से कुल 1,11,000 रुपये का मुददामाल जब्त किया है।
यह भी पढे़ं:-  उमरखेड़ में गांजा बेचने की तैयारी कर रहा युवक गिरफ्तार, 1.285 किलो मादक पदार्थ जब्त
इन पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई
वाहन चोरों के खिलाफ की गई यह सफल कार्रवाई यवतमाल के पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक थोरात, उपविभागीय पुलिस अधिकारी दिनेश बैसाने तथा पुलिस निरीक्षक रामकृष्ण जाधव के कुशल मार्गदर्शन में पूरी की गई। इसे अमलीजामा पहनाने में डीबी पथक के उपनिरीक्षक गणेश सपकाल, रावसाहब शेंडे, किरण पडघण, गौरव ठाकरे, पवन नांदेकर, पवन तडसे, प्रदीप कुरडकर, मयूर तेल्लेवार और चंद्रशेखर जाधव ने अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शहर पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इन आरोपियों ने जिले में और कितने वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।
Yavatmal MLC Election: मविआ को बड़ा झटका, कांग्रेस उम्मीदवार साहेबराव कांबले ने नामांकन वापस लिया
Yavatmal Mahayuti News: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के चलते राजनीतिक माहौल पूरी तरह से चरम पर था। इसी कड़ी में महाविकास आघाड़ी को यवतमाल में जबर्दस्त झटका लगा है। कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार साहेबराव कांबले ने चुनावी मैदान से अचानक अपना नामांकन वापस ले लिया। जिससे राजनीतिक खेमे में हलचल पैदा हो गई है। बता दें कि यवतमाल विधान परिषद चुनाव के लिए महाविकास आघाडी से साहबराव कांबले को उम्मीदवारी दी गई थीं।
उनका मुकाबला महायुति के उम्मीदवार दुष्यंत चतुर्वेदी से होनेवाला था। लेकिन उम्मीदवारी पर्चा वापस लेने के अंतिम दिन के एक दिन पहले ही कांबले ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन वापस ले लिया। नामांकन वापस लेने के संबंध में साहबराव कांबले ने बताया कि चुनाव के लिए आवश्यक संख्याबल उपलब्ध नहीं होने से यह निर्णय लिया गया। इसके अलावा उम्मीदवारी देने पर कांबले ने कांग्रेस पार्टी का भी आभार माना।
कांबले के इस निर्णय से मविआ के सामने नया राजनीतिक सवाल निर्माण हो गया है। कांबले के चुनावी मैदान से पीछे हटने के बाद मविआ कौनसे उम्मीदवार को समर्थन देगी इस ओर सभी की निगाहें टिकी हुई है। उम्मीदवारी वापस लेने का अंतिम दिन 4 जून था।
इस स्थिति में कांबले ने बुधवार को ही अपना नामांकन वापस लेने से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गरमाया हुआ है। विप चुनाव के लिए शिंदेसेना की तरफ से दुष्यंत चतुर्वेदी मुकाबले में है। वहीं भाजपा के बगावती नेता और जिला समन्वयक नितिन भूतडा ने भी अपना उम्मीदवारी आवेदन दाखिल किया है। इसके अलावा एमआईएम के 7, वंचित बहुजन आघाडी के 5, जनशक्ति के 20 और 20 निर्दलीय पार्षदों के वोट भी निर्णायक साबित होंगे।
भूतड़ा मुंबई में, तस्वीर राकां के साथ
फिलहाल भूतड़ा मुंबई शहर में डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने हाल ही में राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता व राज्यमंत्री इंद्रनील नाईक के साथ मुलाकात करने के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने से चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। यदि नितिन भूतडा ने अपनी उम्मीदवारी बरकरार रखी तो उनको भाजपा के कुछ नेताओं का अप्रत्यक्ष रूप से सर्मथन मिल सकता है।
वहीं शिंदे सेना के उम्मीदवार दुष्यंत चतुर्वेदी के सामने समीकरण जटिल हो सकते हैं। यवतमाल विधान परिषद चुनाव में केवल पार्षद मतदान करेंगे कुल 446 मतदाता चुनाव का अधिकार निभाएंगे।
महायुति का संख्याबल
सीटें
भाजपा
125
शिंदे सेना
107
राकांपा (अजित गुट)
29
कुल वोट
261
महाविकास आघाड़ी का संख्याबल
सीटें
कांग्रेस
99
शिवसेना (ठाकरे गुट)
23
राकांपा (शरद पवार गुट)
3
कुल
125
यह भी पढ़ें:- पोंभूर्णा श्मशान भूमि में पूजा को लेकर विवाद, तीन युवकों ने की मारपीट, तीन लोग घायल; जांच में जुटी पुलिस
पार्टी के साथ कोई चर्चा नहीं
नाईक इस संबंध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष एड. सचिन नाईक ने बताया कि नामांकन पर्चा वापस लेने का निर्णय लेते समय साहबराव कांबले ने पार्टी के साथ कोई चर्चा नहीं की है। अब कांग्रेस के पदाधिकारी एकसाथ बैठकर आगे का निर्णय लेंगे। लोकतंत्र को जीवित रखना है तो लड़ना पड़ेगा।
नई ऑनलाइन संच मान्यता से शिक्षकों में चिंता, बड़ी संख्या में पद प्रभावित होने की आशंका
Yavatmal Teacher Recruitment: उच्च माध्यमिक विभाग के शैक्षणिक वर्ष 202526 की ऑनलाइन संच मान्यता विद्यालयों के लॉगिन पर उपलब्ध होने के बाद शिक्षा क्षेत्र में चिंता का माहौल बन गया है। उच्च माध्यमिक शिक्षक संगठनों ने इससे पहले मोर्चे, आंदोलन और विभिन्न माध्यमों से शासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया था। इसके बावजूद संच मान्यता की कई व्यवस्थाओं को लेकर आपत्तियां अब भी कायम हैं। जिले के अनेक शिक्षकों का कहना है कि नई ऑनलाइन संच मान्यता के कारण बड़ी संख्या में शिक्षक अतिरिक्त घोषित हो सकते हैं।
वर्तमान में सेवानिवृत्ति के कारण कुछ पद रिक्त दिखाई दे रहे हैं, लेकिन ऐसी स्थिति में नई शिक्षक भर्ती के अवसर कम होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। आनलाईन संच मान्यता स्वीकृति के कुछ प्रमुख बिंदुओं पर शिक्षकों ने आपत्ति दर्ज की है। उनका आरोप है कि वर्ष 202425 के स्वीकृत पदों का उल्लेख करते समय कई जगह विसंगतियां दिखाई दे रही हैं।
महागांव में नई शिक्षा नीति पर विवाद
कुछ विद्यालयों में अंग्रेजी और मराठी विषय के शिक्षक सेवानिवृत्त हो चुके हैं, लेकिन संबंधित विषयों का कार्यभार मौजूद होने के बावजूद स्वीकृत पदों की संख्या 00 दर्शाई गई है। इसके अलावा, प्रायोगिक कक्षाओं के लिए पहले 20 विद्यार्थियों का एक बैच माना जाता था, जबकि अब 40 विद्यार्थियों का मानदंड लागू किए जाने की बात सामने आई है।
इससे शिक्षकों का कार्यभार कम दर्शाए जाने तथा पदों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना जताई जा रही है। 40 से कम विद्यार्थियों में दिखाया जा रहा 00 शिक्षकों का यह भी दावा है कि कला और विज्ञान संकाय में 40 से कम विद्यार्थी होने पर कार्यभार 00 दिखाया जा रहा है।
ये भी पढ़े:  नागपुर: जलभराव रोकने के लिए नगर पंचायत का एक्शन, मानसून से पहले बेसा-गोधनी में नाला सफाई अभियान तेज
महागांव में नई शिक्षा नीति पर विवाद
स्वाध्याय कक्षाओं के मानदंडों में हुए बदलाव के कारण पूर्णकालिक पदों के अंशकालिक अथवा सीएचबी क्लॉक ऑवर बेसिस में परिवर्तित होने की आशंका भी व्यक्त की जा रही है। फिलहाल उपलब्ध ऑनलाइन संच मान्यता को प्रारूप ड्राफ्ट स्वरूप का बताया जा रहा है।
शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों का मानना है कि इस पर व्यापक चर्चा और आपत्तियां दर्ज कराना आवश्यक है। समय रहते आवश्यक सुधार नहीं किए गए तो जिले में बड़ी संख्या में शिक्षक अतिरिक्त हो सकते हैं, ऐसी प्रतिक्रिया विभिन्न शिक्षक संगठनों की ओर से सामने आ रही है।
यवतमाल पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एपीआई और 14 पीएसआई के तबादले व सेवा विस्तार
Transfers and Service Extensions for 5 APIs and 14 PSIs In Yavatmal: यवतमाल जिला पुलिस बल में नियमित और प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। पुलिस स्थापना मंडल की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय के आधार पर जिला पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता ने जिले में कार्यरत ५ सहायक पुलिस निरीक्षकों और १४ पुलिस उपनिरीक्षकों के तबादले व सेवा विस्तार के आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। पुलिस प्रशासन के अनुसार, यह संपूर्ण फेरबदल जिले के विभिन्न पुलिस थानों और शाखाओं में मानव संसाधन का संतुलन स्थापित करने तथा सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए किया गया है।
सहायक पुलिस निरीक्षकों के तबादले और सेवा विस्तार का लेखा-जोखा
जारी किए गए आधिकारिक आदेशों के अनुसार, यवतमाल ग्रामीण पुलिस थाने में कार्यरत एपीआई प्रवीण देविदास मानकर और अवधूतवाड़ी पुलिस थाने में कार्यरत एपीआई सदानंद गोविंद सोनकांबले को उनके वर्तमान सेवा स्थल पर ही एक-एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया है। इसके साथ ही, जिला पुलिस बल की जनसंपर्क अधिकारी के रूप में कार्यरत एपीआई शुभांगी रामभाऊ गुल्हाणे को भी प्रशासनिक कारणों से उनके पद पर एक वर्ष की मुदतवृद्धि प्रदान की गई है।
स्थानांतरण की श्रेणी में, रालेगांव पुलिस थाने में पदस्थ एपीआई प्रणिती सुधाकर लजिवार का तबादला करके उन्हें पांढरकवड़ा एसडीपीओ कार्यालय में वाचक फौजदार के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, उमरखेड़ पुलिस थाने की एपीआई सारिका निलेश राऊत का तबादला दिग्रस पुलिस थाने में किया गया है।
तत्काल कार्यभार ग्रहण करने और केस डायरी हस्तांतरित करने के निर्देश
यवतमाल पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी मुख्य आदेश में सभी स्थानांतरित और नवनियुक्त पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए निर्धारित कार्यस्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने और उसकी रिपोर्ट जिला मुख्यालय को प्रस्तुत करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही, पारदर्शी कार्यप्रणाली को बनाए रखने के लिए उनके पास लंबित पड़े सभी प्रकार के अपराध, जांच, आकस्मिक मृत्यु के प्रकरण, आवेदन जांच तथा अन्य महत्वपूर्ण कानूनी दस्तावेजों को केस डायरी सहित संबंधित अधिकारियों को सौंपने की बात कही गई है।
१४ पुलिस उपनिरीक्षकों की जिम्मेदारी में बड़ा फेरबदल
सहायक पुलिस निरीक्षकों के साथ-साथ यवतमाल जिले के १४ पुलिस उपनिरीक्षकों (पीएसआई) के स्थानांतरण और सेवा विस्तार के आदेश भी जारी किए गए हैं। इस फेरबदल के तहत नेर के पीएसआई दीपक नरहरी बदरके का तबादला कलंब पुलिस थाने में, वणी में कार्यरत पीएसआई सुदाम आसार को मुकुटबन, दारव्हा पुलिस थाने के पीएसआई शिवशंकर कायंदे को स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) और अवधूतवाड़ी पुलिस थाने की महिला पीएसआई सारिका फुसे का तबादला नेर पुलिस थाने में किया गया है।
यह भी पढे़ं:-  छत्रपति संभाजीनगर में मदद के बहाने 80 साल की बुजुर्ग महिला से हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार; लोगों में भारी गुस्सा
प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए सेवा में मुदतवृद्धि का लाभ
पुलिस सेवा की तत्कालीन आवश्यकता और अधिकारियों के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए कई पुलिस उपनिरीक्षकों को एक वर्ष की मुदतवृद्धि प्रदान की गई है। इस विशिष्ट सूची में अवधूतवाड़ी के पीएसआई सूरज जगताप, उमरखेड़ के सागर इंगले, पुसद शहर की नगीनाबी शेख, पांढरकवड़ा के नितीन सुशीर, एसडीपीओ कार्यालय के वाचक फौजदार सुरेश झोटींग तथा स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) के धनराज हाके सहित ५ पीएसआई अधिकारी शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त, लोहारा पुलिस थाने में कार्यरत पीएसआई गजानन अजमिरे को उनकी आगामी सेवानिवृत्ति (रिटायरमेंट) की तारीख तक विशेष रूप से सेवा विस्तार प्रदान किया गया है। यवतमाल जिला पुलिस व्यवस्था को अधिक सुचारु बनाने की दिशा में इसे एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
अंकुरित ज्वार का चारा बना जानलेवा, यवतमाल में 22 मवेशियों की मौत, 78 की बचाई गई जान
100 Cattles Sufferes Food Poisoning In Yavatmal:  यवतमाल जिले के पांढरकवड़ा तहसील के पहापल स्थित गोरक्षण संस्थान में सोमवार को एक बेहद हृदयविदारक और गंभीर घटना सामने आई है। यहां लांग ज्वार के कोमल फुटवे  खाने से करीब 100 मवेशियों को अचानक गंभीर फूड पॉइजनिंग हो गई। इस भयानक हादसे में देखते ही देखते 22 मवेशियों ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। हालांकि, घटना की जानकारी मिलते ही पशुपालन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई की, जिसके चलते आपातकालीन उपचार से 78 मवेशियों की जान समय रहते बचा ली गई है।
चारा खाते ही बिगड़ने लगी स्थिति, संस्थान में मचा हड़कंप
प्राप्त प्रामाणिक जानकारी के अनुसार, पहापल के गोरक्षण संस्थान में आश्रित मवेशियों को नियमित खान-पान के तहत लांग ज्वार के कोमल फुटवे चारे के रूप में परोसे गए थे। इस हरे और कोमल चारे को खाने के कुछ ही समय बाद मवेशियों के शरीर में विषबाधा के तीव्र लक्षण दिखाई देने लगे। मवेशी बेसुध होकर जमीन पर गिरने लगे और उनके मुंह से झाग आने लगा। संस्थान परिसर में स्थिति को अचानक बेहद गंभीर होते देख प्रबंधन द्वारा तत्काल पशुसंवर्धन (पशुपालन) विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को इस त्रासदी की सूचना दी गई।
डॉ. अनुप कालमेघ के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम ने संभाला मोर्चा
हादसे की भयावहता को देखते हुए पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनुप कालमेघ के कुशल नेतृत्व में डॉक्टरों और सहायकों का एक विशेष उपचार दल सभी आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं के साथ तुरंत मौके पर पहुंचा। इस आपातकालीन चिकित्सा दल में व्यंकटेश सर्कलवार तथा पशुधन पर्यवेक्षक हरिभाऊ येडमे ने बेहद महत्वपूर्ण और सक्रिय भूमिका निभाई। इसके साथ ही, स्थानीय सेवादाता स्वप्नील तोटावर, प्रणित राठोड और ओमप्रकाश बुटेकर ने भी दवाओं की आपूर्ति और रात भर चले राहत एवं उपचार कार्य में डॉक्टरों का पूरा सहयोग किया।
पशु चिकित्सकों ने बिना एक पल गंवाए सभी बीमार मवेशियों को एंटीडोट और ड्रिप चढ़ाना शुरू किया, जिसके चलते गंभीर रूप से बीमार हो चुके 78 मवेशियों को मौत के मुंह से बाहर निकालने में अभूतपूर्व सफलता मिली। हालांकि, डॉक्टरों का दल पहुंचने और उपचार शुरू होने से पहले ही विष का असर ज्यादा होने के कारण 22 मवेशी दम तोड़ चुके थे।
हरे और कोमल चारे को लेकर डॉक्टरों ने जारी की विशेष चेतावनी
इस दर्दनाक घटना के बाद से संपूर्ण पांढरकवड़ा क्षेत्र के पशुपालकों और किसानों में भारी चिंता और डर का माहौल बना हुआ है। इस पृष्ठभूमि में मुख्य पशु चिकित्सकों ने सभी पशुपालकों को अपनी दुधारू और अन्य मवेशियों को सीधे खेतों से लाया गया अत्यधिक हरा और कोमल चारा खिलाने से पहले आवश्यक सावधानी बरतने की सख्त सलाह दी है।
यह भी पढे़ं:-   इरई बांध का जलस्तर तेजी से घटा, सीटीपीएस के बिजली उत्पादन पर पड़ सकता है असर
यवतमाल से चोरी की 2 बड़ी खबरें: अनाज चोर गिरोह और किसान से लूट करने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार
Two Major Theft Stories from Yavatmal: यवतमाल जिले की स्थानीय अपराध शाखा और दारव्हा पुलिस की संयुक्त टीम ने बेहद मुस्तैदी दिखाते हुए क्षेत्र में सक्रिय दो अलग-अलग शातिर आपराधिक गिरोहों को बेनकाब करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अनाज चोरी करने वाली एक टोली के साथ-साथ आधी रात को खेत में घुसकर किसान को कुल्हाड़ी दिखाकर लूटने वाले डकैतों के गिरोह को भी दबोच लिया है। इन दोनों कार्रवाइयों में पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई तुअर की बोरियां, नकदी, मोटर पंप और अपराध में इस्तेमाल किए गए कई वाहन बरामद किए हैं।
किराए के कमरे से चुरा ली थीं तुअर की २६ बोरियां
इस चोरी के मामले की गंभीरता को भांपते हुए यवतमाल के पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक थोरात और दारव्हा के एसडीपीओ ने स्थानीय बीट जमादार के साथ तुरंत घटनास्थल पर भेंट दी और स्थिति का गहन निरीक्षण किया।
पूछताछ में खुले कई राज; तीन नाबालिग भी चोरी में शामिल
पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर संदेही अमित बरडे को हिरासत में लिया। जब यवतमाल पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपने साथी तरनोली निवासी रवि बरडे, तरोडा निवासी रोशन जामनिक और तीन अन्य नाबालिगों के साथ मिलकर २६ तुअर की बोरियां चोरी करने का जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन अनाज चोरों के पास से चोरी की गई पूरी २६ तुअर की बोरियां बरामद कर लीं।
इसके साथ ही, अपराध को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की गई एक पुरानी चारपहिया गाड़ी (MH-29 V-8111) और एक पुराना ऑटो (MH-20 AS-8211) भी पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया। मुख्य आरोपी अमित बरडे, रवि बरडे और रोशन जामनिक को स्थानीय न्यायालय में पेश किए जाने के बाद पुलिस रिमांड में भेज दिया गया।
खेतों से मोटर पंप चोरी करने की बात भी कबूली
यवतमाल पुलिस रिमांड के दौरान शुरुआती दौर में तीनों आरोपी पुलिस को गुमराह करने के लिए टालमटोल वाले जवाब देते रहे। हालांकि, जब जांच अधिकारियों ने पेशेवर तरीके से कड़ाई से पूछताछ की, तो आरोपियों ने अनाज चोरी के अलावा भोपापुर, रामगांव, रामेश्वर और बरबडी परिसर के विभिन्न खेतों से कृषि मोटर पंप चोरी करने की बात भी स्वीकार कर ली। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी के मोटर पंप और केबल बेचने से मिली कुल 44 हजार 500 रुपये की नकद राशि भी बरामद करने में सफलता पाई है।
कुल्हाड़ी दिखाकर लूटने वाला दूसरा गिरोह
इसी दौरान, एलसीबी और दारव्हा पुलिस तथा एसडीपीओ की विशेष टीम ने धनापुर खेत परिसर से हथियारों के बल पर मोटर पंप और केबल चोरी करने वाले सात अन्य खतरनाक बदमाशों की टोली को भी दबोचा है। दारव्हा तहसील के धनापुर निवासी पीड़ित किसान कैलास कटके ने दारव्हा पुलिस थाने में एक आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, बीती 31 मई की रात में जब वह अपने खेत में खड़ी फसलों की सिंचाई के लिए गए हुए थे, उसी समय सात अज्ञात बदमाश अचानक उनके खेत में घुस आए।
उन बदमाशों ने किसान कैलास कटके को चारों तरफ से घेर लिया और उन पर कुल्हाड़ी तानकर जान से मारने का खौफ दिखाया। इसके बाद बदमाश अड़ान नदी के तट पर लगाया गया कृषि मोटर पंप और उसकी महंगी केबल को काटकर जबरन चुराकर ले गए थे।
यह भी पढे़ं:-  यवतमाल के उमरगांव में गहराया जलसंकट, ग्रामीण 2.5 किमी दूर से ला रहे पानी
जब्त माल की कुल कीमत ५ लाख ६९ हजार से अधिक
इस गंभीर डकैती और चोरी के मामले की तहकीकात करते हुए पुलिस ने तकनीकी सुरागों के आधार पर दारव्हा तहसील के गणेशपुर निवासी ईश्वर चव्हाण, यवतमाल के वाघाड़ी निवासी महादेव पवार, विक्की पवार, संदीप पवार, नेर तहसील के अकोला मुकीदपुर निवासी दामू पवार, यवतमाल के पचन पवार और अकोला मुकींदपुर के विलास भोसले को घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने इन सातों आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई एक चारपहिया गाड़ी, एक दोपहिया वाहन और मोबाइल फोन सहित कुल 5 लाख 69 हजार 154 रुपये का कीमती माल पूरी तरह से जब्त कर लिया है। दोनों ही मामलों में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
यवतमाल में आरटीओ अधिकारियों से 5 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, आरोपी रशीद मोहम्मद भेजा गया जेल।
Man Arrested In Yavatmal For Demanding Extortion Of ₹5 Lakh From RTO Official: स्थानीय उप-क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के अधिकारी को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के ट्रैप का भय दिखाकर 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले एक व्यक्ति को यवतमाल शहर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस घटना से आरटीओ कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रशीद मोहम्मद अहमद मोहम्मद साहब (50), निवासी कुंभारपुरा, कलंब चौक के रूप में हुई है।
एसीबी की धमकी और अधिकारियों का मानसिक तनाव
यवतमाल पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी ने मोटर वाहन निरीक्षक विजयकुमार लोखंडे और विजयकुमार अल्लमवार के खिलाफ विभिन्न शिकायतें कर पिछले कई महीनों से उन पर दबाव बनाने का प्रयास किया था। इस संबंध में पहले भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद उसके खिलाफ रंगदारी का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया था। बताया जाता है कि आरोपी अधिकारियों से समझौते के नाम पर लगातार संपर्क साधता था।
यह भी पढे़ं:-  चांदवड़ में चलती एसटी बस में भीषण आग; महिला यात्री की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, 54 यात्री सुरक्षित
5 लाख रुपये की मांग, जान से मारने की धमकी
शिकायत के आधार पर शहर पुलिस ने रंगदारी और धमकी देने का मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक सुजाता मनवर तथा जमादार सुधीर पुसदकर कर रहे है।
यवतमाल विधान परिषद चुनाव में बगावत के संकेत, 5 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन
Yavatmal MLC Election: यवतमाल स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र की विधान परिषद चुनाव प्रक्रिया में नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई। महायुति और महाविकास आघाड़ी दोनों गठबंधनों में बगावत के संकेत स्पष्ट दिखाई देने लगे हैं। सोमवार को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि तक कुल 5 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए। इससे पहले चुनाव के लिए कुल 55 नामांकन प्रपत्र लिए गए थे।
सोमवार को एक सीट के लिए महायुति की ओर से शिवसेना (शिंदे गुट) के दुष्यंत चतुर्वेदी, महाविकास आघाड़ी की ओर से कांग्रेस के साहेबराव पवार, भारतीय जनता पार्टी से नितीन भुतड़ा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) की ओर से आर्णी के साजिद बेग मिर्जा तथा दारव्हा नगर परिषद के पूर्व नगराध्यक्ष एवं वर्तमान कांग्रेस नगरसेवक सय्यद फारुख सय्यद करीम ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि स्थानीय उम्मीदवार की मांग इस बगावती रुख का प्रमुख कारण है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि ये तीन बागी उम्मीदवार अंत तक मैदान में बने रहते हैं या फिर पार्टी नेतृत्व उन्हें मनाने में सफल होता है। यदि इन उम्मीदवारों ने नाम वापस नहीं लिया तो स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र का यह चुनाव और अधिक रोचक तथा कांटे का मुकाबला बन सकता है।
यवतमाल जिले के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मांग थी कि इस बार स्थानीय नेतृत्व को अवसर दिया जाए। हालांकि उनकी उम्मीदवारी घोषित होने और नामांकन दाखिल होने के बाद असंतोष की भावना और अधिक स्पष्ट होती दिखाई दे रही है।
यह भी पढे़ं:-  यवतमाल के उमरगांव में गहराया जलसंकट, ग्रामीण 2.5 किमी दूर से ला रहे पानी
8 का मतदान, 22 को होगी मतगणना
सभी उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी विकास मीना के समक्ष प्रस्तुत किए, महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार साहेबराव पवार के नामांकन के दौरान सांसद संजय देशमुख, पूर्व मंत्री माणिकराव ठाकरे, शिवाजीराव मोघे सहित कई नेता उपस्थित थे। वहीं शिवसेना उम्मीदवार दुष्यंत चतुर्वेदी के नामांकन के समय पालकमंत्री संजय राठौड़ सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
अब नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि चुनाव मैदान में कितने उम्मीदवार बने रहेंगे। यवतमाल स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र में कुल 443 मत्तदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 18 जून को मतदान और 22 जून को मतगणना होगी।
यवतमाल के उमरगांव में गहराया जलसंकट, ग्रामीण 2.5 किमी दूर से ला रहे पानी
Yavatmal Gram Panchayat Administration Negligence Drinking Water Supply: यवतमाल तालुका के अंतर्गत आने वाले ग्राम उमरगांव के नागरिक पिछले एक महीने से भीषण जलसंकट का सामना कर रहे हैं। इस क्षेत्र की नल जल योजना के मुख्य कुएं पूरी तरह से सूख जाने के कारण बेलोरी और उमरगांव में गंभीर पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। भीषण तपन के बीच पानी के लिए तरस रहे ग्रामीणों ने अब जिला प्रशासन से तत्काल प्रभाव से वैकल्पिक उपाय योजना करने की पुरजोर मांग की है।
उमरगांव लगभग 200 से 250 की आबादी वाला एक छोटा सा गांव है, जहां आदिवासी समुदाय की संख्या सबसे अधिक है। इस वर्ष मार्च महीने से ही रिकॉर्ड तोड़ भीषण गर्मी शुरू होने के कारण यहां जलसंकट लगातार गहराता चला गया। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि स्थानीय ग्राम पंचायत प्रशासन की घोर उदासीनता और लापरवाही के कारण ही आज उन्हें इस गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
किसानों द्वारा तालाब का पानी खींचने से सूखे पेयजल स्रोत
भौगोलिक स्थिति के अनुसार, गांधीनगर, बेलोरी और उमरपोड ये तीनों ही गांव एक ही समूह ग्राम पंचायत के अंतर्गत आते हैं। बेलोरी और उमरपोड के ठीक बीच स्थित जल संग्रहण का मुख्य तालाब इस वर्ष समय से काफी पहले ही पूरी तरह सूख गया। इसके चलते तालाब के आसपास बने पेयजल के कुओं को पर्याप्त भूजल स्रोत नहीं मिल पाए।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि इस तालाब के पानी को स्थानीय किसानों द्वारा भारी हॉर्सपावर के मोटर पंपों के माध्यम से बड़े पैमाने पर खेतों की सिंचाई के लिए उपयोग किया गया। पानी के इस अंधाधुंध दोहन के कारण ही पेयजल आपूर्ति वाले मुख्य कुएं और सरकारी हैंडपंप भी समय से पहले पूरी तरह सूख गए हैं।
वर्तमान में उमरगांव में केवल एक ही हैंडपंप चालू स्थिति में है, लेकिन भूजल स्तर नीचे जाने के कारण उसमें से भी पर्याप्त पानी नहीं आ रहा है। इसके चलते मजबूर होकर ग्रामीणों को प्रतिदिन 2 से 2.5 किलोमीटर दूर जंगलों व अन्य स्थानों पर पैदल जाकर पानी ढोकर लाना पड़ रहा है।
45 डिग्री तापमान के बीच दूर से पानी लाना बेहद जोखिम भराृ
गर्मी के इस सीजन में आम नागरिकों को कपड़े धोने, बर्तन साफ करने, घरों की नियमित सफाई तथा पशुओं की प्यास बुझाने के लिए पानी की आवश्यकता आम दिनों से कहीं अधिक होती है। ऐसे संकट के समय में हैंडपंप से पर्याप्त पानी नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों को दिन-रात भारी मानसिक और शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढे़ं:-  नागपुर में ‘सड़क पर संग्राम’: नाकाबंदी के दौरान पुलिस पर भड़का बाइक सवार, हाथापायी के बाद आरोपी अरेस्ट
इतनी गंभीर जल समस्या होने के बावजूद स्थानीय प्रशासन की ओर से अब तक राहत पहुंचाने वाला कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे ग्रामीणों में ग्राम पंचायत के प्रति तीव्र नाराजगी व्याप्त है। वर्तमान में यवतमाल जिले का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर पहुंच चुका है। ऐसी झुलसाने वाली भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच इतनी दूर-दूर से पानी लाना ग्रामीणों के स्वास्थ्य के लिए बेहद जोखिम भरा और कठिन कार्य बन गया है।
ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से ग्राम पंचायत एवं उच्च प्रशासन से मांग की है कि बेलोरी और उमरपोड क्षेत्र में टैंकर या अन्य माध्यमों से तत्काल वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए, ताकि त्रस्त लोगों को इस भीषण जलसंकट से तुरंत राहत मिल सके।
उमरखेड़ में गांजा बेचने की तैयारी कर रहा युवक गिरफ्तार, 1.285 किलो मादक पदार्थ जब्त
Youth Arrested With Ganja In Yavatmal: उमरखेड़ शहर में अवैध रूप से नशीले पदार्थों की बिक्री करने वाले एक शातिर युवक को उमरखेड़ पुलिस की डिटेक्शन ब्रांच ने घेराबंदी कर रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से भारी मात्रा में 1 किलो 285 ग्राम गांजा सफलतापूर्वक जब्त किया है। पुलिस विभाग द्वारा यह सुरक्षात्मक कार्रवाई शनिवार की देर रात को योजनाबद्ध तरीके से की गई। गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान शेख इब्राहिम उर्फ इरफान शेख पाशू (उम्र 25 वर्ष), निवासी जामा मस्जिद वार्ड, उमरखेड़ के रूप में आधिकारिक तौर पर हुई है।
मार्लेगांव फाटे के पास पुलिस ने बिछाया गुप्त जाल
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उमरखेड़ पुलिस की डिटेक्शन ब्रांच के प्रमुख सागर इंगले को एक पुख्ता गोपनीय सूचना मिली थी कि नांदेड़ से उमरखेड़ की ओर आने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित मार्लेगांव फाटे के पास एक संदिग्ध युवक भारी मात्रा में गांजा लेकर उसे बेचने के उद्देश्य से खड़ा है।
इस गंभीर सूचना के आधार पर उमरखेड़ पुलिस दल ने तुरंत शासकीय पंचों की मौजूदगी में मार्लेगांव फाटे के आसपास अत्यंत सावधानी से जाल बिछाया। इसी दौरान वहां संदिग्ध रूप से घूम रहे युवक शेख इब्राहिम उर्फ इरफान शेख पाशू को पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए हिरासत में ले लिया।
प्लास्टिक की पुड़ियों से बरामद हुआ गांजा
हिरासत में लिए गए आरोपी की जब पुलिस दल द्वारा मौके पर ही बारीकी से तलाशी ली गई, तो उसके पास मौजूद लाल रंग की प्लास्टिक की पुड़ियों में पैक किया हुआ अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाजार मूल्य के अनुसार करीब 23 हजार रुपये की कुल कीमत का 1 किलो 285 ग्राम गांजा मौके पर ही सील कर जब्त कर लिया।
यह भी पढे़ं:-  गड़चिरोली में दर्दनाक घटना, गुरुपल्ली गांव में युवक ने घर में लगाई फांसी, क्षेत्र में शोक की लहर
इस अवैध कृत्य को लेकर आरोपी के खिलाफ उमरखेड़ पुलिस थाने में स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम की विभिन्न सुसंगत धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। यह पूरी सफल कार्रवाई उपविभागीय पुलिस अधिकारी हनुमंत गायकवाड़ के कुशल मार्गदर्शन में उमरखेड़ पुलिस की विशेष टीम द्वारा मुस्तैदी से पूरी की गई। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी यह माल कहां से लाया था और इसे किसे बेचा जाना था।
यवतमाल में 20.25 करोड़ की नियुक्ति डील का भंडाफोड़, केंद्रीय निगमों में पद दिलाने का झांसा देने वाले गिरफ्तार
Yavatmal News Fraud Gang: यवतमाल में केंद्रीय सरकारी निगमों में अध्यक्ष और सदस्य पद दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की कथित ठगी की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। दिल्ली के बड़े नेताओं से सीधे संपर्क होने का दावा कर राजनीतिक पद दिलाने का लालच देने वाले एक गिरोह को भाजपा के जिला समन्वयक की सतर्कता के चलते बेनकाब कर दिया गया। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
आरोपियों ने केंद्र सरकार के अधीन आने वाले विभिन्न निगमों और उपक्रमों में अध्यक्ष अथवा सदस्य पद पर नियुक्ति दिलाने का दावा किया था। इसके लिए उन्होंने कथित तौर पर 20 करोड़ 25 लाख रुपये की मांग रखी थी। आरोपियों का कहना था कि उनके दिल्ली के प्रभावशाली नेताओं और उच्च स्तर के राजनीतिक संपर्कों से सीधे संबंध हैं, जिनके माध्यम से वे मनचाहे पदों पर नियुक्ति करवा सकते हैं।
मामले का खुलासा तब हुआ जब भाजपा के जिला समन्वयक नितिन भूतड़ा को इस प्रस्ताव पर संदेह हुआ। उन्होंने सतर्कता दिखाते हुए आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी और कथित बातचीत के दौरान स्पाय कैमरे की सहायता से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। बताया जा रहा है कि उन्होंने वीडियो रिकॉर्डिंग, बातचीत और अन्य दस्तावेजी प्रमाण पुलिस को सौंपे, जिसके आधार पर जांच शुरू की गई।
सरकारी पद दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी का खुलासा
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने केंद्र सरकार के अधीन संचालित 42 निगमों की एक सूची भेजी थी, जो पहली नजर में आधिकारिक दस्तावेज जैसी प्रतीत होती थी। इस सूची के माध्यम से उन्होंने यवतमाल जिले के कुछ राजनीतिक रूप से सक्रिय लोगों का विश्वास जीतने का प्रयास किया। आरोपियों ने कथित तौर पर कहा था कि सूची में से पसंदीदा निगम चुन लिया जाए और संबंधित पद पर नियुक्ति लगभग तय मानी जाए।
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि इस कथित नियुक्ति के बदले आरोपियों ने 20.25 करोड़ रुपये की डील प्रस्तावित की थी। पुलिस का मानना है कि यह सुनियोजित तरीके से लोगों को प्रभाव, राजनीतिक पहुंच और सरकारी पदों का लालच देकर ठगने की कोशिश थी।
शिकायत के आधार पर यवतमाल के अवधूतवाड़ी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लौकिक जगन्नाथ फुलकर, विश्वजीत सुरेश राठोड और गणेश लालसिंग राठोड को गिरफ्तार कर लिया है।
पद दिलाने के नाम पर ठगी, पुलिस जांच तेज
मामले की जांच नंदकुमार काले और उनकी टीम द्वारा की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों ने पहले किसी अन्य व्यक्ति या संगठन को इसी तरह का झांसा देकर ठगने का प्रयास किया था या नहीं। साथ ही उनके राजनीतिक संपर्कों और वित्तीय लेन-देन की भी पड़ताल की जा रही है।
यह भी पढ़ें:- सिद्धार्थ उद्यान के पास सुधारी गई जर्जर जलवाहिनी; छत्रपति संभाजीनगर के कई इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित
यह मामला एक बार फिर इस बात की याद दिलाता है कि सरकारी नियुक्तियों, बोर्डों और निगमों में पद दिलाने के नाम पर होने वाले दावों की सत्यता जांचे बिना किसी भी प्रकार का आर्थिक लेन-देन करना गंभीर जोखिम पैदा कर सकता है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि ऐसे किसी भी प्रस्ताव या प्रभावशाली संपर्कों के नाम पर मांगी जाने वाली रकम के मामलों में सतर्क रहें और संदेह होने पर तुरंत पुलिस को जानकारी दें।
उमरखेड़ पुलिस की छापेमार कार्रवाई में 80 किलो मांस जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार
Illegal Cattle Slaughterhouse Raid In Yavatmal: यवतमाल जिले के उमरखेड़ गांव कि पुलिस ने शनिवार को दोपहर नागापुर-रुपाला क्षेत्र स्थित तातारशा मदरसे के पास एक शेड पर छापा मारकर अवैध गोवंश वध के मामले का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने चार आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया, जबकि दो आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे। उमरखेड़  पुलिस ने घटनास्थल से 80 किलो गोमांस तथा वध में उपयोग किए जाने वाले हथियारों सहित कुल 31 हजार 900 रुपये का मुद्देमाल जब्त किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में एजाज अहमद शेख यूसुफ (रहीमनगर), मोहम्मद जहूर मोहम्मद यूसुफ (ताजपुरा वार्ड), शेख निसार शेख उस्मान (डॉ. जाकिर हुसैन वार्ड) तथा हमीद खान नूर खान (तातारशा वार्ड) का समावेश है। वहीं फरार दो आरोपियों के खिलाफ पशु संरक्षण कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गोपनीय सूचना पर पुलिस दल ने की घेराबंदी
उमरखेड़ पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि नागापुर-रुपाला क्षेत्र के एक शेड में गोवंशीय पशु का अवैध वध कर मांस की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर उमरखेड़  पुलिस उपनिरीक्षक गणेश मुंढे, पुलिस उपनिरीक्षक सागर इंगले तथा उनके दल ने पंचों की उपस्थिति में तत्काल छापेमार कार्रवाई की। पुलिस वाहन को आते देख आरोपियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान दो आरोपी भाग निकले, जबकि चार को पुलिस ने घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ लिया।
तलाशी में गोमांस और धारदार हथियार बरामद
शेड की तलाश के दौरान उमरखेड़ पुलिस को एक गोवंशीय पशु के वध के प्रमाण मिले। घटनास्थल से करीब 80 किलो गोमांस, एक कुल्हाड़ी, आठ सत्तूर, चाकू तथा अन्य धारदार हथियार बरामद किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 31 हजार 900 रुपये बताई गई है।
यह भी पढे़ं:-  Heavy Rain Storm: यवतमाल में आंधी तूफान और मूसलाधार बारिश का कहर, पेड़ और बिजली के खंभे गिरे
कार्रवाई के दौरान पशु चिकित्सकीय अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। मांस के नमूने लेकर उन्हें रासायनिक विश्लेषण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। यह कार्रवाई थानेदार शंकर पांचाल के मार्गदर्शन में जमादार जयकुमार राठोड़ तथा अंमलदार प्रफुल घुसे द्वारा की गई। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
Heavy Rain Storm: यवतमाल में आंधी तूफान और मूसलाधार बारिश का कहर, पेड़ और बिजली के खंभे गिरे
Pandharkawada Heavy Rain Storm: यवतमाल जिले में आर्णी और पांढरकवड़ा शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार दोपहर करीब 3 बजे आंधी तूफान और मूसलाधार बारिश ने जोरदार दस्तक दी। आकाशीय बिजली की कड़कड़ाहट के साथ हुई इस जोरदार मानसून पूर्व बारिश से कई स्थानों पर विशाल पेड़ उखड़कर जमीन पर गिर गए, जबकि कुछ संवेदनशील इलाकों में बिजली के खंभे गिरने से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।
अचानक आए इस तीव्र तूफान और मूसलाधार बारिश से बड़े पैमाने पर निजी व सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान होने की प्राथमिक जानकारी सामने आई है। आर्णी शहर में दोपहर लगभग 3 से 3.30 बजे के बीच तेज हवाओं के साथ भारी बारिश दर्ज की गई। हवा की रफ्तार इतनी अधिक थी कि शहर के कई हिस्सों में पेड़ धराशायी हो गए। कुछ स्थानों पर ये पेड़ सीधे घरों पर गिरने से मकानों को भारी क्षति पहुंची है।
उड़ीं मकानों की छतें, जनजीवन पूरी तरह प्रभावित
पांढरकवड़ा शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों में भी मूसलाधार बारिश ने स्थानीय जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। यहां तूफान के कारण कई घरों को नुकसान पहुंचा है। कुछ ग्रामीण व शहरी स्थानों पर कच्चे मकानों की टीन की छतें हवा में उड़ गईं, जबकि कई जगहों पर पेड़ दुकानों और खड़े वाहनों पर गिरने की अप्रिय घटनाएं भी हुईं। घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय नगर परिषद, आपदा प्रबंधन दल और महावितरण के कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बिजली लाइनों के मरम्मत कार्य में जुट गए हैं।
सौभाग्य से इस भीषण प्राकृतिक आपदा में जिले में कहीं से भी किसी प्रकार की जनहानि होने की सूचना नहीं है। हालांकि, अनेक नागरिकों को बड़े पैमाने पर आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। स्थानीय प्रशासन की ओर से नुकसान का सटीक आकलन करने और पंचनामा करने की प्रक्रिया तुरंत शुरू कर दी गई है। इस वर्ष मानसून कमजोर रहने की संभावना की चर्चाओं के साथ ही आंधियों के इस दौर से लोग पूरी तरह भय में जी रहे हैं।
बिजली व्यवस्था को पूरी तरह सुधारने में लगेगा समय
तूफान के चलते कई जगहों पर बिजली के मुख्य तार टूटने की घटनाएं भी सामने आई हैं। तेज हवाओं के कारण कुछ प्रमुख क्षेत्रों में बिजली के खंभे उखड़कर गिर गए, जिससे शहर के कई हिस्सों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। महावितरण के अधिकारियों के अनुसार, बुनियादी ढांचे को पहुंचे नुकसान को देखते हुए बिजली व्यवस्था को पूरी तरह बहाल करने और सुचारू करने में कुछ समय लग सकता है।
यह भी पढे़ं:- टिपेश्वर अभयारण्य में शिकार को लेकर भिड़े बाघिन और तेंदुआ, “डेज़ी” बाघिन के हमले में 4 वर्षीय तेंदुए की मौत
भीषण और गर्म मौसम में आ गई हल्की ठंडक
पिछले एक महीने से लगातार जारी भीषण गर्मी और उमस से परेशान शहरवासियों को इस अचानक हुई बारिश के बाद मौसम में हल्की ठंडक महसूस हुई है और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। हालांकि, तेज आंधी और तूफान से उत्पन्न हुई वर्तमान विपरीत परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन ने सभी नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।
Maharashtra Wildlife News: टिपेश्वर अभयारण्य में बाघिन और तेंदुए के बीच हुए संघर्ष में लगभग चार वर्षीय तेंदुए की मौत हो गई। इस घटना ने एक बार फिर अभयारण्य में वन्यजीवों के बीच शिकार को लेकर होने वाले संघर्ष को उजागर किया है। यह घटना अभयारण्य के पारवा वन परिक्षेत्र के माथनी वृत्त अंतर्गत बोथ बीट के कक्ष क्रमांक 138 में घटित हुई। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि बाघिन और तेंदुए के बीच हुए प्राकृतिक संघर्ष में तेंदुए की मृत्यु हुई है।
नियमित गश्त के दौरान वन मजदूरों की नजर इस पर पड़ी।उन्होंने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। डॉ. रणजीत नाले के नेतृत्व में डॉ. पायघन और डॉ. कालमेघ ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण की।
यह पूरी कार्रवाई टिपेश्वर के सहायक वन संरक्षक उदय आव्हाड, वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रशांत सोनुले, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत नाले, मानद वन्यजीव रक्षक रमजान विरानी तथा निसर्ग मित्र मंच के अध्यक्ष सुबोध कालपांडे की उपस्थिति में की गई। वनपाल शशांक सोनटक्के, चंद्रकांत हेमके, वनरक्षक दिगंबर पोटे, स्मिता बेलेकर आदि उपस्थित थे। उक्त संपूर्ण कार्रवाई विभागीय वन अधिकारी उत्तम फड के मार्गदर्शन में की गई।
यह भी पढ़ें:-  गड़चिरोली में जंगली हाथियों का भारी आतंक, किसानों की फसलों और सोलर पैनल समेत सीसीटीवी कैमरों को किया तबाह
तेंदुए के शव को सुरक्षित बाहर निकाला
क्षेत्र दुर्गम होने के कारण वहीं पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार करना संभव नहीं था। इसलिए तेंदुए के शव को सुरक्षित बाहर लाया गया। इसके बाद पशु चिकित्सकों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया। जांच में तेंदुए के शरीर पर कई स्थानों पर पंजों और दांतों के गहरे घाव पाए गए। तेंदुए के आवश्यक नमूने और कुछ महत्वपूर्ण अंग सुरक्षित रखे गए हैं। सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।
4 साल लंबी लड़ाई सफल: यवतमाल उपभोक्ता आयोग का आदेश- 10 किसानों को 8% ब्याज के साथ मुआवजा दे बीमा कंपनी
Yavatmal Farmers Crop Insurance Scheme: यवतमाल प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मुआवजा देने से वंचित रखे गए दस किसानों के पक्ष में यवतमाल जिला उपभोक्ता आयोग ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। आयोग ने संबंधित किसानों को बीमा दावा राशि आठ प्रतिशत ब्याज सहित अदा करने के आदेश भारतीय कृषि बीमा कंपनी को दिए हैं।
फसल बीमा लाभ के लिए किसानों द्वारा शुरू की गई चार साल लंबी लड़ाई आखिरकार सफल रही। अतिवृष्टि के कारण कपास, सोयाबीन, तुअर और ज्वार की फसलें बर्बाद होने पर किसानों ने बीमा कंपनी से मुआवजे की मांग की थी, लेकिन कंपनी ने दावा खारिज कर दिया था।
फसल बीमा से वंचित किसानों को आयोग से राहत
इसके बाद घाटंजी तहसील के शिवणी गांव निवासी यशोदा मणीराम राठोड़, विनोद शेषराव आहेर, नामदेव मानसिंग जाधव, फकीरा सदाशिव चव्हाण, विलास नरसिंग राठोड़, नागोराव सदाशिव चव्हाण तथा जरंग गांव के धावरसिंग लच्छीराम राठोड़, दादाराव हरी मोहुर्ले, कृष्णा गुरुदेव मोहुलें और तुकाराम नारायण गमे ने 7 फरवरी 2022 को यवतमाल जिला उपभोक्ता आयोग में सामूहिक शिकायत दर्ज कराई थी।
साल 2022 के खरीफ सीजन में सामान्य से अधिक वर्षा होने के कारण किसानों की फसलें प्रभावित हुई थी। किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्रीमियम राशि जमा की थी। शिकायतकर्ताओं को कृषि भूमि शिवणी राजस्व मंडल में आती है। इसी मंडल के कुछ अन्य किसानों को बीमा लाभ दिया गया था, लेकिन इन किसानों को लाभ से वंचित रखा गया। मंडल के लिए घोषित बीमा राशि भी उन्हें नहीं दी गई थी।
कंपनी ने शासन के निर्देशों का किया था उल्लंघन
मामले की सुनवाई आयोग के अध्यक्ष डॉ. रवींद्र उल्हास मराठे और सदस्य अनिल तोष्णीवाल की उपस्थिति में हुई, सुनवाई के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार मंजूर बीमा राशि भी किसानों को नहीं दी गई थी।
यह भी पढ़ें:-यवतमाल में पहली बार ‘फार्मर ग्रुप लीग’, किसानों के लिए अनोखी प्रतियोगिता; विजेताओं को मिलेगा अध्ययन दौरा
इसके बाद आयोग ने सभी किसानों को बीमा दावा राशि आठ प्रतिशत ब्याज सहित देने के आदेश दिए। साथ ही प्रत्येक शिकायतकर्ता को मानसिक और शारीरिक परेशानी के लिए दो हजार रुपये तथा वाद खर्च के रूप में एक हजार रुपये देने का भी निर्देश जारी किया गया।
प्रतियोगिता के दौरान किए गए सभी कार्यों का वीडियो रिकॉर्डिंग, छायाचित्र और रजिस्टर संधारित करना प्रतिभागियों के लिए अनिवार्य रहेगा, चारों स्तर सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले विजेताओं का 15 अगस्त को प्रमाणपत्र देकर सम्मान किया जाएगा, साथ ही विजेताओं को अंतरराज्यीय, राज्यस्तरीय और जिलास्तरीय अध्ययन दौरे में शामिल होने का अवसर भी मिलेगा, प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण 26 मई से 10 जून तक गूगल फॉर्म और गांव के सहायक कृषि अधिकारी के माध्यम से किया जा सकता है।
‘फार्मर ग्रुप लीग’ से आधुनिक खेती को बढ़ावा
4 चरणों के आधार पर किया जाएगा मूल्यांकन
फार्मर ग्रुप लीग प्रतियोगिता में चार चरणी के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा, इसमें मृदा एवं बीज प्रबंधन, फसल पद्धति एवं कृषि तकनीक, जैविक इनपुट एवं कीट-रोग प्रबंधन, क्षमता निर्माण, प्रसार एवं तकनीकी उपयोग जैसे चार प्रमुख स्तर शामिल हैं। पहले चरण में मृदा एवं बीज प्रबंधन के अंतर्गत मिट्टी परीक्षण, बीज अंकुरण परीक्षण, बीज उपचार, गोबर खाद, वर्मी कम्पोस्ट तथा हरी खाद के लिए प्रति किसान एक-एक अंक दिए जाएंगे।
दूसरे चरण में फसल पद्धति एवं कृषि तकनीक के तहत बीबीएफ एवं टोकन यंत्र का उपयोग, ट्रैप कॉप तथा अंतरफसल पद्धति के लिए प्रति एकड़ एक-एक अंक निर्धारित किए गए हैं।
यह भी पढ़ें:-नागपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से धक्का-मुक्की; मोर्चे में कई नेता गिरफ्तार
तीसरे चरण के पहले भाग में जैविक उत्पाद निर्माण के अंतर्गत वनस्पति आध्धारित कीटनाशक, जीवामृत और घनजीवामृत निर्माण के लिए एक अंक, जबकि बायोडायनामिक कम्पोस्ट तैयार करने पर दो अंक मिलेंगे, वहीं दूसरे भाग में कीट एवं रोग नियंत्रण के अंतर्गत हुमा इल्ली नियंत्रण अभियान, ट्रायकोकार्ड, फेरोमोन ट्रैप, चिपकने वाले ट्रैप और पक्षी बैठने की व्यवस्था जैसे उपायों के लिए एक-एक अंक दिए जाएंगे।
चौथा चरण सबरी महत्वपूर्ण माना गया है। इसमें कृषि प्रशिक्षण सहभागिता के लिए एक अंक, जलतारा खेत सोख गड्डा निर्माण के लिए दो अंक तथा खेत भ्रमण, कार्यशाला और गांव से बाहर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित करने पर प्रति कार्यक्रम पांच अंक दिए जाएंगे।
आदिवासी नहीं वनवासी? बयान को लेकर यवतमाल में बवाल, बिरसा ब्रिगेड का विरोध, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
यह ज्ञापन बिरसा ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरविंद कुलमेथे के मार्गदर्शन में जिलाध्यक्ष प्रा. वसंत कनाके के नेतृत्व में सौंपा गया। इस दौरान शामादादा ब्रिगेड के अध्यक्ष शैलेश गाडेकर, सुमित आत्राम, पंकज मडावी, सूरज मरस्कोल्हे, मधुकर मडावी, सामाजिक कार्यकर्ता आकाश मेटकर, सुंदर यादव सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें:-परीक्षा है या ‘अग्निपरीक्षा’, गोंदिया में छात्रों ने की एग्जाम टालने की मांग; हीट स्ट्रोक के डर से बढ़ी चिंता
आदिवासी समाज की अपनी अलग पहचान, संस्कृति, परंपरा और इतिहास है। स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी वीरों के योगदान और बलिदान को भी उल्लेखनीय बताया गया। इस दौरान डॉ. शैलेश आत्राम, तुलशीराम कुमरे, मंगेश उईके, गजानन मडावी, तुलशीराम पेंदोर, तुलशीराम मडावी, अंकुश माफुर, मनोहर राऊत, मुरलीधर जुमनाके और भय्याजी कनाके सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
आदिवासी समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची
यवतमाल, घाटंजी तहसील के सकल आदिवासी समाज ने तीव्र नाराजगी व्यक्त की। समाज के लोगों का कहना है कि इस शब्द प्रयोग से देशभर के करोड़ी आदिवासी समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसी के विरोध में गुरुवार 29 मई को घाटंगी तहसील के सकल आदिवासी समाज के पदाधिकारी और नागरिक एकत्रित हुए तथा तहसीलदार घाटंजी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर घटना की निंदा की।
इस दौरान जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष माणिकराव मेश्राम, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष आकाश आत्राम, बिरसा ब्रिगेड तहसील अध्यक्ष उमेश कुडुमते, उपाध्यक्ष कुंडलिकराव आत्राम, सरपव जयतुजे मेश्राम, बंडू तोडसाम, कैलास कोरवते, मधुकर घोडाम, बलिराम उईके, सौरभ मरसकोल्हे, सुनील मेश्राम, सुनील आडे, मयूर येवले, नंदकुमार देवतले सहित तहसील के कई सरपंच एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
यवतमाल का ‘डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अध्ययन कक्ष’ बदहाल, छात्रों ने प्रशासन पर उठाए सवाल
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बनाए गए इ स महत्वाकांक्षी प्रकल्प की वर्तमान दयनीय स्थिति ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूर्व विधायक मदन येरावार की संकल्पना से वर्ष 2020-21 में शुरू किए गए इस अध्ययन कक्ष का मुख्य उद्देश्य एमपीएससी, यूपीएससी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले स्थानीय छात्रों को सभी आवश्यक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना था।
निधि के खर्च को लेकर उठ रहे सवालिया निशान
लगभग 120 विद्यार्थियों की बैठक क्षमता वाले इस अध्ययन केंद्र के सुचारू संचालन के लिए शासन की ओर से हर वर्ष विशेष निधि भी उपलब्ध कराई जाती है। लेकिन यहां अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों का सीधा आरोप है कि यह सरकारी निधि वास्तव में छात्रों की सुविधाओं पर खर्च हो रही है या कहीं और, यह सवाल अब गंभीर रूप से उठने लगा है। इस अध्ययन कक्ष का संपूर्ण प्रबंधन जिला सेतु समिति के अधीन है और जिलाधिकारी इसके पदेन अध्यक्ष हैं।
इसके बावजूद, पिछले तीन महीनों से यहां नियुक्त लाइब्रेरियन लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। सबसे गंभीर बात यह है कि उनकी अनुपस्थिति में प्रशासन द्वारा कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई। इसके चलते अब अध्ययन कक्ष को रोजाना समय पर खोलने, बंद करने और उसकी पूरी देखरेख की जिम्मेदारी स्वयं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों पर आ गई है।
छत हुई क्षतिग्रस्त और वाई-फाई सेवा भी ठप
अध्ययन कक्ष के सौंदर्गीकरण के लिए परिसर में बनाए गए गार्डन की भी वर्षों से भारी उपेक्षा की जा रही है। मुख्य भवन के अंदर लगी पीओपी की छत कई जगहों से टूटकर क्षतिग्रस्त हो चुकी है और वहां कबूतरों ने अपने घोंसले बना लिए हैं। इसके कारण लगातार होने वाली गंदगी और शोर छात्रों के अध्ययन में बड़ी बाधा बन रहे हैं।
आज के डिजिटल युग में ऑनलाइन तैयारी करने वाले छात्रों के लिए इंटरनेट सुविधा बेहद आवश्यक है, लेकिन यहां पिछले कई महीनों से वाई-फाई सेवा पूरी तरह बंद पड़ी है। इसके कारण विद्यार्थी ऑनलाइन क्लासेस, डिजिटल अध्ययन सामग्री और अन्य महत्वपूर्ण शैक्षणिक गतिविधियों से वंचित हो रहे हैं। इसके साथ ही, वर्ष 2020-21 में खरीदी गई पुरानी पुस्तकों से ही छात्रों को मजबूरी में पढ़ाई करनी पड़ रही है।
विद्यार्थियों ने प्रशासन से नई पुस्तकें और अद्यतन नोट्स उपलब्ध कराने की भी मांग की है। छात्रों का कहना है कि उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बनाई गई इस अध्ययन कक्ष का मूल उद्देश्य ही अब समाप्त होता दिखाई दे रहा है।
यह भी पढे़ं:-  नागपुर: कलमना में मनोरोगी युवक ने ईंट-पत्थर से वार कर अपने ही दोस्त को उतारा मौत के घाट
विद्यार्थियों ने जिलाधिकारी से की तुरंत समाधान की मांग
नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर परेशान विद्यार्थियों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि इस गंभीर समस्या का तुरंत संज्ञान लेकर समाधान किया जाए। उन्होंने स्थायी रूप से दो शिफ्ट में दो अलग-अलग लाइब्रेरियन नियुक्त करने, वाई-फाई सेवा तत्काल चालू करने, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने तथा परिसर में पसरी गंदगी और सूअरों की समस्या को हमेशा के लिए खत्म करने की मांग की है। यवतमाल शहर के इस प्रमुख अध्ययन केंद्र की यह स्थिति छात्रों के लिए गहरी चिंता का विषय बन चुकी है।
विद्यार्थियों ने यह अपेक्षा व्यक्त की है कि जिलाधिकारी विकास मीना इस मामले में संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब-तलब कर अध्ययन कक्ष की स्थिति में जल्द से जल्द ठोस सुधार सुनिश्चित करेंगे।
दिग्रस में हर्षोल्लास से मनाई गई बकरी ईद, हजारों लोगों ने अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज
Eid Ul Azha Namaz In Yavatmal: दिग्रस शहर सहित पूरे तहसील क्षेत्र में आज ईद-उल-अजहा अर्थात बकरी ईद का पवित्र त्योहार बड़े उत्साह, धार्मिक आस्था और बेहद शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। दिग्रस-अर्णी रोड पर स्थित देरवाड़ा क्षेत्र में सुबह से ही मुस्लिम समाज के नागरिकों की भारी भीड़ देखने को मिली, जहां हजारों मुस्लिम भाइयों ने सामूहिक रूप से उपस्थित होकर ईद-उल-अजहा की विशेष नमाज अदा की। इस नमाज के दौरान पूरा परिसर आध्यात्मिक व धार्मिक वातावरण से सराबोर रहा और हर ओर आपसी भाईचारे तथा सामाजिक सौहार्द का संदेश प्रसारित हुआ।
देश में अमन-चैन और सामाजिक सौहार्द के लिए विशेष दुआ
सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का उत्कृष्ट नियोजन
ईद के इस पावन मौके पर शहर में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ बनाए रखने के लिए दिग्रस पुलिस प्रशासन की ओर से अत्यंत कड़ा बंदोबस्त किया गया था। आईपीएस अधिकारी तेजस सारडा के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस विभाग ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का उत्कृष्ट नियोजन किया।
उन्होंने स्वयं संवेदनशील स्थलों और ईदगाह चौक पर उपस्थित रहकर सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया तथा मुस्लिम समाज के नागरिकों को ईद की आत्मीय शुभकामनाएं दीं। उनकी इस संवेदनशील कार्यशैली और सुदृढ़ व्यवस्थापन की स्थानीय नागरिकों द्वारा खुले दिल से सराहना की गई।
प्रशासनिक अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस त्योहार के अवसर पर दिग्रस के प्रतिष्ठित नागरिक हाजी मुझफ्फर, हाजी अजीम खान व देरवाड़ा के सरपंच नितिन इंगोले, पुलिस पाटिल नाथूजी दत्ता चिकाळकर सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े:  Maharashtra CNG Price Hike: पेट्रोल-डीजल के बाद CNG का झटका, ऑटो-टैक्सी किराया बढ़ने की आशंका
इसके साथ ही, सामाजिक कार्यकर्ता राशिद बाबू शेख, वाजिद सलीम भाई शेख, जुबेर, शारिख शेख, अहद शेख, शाहिद अंसार, सुफियान, शोबान, सहजाद और पप्पू सहित अनेक समर्पित कार्यकर्ताओं ने संपूर्ण व्यवस्थापन को सफल और शांतिपूर्ण बनाने के लिए जमीन पर विशेष मेहनत की।
यवतमाल में डिजिटल खेतीशाला 2026 शुरू, किसानों को मिलेंगे आधुनिक खेती तकनीक के ऑनलाइन पाठ
Yavatmal Agriculture News: कृषि आयुक्त कार्यालय, पानी फाउंडेशन, नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी प्रकल्प पोकरा, उमेद अभियान तथा राज्य के प्रमुख कृषि विश्वविद्यालयों के संयुक्त तत्वावधान में किसानों के लिए सोमवार 25 मई से डिजिटल खेतीशाला 2026 का आयोजन किया गया है।
इस डिजिटल खेतीशाला के माध्यम से खरीफ सीजन की विभिन्न फसलों की आधुनिक तकनीक सीधे किसानों के खेतों तक पहुंचाई जाएगी। इस खेतीशाला में प्रतिदिन अलग-अलग फसलों के अनुसार विशेषज्ञ वैज्ञानिक और कृषि अधिकारी किसानों को सीधा मार्गदर्शन देंगे। किसानों के मन में मौजूद तकनीकी शंकाओं का समाधान ज़ूम के चैट बॉक्स या यूट्यूब के कमेंट सेक्शन में टाइप कर किया जा सकेगा।
डिजिटल खेतीशाला में विशेषज्ञों का मार्गदर्शन
किसानों को घर बैठे अथवा गांव में सामूहिक रूप से डिजिटल खेतीशाला में शामिल होने की सुविधा देने के लिए फसलों और समय का नियोजन किया गया है। किसानों को एकत्रित करने के लिए ग्राम पंचायत, स्कूल अथवा स्थानीय मंदिरों में कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल या प्रोजेक्टर के माध्यम से इस खेतीशाला का सीधा प्रसारण करने के निर्देश क्षेत्रीय तंत्र को दिए गए हैं। साथ ही गांव की कृषिताई, ग्राम कृषि विकास समिति के सदस्य और स्वयंसेवक इस कार्य में आगे आएंगे। स्थानीय कृषि सेवा केंद्रों पर भी इसका प्रसारण देखा जा सकेगा।
ये भी पढ़े:  अमरावती APMC रिपोर्ट: तुअर की कीमतों में सुधार, सोयाबीन के दाम कमजोर
खरीफ सीजन के लिए किसानों को ऑनलाइन ट्रेनिंग
इस डिजिटल खेतीशाला में ज़ूम के माध्यम से शामिल होने के लिए किसानों को अपने या परिचित व्यक्ति के मोबाइल, कंप्यूटर अथवा लैपटॉप में प्ले स्टोर से ज़ूम ऐप डाउनलोड करना होगा। अथवा गूगल पर ज़ूम लिंक ओपन कर मीटिंग आईडी और पासकोड दर्ज कर सहभागी बन सकते हैं।
साथ ही यूट्यूब पर सीधा प्रसारण देखने के लिए कृषि विभाग और पानी फाउंडेशन के चैनल पर जाकर भी सहभागी हुआ जा सकता है। यवतमाल जिला अधीक्षक मनोजकुमार ढगे ने कहा कि खरीफ सीजन में फसलों का उत्पादन बढ़ाने और आधुनिक तकनीक को अपनाने के लिए सभी किसान भाई प्रतिदिन बड़ी संख्या में इस डिजिटल खेतीशाला में शामिल हों।
Yavatmal में मुस्लिम कब्रिस्तान के मुख्य द्वार पर अतिक्रमण से नागरिक परेशान; रास्ता खुला करने की मांग
Pandharkawada Road Muslim Cemetery Encroachment: यवतमाल शहर के पांढरकवडा रोड स्थित मुस्लिम कब्रिस्तान के मुख्य प्रवेश द्वार के पास पिछले कई वर्षों से हुए अवैध अतिक्रमण के कारण स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या को देखते हुए इस अतिक्रमण को तत्काल हटाकर मुख्य रास्ता पूरी तरह खुला करने की मांग नगर परिषद प्रशासन से पुरजोर तरीके से की गई है।
इस संबंध में प्रभाग क्रमांक 15 के सक्रिय नगरसेवक मोहम्मद शाकीर ने नगर परिषद के मुख्याधिकारी को एक आधिकारिक ज्ञापन सौंपकर उक्त पूरे क्षेत्र को अविलंब अतिक्रमण मुक्त करने की मांग उठाई है।
मुख्य मार्ग संकरा होने से बढ़ी परेशानी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पांढरकवडा रोड परिसर में स्थित गुलशन नगर, कोहिनूर सोसायटी, जाफर नगर, शर्मा लेआउट, अहबाब नगर और रचना सोसायटी जैसे तमाम मुस्लिम बहुल क्षेत्रों के हजारों नागरिक ईद की नमाज अदा करने तथा अंतिम संस्कार के लिए इसी मुख्य मार्ग का उपयोग करते हुए कब्रिस्तान आते-जाते हैं।
लेकिन विडंबना यह है कि कब्रिस्तान के मुख्य प्रवेश द्वार के बिल्कुल समीप ही एक पानठेला संचालक द्वारा पक्का सीमेंट का ओटा बनाकर अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया गया है। इस पक्के निर्माण के कारण मुख्य रास्ता बेहद संकरा और बाधित हो गया है, जिससे वाहनों और पैदल चलने वालों के लिए जगह नहीं बचती है।
कुंभारपुरा के संकरे रास्ते से जाने की विवशता
स्थानीय नागरिकों और प्रभाग के निवासियों के अनुसार,यवतमाल शहर के दूर-दराज के मुस्लिम बहुल इलाकों से जब लोग जनाजे लेकर कब्रिस्तान आते हैं, तो मुख्य द्वार बाधित होने के कारण उन्हें मजबूरन कुंभारपुरा क्षेत्र के अत्यंत संकरे और अत्यधिक भीड़भाड़ वाले रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। कुंभारपुरा मार्ग पर दिनभर रहने वाले ट्रैफिक और संकरी गलियों के चलते अंतिम यात्रा के दौरान लोगों को काफी मानसिक और शारीरिक असुविधा का सामना करना पड़ता है।
इस संवेदनहीन स्थिति को लेकर पिछले काफी समय से स्थानीय मुस्लिम समाज के नागरिकों में नगर परिषद प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी और असंतोष बढ़ रहा है।
सड़क व्यवस्थित होने से मिलेगी बड़ी राहत
परिसर के प्रबुद्ध नागरिकों का साफ कहना है कि यदि नगर परिषद प्रशासन इस पानठेले के अतिक्रमण को हटाकर मुख्य प्रवेश द्वार के पास एक व्यवस्थित चौड़ी सड़क और मार्ग विकसित कर दे, तो शहर के एक बड़े वर्ग को बहुत बड़ी राहत मिल जाएगी। इधर, नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष शकील अहमद तथा नगरसेवक मोहम्मद शाकीर के संयुक्त प्रयासों से इस संवेदनशील मुद्दे को लेकर लगातार प्रशासनिक स्तर पर पत्र व्यवहार और संपर्क किया जा रहा है।
यह भी पढ़े:-  कालिदास कला मंदिर के काम में देरी पर महापौर नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार; मातंगवाड़ा सबस्टेशन पर कड़ा रुख
इसके साथ ही सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए मुस्लिम कब्रिस्तान के पीछे के हिस्से में उगी जंगली झाड़ियां हटाने और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है। मुस्लिम समाज के प्रमुख लोगों ने जिला प्रशासन और नगर परिषद प्रबंधन से पुरजोर मांग की है कि कब्रिस्तान परिसर को गरिमापूर्ण व व्यवस्थित रखने तथा नागरिकों को आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बिना किसी देरी के तत्काल दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
Yavatmal: कत्ल के लिए तेलंगाना ले जाए जा रहे 28 गोवंशीय पशु मुक्त; पिकअप वाहन सहित 9.40 लाख का माल जब्त
Cattle Smuggling From Pandharkawada To Telangana Resuced: कत्ल के लिए महाराष्ट्र से तेलंगाना के आदिलाबाद ले जाए जाने की तैयारी में क्रूरता से बांधकर रखे गए 28 गोवंशीय पशुओं को पांढरकवड़ा पुलिस ने एक सफल छापेमारी के दौरान तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। इस बड़ी और प्रभावी कार्रवाई में पुलिस ने पशुओं और परिवहन में इस्तेमाल होने वाले वाहन सहित कुल 9 लाख 40 हजार रुपये का मुद्देमाल (सामग्री) जब्त किया है। पुलिस ने इस अवैध कारोबार में संलिप्त तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न कानूनी धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।
गुप्त सूचना पर खेत में मारा छापा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 मई 2026 की दोपहर को पांढरकवड़ा पुलिस को एक विश्वसनीय माध्यम से पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी कि पाटणबोरी से मांडवी मार्ग पर स्थित नदी के किनारे एक खेत में कुछ गोवंशीय पशुओं को कत्ल के उद्देश्य से बाहर भेजने के लिए बंधक बनाकर रखा गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक एल. डी. तावरे के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक नितिन सुशीर एवं क्राइम डिटेक्शन टीम ने तत्काल बिना समय गंवाए संबंधित खेत में अचानक छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को वहां 28 गोवंशीय पशु अत्यंत क्रूरतापूर्वक रस्सियों से बंधे हुए पाए गए।
आदिलाबाद ले जाने की थी तैयारी
पुलिस टीम द्वारा की गई प्राथमिक जांच और निरीक्षण में यह बात पूरी तरह साफ हो गई कि इन सभी पशुओं को अवैध रूप से कत्ल करने के इरादे से पड़ोसी राज्य तेलंगाना के आदिलाबाद शहर में ले जाने की पूरी तैयारी कर ली गई थी। मुक्त कराए गए इन मवेशियों में बड़े पैमाने पर गाय और बैल शामिल हैं, जिनकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी बेजुबान पशुओं को बंधनों से आजाद कराया।
पिकअप वाहन सहित भारी मुद्देमाल जब्त
इस दंडात्मक कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से पशुओं की अवैध ढुलाई और तस्करी में इस्तेमाल होने वाला एक पिकअप वाहन भी जब्त किया है। जब्त किए गए इस पिकअप वाहन का आधिकारिक क्रमांक एमएच 22 एएन 1278 है, जिसकी बाजार कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है। इस प्रकार पुलिस ने वाहन और गोवंश को मिलाकर कुल 9 लाख 40 हजार रुपये का माल अपने कब्जे में लिया है। इस मामले में पुलिस ने जाल बिछाकर तीन आरोपियों को नामजद किया है।
तीन आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में केस
यह भी पढ़ें –  Yavatmal: झाड़ियों में बिना चारा-पानी बांधे थे मवेशी; अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज, 28 गोवंशीय पशु मुक्त
पुलिस ने वैधानिक पंचनामा करने के बाद सभी मुक्त कराए गए गोवंशीय पशुओं को सुरक्षित रखने और उनके चारा-पानी के उचित प्रबंध के लिए नगर परिषद पांढरकवड़ा के कांजीहाउस (पशु गृह) में सुपुर्द कर दिया है। इस गंभीर मामले की आगे की सघन जांच पांढरकवड़ा पुलिस द्वारा पूरी मुस्तैदी से की जा रही है।
Yavatmal:झाड़ियों में बिना चारा-पानी बांधे थे मवेशी; अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज, 28 गोवंशीय पशु मुक्त
Bakrid Cattle Smuggling Case In Kalamb: आगामी बकरीद पर्व की पृष्ठभूमि में गोवंश तस्करी और पशुओं की अवैध कटाई पर पूरी तरह रोक लगाने के उद्देश्य से कलंब पुलिस ने एक बड़ी और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने विभिन्न संदेहास्पद ठिकानों पर छापेमारी करते हुए कुल 28 गोवंशीय पशुओं को तस्करों के चंगुल से सफलतापूर्वक मुक्त कराया है।
इस पूरे मामले में पुलिस ने क्रूरतापूर्वक पशुओं को बंधक बनाने वाले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
गुप्त सूचना पर पुलिस का छापा
कलंब पुलिस को 26 मई को एक विश्वसनीय माध्यम से गुप्त सूचना मिली थी कि कलंब स्थित चक्रावती नदी किनारे ईदगाह परिसर में कुछ अज्ञात लोगों ने गोवंशीय पशुओं को अवैध कटाई के उद्देश्य से छिपाकर बांध रखा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की विशेष टीम ने बिना समय गंवाए बताए गए स्थान पर अचानक छापा मारा।
वहां पुलिस को कुल 11 गोवंशीय पशु मिले, जिन्हें बेहद क्रूरता के साथ बिना चारा और पानी के, झुलसाने वाली तेज धूप में झाड़ियों के बीच बांधकर छिपाया गया था। जब्त किए गए इन 11 पशुओं की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 66 हजार 500 रुपये आंकी गई है।
दरगाह परिसर से भी पशु बरामद
ईदगाह परिसर में मिली इस सफलता के बाद कलंब पुलिस ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाया और आस-पास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया। इसी कड़ी में पुलिस टीम ने बासुरीवाले बाबा दरगाह परिसर और चक्रावती नदी के तटीय इलाकों में भी दूसरी बड़ी दंडात्मक कार्रवाई की। इस दूसरे ठिकाने से पुलिस ने 17 अन्य गोवंशीय पशुओं को बरामद करने में सफलता हासिल की।
इस प्रकार दो अलग-अलग स्थानों से कुल मिलाकर 28 गोवंशीय पशुओं को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस प्रशासन के मुताबिक, मुक्त कराए गए इन सभी पशुओं की कुल अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 53 हजार रुपये के आस-पास है।
पशुओं के मालिक अब भी अज्ञात
कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय स्तर पर पशुओं के मालिकों और उन्हें वहां बांधने वाले संदिग्धों के संबंध में काफी पूछताछ की, लेकिन इस विषय में कोई भी ठोस जानकारी या दस्तावेज सामने नहीं आ सके। इसके बाद पुलिस ने घटना स्थल का विधिक पंचनामा तैयार कर सभी पशुओं को अपनी कस्टडी में ले लिया।
मुक्त कराए गए इन बेजुबान पशुओं के उचित रखरखाव और चारा-पानी की तत्काल व्यवस्था के लिए उन्हें स्थानीय गोसेवा संवर्धन ट्रस्ट में सुरक्षित भेज दिया गया है।
यह भी पढ़े:-  शाह फॉर्मूले में शिंदे को शह: विधान परिषद चुनाव में 11 सीटों के साथ BJP बनी बड़ा भाई, शिंदे और पवार बैकफुट पर
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई
इसमें सहायक पुलिस निरीक्षक अमित जाधव, पुलिस उपनिरीक्षक महेंद्र सालवे तथा उनके अधीनस्थ पुलिस कर्मचारियों की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस अब क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।
Yavatmal: किसानों के हक के लिए कांग्रेस का एल्गार; विधायक मांगुलकर के नेतृत्व में निकाला ट्रैक्टर मोर्चा
Farmers Protest Over Shortage Of Fertilizer And Fuel: खरीफ सीजन की शुरुआत से पहले किसानों के सामने खड़ी डीएपी और यूरिया खाद की कृत्रिम किल्लत, नकली खाद-बीज-कीटनाशकों की बढ़ती बिक्री, लंबित फसल बीमा, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें तथा अपर्याप्त और अव्यवस्थित बिजली आपूर्ति जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर मंगलवार को यवतमाल शहर में कांग्रेस पार्टी की ओर से आक्रामक ट्रैक्टर-डबकी मोर्चा निकाला गया।
यह विशाल आंदोलन यवतमाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक बालासाहेब मांगुलकर के नेतृत्व में तहसील कांग्रेस कमेटी, शहर कांग्रेस कमेटी, जिला युवक कांग्रेस तथा कांग्रेस पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों और आघाड़ियों द्वारा आयोजित किया गया। मोर्चे की शुरुआत यवतमाल शहर के मेडिकल चौक, दो पंजा परिसर से हुई। इसके बाद लाठीवाला पेट्रोल पंप मार्ग, संविधान चौक, दत्त चौक और महात्मा ज्योतिबा फुले स्मारक परिसर से होते हुए मोर्चा सीधे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा।
ट्रैक्टर, डबकी और जोरदार नारेबाजी के कारण पूरे शहर का ध्यान इस आंदोलन की ओर आकर्षित हुआ।
मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री को ज्ञापन
आंदोलन के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में किसानों को खेती और कृषि कार्यों के लिए कैन में डीजल उपलब्ध कराने, खेती के लिए रात में सिंगल फेज बिजली आपूर्ति नियमित करने, सोयाबीन, कपास और तूर फसलों का लंबित बीमा मंजूर करने, डीएपी और यूरिया खाद की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने, नकली खाद-बीज-कीटनाशकों पर सख्त कार्रवाई करने, ईंधन की बढ़ती कीमतें कम करने तथा कृषि उपज को उत्पादन लागत के आधार पर समर्थन मूल्य देने की प्रमुख मांगें रखी गईं।
इस दौरान पूर्व मंत्री शिवाजीराव मोघे ने राज्य सरकार पर किसानों की समस्याओं की लगातार अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा। वहीं विधायक बालासाहेब मांगुलकर ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने किसानों के मुद्दों पर जल्द ठोस निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
मोर्चे में प्रमुख नेताओं की उपस्थिति
इस मोर्चे में तहसील कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रमेश भिसणंकर, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रा. डॉ. बबलू उर्फ अनिल देशमुख, कृषि उत्पन्न बाजार समिति के सभापति रवी ढोक, विरोधी पक्षनेता वैशाली सवाई, स्वाती येंडे, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद बगाडे, राजेंद्र गौतम पाटील, प्रा. पंढरी पाठे, कृष्णा पुसनाके, उत्तमराव खंदारे, जाफर खान, अशोक भूतडा सहित बड़ी संख्या में किसान, युवक और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं पर सरकार ने तत्काल ठोस कदम नहीं उठाए, तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
किसानों को बैरल में डीजल उपलब्ध कराने की मांग
बाभुलगांव: केंद्र सरकार द्वारा बार-बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में की जा रही बढ़ोतरी के विरोध में बाभुलगांव तहसील कांग्रेस कमेटी ने किसानों को बैरल में डीजल उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। 26 मई को तहसील कांग्रेस कमेटी की ओर से तहसीलदार मीरा पागोरे को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मांगें रखी गईं। कांग्रेस पदाधिकारियों ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर नाराजगी जताते हुए केंद्र सरकार की आलोचना की। उनका कहना था कि महंगाई से पहले ही आम जनता परेशान है, ऐसे में लगातार ईंधन दरवृद्धि कर सरकार लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है।
ये भी पढ़े:-  रिसर्च में चमके नागपुर यूनिवर्सिटी के MSc छात्र, राष्ट्रीय स्तर पर पहचान; 19 पेटेंट हासिल
बारिश का मौसम नजदीक होने के कारण खेती के कामों के लिए ट्रैक्टर की आवश्यकता बढ़ गई है, लेकिन पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा किसानों को बैरल में डीजल नहीं दिया जा रहा है। इससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और खेती के काम प्रभावित हो रहे हैं। कांग्रेस कमेटी ने प्रशासन से मांग की कि पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश देकर किसानों को बैरल में डीजल उपलब्ध कराया जाए तथा ईंधन दरवृद्धि वापस ली जाए।
इस दौरान तहसील अध्यक्ष मोहन बनकर, युवक कांग्रेस अध्यक्ष अमेय घोडे, राजेश शा. काटेकर, शाम जगताप, नगर परिषद उपाध्यक्ष मनमोहन भोयर, अतुल गु. देशमुख सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Yavatmal: प्रेम विवाह के विवाद में रिक्शा चालक की बेरहमी से हत्या; जांब चौफुली पर फुटपाथ पर मिला शव
अवधूतवाड़ी पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है, जिनमें एक नाबालिग लड़का भी शामिल है। मृतक के भाई सैयद शहबाज सैयद लियाकत (34 वर्ष, निवासी वडगांव) की शिकायत पर मंगेश चंपतराव कनाके (44 वर्ष) तथा नाबालिग के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।
अंतरजातीय विवाह बना विवाद की वजह
यवतमाल पुलिस के अनुसार, करीब तीन वर्ष पहले फिर्यादी सैयद शहबाज ने स्वाति कनाके उर्फ जोया सैयद के साथ प्रेम विवाह किया था। अंतरजातीय विवाह के कारण कनाके परिवार नाराज था और तभी से दोनों परिवारों के बीच विवाद चलता आ रहा था।
बताया गया कि आरोपी मंगेश कनाके की बेटी की शादी 13 मई को हुई थी, जिसमें फिर्यादी पक्ष और उनके रिश्तेदारों को निमंत्रण नहीं दिया गया था। इसी बात को लेकर मृतक वसीम और आरोपियों के बीच भी तनाव बढ़ गया था। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे जयसिंगपुरे कॉम्प्लेक्स स्थित समीर प्रोविजन दुकान के सामने आर्णी-यवतमाल रोड किनारे फुटपाथ पर वसीम खून से लथपथ पड़ा मिला। उस पर वार के निशान थे।
CCTV फुटेज से मिला सुराग
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पास स्थित होंडा शोरूम के सीसीटीवी फुटेज में सुबह 6 से 7 बजे के बीच मृतक और आरोपियों के बीच झड़प होती दिखाई देने का दावा शिकायतकर्ता ने किया है। इससे जांच को महत्वपूर्ण सुराग मिला है। गंभीर रूप से घायल वसीम को तत्काल शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
शहर में बढ़ते अपराधों से नागरिकों में चिंता
यह भी पढे़ं:-  Yavatmal Murder Case: गौवंश तस्करों का पीछा करने पर हुई हत्या, उमरखेड़ पुलिस ने 48 घंटे में दबोचे 6 आरोपी
आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें रवाना की गई हैं। मामले की जांच पुलिस निरीक्षक नंदकुमार काले के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस अधिकारी के. एस. बुद्धेवार कर रहे हैं। घटना के बाद वडगांव क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और पुलिस प्रशासन हालात पर कड़ी नजर रखे हुए है।
Yavatmal Murder Case: गौवंश तस्करों का पीछा करने पर हुई हत्या, उमरखेड़ पुलिस ने 48 घंटे में दबोचे 6 आरोपी
Bajrang Dal Activist Murder Case Accused Arrested: यवतमाल जिले के उमरखेड़ तहसील के अंतर्गत आने वाले सुकली गांव में अवैध गोवंश तस्करों का पीछा कर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ता गजानन सुरोशे की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। इस जघन्य अपराध के बाद से ही जिले सहित स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया था।
पुलिस की विशेष टीमों ने अत्याधुनिक तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत छह लोगों को महज 48 घंटे के भीतर धर-दबोचा है। इस खौफनाक वारदात के बाद से उमरखेड़ और महागांव क्षेत्र में भारी तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी, जिसे देखते हुए व्यापक पुलिस बल तैनात किया गया है।
पीछा करने पर किया हमला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना 23 मई की रात करीब 12 बजे के आसपास घटित हुई। बजरंग दल के सक्रिय कार्यकर्ता महागांव से उमरखेड़ की ओर अवैध रूप से गोवंश ले जा रहे कुछ संदिग्ध वाहनों का पीछा कर रहे थे। इसी दौरान तस्करों ने तेजी से वाहन चलाते हुए कार्यकर्ताओं की मोटरसाइकिल को कट मारकर आगे निकलने का प्रयास किया।
इसके बाद गजानन सुरोशे ने अपनी चारपहिया गाड़ी से तस्करों का पीछा करना शुरू कर दिया। बताया जाता है कि सुकली गांव के पास तस्करों के वाहन का टायर अचानक फट गया, जिससे वे आगे नहीं भाग सके। खुद को घिरता देख आरोपियों ने इकट्ठा होकर गजानन सुरोशे के वाहन पर बड़े-बड़े पत्थरों और लकड़ियों से प्राणघातक हमला कर दिया और उन्हें बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।
मुख्य आरोपी समेत छह गिरफ्तार
मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए यवतमाल पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक थोरात तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी हनुमंत गायकवाड़ के सीधे मार्गदर्शन में जांच चक्र चलाया गया। थाना प्रभारी शंकर पांचाल सहित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मुख्य आरोपी शेख सुल्तान शेख अल्लावली (27 वर्ष, निवासी सुकली, तहसील उमरखेड़) को गिरफ्तार कर लिया।
इसके साथ ही वारदात में शामिल अन्य सह-आरोपियों मोहम्मद परवेज मोहम्मद शफी (24), निरोद्दीन इकरोमोद्दीन काजी (30), शेख अजगर अहमद अब्दुल हमीद (28), नोमोदोद्दीन रियाजोद्दीन काजी (20) तथा मोहम्मद अरबाज मोहम्मद शफी (22, निवासी रहीमनगर, उमरखेड़) को भी दबोच लिया गया है।
यह भी पढे़ं:-  Yavatmal: अवैध साहूकारी के खिलाफ सहकार विभाग का एक्शन, सैकड़ों दस्तावेज और खाली चेक जब्त
फरार आरोपियों के लिए टीमें रवाना
पुलिस प्रशासन द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, इस पूरी हिंसक वारदात में कुछ अन्य आरोपी भी सक्रिय रूप से शामिल थे जो वर्तमान में फरार चल रहे हैं। उनकी धरपकड़ के लिए उमरखेड़ और महागांव पुलिस स्टेशन स्तर पर चार विशेष दस्तों का गठन किया गया है।
इसके अलावा स्थानीय अपराध शाखा की अलग-अलग टीमें भी विभिन्न संदेहास्पद ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है और मामले की आगे की वैधानिक व कानूनी जांच तेजी से जारी है।
Yavatmal: अवैध साहूकारी के खिलाफ सहकार विभाग का एक्शन, सैकड़ों दस्तावेज और खाली चेक जब्त
Pusad Illegal Moneylenders DDR Raid: यवतमाल जिले के पुसद तहसील के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पैर पसार चुके अवैध साहूकारी और जबरन वित्तीय लेन-देन के काले कारोबार के खिलाफ सहकार विभाग ने एक बहुत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सहकार विभाग की विशेष टीमों ने मंगलवार, 26 मई को तहसील के भीतर कुल 6 अलग-अलग संदेहास्पद ठिकानों पर एक साथ सुनियोजित छापेमारी की।
इस व्यापक कार्रवाई के दौरान बड़े पैमाने पर वित्तीय हेरफेर से जुड़े आपत्तिजनक दस्तावेज, कोरे हस्ताक्षर युक्त चेक, स्टैम्प पेपर, पैसों के लेन-देन का हिसाब रखने वाली डायरियां और जमीनों की खरीद-फरोख्त से जुड़े संदिग्ध कागजात जब्त किए गए हैं। यह पूरी कार्रवाई सहायक निबंधक पुसद कार्यालय को लगातार मिल रही गंभीर शिकायतों के आधार पर की गई है।
शिकायतों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित रोहित बालासाहेब सुरोशे द्वारा दर्ज कराई गई आधिकारिक शिकायत के बाद यशवंत बाबुराव पल्लेवार (निवासी उदासी वार्ड, पुसद) के निवास स्थान पर महाराष्ट्र साहूकारी अधिनियम 2014 की धारा 16 के तहत कानूनी तलाशी ली गई। इस कार्रवाई में पल्लेवार के घर से 18 आपत्तिजनक दस्तावेज और खाली चेक बरामद हुए।
इसी तरह, एक अन्य पीड़ित भालचंद्र अच्युतराव धुमाल की शिकायत के आधार पर सुनील राजेश्वर कोमरवल्लीवार एवं नीता सुनील कोमरवल्लीवार (निवासी ग्रीन पार्क, पुसद) तथा विठ्ठल शंकर लाड और दिलीप शंकर लाड (निवासी रोहड़ा, तहसील पुसद) के खिलाफ भी छापेमारी का चक्र चलाया गया।
भारी मात्रा में सामग्री बरामद
इस तलाशी अभियान में कोमरवल्लीवार के परिसर से प्रशासन को लगभग 60 आपत्तिजनक दस्तावेज, संपत्तियों की खरीद-फरोख्त के अवैध कागजात और हिसाब-किताब वाली निजी डायरियां हाथ लगी हैं। इसके अलावा विठ्ठल शंकर लाड और दिलीप शंकर लाड के पुसद तथा रोहड़ा स्थित पैतृक मकानों और व्यावसायिक दुकानों पर की गई संयुक्त कार्रवाई में 20 से अधिक महत्वपूर्ण दस्तावेज, स्टैम्प पेपर, वित्तीय लेन-देन की चिट्ठियां और डायरियां बरामद की गई हैं।
सहकार विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब्त किए गए सभी दस्तावेजों की बारिकी से स्क्रूटनी (जांच) की जा रही है, जिसके बाद दोषियों के खिलाफ महाराष्ट्र साहूकारी (नियमन) अधिनियम 2014 के प्रावधानों के तहत कड़ी आपराधिक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढे़ं:-  Yavatmal: दिग्रस में खनिज माफियाओं का आतंक, राजस्व अधिकारियों पर जेसीबी चढ़ाने की कोशिश, 12 पर FIR
कई विभागों की संयुक्त कार्रवाई
एक ही दिन में 6 प्रमुख ठिकानों पर हुई इस ताबड़तोड़ प्रशासनिक कार्रवाई से पुसद शहर और आसपास के इलाकों के अवैध वित्तीय कारोबारियों तथा सूदखोरों के बीच भारी हड़कंप मच गया है। यह पूरी मुहिम सहायक निबंधक के. एस. मस्के के सीधे मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इस विशेष टीम में सहकार विभाग, राजस्व विभाग, कृषि विभाग और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा कर्मचारी संयुक्त रूप से शामिल थे।
इस बड़े अभियान को जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला निबंधक (साहूकारी), जिला उपनिबंधक सहकारी संस्था तथा तहसीलदार पुसद के उच्च स्तरीय दिशा-निर्देशों के तहत पूरी गोपनीयता के साथ अंजाम दिया गया।
Yavatmal: दिग्रस में खनिज माफियाओं का आतंक, राजस्व अधिकारियों पर जेसीबी चढ़ाने की कोशिश, 12 पर FIR
Illegal Murum Mining In Yavatmal: यवतमाल जिले के अंतर्गत आने वाले दिग्रस तहसील के वसंत नगर से चितपातर रोड परिसर में अवैध गौण खनिज उत्खनन और उसके अवैध परिवहन का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। इस बार रेत और मुरुम माफिया का हौसला इतना बढ़ गया कि मौके पर कानूनी कार्रवाई करने पहुंचे महसूल (राजस्व) विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों पर सीधे जेसीबी मशीन चढ़ाकर उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई। इस खौफनाक और दुस्साहसिक वारदात से पूरे प्रशासनिक महकमे सहित तहसील में भारी हड़कंप मच गया है। दिग्रस पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सहित कुल 12 लोगों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
रात के अंधेरे में चल रहा था अवैध मुरुम उत्खनन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 मई की रात लगभग 11:30 बजे के दौरान अंतरगांव से चिंचोली मार्ग पर बड़े पैमाने पर अवैध रूप से मुरुम का उत्खनन और परिवहन किए जाने की गोपनीय सूचना महसूल विभाग को मिली थी। इस सटीक सूचना के आधार पर राजस्व विभाग की एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम में मंडल अधिकारी मोहम्मद शरीफ शेख मुनाफ, ग्राम महसूल अधिकारी अशोक सावले तथा मयूर चौधरी तत्काल निजी वाहन से घटनास्थल पर पहुंचे। जांच के दौरान अधिकारियों ने देखा कि वहां एक बड़ी जेसीबी मशीन और कुछ ट्रैक्टरों की मदद से अवैध रूप से खुदाई कर मुरुम भरा जा रहा था।
कागजात मांगने पर भड़के आरोपी, अधिकारियों पर चढ़ाई जेसीबी
महसूल अधिकारियों ने जब वाहनों को रोककर उनके चालकों से इस उत्खनन से संबंधित सरकारी अनुमति पत्र, रॉयल्टी रसीद और अन्य वैध दस्तावेजों की मांग की, तो आरोपी कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत करने में पूरी तरह असफल रहे। इसके बाद जब अधिकारियों ने नियमों के तहत वाहनों को जब्त करने के लिए पंचनामा की कागजी प्रक्रिया शुरू करने का प्रयास किया, तो वहां मौजूद वाहन चालक और उनके साथी अचानक बेहद आक्रामक हो गए।
यवतमाल पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, जब अधिकारी पंचनामा लिख रहे थे, तभी जेसीबी के मुख्य चालक ने अचानक मशीन स्टार्ट की और उसे सीधे खड़े अधिकारियों की दिशा में तेजी से बढ़ा दिया। चालक ने उन्हें मशीन के नीचे कुचलकर जान से मारने का सीधा प्रयास किया। गनीमत रही कि अधिकारियों ने समय रहते फुर्ती दिखाई और सड़क किनारे कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई।
यह भी पढें:-  नासिक में मानसून से पहले मनपा की बड़ी मुहिम; डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए नागरिकों से ‘ड्राय डे’ की अपील
लोहे की रॉड और डंडे लेकर दोबारा धमकाने पहुंचे
राजस्व दल को डराने का यह सिलसिला यहीं नहीं रुका। इस जानलेवा हमले के कुछ ही समय बाद, मुख्य आरोपी नरेंद्र प्रकाश चव्हाण अपने साथ करीब 10 से 12 अन्य स्थानीय दबंगों को लेकर चार मोटरसािकिलों पर सवार होकर वापस घटनास्थल पर लौटा। इन सभी के हाथों में लोहे की भारी रॉड, डंडे और अन्य धारदार हथियार थे। इन लोगों ने सरकारी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को सरेआम अश्लील गालियां दीं, उन्हें जान से मारने की सीधी धमकी दी और सरकारी जब्ती की कार्रवाई को जबरन रोकने का प्रयास किया।
इस बेहद तनावपूर्ण स्थिति के बाद राजस्व अधिकारियों ने तत्काल दिग्रस पुलिस स्टेशन पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने नरेंद्र प्रकाश चव्हाण सहित कुल 12 आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न संगीन धाराओं तथा महाराष्ट्र जमीन महसूल संहिता के नियमों के अंतर्गत शासकीय कार्य में बाधा डालने और जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया है। दिग्रस पुलिस की विशेष टीमें फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।
Deadly Heatwave: यवतमाल में आसमान से बरसी आग, 48 घंटे में 8 लोगों की मौत; हीट स्ट्रोक की आशंका
Heat Stroke Deaths In Yavatmal District: संपूर्ण महाराष्ट्र सहित विदर्भ क्षेत्र में इस समय भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। राज्यभर में औसतन तापमान 40 से 45 °C के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच चुका है। इसी बीच यवतमाल जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां रविवार और सोमवार (25 मई) को सूर्य देव मानो सीधे आग उगल रहे थे।
इस जानलेवा धूप और उमस के बीच पिछले 48 घंटों के भीतर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 8 लोगों की अचानक मौत हो गई है। प्राथमिक तौर पर इन सभी मौतों का मुख्य कारण हीट स्ट्रोक होने की तगड़ी आशंका जताई जा रही है।
सूर्य की तपिश से झुलसा जिला, पारा पहुंचा रिकॉर्ड स्तर पर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मई महीने के आखिरी हफ्ते में यवतमाल जिले के भीतर मौसमी पारा अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। रविवार 24 मई की सुबह से ही चल रही भीषण लू ने नागरिकों का जीना मुहाल कर दिया था। दोपहर के समय सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा पसर गया था। रविवार की शाम होते-होते जिले के विभिन्न ग्रामीण और शहरी इलाकों से नागरिकों की अचानक तबीयत बिगड़ने और अकाल मृत्यु होने की दुखद खबरें प्रशासन तक पहुंचने लगीं। सोमवार को भी स्थिति वैसी ही बनी रही और सूर्य की भीषण तपिश का सिलसिला लगातार जारी रहा।
आधिकारिक पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि इन सभी 8 मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। डॉक्टरों की टीम द्वारा विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद ही इन मौतों के वास्तविक और तकनीकी कारणों की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी। चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना है कि अचानक शरीर का तापमान अत्यधिक बढ़ने और पानी की भारी कमी होने के कारण यह हादसे हुए हो सकते हैं।
यह भी पढें:-  Nagpur Weather: नागपुर में 44° C की झुलसाने वाली लू, ऑरेंज अलर्ट ने बढ़ाई चिंता, जानें आज मौसम का हाल
जिला स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विशेष मार्गदर्शिका
एक ही समय में इतनी बड़ी संख्या में मौतों की आशंका के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य परामर्श और चेतावनी जारी की है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने अपील की है कि दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे के बीच जब तक अत्यधिक आवश्यक कार्य न हो, तब तक घरों से बाहर निकलने से पूरी तरह परहेज करें। यात्रा करते समय अपने पास पीने का पानी, नींबू पानी या ओआरएस का घोल अवश्य रखें। यदि किसी व्यक्ति को चक्कर आना, अत्यधिक सिरदर्द या तेज बुखार जैसे लक्षण महसूस हों, तो उसे तुरंत बिना लापरवाही किए पास के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराएं।
Yavatmal: मारेगांव साप्ताहिक बाजार में मोबाइल चोरों का आतंक, 7 फोन चोरी कर खातों से निकाले 1.07 लाख रुपये
Maregaon Weekly Market Mobile Theft: यवतमाल जिले के अंतर्गत आने वाले मारेगांव शहर के साप्ताहिक बाजार में मंगलवार को मोबाइल चोरों के एक शातिर गिरोह ने जमकर उत्पाद मचाया। बाजार में खरीदारी के लिए उमड़ी भारी भीड़ का फायदा उठाते हुए चोरों ने बड़ी ही सफाई से 7 नागरिकों के महंगे स्मार्टफोन जेब से उड़ा दिए। चोरों का दुस्साहस यहीं नहीं रुका, उन्होंने चोरी किए गए मोबाइलों में से दो मोबाइल नंबरों को हैक कर उनके बैंक खातों में सेंध लगा दी। चोरों ने डिजिटल फ्रॉड के जरिए दोनों के खातों से कुल 1 लाख 7 हजार रुपये उड़ा लिए। इस दोहरे आर्थिक झटके से पूरे परिसर में हड़कंप मच गया है।
भीड़भाड़ का फायदा उठाकर पलभर में पार किए कीमती फोन
मारेगांव शहर में प्रत्येक मंगलवार को पारंपरिक साप्ताहिक बाजार का आयोजन होता है। इस बाजार में स्थानीय तहसील के अलावा पड़ोसी जिलों से भी बड़ी संख्या में छोटे-बड़े व्यापारी और हजारों की तादाद में आम नागरिक खरीदारी के लिए यहां पहुंचते हैं। 19 मई की शाम को जब बाजार पूरी तरह भरा हुआ था और लोग खरीदारी में व्यस्त थे, तभी इस गिरोह ने वारदात को अंजाम दिया। कपड़े, सब्जी और अन्य घरेलू सामान खरीदते समय लोगों के ध्यान भटकने का फायदा उठाकर बेहद शातिराना तरीके से एक के बाद एक सात लोगों की जेब साफ कर दी गई।
बैंक खातों से निकाले 1 लाख 7 हजार
इस पूरी वारदात का सबसे खौफनाक पहलू चोरी के बाद सामने आया, जब चोरों ने तकनीकी गड़बड़ी और सिम कार्ड का दुरुपयोग कर दो पीड़ितों के मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई खातों को एक्सेस कर लिया। इसमें मुख्य रूप से गोंड बुरांडा इलाके के रहने वाले किसान उत्तम पुंडलिक गमे का मोबाइल चोरी होने के बाद चोरों ने उनका नंबर हैक किया और उनके बैंक खाते से सीधे 1 लाख रुपये की मोटी रकम ट्रांसफर कर ली। ठीक इसी तरह, कोलगांव के निवासी सुनील आस्वले का भी मोबाइल नंबर हैक कर चोरों ने उनके खाते से 7 हजार रुपये निकालकर ऑनलाइन धोखाधड़ी को अंजाम दिया।
पिछले दो वर्षों से लगातार बढ़ रहा है चोरों का आतंक
स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने इस घटना पर तीव्र रोष व्यक्त करते हुए कहा कि मारेगांव के इस मुख्य बाजार में पिछले दो वर्षों से मोबाइल चोरी की वारदातें लगातार सामने आ रही हैं। बाजार के दिन जेबकतरों और मोबाइल चोरों का गिरोह पूरी तरह सक्रिय हो जाता है, लेकिन स्थानीय पुलिस प्रशासन अब तक इन शातिर अपराधियों पर अंकुश लगाने या इस गिरोह का पर्दाफाश करने में पूरी तरह असफल साबित हुआ है। इस लापरवाही के कारण अब चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे फोन चोरी करने के साथ-साथ अब साइबर अपराध भी करने लगे हैं।
यह भी पढें:-  Yavatmal में गोवंश तस्करी विवाद मे बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या, शहर बंद कर जताया आक्रोश
शनिवार को थाने में दर्ज हुई शिकायत
इस बडी धोखाधड़ी का शिकार होने के बाद पीड़ितों ने बैंक से संपर्क किया और शनिवार 23 मई को मारेगांव पुलिस थाने में इस संबंध में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों और साइबर फ्रॉड करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से बाजार आने वाले आम ग्रामीण ग्राहकों और छोटे व्यापारियों में भय का माहौल बना हुआ है।
त्रस्त नागरिकों ने जिला पुलिस प्रशासन से मांग की है कि प्रत्येक मंगलवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार में सादे कपड़ों में पुलिस कर्मियों की गश्त बढ़ाई जाए और इस गिरोह के खिलाफ तत्काल सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
Yavatmal में गोवंश तस्करी विवाद मे बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या, शहर बंद कर जताया आक्रोश
Yavatmal Mahagaon Bajrang Dal Activist Murder: यवतमाल जिले के महागांव में गोवंश तस्करी करने वाले वाहन का पीछा कर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ता की निर्मम हत्या के विरोध में आज रविवार को महागांव शहर में अपने प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रखकर रोष व्यक्त किया। साथ ही घटना की निंदा कर दोषियों के खिलाफ कडी कार्रवाई की मांग की। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात यवतमाल-महागांव मार्ग से एक पिकअप वाहन (क्र. एमएच 29/ बीई 8915) में बड़ी संख्या में गोवंश भरकर कत्ल के लिए उमरखेड़ की दिशा में ले जाया जा रहा था।
वाहन में 16 से 17 गोवंश ठूंसकर ले जाए जाने की जानकारी सामने आई है। नागपुर-तुलजापुर राष्ट्रीय महामार्ग स्थित बिजोरा टोल नाके पर इस वाहन ने संदिग्ध तरीके से तेज रफ्तार बढ़ाकर वहां से निकलने का प्रयास किया। इसी दौरान टोल नाके पर गोवंश तस्करी पर नजर रख रहे बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता सतर्क हो गए। उन्होंने तत्काल वाहन का पीछा शुरू किया। गजानन सुरोशे ने भी अपनी कार क्रमांक एमएच 12/ पीटी 86340 से संदिग्ध बोलेरो का पीछा किया। पीछा जारी रहने के दौरान बोलेरो चालक वाहन को सुकली गांव की ओर ले गया।
सुरोशे की कार भी उसके पीछे गांव में पहुंची। इसी दौरान बोलेरो में सवार संदिग्ध तस्कर अचानक वाहन से बाहर निकले और उन्होंने गजानन सुरोशे की कार पर बड़े-बड़े पत्थरों और लकड़ियों से हमला कर दिया। अचानक हुए इस भीषण हमले में कार को भारी नुकसान पहुंचा। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो बेहद भयावह बताया जा रहा है।
पत्थरबाजी में गजानन सुरोशे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल उमरखेड़ गांव के अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस घटना का पता चलते ही उमरखेड़, महागांव सहित पूरे जिले में आक्रोश फैल गया है।
संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात
बजरंग दल ने हत्या की कड़ी निंदा करते हुए महागांव बंद का आह्वान किया। आज सुबह से ही कार्यकर्ता महागांव बाजार क्षेत्र में घूमकर व्यापारियों से दुकानें बंद रखने की अपील करते नजर आए, व्यापारियों ने भी इस आह्वान का समर्थन करते हुए अधिकांश प्रतिष्ठान बंद रखे।
स्थिति तनावपूर्ण न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इस बीच पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता और उपविभागीय पुलिस अधिकारी हनुमंत गायकवाड़ ने घटनास्थल का दौरा कर जांच तेज कर दी है।
यह भी पढ़ें:-  नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई, यवतमाल में अतिक्रमण पर बुलडोजर, गोधनी मार्ग से 45 कब्जे हटाए
कानून-व्यवस्था पर उठाए गए सवाल
इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश के लिए विशेष टीमें रवाना किए जाने की जानकारी सूत्रों ने दी है।
गोवंश तस्करी के संदेह में हुई इस हत्या से कानून-व्यवस्था का गंभीर सवाल खड़ा हो गया है।
गजानन सुरोशे की हत्या की निंदा करते हुए विभिन्न हिंदुत्ववादी संगठनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। चर्चा है कि बोलेरो पिकअप वाहन सुकली गांव का ही बताया जा रहा है।
नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई, यवतमाल में अतिक्रमण पर बुलडोजर, गोधनी मार्ग से 45 कब्जे हटाए
Yavatmal Municipal Council Action: यवतमाल नगर परिषद के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने शुक्रवार, 22 मई को गोधनी मार्ग परिसर में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 45 अतिक्रमण हटाए, यह अभियान नगर परिषद के मुख्याधिकारी शुभम क्यातमवार तथा अतिक्रमण पथक प्रमुख अमोल मदने के नेतृत्व में चलाया गया। तहसील चौक से जाजू चौक होते हुए कॉलेज परिसर तक सड़क के दोनों ओर बने फुटपाथों पर किए गए अतिक्रमणों को जेसीबी और बुलडोजर की मदद से हटाया गया।
कार्रवाई के दौरान कई टपरियां, छोटे दुकानदारों के अतिक्रमण तथा फल और सब्जी विक्रेताओं के अस्थायी ठेले हटाए गए, जाजू चौक क्षेत्र में अधिक भीड़भाड़ होने के कारण विक्रेताओं को सड़क किनारे दुकानें न लगाने की चेतावनी भी दी गई। नगर परिषद प्रशासन ने बताया कि कार्रवाई से पहले संबंधित व्यापारियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के नोटिस दिए गए थे। इनमें से कई छोटे व्यापारियों ने पहले ही अपनी दुकानें हटा ली थी।
अतिक्रमण अभियान जारी, निजी अतिक्रमण की होगी जांच
अभियान के दौरान नगर परिषद के 20 कर्मचारी तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 20 पुलिसकमों और अधिकारी तैनात किए गए थे। कोई निजी अतिक्रमित कार्यालय दिखाई नहीं दिया। इस मामले पर अतिक्रमण पथक प्रमुख अमोल मदने ने कहा कि हमें इस मार्ग पर ऐसा कोई निजी अतिक्रमित कार्यालय दिखाई नहीं दिया।
अतिक्रमण हटाने के दौरान कई बार विरोध भी होता है, इसलिए सभी पक्षों को समझकर कार्रवाई की जाती है। इस मामले की भी जानकारी लेकर आगे उचित कार्रवाई की जाएगी। आगे भी अतिक्रमण विरोधी अभियान जारी रहेगा।
अतिक्रमण अभियान पर सवाल, नेताओं के कार्यालय छोड़ने का आरोप
कार्रवाई के बाद शहर में इस बात को लेकर चर्चा तेज हो गई कि गोधनी मार्ग स्थित जिला परिषद कर्मचारी पतसंस्था के सामने नगर परिषद उपाध्यक्ष दत्ता कुलकर्णी और स्वीकृत नगरसेवक अमोल देशमुख के वर्षों पुराने जनसंपर्क कार्यालयों को अतिक्रमण हटाओ अभियान में नजरअंदाज किया गया।
यह भी पढ़ें:-यवतमाल: पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि ये कार्यालय भी सड़क किनारे अतिक्रमण क्षेत्र में आते हैं, लेकिन नगर परिषद के दस्ते ने उन्हें छुआ तक नहीं। इससे लोगों में नाराजगी है और सवाल उठ रहे हैं कि क्या अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई केवल गरीबों और छोटे व्यापारियों तक ही सीमित है? क्या सत्ताधारियों के लिए अलग नियम लागू होते हैं?
यवतमाल: पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
Yavatmal Crime News: यवतमाल के 19 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर उसका शव अकोला जिले के बोरगांव मंजू क्षेत्र में फेंकने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस मामले में स्थानीय अपराध शाखा अकोला ने मात्र 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध होने के शक में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या करने की बात कबूल की है।
22 मई को बोरगांव मंजू पुलिस थाना क्षेत्र के बोदरखेड़ परिसर स्थित सुभाष यादव के गोदाम के सामने रेलवे अंडरपास में एक अज्ञात युवक का शव मिला था। मृतक के शरीर पर केवल पैट थी, जबकि टी-शर्ट गले में लिपटी हुई थी। साथ ही उसका चेहरा पत्थर से कुचलकर बुरी तरह विकृत कर दिया गया था। इस मामले में बोरगांव मंजू पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए अकोला के पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक ने स्थानीय अपराध शाखा को तत्काल जांच के निर्देश दिए, इसके बाद पुलिस निरीक्षक शंकर शेलके के नेतृत्व में विभिन्न टीमों का गठन कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की जानकारी खंगाली। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पता चला कि यवतमाल निवासी विक्की उर्फ बबलू राजू भेंडे 21 मई की रात से लापता था।
पत्नी के साथ अवैध संबंध के संदेह में सिर कुचला
आगे की जांच में पुलिस को पता चला कि मृतक का उसके पड़ोसी युवराज शंकर तांगडे (उम्र 41 वर्ष, निवासी गुरुनानक नगर, गोधनी रोड, यवतमाल) के साथ विवाद हुआ था। यवतमाल पुलिस की मदद से आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
यह भी पढ़ें:-यवतमाल में घरेलू उपभोक्ताओं पर सबसे ज्यादा बकाया, विभाग की बढ़ी चिंता; 120 करोड़ का पानी बिल बकाया
पूछताछ में आरोपी ने पत्नी के साथ अवैध संबंध होने के शक में विक्की की पत्थर से कुचलकर हत्या करने की बात स्वीकार कर ली, आरोपी युवराज तांगडे को आगे की जांच के लिए बोरगांव मंजू पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
यवतमाल में घरेलू उपभोक्ताओं पर सबसे ज्यादा बकाया, विभाग की बढ़ी चिंता; 120 करोड़ का पानी बिल बकाया
सूची के अनुसार सबसे अधिक बकाया घरेलू उपभोक्ताओं पर है। घरेलू श्रेणी में 44 हजार 439 नलकनेक्शन धारक शामिल हैं, जिन पर 50 करोड़ 71 लाख 35 हजार 694 रुपये का मूल बकाया दर्ज है। इसके साथ ही विलंब शुल्क (डीपीसी) के रूप में 23 करोड़ 83 लाख 32 हजार 200 रुपये जोड़े गए हैं। इस प्रकार घरेलू उपभोक्ताओं पर कुल बकाया राशि 74 करोड़ 54 लाख 67 हजार 894 रुपये तक पहुंच गई है।
जल बिल बकायादारों पर सख्ती, कनेक्शन काटने की तैयारी
वहीं शहरी व्यावसायिक श्रेणी के 509 नल कनेक्शन धारकों पर 2 करोड़ 40 लाख 37 हजार 487 रुपये मूल चकाया तथा 2 करोड़ 37 लाख 42 हजार 914 रुपये डीपीसी सहित कुल 4 करोड़ 77 लाख 80 हजार 401 रुपये की देनदारी सामने आई है। इसके अलावा शहरी चैरिटी श्रेणी में 393 उपभोक्ताओं पर 27 करोड़ 14 लाख 29 हजार 706 रुपये मूल बकाया और 14 करोड 49 लाख 74 हजार 436 रुपये डीपीसी सहित कुल 41 करोड़ 64 लाख 4 हजार 142 रुपये बकाया दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें:- नागपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल टावर से चोरी करने वाला अंतरराज्यीय गैंग गिरफ्तार, 21 लाख की साम्रगी जब्त
जीवन प्राधिकरण विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रफुल्ल व्यवहारे का कहना है कि लगातार बढ़ते बकाया के कारण विभाग की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। ऐसे में बड़े बकायादारों के खिलाफ विशेष वसूली अभियान चलाया जाएगा। विभाग द्वारा बकाया उपभोक्ताओं को नोटिस जारी करने, कनेक्शन काटने और कानूनी कार्रवाई करने जैसे कदम उठाए जा रहे है।
उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर बिलों का भुगतान करें, कार्रवाई से बचा जा सके। लगातार बढ़ती बकाया राशि को देखते हुए आने वाले दिनों में वसूली अभियान और अधिक सख्त होने की संभावना जताई जा रही है।
Yavatmal: विहार लॉज में चल रहा था नकली नोटों का कारखाना, तेलंगाना के 4 आरोपी गिरफ्तार
Yavatmal Police Busted Fake Currency: यवतमाल जिले के पुसद शहर स्थित विहार लॉज में तेलंगाना के एक शातिर गिरोह द्वारा नकली नोट बनाने का कारखाना चलाए जाने का सनसनीखेज मामला पुलिस कार्रवाई में सामने आया है। पुसद शहर पुलिस ने मध्यरात्रि में छापा मारकर बहुत बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली नोट छापने में इस्तेमाल होने वाली रासायनिक सामग्री, विशेष कागज तथा तैयार नकली नोटों सहित कुल 2 लाख 880 रुपये का माल जब्त किया है। इस बड़ी कार्रवाई के बाद पुसद शहर और आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया है।
आधी रात को लॉज के कमरा नंबर 105 में दबिश
यह पूरी कार्रवाई 21 मई की रात 12:10 बजे से तड़के 1:30 बजे के बीच की गई। पुसद शहर पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक गोपाल चंद्रपाल इंद्राले के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस सटीक ऑपरेशन को अंजाम दिया। पुलिस को पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी कि पुसद के विहार लॉज के कमरा नंबर 105 में कुछ बाहरी लोग नकली करेंसी नोट तैयार करने का अवैध काम कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने बिना समय गंवाए जाल बिछाया और लॉज पर अचानक दबिश दे दी।
500 रुपये के नोट बनाते पकड़े गए, केमिकल बरामद
पुलिस टीम जब कमरे में दाखिल हुई, तो वहां आरोपियों को 500 रुपये के नकली नोट बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। पुलिस ने मौके से नोट तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला टीचर आयोडीन, सोडियम थायोसल्फेट, स्पिरिट, विशेष कागज तथा अन्य रासायनिक सामग्रियां जब्त की हैं। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी इन्हीं केमिकल्स और विशेष कागज की मदद से हूबहू असली जैसे दिखने वाले नोट तैयार कर रहे थे।
तेलंगाना के मंचेरियल जिले के हैं चारों आरोपी
इस मामले में तेलंगाना राज्य के मंचेरियल जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले चार आरोपियों के खिलाफ पुसद शहर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:
सुरेश किशन पेंद्राम (40), निवासी बीबी कॉलोनी, जन्नाराम, जिला मंचेरियल
अविनाशकुमार सुरेंद्र मालराज (37), निवासी तिलकनगर, मंचेरियल
व्यंकटेश किशन जंगली (33), निवासी गांधीनगर, जन्नाराम, जिला मंचेरियल
सय्यद साजिद सय्यद खाजा उर्फ अब्दुल रईस मोहम्मद (35), निवासी नासपुर, जिला मंचेरियल, तेलंगाना
यह भी पढ़ें:-  मुंबई में फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट रैकेट का खुलासा, बीएमसी रिकॉर्ड से अहम दस्तावेज लापता
पुलिस के सामने अब यह बड़ी चुनौती
इस पूरे प्रकरण में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की गहन जांच जारी है। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह पता लगाना है कि आरोपियों ने पुसद शहर या महाराष्ट्र के अन्य किन-किन क्षेत्रों में इन नकली नोटों को बाजार में खपाया है। इस गिरोह के तार और कहां से जुड़े हैं, इसकी भी जांच की जा रही है। इस घटना के बाद से स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में चिंता का माहौल बना हुआ है।
ब्राम्हणगांव में युवती से बदसलूकी के बाद भारी तनाव; पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी अंबादास मोहिते को दबोचा
Umarkhed Woman Harassment Case: निजी नौकरी के सिलसिले में अपनी सहकर्मी सहेली के साथ बाहरगांव आई एक युवती के साथ रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने, जातिसूचक शब्द कहने तथा विरोध करने पर उसके परिवार पर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना 21 मई को शाम 4 से 5:30 बजे के बीच ब्राम्हणगांव में घटी। पीड़िता की शिकायत पर उमरखेड़ पुलिस ने एट्रोसिटी एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका चचेरा भाई फरार होने में सफल रहा।
रास्ता रोककर की बदसलूकी
जवाब मांगने गए चाचा पर ईंट से हमला
इस बदसलूकी का पता चलने पर जब युवती के चाचा आरोपी के घर जवाब मांगने पहुंचे, तब विवाद और बढ़ गया। आरोपी के चचेरे भाई केशव मोहिते ने उन पर ईंट फेंककर जोरदार हमला कर दिया। यह हमला इतना भयानक था कि ईंट सीधे उनके नाक पर लगी, जिससे वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।
गांव में फैला तनाव, पुलिस ने घर घेरकर किया गिरफ्तार
इस घटना की खबर फैलते ही ब्राम्हण गांव में स्थिति अत्यंत तनावपूर्ण हो गई। घटनास्थल पर देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। रात करीब 8 बजे तक गुस्साए लोग आरोपी के घर के बाहर डटे रहे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उमरखेड़ पुलिस स्टेशन की एपीआई सारिका राऊत ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया।
यह भी पढ़ें:-  Gondia News: गोंदिया में महिला सशक्तिकरण की मिसाल: बचत समूहों को 488 करोड़ का कर्ज
बिटरगांव थाना प्रभारी पांडुरंग शिंदे और उमरखेड़ डीबी स्क्वॉड के सागर इंगले अपनी टीमों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस बल ने सूझबूझ दिखाते हुए घर में छिपे मुख्य आरोपी अंबादास मोहिते को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, दूसरा आरोपी केशव मोहिते भीड़ और अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश जारी है।
वर्तमान में जिला पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में उपविभागीय पुलिस अधिकारी हनुमंतराव गायकवाड इस पूरे मामले की गहन आगे जांच कर रहे हैं। पुलिस ने इलाके में शांति बनाए रखने की अपील की है।
Yavatmal: हाइवे 44 पर अवैध पशु तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़; लाखों का माल जब्त, नागपुर के दो आरोपी गिरफ्तार
Animal Trafficking Raid In Yavatmal: राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 पर अवैध रूप से गोवंशीय पशुओं की तस्करी कर उन्हें कटाई के लिए ले जाने वाले गिरोह के खिलाफ पांढरकवडा पुलिस ने एक ही दिन में लगातार दो बड़ी कार्रवाइयां करते हुए बहुत बड़ा खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने मुस्तैदी दिखाते हुए फिल्मी अंदाज में पीछा किया और दो अलग-अलग 12 चक्का ट्रकों को दबोच लिया। इस पूरी कार्रवाई में लाखों रुपये का माल जब्त किया गया है और अत्यंत अमानवीय परिस्थितियों में बंधक बनाए गए 22 गोवंशीय पशुओं को सुरक्षित मुक्त कराया गया है। पुलिस के इस बड़े एक्शन से अवैध पशु तस्करों के पूरे नेटवर्क में हड़कंप मच गया है।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई नाकाबंदी
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपविभागीय पुलिस अधिकारी कार्यालय पांढरकवडा में कार्यरत पुलिस कर्मियों को 20 मई की दोपहर अलग-अलग समय पर हाइवे से अवैध पशु परिवहन किए जाने की पुख्ता सूचना मिली थी। इसके बाद सहायक पुलिस अधीक्षक एवं उपविभागीय अधिकारी रॉबिन बंसल के मार्गदर्शन में तुरंत पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गईं और नाकाबंदी के साथ-साथ पीछा करने की रणनीति बनाई गई।
मनोराज होटल परिसर में घेरा ट्रक
पहले मामले में पांढरकवडा पुलिस हेड कांस्टेबल रवि सुरेशराव सिंहे को शाम करीब 4:30 बजे सूचना मिली कि टाटा कंपनी का एक 12 चक्का ट्रक (क्रमांक MH-34-AB-9782) अवैध रूप से पशुओं को लेकर जा रहा है। इस आधार पर पुलिस हवालदार महेश नाईक, प्रशांत चौकडे, संजय अभ्यंकर तथा पंचों के साथ कोंगारा क्षेत्र में नागपुर-हैदराबाद मार्ग पर जाल बिछाया गया।
संदिग्ध ट्रक को जब रुकने का इशारा किया गया, तो चालक पुलिस को चकमा देकर तेज रफ्तार में वाहन भगा ले गया। पुलिस ने तुरंत निजी वाहन से उसका पीछा किया। चालक ने किन्ही क्षेत्र से यू-टर्न लेकर वापस पांढरकवडा की ओर आने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर मनोराज होटल परिसर में ट्रक को रोक लिया। भागने की कोशिश में ट्रक चालक नीचे गिर गया, जिसे पांढरकवडा पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम शेख नौशाद शेख मोहम्मद नवाब (36), निवासी भाजीमंडी, कामठी, नागपुर बताया।
यह भी पढ़ें:-  यवतमाल में 45 डिग्री पारे के साथ गहराया जलसंकट: पुसद के मालपठार समेत 7 तहसीलों में टैंकरों से जलापूर्ति शुरू
इस दौरान चालक और उसका साथी कूदकर भागने लगे, जिसमें से एक आरोपी नीचे गिर गया और पकड़ा गया। आरोपी ने अपना नाम अकील अयुब कुरैशी (30), निवासी बंद नवाज नगर, कैसर अस्पताल के पीछे, नागपुर बताया। जब पुलिस ने पंचनामा के दौरान ट्रक की तलाशी ली, तो भीतर का नजारा देखकर सब दंग रह गए। ट्रक के भीतर 22 गोवंशीय नर पशुओं को अत्यंत क्रूरता और अमानवीय तरीके से ठूस-ठूसकर भरा गया था। तस्करों ने पशुओं के पैर और नाक रस्सियों से बेरहमी से बांध रखे थे। पुलिस ने सभी पशुओं को तुरंत मुक्त कराया और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Yavatmal जिले में महावितरण के अधीक्षक अभियंता प्रवीण दरोली का तबादला, बढ़ती शिकायतों के बाद कार्रवाई
Yavatmal Mahavitaran officer transfered: यवतमाल जिले मे भीषण गर्मी के बीच शहर में पानी की किल्लत से नागरिक पहले ही परेशान थे, वहीं दूसरी ओर बिजली आपूर्ति और महावितरण विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे थे। एक तरफ जलापूर्ति के लिए बिजली आपूर्ति में अड़चनें पैदा होने की शिकायतें थीं, तो दूसरी ओर शहर में बिजली मीटर जांच पथकों द्वारा अचानक की जा रही छापेमारी से आम नागरिकों में भय और नाराजगी का माहौल बन गया था।
पिछले दो-तीन दिनों से नागरिकों के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक स्तरों पर भी महावितरण विभाग के खिलाफ आक्रोश दिखाई दे रहा था। इसी बीच महावितरण के अधीक्षक अभियंता प्रवीण दरौलीका शुक्रवार 22 मई को अचानक तबादला कर उन्हें यवतमाल से परभणी भेज दिया गया। वहीं उनकी जगह पर नांदेड जोन के परभणी सर्कल के रूपेश टेंभुर्णे को यवतमाल अधीक्षक अभियंता की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
बढ़ती शिकायतों, जनप्रतिनिधियों के रोष और नागरिकों के बढ़ते गुस्से के बाद यह कार्रवाई किए जाने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि दरोली की कार्यशैली को लेकर पिछले कई महीनों से असंतोष व्यक्त किया जा रहा था। नागरिकों और कुछ पदाधिकारियों ने उन पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने के आरोप लगाए थे। पानी आपूर्ति, बिजली कार्रवाई और शिकायतों के निवारण में भेदभावपूर्ण भूमिका निभाने के आरोप लगातार सामने आ रहे थे।
प्रशासनिक कारणों से बदल गए
लोगों के बीच चर्चा के माहोल से हटकर देखें तो महावितरण विभाग के सूत्रों के मुताबिक तबादले की प्रक्रिया प्रशासनिक कारणों के चलते की गई है। महावितरण की ओर से तकरीबन 16 अधीक्षक अभियंताओं को इधर से उधर कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें:-  Fuel Shortage Affects Water Supply: डीजल संकट से प्रभावित हुई संभाजीनगर की टैंकर सेवा, जलापूर्ति में बढ़ी देरी
बिना पूर्व सूचना कार्रवाई से थी लोगों में भारी नाराजगी
गौरतलब है कि भीषण गर्मी के दौरान बिना पूर्व सूचना केव गई कार्रवाइयों से लोगों में भारी नाराजगी थी। कई इलाकों पानी की समस्या गंभीर होने के बावजूद शिकायतों पर ध्या नहीं दिया गया, जबकि जिन अधिकारियों के खिला शिकायतें थीं, उन्हें संरक्षण दिए जाने के आरोप भी साम आए। कुछ जनप्रतिनिधियों के साथ कथित तौर पर अभद्र भा का प्रयोग करने, मंत्रियों को भी नियम सिखाने की शैली व्यवहार करने और स्वयं को ऊर्जा मंत्री समझकर क करने की चर्चा विभागीय कर्मचारियों के बीच भी थी। बता जाता है कि एक बैठक में मंत्री की बात तक नहीं मानने माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया था।
यवतमाल में 45 डिग्री पारे के साथ गहराया जलसंकट: पुसद के मालपठार समेत 7 तहसीलों में टैंकरों से जलापूर्ति शुरू
Yavatmal Water Crisis: हर वर्ष की तरह इस बार भी गर्मी बढ़ते ही यवतमाल जिले में पानी की किल्लत गहराने लगी है। अप्रैल, मई और जून महीने में जिले को नियमित रूप से जलसंकट का सामना करना पड़ता है। इस वर्ष तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से जलाशयों का पानी तेजी से वाष्पित हो रहा है, जिसके कारण जिले में पानी की कमी के असर दिखाई देने लगे हैं। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल सात तहसीलों में 21 टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति शुरू की है।
साथ ही 107 गांवों के लिए 100 निजी कुओं और 11 बोरवेल का अधिग्रहण किया गया है। वर्तमान में करीब 30 हजार 343 लोगों को टैंकरों से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। सबसे अधिक संकट पुसद तहसील के मालपठार क्षेत्र में देखा जा रहा है।
यहां सात गांवों में 7 टैंकरों के जरिए 12 फेरों में पानी पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा आर्णी तहसील के कारेगांव पारधी बेड़ा, पालोदी, ईचोरा, दहेली और सुधाकरनगर, यवतमाल तहसील के पांढरी, किटा और निंबर्डी, घाटंजी तहसील के पांढुर्णा और इंझाला पारधी बेड़ा, नेर तहसील के आर्जती, बाभुलगाव तहसील के सारफली तथा दारव्हा तहसील के करजगांव में भी टैंकरों से जलापूर्ति की जा रही है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की जलसमस्या दूर करने के लिए अब तक करोड़ों रुपये खर्च कर विभिन्न योजनाएं चलाई गई, लेकिन हर गर्मी में जलसंकट फिर से गंभीर रूप ले लेता है।
यह भी पढ़ें:- वर्धा में कपास-तूअर-चना के दामों में तेजी, पर किसानों को नहीं मिला लाभ; प्याज उत्पादक अब भी संकट में
मालपठार क्षेत्र में ज्यादा संकट
पुसद तहसील के मालपठार क्षेत्र के 42 गांवों में हर साल पानी की भारी कमी रहती है। इस वर्ष भी शुरुआत में येलदरी, बुटी और कारला गांवों में पानी की समस्या सामने आई, जिसके बाद अब संकट बढ़ता जा रहा है और सात गांवों में टैंकरों से जलापूर्ति करनी पड़ रही है।
यवतमाल में पैसों के लेनदेन के विवाद में युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या, पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा
बताया जा रहा है कि वाहन फाइनेंस के पैसों के लेन-देन को लेकर दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर आरोपी बकुल उर्फ शाहिद शेख ने कमर से चाकू निकालकर सचिन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। बीच-बचाव करने आए मोईन काजी और जिशान नामक युवक भी घायल हो गए, गंभीर रूप से घायल सचिन जान बचाने के लिए भागा, लेकिन आरोपी ने उसका पीछा करते हुए विदर्भ हाउसिंग सोसायटी के सांस्कृतिक भवन के पास फिर हमला कर दिया।
इस दौरान आरोपी ने सचिन के सीने और पेट पर कई गंभीर वार किए। खून से लथपथ हालत में पड़े सचिन को उसके दोस्तों ने तुरंत शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें:- गोंदिया में नाबालिग की डिलीवरी कर नवजात बेचने का मामला, येडे और अग्रवाल सहित 10 के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल
मुख्य आरोपी व उसके अन्य साथियों की तलाश जारी
इस मामले में मृतक के चाचा भोला रामलाल राठोड निवासी बोथबोडन, तहसील यवतमाल की शिकायत पर अवधूतवाड़ी पुलिस थाने में बकुल उर्फ शाहिद शेख रफीक निवासी इंदिरा नगर, यवतमाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जबकि मुख्य आरोपी और उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।
22 लाख छात्रों के भविष्य पर संकट! NEET पेपर लीक पर यवतमाल में विरोध; दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
Yavatmal Paper Leak Case: यवतमाल देश की सबसे महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में शामिल नीट यूजी 2026 परीक्षा में पेपर लीक और बड़े पैमाने पर हुई अनियमितताओं के खिलाफ यवतमाल जिला प्रोफेशनल टीचर्स एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
एसोसिएशन ने कहा कि इस घोटाले के कारण देशभर के 22 लाख से अधिक विद्यार्थियों के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है। मेहनत और लगन से तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के साथ बड़ा अन्याय हुआ है। संगठन ने इस पूरे प्रकरण में शामिल सभी लोगों, चाहे वे कोचिंग संस्थानों के संचालक हों या अन्य संबंधित व्यक्ति, के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
महाराष्ट्र प्रोफेशनल टीचर्स एसोसिएशन के राज्याध्यक्ष प्रशांत कासार के नेतृत्व में राज्य के प्रत्येक जिले में जिलाधिकारियों को ज्ञापन देकर इस मामले का विरोध दर्ज कराया गया, संगठन ने मांग की कि पेपर लीक रैकेट, भ्रष्ट अधिकारियों और संबंधित निजी कोचिंग क्लास संचालकों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोर सजा दी जाए। साथ ही मामले की जांच कर रही सीबीआई से निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा जताई गई।
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके और कानून का भय बना रहे। एसोसिएशन ने परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार की मांग करते हुए कहा कि नीट जैसी संवेदनशील परीक्षाओं के लिए आधुनिक और सुरक्षित व्यवस्था लागू करना समय की आवश्यकता है।
संगठन ने ऑनलाइन परीक्षा प्रणाली, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के कामकाज में अधिक पारदर्शिता लाने की मांग की। संगठन ने सुझाव दिया कि परीक्षा एक ही दिन आयोजित करने के बजाय विभिन्न चरणों या मल्टीपल शिफ्ट में आयोजित की जाए, जिससे प्रश्नपत्र लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।
यह भी पढ़ें:-  यवतमाल में MD ड्रग्स के साथ 4 गिरफ्तार, SUV से हो रही थी तस्करी; 5.39 लाख का माल जब्त
केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के निर्णय का स्वागत
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान द्वारा अगले वर्ष से नीट परीक्षा को कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन मोड में आयोजित करने की घोषणा का संगठन ने स्वागत किया, साथ ही जेईई की तर्ज पर नीट मेन्स और नीट एडवास के रूप में दो चरणों में परीक्षा आयोजित करने की मांग भी की गई। इस अवसर पर विदर्भ विभागीय अध्यक्ष योगीराज अरसोड, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर आष्टेकर, राज्य प्रतिनिधि संजय पवार तथा कार्याध्यक्ष योगेंद्र भुसे उपस्थित थे।
यवतमाल में MD ड्रग्स के साथ 4 गिरफ्तार, SUV से हो रही थी तस्करी; 5.39 लाख का माल जब्त
Yavatmal crime Drug Trafficking: यवतमाल स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने एमडी (मेफेड्रोन) नामक मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 लाख 39 हजार 230 रुपये का माल जब्त किया है। यह कार्रवाई 20 मई को की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिल्वर रंग की महिंद्रा एसयूवी (क्रमांक एमएच-14-जीडी-1597) से कुछ लोग एमडी ड्रग्स लेकर यवतमाल की और आने वाले हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस ने भांब टोल नाके के पास जाल बिछाया और संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन के डैशबोर्ड में एक पाउच में सफेद रंग का पाउडर मिला। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह एमडी (मेफेड्रोन) नामक मादक पदार्थ है। पुलिस ने 15।07 मिलीग्राम एमडी ड्रग्स, 20,730 रुपये नकद, चार मोबाइल फोन तथा वाहन सहित कुल 5,39,230 रुपये का सामान जब्त किया।
गिरफ्तार आरोपियों में शहजाद खान शम्मी खान (30), निवासी इंदिरा नगर, शेख शाहरुख शेख मेहबूब (30), निवासी अकोला, साजिद उर्फ हत्ती सलीम सग्यानी (32), निवासी यवतमाल, अल्तमश खान अमजद खान पठाण (22), निवासी पुसद सभी आरोपियों के खिलाफ यवतमाल ग्रामीण पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक थोरात और स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक सतीश चवरे के मार्गदर्शन में एपीआई मनीष गावंडे, पीएसआई गजानन राजमल्लु, शिवशंकर कायंदे, प्रशांत हेडाठ, रूपेश पाली, अजय डोले, योगेश डगवार, रितुराज मेडवे, नीलेश राठोड, मिलिंद दरेकर, सुनील पैठने, आकाश सूर्यवंशी, ऋषिकेश फुलकर, युवराज जाधव ने की।
यह भी पढ़ें:-  मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना पर उठे सवाल: वर्धा में 46 डिग्री गर्मी के बीच बुजुर्गों को स्लीपर कोच में भेजने
शहजाद खान पुराना पेशेवर तस्कर अपराधी
यवतमाल शहर पुलिस के अनुसार आरोपी शहजाद खान पर पहले भी एमपीडीए कानून के तहत कार्रवाई हो चुकी है, जबकि आरोपी साजिद सय्यानी और उसकी गैंग पर वर्ष 2022 में मकोका के तहत कार्रवाई की गई थी।
यवतमाल में महावितरण का बड़ा एक्शन: दो दिनों में 1 करोड़ 2 लाख रुपये की हाईटेक बिजली चोरी का पर्दाफाश
Yavatmal Electricity Theft: यवतमाल जिले में बढ़ती बिजली चोरी पर लगाम लगाने के लिए महावितरण ने अब सख्त और आक्रामक अभियान शुरू कर दिया है। लगातार मिल रही शिकायतों और तकनीकी जांच में सामने आए संदिग्ध आंकड़ों के बाद महावितरण की विशेष टीमों ने शहर के कई इलाकों में एक साथ छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई में केवल दो दिनों के भीतर 1 करोड़ 2 लाख रुपये से अधिक की बिजली चोरी उजागर होने से हड़कंप मच गया है।
मंगलवार को पांढरकवड़ा मार्ग स्थित गुलशन नगर, कोहिनूर सोसायटी सहित कई रिहायशी इलाकों में महावितरण की 15 टीमों ने एक साथ दबिश दी। महज डेढ़ घंटे तक चली इस संयुक्त कार्रवाई में 50 लाख रुपये से अधिक की बिजली चोरी पकड़ी गई। इसके बाद बुधवार को भी विशेष जांच अभियान जारी रखते हुए शर्मा लेआउट और सिद्धेश्वर लेआउट में 26 घरों की जांच की गई, जहां करीब 52 लाख रुपये की बिजली चोरी सामने आई। लगातार दूसरे दिन हुई इस कार्रवाई ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है।
यवतमाल जिले महावितरण अधिकारियों के अनुसार बिजली चोरी के लिए इस बार बेहद आधुनिक और तकनीकी तरीकों का उपयोग किया जा रहा था। जांच के दौरान कई घरों में रिमोट कंट्रोल सिस्टम, जैमर डिवाइस, मुख्य बिजली लाइन को बायपास करने की व्यवस्था तथा सीधे तार जोड़कर बिजली उपयोग करने जैसे हाईटेक तरीके सामने आए। कुछ स्थानों पर मीटर की रीडिंग रोकने और बिजली खपत कम दिखाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का भी इस्तेमाल किया जा रहा था। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की संगठित बिजली चोरी न केवल सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंचाती है, बल्कि इससे बिजली व्यवस्था पर भी दबाव बढ़ता है।
महावितरण के अधीक्षक अभियंता प्रवीण दरोली ने कहा कि जिले में बड़े पैमाने पर हो रही बिजली चोरी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी के कारण महावितरण को आर्थिक नुकसान होता है, जिसका अप्रत्यक्ष भार ईमानदारी से बिल भरने वाले उपभोक्ताओं पर पड़ता है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की घटनाओं से जिले की छवि खराब होती है और बिजली व्यवस्था की विश्वसनीयता प्रभावित होती है।
कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस विभाग की ओर से कड़ा बंदोबस्त तैनात किया गया था। महावितरण की विशेष जांच टीम में 75 कर्मचारियों के साथ लगभग 50 पुलिसकर्मी शामिल थे। कई इलाकों में अचानक हुई छापेमारी से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। अधिकारियों ने संदिग्ध कनेक्शनों की जांच कर कई अवैध जोड़ियां तत्काल काट दीं।
यह भी पढ़ें:-  गोंदिया में जिलाधीश ने बाल अपराध और बाल विवाह रोकने के दिए सख्त निर्देश, 22 हजार से अधिक लोगों ने ली शपथ
पुलिस बंदोबस्त के बौच कार्रवाई
महावितरण सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में जिले के अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह का विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिन उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी का मामला दर्ज हुआ है, उनके खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि से बचें।
इस बड़ी कार्रवाई के बाद पूरे यवतमाल जिले में बिजली चोरों में दहशत का माहौल है। महावितरण की टीम अब लगातार निगरानी कर रही है और तकनीकी सर्वेक्षण के माध्यम से संदिग्ध इलाकों की पहचान की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि बिजली चोरी रोकने के लिए भविष्य में और भी बड़े स्तर पर अभियान चलाए जाएंगे।
यवतमाल में बिजली चोरों पर महावितरण की बड़ी कार्रवाई, कई बड़े नाम चर्चा में; 50 लाख की चोरी उजागर
Yavatmal Mahavitaran Raid: यवतमाल जिले में बिजली चोरों के खिलाफ महावितरण ने आक्रामक अभियान छेड़ दिया है। पांढरकवड़ा मार्ग स्थित गुलशन नगर और कोहिनूर सोसायटी समेत कई इलाकों में महावितरण की 15 टीमों ने एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई में महज डेढ़ घंटे के भीतर 50 लाख रुपये से अधिक की बिजली चोरी उजागर होने से जिले में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, इस बिजली चोरी में कुछ बड़े राजनीतिक लोगों के नाम भी सामने आने की चर्चा है, जिससे मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है।
हाईटेक बिजली चोरी का खुलासा, छापों से मचा हड़कंप
उच्चभ्रू कॉलोनियों में बिजली चोरी के लिए हाईटेक तरीकों का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसमें रिमोट कंट्रोल, जैमर, मुख्य लाइन को बायपास करना और सीधे तार जोड़कर अवैध रूप से बिजली उपयोग करना शामिल था। मंगलवार को महावितरण की 15 टीमों ने पुलिस बल के साथ एक साथ कई स्थानों पर छापे मारे। कार्रवाई की भनक लगते ही कई लोग अपने घरों में ताला लगाकर फरार हो गए।
बिजली चोरी पर महावितरण सख्त, कार्रवाई से मचा हड़कंप
इस संबंध में महावितरण के अधीक्षक अभियंता प्रवीण दरोली ने कहा कि इस तरह की बड़े पैमाने की बिजली चोरी से जिले की बदनामी होती है और ईमानदारी से बिल भरने वाले उपभोक्ताओं पर अप्रत्यक्ष आर्थिक बोझ पड़ता है।
यह भी पढ़ें:-मानसिक प्रताड़ना से तंग युवक ने दी जान, मौत से पहले video, फिर आत्महत्या! भंडारा में मचा हड़कंप
उन्होंने नागरिकों से बिजली चोरी रोकने में सहयोग करने की अपील की। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का कड़ा बंदोबस्त तैनात किया गया था। महावितरण की इस बड़ी कार्रवाई के बाद पूरे यवतमाल जिले में बिजली चोरों में दहशत का माहौल है। अब संदिग्ध राजनीतिक व्यक्तियों पर कानूनी कार्रवाई होगी या नहीं, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।
यवतमाल में दिल दहला देने वाली वारदात, संदेह के चलते पत्नी की गला रेतकर हत्या, पुलिस जांच तेज; इलाके में सनसनी
Yavatmal Woman Murder News: यवतमाल जिले में पांढरकवड़ा तहसील के गोपालपुर स्थित कोलाम पोड परिसर सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली हत्या की घटना से कांप उठा। पति से अलग रह रही 51 वर्षीय महिला की किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में भय और सनसनी फैल गई है।
मृतक महिला का नाम कमलाबाई हुसेन मेश्राम (51) बताया गया है वह गोपालपुर के कोलाम पोड क्षेत्र में रहती थीं प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद और शक के चलते हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है पुलिस ने मामले में महिला के पत्ति हुसेन गड्डु मेश्राम (57) को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए पांढरकवडा तहसील उपजिला अस्पताल भेज दिया फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार कमलाबाई और उनके पति हुसेन मेश्राम के बीच पिछले कई दिनों से लगातार झगड़े हो रहे थे।
पति अपनी पत्नी पर विभिन्न कारणों से शक करता था, जिससे घर में आए दिन विवाद होते थे। मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर कमलाबाई ने पति से अलग रहना शुरू कर दिया था। वह पति के घर से केवल दो घर छोड़कर अलग रहती थीं। मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि कमलाबाई के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक पति को था। इसी बात को लेकर वह बार-बार विवाद करता था। इसी शक के चलते हत्या किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
हर पहलू से जांच जारी
इस सनसनीखेज हत्या से गोपालपुर क्षेत्र में भारी खलबली मच गई है और लोगों में भय का माहौल है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि हत्या किन परिस्थितियों में और किस कारण से हुई, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पांढरकवडा पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। पारिवारिक विवाद, शक और अन्य व्यक्तिगत कारणों को भी जांच के दायरे में रखा गया है।
आंगन में खून से लथपथ मिला शव
सोमवार 18 मई सुबह करीब साढ़े छह बजे गांव के सदाशिव वाधधरे के घर के आंगन में में एक महिला का शव पड़े होने की सूचना मृतका के भाई चंद्रभान आत्राम को मिली, सूचना मिलते ही वह घटनास्थल पहुंचे। वहां कमलाबाई आंगन में बाई ओर गिरी हुई अवस्था में दिखाई दी।
यह भी पढ़ें:-यवतमाल के पुसद में नशे के कारोबार पर शिकंजा, 8.7 किलो गांजा जब्त; 4 गांजा तस्कर गिरफ्तार
उनके गले पर धारदार हथियार से गहरा वार किया गया था अत्यधिक रक्तस्राव से उसकी मौत हो चुकी थी। आसपास खून फैला हुआ था। यह भयावह दृश्य देखकर इलाके में दहशत फैल गई।
यवतमाल के पुसद में नशे के कारोबार पर शिकंजा, 8.7 किलो गांजा जब्त; 4 गांजा तस्कर गिरफ्तार
Yavatmal Pusad Police Drug Seizure: यवतमाल जिले के पुसद पुलिस की टीम ने 4 गांजा तस्करों को धर दबोचा। स्थानीय उपविभागीय पुलिस अधिकारी कार्यालय पुसद की टीम को सूचना मिली कि ग्राम बेलदरी से पुसद की और एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से प्रतिबंधित गांजा नामक मादक पदार्थ की तस्करी कर रहा है। पुलिस ने पुसद की ओर आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक एमएच 26 सीएच 2003 को रोका गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शेख जाकीर शेख जाफर, (35) निवासी रहीमनगर जिला नांदेड़ बताया, वाहन तलाशी के दौरान गांजे के पैकेट बरामद हुए, आरोपी ने बताया कि वह यह गांजा शेख एजाज निवासी वाशिम से लाया था और वह अनसिंग क्षेत्र में मौजूद है तथा उसके पास भी गांजा रखा हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम शेलू बु., जिला वाशिम पहुंची और शेख सलीम एजाज अब्दुल सईद (38) निवासी मंगलवारी बेस, वाशिम को हिरासत में लिया।
उसकी मोटरसाइकिल की तलाशी लेने पर उसमें भी अवैध रूप से गांजा रखा हुआ मिला। पूछताछ में उसने बताया कि यह गांजा उसने अब्दुल अजीस अब्दुल मजीद निवासी वाशिम से लिया था।
पुलिस ने आरोपी शेख जाकीर शेख जाफर और शेख सलीम एजाज अब्दुल सईद के कब्जे से कुल 8.7 किग्रा गांजा, मोटरसाइकिल, मोबाइल सहित कुल 2 लाख 87 हजार 500 रुपये का माल जब्त किया।
यह भी पढ़ें:-यवतमाल में डीजल विवाद गरमाया, खेती के काम रुके! पेट्रोल पंप पर बवाल; लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी
कहीं नशे की बिक्री देखते ही पुलिस को सूचित करें
पुसद पुलिस प्रशासन ने कहा है कि युवाओं को नशे के जाल से बचाने के लिए पुलिस कटिबद्ध है। यदि कहीं भी अवैध गांजा या अन्य मादक पदार्थों की बिक्री अथवा तस्करी हो रही हो तो नागरिक तुरंत पुलिस से संघक करें, यह कार्रवाई एसपी कुमार चिंता, अतिरिक्त एसपी अशोक थोरात तथा एलसीबी के पुलिस निरीक्षक सतीश ववरे के मार्गदर्शन में की गई साथ ही सहायक पुलिस निरीक्षक आशिष चौधरी, पुलिस उपनिरीक्षक राहुल देशमुख, दीपक उईके, शेख मसूद, सुनील मदने, दीपक अरगहे, रविंद्र गावंडे, नाना मस्के, शेख जुनेद, पराग गिरनाले, नरेश नरवाडे, इरफान अगवान, कल्पना रबडे, गौतम आठवले तथा पुसद ग्रामीण पुलिरा स्टेशन के अन्य कर्मचारियों ने कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
यवतमाल में डीजल विवाद गरमाया, खेती के काम रुके! पेट्रोल पंप पर बवाल; लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Yavatmal Petrol Pump Issue: यवतमाल जिले के पांढरकवड़ा तहसील में खेती के काम के लिए ट्रैक्टर हेतु डीजल लेने गए एक किसान की पेट्रोल पंप पर डीजल देने से मना किए जाने से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया है। इस घटना के बाद प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं और युवा टाइगर फोर्स ने आक्रामक रुख अपनाया है।
मिली जानकारी के अनुसार संबंधित किसान खेती जोताई, पानी आपूर्ति और ट्रैक्टर उपयोग के लिए डीजल लेने पेट्रोल पंप पहुंचा था, लेकिन उसे डीजल नहीं दिया गया, ऐसा दावा किया जा रहा है। इसके बाद किसान ने प्रशासन से संपर्क कर जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन उसे संतोषजनक जवाब नहीं मिलने से किसानों ने रोष व्यक्त किया।
इस पूरे मामले से का संज्ञान लेते हुए युवा टाइगर फोर्स के संस्थापक अध्यक्ष मदन जिद्देवार ने प्रशासन के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों पर भी सवाल उठाए हैं, युवा टाइगर फोर्स ने प्रशासन तत्काल स्थिति स्पष्ट करने, किसानों को हो रही परेशानी बंद करने और पूरे मामले की जांच करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो लोकतांत्रिक तरीके से तीव आंदोलन शुरू किया जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्र में गहराया ईंधन का संकट
प्रशासन की ओर से लगातार दावा किया आ रहा है कि जिले में डीजल, पेट्रोल इंचन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। दूसरी और ग्रामीण क्षेत्र के पेट्रोल पंप सूखे नजर आ रहे हैं। कैन में डीजल देना बंद किए जाने से किसानों तथा वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। इस पर उपाय ढूंढने की मांग हो रही है।
यह भी पढ़ें:- नागपुर में 65 किलो गांजा जब्त, पारडी ट्रैफिक जोन की बड़ी कार्रवाई; टैक्सी कार से 2 तस्कर गिरफ्तार
किल्लत नहीं, कैन में देने पर रोक
जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक है, केवल केन में डीजल, पेट्रोल देने पर रोक लगाई गई है। लेकिन सखेती के सीजन को देखते हुए कुछ तय मात्रा तक कैन में डीजल देने को लेकर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।
-यवतमाल, जिलाधिकारी, विकास मीना
यवतमाल जिले के पुसद वन विभाग पर करोड़ों के दुरुपयोग का आरोप, शिकायत पहुंची नागपुर; उच्चस्तरीय जांच की मांग
Yavatmal News Pusad Forest Department: यवतमाल जिले के पुसद तहसील के बहुप्रतीक्षित वर्धा-यवतमाल-नांदड़ रेलमार्ग परियोजना के तहत पुसद वन क्षेत्र में पेड़ों की कटाई के बदले रेलवे विभाग द्वारा वन विभाग को 5 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति राशि दी गई थी। आरोप है कि इस राशि का पुसद वन विभाग के अधिकारियों द्वारा मनमाने तरीके से उपयोग किया गया।
इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता गजानन वानखेड़े ने राज्य के अतिरिक्त मुख्य वन सचिव मिलिंद म्हैसकर को शिकायत भेजकर उच्चस्तरीय जांच और संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में कहा गया है कि पुसद के उपवनसंरक्षक (प्रादेशिक) द्वारा पेड़ों के प्रत्यारोपण के नाम पर करोड़ों रुपये के प्रस्ताव तैयार किए गए। इन प्रस्तावों को बिना किसी तकनीकी जांच के यवतमाल के वनसंरक्षक से अगले ही दिन अनुशंसा दिलाकर नागपुर स्थित अपर प्रधान मुख्य वनसंरक्षक (अर्थसंकल्प एवं विकास) कार्यालय में प्रशासनिक मंजूरी के लिए भेजा गया।
पेड़ प्रत्यारोपण में लाखों के खर्च पर घोटाले के आरोप
नागपुर कार्यालय ने उक्त प्रस्तावों को प्रशासनिक मंजूरी नहीं दी और दस्तावेज वापस लौटा दिए गए, इसके बावजूद विभागीय स्तर पर राशि खर्च दर्शाए जाने का आरोप लगाया गया है। वानखेड़े के अनुसार, पुसद वन परिक्षेत्र के बेलगव्हाण नियत क्षेत्र में 107 पेड़ों के प्रत्यारोपण पर 79 लाख 21 हजार 240 रुपये खर्च दर्शाए गए हैं।
वन विभाग पर अनियमितता के आरोप, जांच का आश्वासन
मामले से संबंधित जानकारी सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत मांगे जाने पर भी विभागीय कार्यालयों द्वारा जानकारी देने में टालमटोल की जा रही है। वानखेडे ने आरोप लगाया कि रेलवे विभाग से प्राप्त 5 करोड़ रुपये की राशि का गलत उपयोग कर शासन को गुमराह किया गया है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें:-यवतमाल में किसान की सतर्कता से खुला मंडी घोटाला! पुसद मंडी में वजन कांटे पर सवाल, 2 तौल में 10 क्विंटल का फर्क
इस मामले में स्थानीय वन अधिकारियों से संपर्क करने पर उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। तो वन मंत्री गणेश नाईक से संपर्क करने पर उन्होंने जांच का भरोसा दिया है। मामले में भारी अनियमितता की शिकायतों को देखते हुए उन्होंने जांच के बाद उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
शिलोणा और दिग्रस क्षेत्र में भी करोड़ों खर्च का दावा
शिकायत के अनुसार, शेबालपिपरी वनपरिक्षेत्र के शिलीणा वृत्त अंतर्गत नागवाड़ी नियत क्षेत्र में 145 पेड़ों के प्रत्यारोपण पर 99 लाख 303 रुपये खर्च दर्शाए गए हैं।
यानी प्रति पेड करीब 68 हजार 278 रुपये खर्च बताया गया। शिकायत में दावा किया गया है कि इतना खर्च दिखाने के बावजूद एक भी पेड़ जीवित नहीं है।
इसी प्रकार शेष 3 करोड़ 21 लाख 78 हजार 457 रुपये दिग्रस वनपरिक्षेत्र के रोहणा एवं अन्य नियत क्षेत्रों में खर्च दिखाए गए है, जबकि आरोप है कि जमीनी स्तर पर कोई कार्य नहीं किया गया।
यवतमाल में किसान की सतर्कता से खुला मंडी घोटाला! पुसद मंडी में वजन कांटे पर सवाल, 2 तौल में 10 क्विंटल का फर्क
Yavatmal Agriculture News: यवतमाल जिले के पुसद तहसील में स्थानीय कृषि उपज मंडी समिति के एमआईडीसी मार्केट यार्ड में शनिवार को एक किसान की सतर्कता के चलते वजन कांटे में बड़ा घोटाला उजागर हुआ। प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार की शाम करीब 5 बजे देवराव व्हडगीर के वाहन क्रमांक एमएच 29-6244 में भरा गेहूं मंडी समिति के कांटे पर तौला गया।
इस दौरान वजन 42.32 क्विंटल दिखाकर पावती दी गई। लेकिन व्हडगीर को वजन पर संदेह हुआ और उन्होंने दोबारा तौल की मांग की। कांटे पर मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें धमकाकर मना करने का प्रयास किया। इसके बावजूद किसान ने दोबारा तौल कराने पर जोर दिया।
दूसरी बार तौल करने पर वजन 52.10 क्विंटल निकला और नई पावती दी गई। जिसके चलते यहां के वजन कांटा पर संदेह गहरा गया है और नापतोल में भारी धांदली का आरोप किसानों ने किया है।
तौल में गड़बड़ी पर किसानों का रास्ता रोको, कर्मचारी हिरासत में
संतप्त किसानों का रास्ता रोको आंदोलन दोनों तौल में करीब 978 किलो का अंतर सामने आने से किसानों में भारी आक्रोश फैल गया। कुछ ही देर में मार्केट परिसर के किसानों ने पुसद-दिग्रस राज्य मार्ग पर रास्ता रोको आंदोलन शुरू कर दिया। किसानों का आरोप है कि यह प्रकार पिछले कई दिनों से जारी है। किसान राहुल राठोड ने आरोप लगाया कि उनके 10 क्विंटल माल की जगह केवल 8 क्विंटल की पावती दी गई।
मंडी समिति के अव्यवस्थित कामकाज को लेकर किसानों ने जमकर नाराजगी जताई सुबह से अब तक 110 गाड़ियों की तौल हो चुकी है। किसानों ने मांग की कि सभी किसानों को वजन अंतर की भरपाई दी जाए, इसी मांग को लेकर किसानों ने मंडी परिसर में धरना शुरू कर दिया।
कुछ देर बाद मंडी समिति के सभापति शेख कौसर, उपसभापति अभय राठोड, संचालक विनोद सरगर और रवी निकम ने किसानों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे। इस बीच शहर पुलिस थाने के ठाणेदार सेवानंद वानखड़े और एपीआई प्रेमकुमार केदार मौके पर पहुंचे पुलिस ने तौल करने वाले कर्मचारियों को हिरासत में लिया। समाचार लिखने तक एमआईडीसी परिसर में किसान डटे हुए थे। वहीं करीब 50 गाड़ियां तौल के इंतजार में खड़ी थीं।
मामले की जांच कर कार्रवाई करें : जाधव
पुसद तालुका के आमटी गांव निवासी किसान देवराव अप्पाराव व्हडगीर गेहूं बिक्री के लिए मंडी समिति पहुंचे थे। नीलामी के बाद जब उनकी गाड़ी पहली बार वजन कांटे पर चढ़ाई गई तो वजन 42 क्विंटल 35 किलो दिखाया गया लेकिन किसान को अपने माल का वजन अधिक होने का भरोसा था। शंका होने पर 24 मिनट बाद उसी गाड़ी की दोबारा तौल कराई गई।
यह भी पढ़ें:-गोंदिया में सरकारी खरीदी केंद्रों पर धान बिक्री बढ़ी, करोड़ों का भुगतान; हजारों किसानों को राहत
यवतमाल क्राइम: नाबालिग पीड़िता मामले में पुसद न्यायालय सख्त, आरोपी को 10 साल की सजा
Yavatmal Pusad Court: यवतमाल जिले के पुसद तहसील में नाबालिग लड़की के साथ लैंगिक अत्याचार करने के मामले में पुसद न्यायालय ने आरोपी को 10 वर्ष की सश्रम कारावास तथा जुर्माने की सजा सुनाई है। यह महत्वपूर्ण फैसला तदर्थ जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश क्रमांक-1 एस। एन। शाह ने सुनाया। मामले में शासन पक्ष की ओर से अतिरिक्त सरकारी अभियोक्ता एस. बी. शर्मा ने पैरवी की।
प्रकरण के अनुसार, पुसद तहसील के ग्रामीण पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आरोपी शुभम प्रभाकर कांबले ने 3 मार्च 2024 की रात लगभग 12 से 1 बजे के बीच नाबालिग पीड़िता का हाथ पकड़कर उसे जबरन अपने घर ले जाकर दरवाजा बंद कर दिया तथा जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ लैंगिक अत्याचार किया। घटना के बाद पीड़िता ने पुसद ग्रामीण पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 8 गवाह पेश किए गए, मामले को महत्वपूर्ण गवाह पीड़िता एवं उसके परिजन अदालत में मुकर गए, लेकिन अतिरिक्त सरकारी अभियोक्ता एस. बी. शर्मा ने जिरह के दौरान उनसे घटना से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों को स्वीकार करवाया इसके अलावा पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट, रासायनिक परीक्षण रिपोर्ट, पंच गवाहों, पुलिस गवाहों तथा जांच अधिकारी के साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी को दोषी पाया।
यह भी पढ़ें:-वर्षों का इंतजार खत्म! नागपुर-मडगांव एक्सप्रेस अब नियमित, नितिन गडकरी ने दिखाई हरी झंडी; यात्रियों में खुशी
न्यायालय ने 16 मई 2026 को आरोपी को पोक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत 10 वर्ष की सश्रम कैद और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। साथ ही भारतीय दंड संहिता की धारा 506 के तहत 1 वर्ष की सश्रम कैद एवं 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया। न्यायालय ने आदेश दिया कि कुल जुमनि की राशि में से 25 हजार रुपये पीड़िता को दिए जाएं तथा शेष 10 हजार रुपये सरकारी खजाने में जमा किए जाएं। मामले की जांच पुलिस निरीक्षक राजेश राठोड, पुसद ग्रामीण पुलिस स्टेशन ने की। जबकि पैरवी अधिकारी के रूप में गजानन राठोड ने कार्य देखा।
महागांव में ‘गुप्तधन’ के नाम पर 10.80 लाख की ठगी, नकली पुलिस बनकर दिया वारदात को अंजाम
Mahagaon Police Station News: यवतमाल महागांव सं महागांव थाना क्षेत्र के ऊटी गांव में 3 मई 2026 की मध्यरात्रि अज्ञात चोरों ने मेडिकल व्यवसायी के घर में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर लाखों रुपये का सामान पार कर दिया था। इस घटना की जांच के लिए फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट, डॉग स्क्वॉड और फॉरेन्सिक टीम को बुलाया गया था। इसी बीच अब महागांव पुलिस क्षेत्र में गुप्तधन के नाम पर सस्ते सोने के कॉइन बेचने का लालच देकर गडचिरोली निवासी एक युवक से 10 लाख 80 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।
इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि सात आरोपी अब भी फरार हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गडचिरोली निवासी संदीप रामचंद्र खोब्रागडे 34 को कुछ अज्ञात लोगों ने कम कीमत में गुप्तधन से निकाले गए सोने के कॉइन बेचने का झांसा दिया।
ठगी का एहसास
आरोपी उसे महागांव क्षेत्र के दहिसावली रोड पर बुलाकर ले गए। वहां पहले उससे 10 लाख 80 हजार रुपये ले लिए गए और इसके बाद गिरोह के कुछ सदस्य नकली पुलिस बनकर मौके पर रेड डालने का नाटक करने लगे। खुद को पुलिस से घिरा समझकर संदीप खोब्रागडे घबराकर वहां से भाग निकले। बाद में उन्हें अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ।
ये भी पढ़े:  चंद्रपुर में शिवाजी महाराज के विचारों पर मंथन, छत्रपति लोककल्याणकारी शासन के आदर्श: किशोर जामदार
ऊटी चोरी प्रकरण अब भी अनसुलझा
महागांव तहसील के ऊटी गांव में 2 मई 2026 की रात गजानन मेडिकल के संचालक राजू गावंडे के घर में चोरी कर लाखों रुपये का सामान लूट लिया गया था। मामले की जांच के लिए फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट, डॉग स्क्वॉड और फॉरेन्सिक टीम को बुलाया गया था, लेकिन पखवाड़ा बीतने के बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नए पुलिस अधीक्षक को महागांव क्षेत्र में खुलेआम चल रहे अवैध धंधों पर सख्त कार्रवाई कर भयमुक्त वातावरण तैयार करना चाहिए, ताकि लोगों का पुलिस व्यवस्था पर विश्वास मजबूत हो सके।
महाराष्ट्र पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, नित्यानंद झा संभालेंगे यवतमाल की कमान
Yavatmal Police News: कुमार चिंता को पदोन्नति देते हुए नागपुर शहर पुलिस उपायुक्त पद पर नियुक्त किया गया है, जबकि नित्यानंद झा अब यवतमाल जिले की कानून व्यवस्था की कमान संभालेंगे। राज्य गृह विभाग द्वारा शुक्रवार शाम जारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची में यह महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया, यवतमाल जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यरत कुमार चिंता ने अपने कार्यकाल के दौरान कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ सामाजिक दृष्टिकोण से भी कई उल्लेखनीय पहल की।
पुलिस संवाद बढ़ाने पर विशेष ध्यान
अपराध नियंत्रण में भी रही सक्रिय भूमिका कुमार चिंता के नेतृत्व में यवतमाल पुलिस ने कई गंभीर अपराधों का खुलासा किया। अवैध धंधों, नशे के कारोबार, आपराधिक गतिविधियों तथा संगठित अपराध के खिलाफ विशेष अभियान चलाए गए। जिले में पुलिस की गश्त व्यवस्था मजबूत की गई और ग्रामीण क्षेत्रों तक पुलिस संवाद बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा, साइबर अपराधों पर नियंत्रण तथा युवाओं में जागरूकता निर्माण के लिए भी कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। उनके कार्यकाल में पुलिस प्रशासन की छवि एक संवेदनशील और सक्रिय विभाग के रूप में उभरकर सामने आई।
ये भी पढ़े:  यवतमाल में पीएम-किसान के 33 हजार लाभार्थियों का ‘फार्मर आईडी’ लंबित; 20 मई तक प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य
अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण की चुनौती
अब जिले की कमान संभालने जा रहे नित्यानंद झा को एक अनुभवी और अनुशासनप्रिय अधिकारी माना जाता है। नागपुर परिमंडल-दो मैं पुलिस उपायुक्त के रूप में उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई है। यवतमाल जैसे संवेदनशील जिले में कानून व्यवस्था, ग्रामीण अपराध, अवैध गतिविधियों तथा सामाजिक समन्वय को बनाए रखना बड़ी चुनौती माना जाता है। ऐसे में जिलेवासियों को उम्मीद है कि नित्यानंद झा भी अपने पूर्ववर्ती कुमार चिंता की तरह जनसंपर्क आधारित और प्रभावी पुलिसिंग को आगे बढ़ाएंगे।
यवतमाल में तेजस्विनी को-ऑपरेटिव्ह पतसंस्था ने निवेशकों को लगाया 10 करोड़ का चूना, झांसा देकर संचालक मंडल फरार
Yavatmal Tejaswini Cooperative Fraud Case: यवतमाल शहर में तेजस्विनी को-ऑपरेटिव्ह वुमन सोसायटी पतसंस्था के माध्यम से बड़े पैमाने पर आर्थिक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। निवेशकों को लगभग 10 करोड़ रुपये का चूना लगाकर संचालक मंडल फरार हो गया है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। इस मामले में संस्थापक प्रमोद सुधाकर शिंदे सहित पूरे संचालक मंडल पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं।
संचालकों में प्रमोद सुधाकर शिंदे, श्रद्धा प्रमोद शिंदे, जयश्री अनिल बिजवे, नेहा अतुल साबले, कंचन संजय शिंदे, आंचल आकाश तेलंग, गंगा संतोष वानखडे, दुर्गा निलेश तेलंग, वनिता प्रेमसिंग पवार, पूनम नेत्रदीप दुधे, प्रीति संदीप टाके, पल्लवी जीवन शिंदे, हेमा पंकजराव गाडबैले और लीना निलकंठ मरसकोल्हे शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, इस संस्था ने निवेशकों को 24 प्रतिशत रिटर्न का लालच देकर बड़ी मात्रा में जमा राशि एकत्र की।
अधिक मुनाफे की उम्मीद में कई नागरिकों ने अपनी जीवनभर की बचत इस संस्था में निवेश कर दी। लेकिन समय सीमा पूरी होने के बाद पैसे वापस मिलने के बजाय कार्यालय बंद कर दिया गया और सभी संचालक फरार हो गए। इस मामले में नियमों के उल्लंघन के आरोप भी सामने आ रहे हैं। सहायक निबंधक अनिल नाईक की भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे हैं। 6 अप्रैल 2026 को यवतमाल जिला उपनिबंधक द्वारा प्रशासक के रूप में ओंकार पहुरकर की नियुक्ति की गई थी। इसके बाद 16 अप्रैल को प्रशासक द्वारा
संस्था पर गंभीर आरोप
गंभीर आरोप यह भी है कि संस्था की नियमित ऑडिट प्रक्रिया नहीं हुई और नियमों के खिलाफ तीन संचालकों की नियुक्ति की गई। बिना चुनाव के मनमाने ढंग से नियुक्ति किए जाने का दावा किया जा रहा है। साथ ही संस्था की वार्षिक आम सभा (AGM) भी नहीं होने की बात सामने आई है।
ये भी पढ़ें :-  Chandrapur Fuel Crisis: पेट्रोल-डीजल के लिए पंपों पर लगी लंबी कतारें, सांसद प्रतिभा धानोरकर ने DM को लिखा पत्र
कार्यालय का पंचनामा किया गया। इस दौरान सहायक निबंधक निनावे, लेखापरीक्षक गुधाणे और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यालय का ताला खोलकर निरीक्षण किया गया। निवेशकों का आरोप है कि उपनिबंधक नानासाहेब चव्हाण ने वर्ष 2023-24 और 2024-25 का ऑडिट होने की बात कही, जिसमें केवल एक करोड़ रुपये का लेन-देन बताया गया।
यवतमाल में अवैध साहूकारी के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन; एक साथ 4 ज्वेलर्स पर छापेमारी, दस्तावेज जब्त
Yavatmal Illegal Moneylending Raid: सहायक निबंधक, सहकारी संस्था की ओर से अवैध साहूकारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन चार ज्वेलर्स की दुकानों पर छापेमारी करते हुए जांच पड़ताल की गई। महाराष्ट्र साहुकारी (नियमन) अधिनियम 2014 की धारा 16 के अंतर्गत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए यह कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पलक ज्वेलर्स, विनायक ज्वेलर्स, राठी ज्वेलर्स और वेधधारिणी ज्वेलर्स, यवतमाल के विरुद्ध 11 मई को एक महिला द्वारा अवैध साहुकारी की शिकायत दर्ज कराई गई थी।
शिकायत के आधार पर जांच के लिए साहुकारी टीम गठित की गई और 13 मई को संबंधित दुकानों की तलाशी ली गई। कार्रवाई के दौरान दस्तावेज, सोनेपत्र, खरेदीखत और अन्य आपत्तिजनक कागजात जब्त किए गए। इनमें से दो ज्वेलर्स पर लाइसेंसधारी साहूकार होने की जानकारी सामने आई है, जबकि दो के पास साहुकारी का लाइसेंस नहीं था। जब्त
दस्तावेजों की जांच के बाद महाराष्ट्र सावकारी (नियमन) अधिनियम 2014 के प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। पूरी कार्रवाई जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में की गई। इसमें जिलाधिकारी विकास मीना, एसपी कुमार चिंता, जिला उपनिबंधक नानासाहेब चव्हाण तथा तहसीलदार डॉ. योगेश देशमुख, पीआई नंदकिशोर काले के निर्देशन में सहकार, राजस्व और पुलिस विभाग की टीम ने भाग लिया।
ये भी पढ़ें :-  गोंदिया केंद्र सरकार की योजनाओं से वंचित न रहें नागरिक, सांसद प्रशांत पडोले ने ‘दिशा’ बैठक में दिए निर्देश
पुलिस के साथ कार्रवाई की फोटोग्राफी की गई
यह कार्रवाई सहायक निबंधक तथा सहकारी संस्था की रिता निनावे के नियोजन में चार अलग-अलग टीमों द्वारा की गई। टीम प्रमुखों में कैलाश खवारे (घाटंजी), वी। के। हिरलकर (दारव्हा), रिता निनावे यवतमाल और प्रकाश झलके (आर्णी) का समावेश था। इनके साथ राजस्व विभाग के कर्मचारी, पुलिस प्रशासन के अधिकारी तथा वीडियो फोटोग्राफर भी मौजूद थे।
जिले में पीएम-किसान योजना के कुल 2 लाख 95 हजार 183 लाभार्थी हैं। इनमें से 2 लाख 62 हजार 11 किसानों के पास फार्मर आईडी उपलब्ध है, जबकि 33 हजार 172 लाभार्थियों की फार्मर आईडी अभी लंबित है। 15 अप्रैल 2025 से कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभलेने के लिए फार्मर आईडी अनिवार्य कर दिया गया है। फार्मर आईडी बनने के बाद पीएम-किसान पोर्टल पर ई-केवाईसी और भूमि-संयोजन (लैंड सीडिंग) प्रक्रिया स्वतः अपडेट होने में सहायता मिलती है।
इससे लाभार्थियों की जानकारी सही रहती है और योजनाओं का लाभ सुचारू रूप से प्राप्त होता है। किसानों की पहचान, भूमि और फसल की जानकारी एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होने से सेवाएं अधिक तेज और पारदर्शी बनती हैं। केंद्र सरकार ने 20 मई को अंतिम तिथि निर्धारित की है। इस अभियान की दैनिक निगरानी की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-  अकोला में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, बिजली की मांग में 30% का उछाल; ट्रिपिंग और लोड बढ़ने से नागरिक बेहाल
फार्मर आईडी कहां और कैसे बनवाएं ?
यवतमाल जिले के 33 हजार से अधिक लंबित किसानों को अपने क्षेत्र के सहायक कृषि अधिकारी, उप कृषि अधिकारी या संबंधित कृषि कार्यालय से संपर्क कर फार्मर आईडी बनवानी चाहिए। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर और सातबारा (भूमि अभिलेख) लेकर निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। इस संबंध में गांव स्तर पर जनजागरण के निर्देश दिए गए हैं। कृषि विभाग ने सभी पात्र किसानों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है।
यवतमाल: फसल बीमा योजना की खामियों के खिलाफ शिवसेना का हल्लाबोल; पीएम मोदी को भेजा ज्ञापन, विशेष सहायता की मांग
Yavatmal PM Fasal Bima Yojana: यवतमाल केंद्र सरकार ने किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना क्रियान्वित कर राहत देने का प्रयास किया है। लेकिन प्रत्यक्ष रूप से योजना को अमल में लाते समय खामियां पैदा कर दी है। इन खामियों के चलते अनेक नुकसानग्रस्त किसान फसल बीमा लाभ से वंचित है। यह गंभीर दृश्य यवतमाल जिले सहित पूरे महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है।
इसीलिए योजना की खामियों को दूर करने के साथ ही नुकसानग्रस्त किसानों को न्याय दिलाने का कदम उठाने के संबंध में मंगलवार को शिंदे शिवसेना के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी विकास मीना के माध्यम से एक ज्ञापन पीएम को भेजा है। यवतमाल जिले में औसत से अधिक 30 से 40 फीसदी अधिक बारिश हुई है। 110 राजस्व सर्कलों में से 108 राजस्व सर्कलों में दो अथवा उससे अधिक अतिवृष्टि हुई है।
जिले में सोयाबीन, कपास व तुअर फसल का बडे पैमाने पर नुकसान हुआ है। सोयाबीन के लगभग 2।64 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में से 2।9 लाख हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है। अनेक राजस्व मंडलों की अंतिम पैसेवारी 50 से कम है। प्रत्यक्ष निरीक्षण करने पर खेत फसलों का भारी नुकसान हुआ है। यवतमाल जिले से सटे नांदेड, वाशिम, अमरावती, वर्धा व चंद्रपुर जिले फसल बीमा के लिए पात्र ठहराए गए है।
लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि यवतमाल जिले का एक भी राजस्व मंडल पात्र नहीं ठहराया गया है। जिससे किसानों में नाराजगी बढ गई है। इसीलिए केंद्र सरकार ने जिले के किसानों के हित में योग्य निर्णय लेकर जिले को फसल बीमे के दायरे में लाना चाहिए। शिवसेना ने केंद्र सरकार से मांग की है कि पिछले पाँच वर्षों के कम औसत उत्पादन के बजाय कृषि विश्वविद्यालय द्वारा मान्य औसत उत्पादन को
आधार माना जाए। साथ ही, केवल 200 वर्ग मीटर क्षेत्र में किए गए फसल कटाई प्रयोग के आधार पर पूरे मंडल का भविष्य तय न किया जाए। प्रत्यक्ष स्तर पर खेत निरीक्षण अनिवार्य किया जाए। यवतमाल जिले में हुए नुकसान का विशेष पुनर्मूल्यांकन कर प्रभावित किसानों को तत्काल विशेष सहायता घोषित की जाए, ऐसी प्रमुख मांगें निवेदन में शामिल हैं।
इस संदर्भ में जिले के पालकमंत्री संजय राठौड़ ने भी मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री को पत्र लिखकर यवतमाल जिले को फसल बीमा का लाभ शीघ्र दिलाने की मांग की है। निवेदन सौंपते समय शिवसेना जिला संपर्क प्रमुख हरिहर लिंगनवार, जिला संपर्क प्रमुख श्रीधर मोहोड, गजानन डोमाले, यशवंत पवार, राजूदास जाधव, संजय हातगांवकर, संजय रंगे आदि उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें:- नीट परीक्षा रद्द होने से विद्यार्थियों और अभिभावकों में भारी रोष; पेपर लीक के कारण दोबारा परीक्षा का संकट
सैटेलाइट आधारित फसल आकलन पद्धति पर गंभीर आपत्ति
निवेदन में वर्तमान सैटेलाइट आधारित फसल मूल्यांकन पद्धति पर गंभीर आपत्तियों दर्ज की गई हैं। अतिवृष्टि के कारण खेतों में बड़े पैमाने पर खरपतवार (तण) उग आए थे। सैटेलाइट चित्रों में खेत हरे-भरे दिखाई दिए, लेकिन वास्तविक स्थिति में सोयाबीन में फलियां नहीं लगी थी और कपास की टहनियां (बोंडे) सड़ चुकी थीं। केवल सैटेलाइट इमेज के आधार पर आकलन करना किसानों के साथ अन्याय और उनकी आंखों में धूल झोंकने जैसा है, ऐसा आरोप लगाया गया है।
यवतमाल में शैक्षणिक सत्र की तैयारी: 3327 स्कूलों के 2.8 लाख छात्रों को मिलेंगी 15.5 लाख मुफ्त पाठ्यपुस्तकें
Yavatmal Education News: नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत जून महीने में होती है। फिलहाल शैक्षणिक सत्र की शुरूआत नहीं हुई है। लेकिन शिक्षा विभाग की ओर से कक्षा पहली से आठवीं के विद्यार्थियों के लिए पाठ्यपुस्तकें स्कूलों तक पहुंचाने के लिए पहल आरंभ कर दी है। सप्ताहभर में अमरावती बालभारती मंडल की ओर से जिले के पंचायत समिति स्तर पर 15 लाख 57 हजार 712 पाठ्यपुस्तकों की खेप पहुंचायी जाएगी। इसके बाद शैक्षणिक सत्र शुरू होने पर स्कूल के पहले दिन विद्यार्थियों पाठ्यपुस्तकें दी जाएगी। जिले में जिला
परिषद की 2103, नगरपालिका की 109, अनुदानित 546, गैर-अनुदानित 359 तथा 210 आश्रमशालाएं हैं। इस प्रकार जिले में कुल 3327 स्कूल कार्यरत हैं। जिला परिषद, नगरपालिका, अनुदानित, गैर-अनुदानित और निजी मिलाकर जिले में 3000 से अधिक स्कूल हैं। वर्ष से पहली कक्षा से सीबीएसई पैटर्न जिला परिषद स्कूलों में लागू किया गया है। इसके अनुसार सीबीएसई की पाठ्यपुस्तकें विभिन्न स्कूलों तक इस पहुँचाई गई हैं। बालभारती महामंडल से भी पुस्तकें प्राप्त हो चुकी हैं।
स्कूलें शुरू होने के पहले ही दिन कक्षा पहलीं से आठवीं के जिले के 2 लाख 80 हजार 275 विद्यार्थियों को कुल 15 लाख 57 हजार 712 पाठ्यपुस्तकें वितरित की जाएंगी। शिक्षा विभाग ने शाला प्रवेशोत्सव के माध्यम से नए विद्यार्थियों का स्वागत करने और विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित करने की योजना बनाई है, ताकि पहला दिन यादगार और उत्साहपूर्ण बने।
यह भी पढ़ें:-  गोंदिया लोक अदालत में आपसी समझौते से हजारों मामलों का समाधान, बिजली-बैंक रिकवरी समेत 3.69 करोड़ रुपये वसूले गए
पहली बार शाला प्रवेशोत्सव कक्ष की स्थापना
नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए शाला प्रवेश महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष पहली बार प्रत्येक यवतमाल जिले में शाला प्रवेशोत्सव कक्ष स्थापित किया जाएगा। इसमें आवश्यक अधिकारी और कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे। यह उपक्रम स्थानीय स्वशासन संस्थानों के स्कूलों की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
तहसील निहाय वितरण
क्रमांक
तहसील
पाठ्यपुस्तकें
1
महागाव
1,22,595
2
यवतमाल
1,55,552
3
पांढरकवडा
79,609
4
कलंब
51,346
5
घाटंजी
72,082
6
बाभुलगांव
44,546
7
रालेगांव
49,040
8
दारव्हा
1,14,501
9
वणी
66,980
10
दिग्रस
99,967
11
मारेगांव
34,740
12
नेर
63,181
13
आर्णी
99,808
14
पुसद
2,43,619
15
झरीजामणी
35,482
16
उमरखेड
1,72,664
कुल
15,57,712
Yavatmal: बिजली का करंट देकर पति को मारने की कोशिश; यवतमाल पुलिस ने बेवफा पत्नी और प्रेमी को किया गिरफ्तार
Yavatmal Electric Shock Murder Attempt: यवतमाल जिले के पंगड़ी गांव में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रिश्तों पर से विश्वास हिला दिया है। यहाँ रहने वाले गजानन मोरे को अपनी ही पत्नी की बेवफाई और जानलेवा साजिश का सामना करना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार, गजानन की पत्नी कावड़ी गजानन मोरे का गांव के ही विष्णु काडु अत्रम नामक युवक के साथ लंबे समय से अवैध संबंध चल रहा था। जब गजानन को इस बात की भनक लगी और उसने विरोध किया, तो दोनों प्रेमियों ने उसे हमेशा के लिए खत्म करने का फैसला कर लिया।
योजना के मुताबिक, जब गजानन गहरी नींद में सोया हुआ था, तब कावड़ी ने अपने प्रेमी विष्णु की मदद से उसे बिजली का करंट लगाने का प्रयास किया। आरोपियों ने सोचा था कि बिजली के झटके से हुई मौत को एक दुर्घटना का रूप दिया जा सकेगा। हालांकि, बिजली का झटका लगते ही गजानन की नींद खुल गई और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे आरोपियों की योजना धरी की धरी रह गई।
प्रेम प्रसंग और हत्या की साजिश
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कावड़ी और विष्णु एक ही गांव के रहने वाले हैं और उनके बीच का प्रेम संबंध काफी पुराना है। गजानन इस रिश्ते के बीच में रोड़ा बन रहा था, इसलिए दोनों ने मिलकर यह खौफनाक रास्ता चुना। गजानन की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए वडगांव जंगल पुलिस ने तुरंत दबिश दी और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
ये भी पढ़ें- ‘अपील से पहले खुद के VIP काफिले और विज्ञापनों पर लगाएं लगाम’, पीएम मोदी पर रोहिणी खड़से का तीखा हमला
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
वडगांव जंगल पुलिस स्टेशन ने आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने घटना स्थल से कुछ बिजली के तार और अन्य उपकरण भी बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल हमले में किया जाना था। गजानन मोरे ने अपनी शिकायत में विस्तार से बताया कि कैसे उसकी पत्नी ने विश्वासघात कर उसकी जान लेने की कोशिश की।
इलाके में सनसनी
इस घटना के बाद से पूरे पंगड़ी गांव और आसपास के क्षेत्रों में भारी हलचल मची हुई है। ग्रामीण इस बात से हैरान हैं कि एक पत्नी अपने वैवाहिक जीवन को खत्म करने के लिए इस हद तक जा सकती है। पुलिस फिलहाल इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस साजिश में कोई और भी शामिल था या क्या पहले भी गजानन को धीमा जहर देने जैसी कोशिशें की गई थीं। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस रिमांड में हैं।
यवतमाल में मुंबई क्राइम ब्रांच की दबिश, मनी लॉन्ड्रिंग जांच से वणी में सनसनी, पूछताछ के लिए 2 युवकों हिरासत
Yavatmal Money Laundering Crime News: यवतमाल जिले के वणी शहर में उस समय सनसनी फैल गई, जब मुंबई क्राइम ब्रांच की विशेष टीम ने अचानक शहर और समीपस्थ नांदेपेरा गांव में दबिश देकर दो युवकों को हिरासत में ले लिया। कथित मनी लॉड्रिंग, संदिग्ध बैंक ट्रांजेक्शन और करोड़ों रुपये के बेनामी लेन-देन से जुड़े इस मामले ने पूरे क्षेत्र में खलबली मचा दी है।
कार्रवाई इतनी गोपनीय तरीके से की गई कि स्थानीय लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी, लेकिन जैसे ही दोनों युवकों को पूछताछ के लिए ले जाया गया, शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। जानकारी के अनुसार, हिरासत में लिए गए दोनों युवक नांदपेरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
संदिग्ध बैंक ट्रांजेक्शन की जांच, ड्रग्स नेटवर्क से कनेक्शन की पड़ताल
इनमें से एक युवक वणी शहर में वाहन वॉशिंग सेंटर संचालित करता है। सूत्रों के मुताबिक, मुंबई क्राइम ब्रांच को लंबे समय से इन दोनों युवकों के बैंक खातों में संदिग्ध और भारी रकम के ट्रांजेक्शन होने की जानकारी मिल रही थी।
जांच एजेंसियों को शक है कि खातों के जरिए लाखों रुपये का लेन-देन किया गया, जिसकी वास्तविक स्रोत और उपयोग को छिपाने का प्रयास किया गया, बताया जा रहा है कि मुंबई से आई विशेष टीम ने पहले गुप्त रूप से जानकारी जुटाई और फिर रविवार सुबह सीधे कार्रवाई को अंजाम दिया।
यह भी पढ़ें:-यवतमाल में अवैध गैस सिलेंडर रिफिलिंग पर छापा, सप्लाई विभाग की कार्रवाई; 20 सिलेंडर जब्त
यही सोनू पहले से चर्चित एमडी ड्रग सप्लाई मामले में वणी पुलिस को वांछित बताया जाता है। ऐसे में अब जांच एजेंसियां इस एंगल से भी पड़ताल कर रही हैं कि कहीं संदिग्ध बैंक ट्रांजेक्शन का संबंध ड्रग्स नेटवर्क और अवैध कारोबार से तो नहीं है।
आर्थिक अपराध के कई बड़े खुलासे होने की संभावना
वणी जजैसे शांत शहर में मुंबई क्राइम ब्रांच की अचानक हुई एंट्री ने लोगों को चौंका दिया है, कई लोग इसे जिले में तेजी से फैल रहे आर्थिक अपराध और ड्रग्स नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई मान रहे है। हालांकि, अब तक मुंबई क्राइम ब्रांच अथवा स्थानीय पुलिस प्रशासन की ओर से कोई अधिकृत बयान जारी नहीं किया गया है। फिलहाल दोनों युवकों से गहन पूछताछ जारी है और जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क की कड़िया जोडने में जुटी हुई हैं। आने वाले दिनों में इस मामले में कई बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
यवतमाल में अवैध गैस सिलेंडर रिफिलिंग पर छापा, सप्लाई विभाग की कार्रवाई; 20 सिलेंडर जब्त
Yavatmal Gas Cylinder Seizure: यवतमाल शहर के वैशाली नगर, वाघापुर रोड परिसर में अवैध रूप से गैस सिलेंडर रिफिलिंग किए जाने की गुप्त सूचना मिलने पर तहसील कार्यालय के आपूर्ति विभाग ने शनिवार (9 मई) को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दुकान पर छापा मारा। इस कार्रवाई में कुल 20 गैस सिलेंडर सहित लगभग 28 हजार रुपये का माल जब्त किया गया।
अवैध गैस रिफिलिंग पर कार्रवाई, आरोपी हिरासत में
इस मामले में कैलास हरिसिंग चव्हाण (उम्र 50 वर्ष, निवासी वैभवनगर, प्रियदर्शनी नगर) को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया और न ही किसी प्रकार के वैध दस्तावेज प्रस्तुत कर सका। इससे स्पष्ट हुआ कि सिलेंडरों का उपयोग अवैध भंडारण और रिफिलिंग के लिए किया जा रहा था।
इसके बाद आरोपी तथा जब्त सामग्री को आगे की कार्रवाई के लिए लोहरा पुलिस थाने लाया गया। निरीक्षण अधिकारी निलेश भारस्कर कालेकर की लिखित शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अत्यावश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 और 7 के तहत अपराध क्रमांक 199/2026 दर्ज किया गया है। मामले की आगे जांच जारी है।
यह भी पढ़ें:-ई-समृद्धि पोर्टल बंद, वर्धा में नाफेड चना खरीदी ठप; भुगतान और बिक्री दोनों अटकी
आपूर्ति विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति अवैध गैस सिलेंडर भंडारण अथवा रिफिलिंग का कार्य न करे। यदि कहीं ऐसी गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल प्रशासन को सूचना दें। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह कार्रवाई जिलाधिकारी विकास मीना, जिला आपूर्ति अधिकारी संघपाल मेश्राम तथा तहसीलदार डॉ. योगेश देशमुख के मार्गदर्शन में निरीक्षण अधिकारी निलेश कलस्कर, आपूर्ति निरीक्षक सीमा दोंदल, महसूल सहायक विष्णु डोलसे और लेखा अधिकारी नरेंद्र राजपूत की टीम ने की।
Cotton Price Hike 2026: अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच कपास के भाव में भारी उछाल; 9 हजार के पार पहुंची कीमतें
Yavatmal Cotton Price Hike 2026: युद्ध जैसी अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण वैश्विक बाजार में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इसका सीधा असर अब कपास के बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। कपास की गांठों (गाठी) के दाम बढ़ने से खुले बाजार में कपास का भाव 9,950 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। हालांकि, बाजार की इस बढ़ी हुई कीमत का लाभ किसानों से ज्यादा व्यापारियों को मिलता दिखाई दे रहा है।
वैश्विक मांग और कच्चे तेल का प्रभाव
विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में पॉलिस्टर फाइबर महंगा हो रहा है, जिसके कारण सूती धागे और कपास की वैश्विक मांग में भारी बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में भी लगातार इजाफा हो रहा है। जानकारों का मानना है कि यदि युद्ध समाप्त भी हो जाए, तो भी अगले तीन महीनों तक कच्चे तेल की कीमतें नियंत्रण में आने की संभावना कम है। इस वैश्विक हलचल का सीधा असर कृषि आधारित अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है।
कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी
वैश्विक बाजार में पहले कपास का भाव 72 से 74 सेंट प्रति पाउंड के स्तर पर था, जो अब बढ़कर 90 से 92 सेंट प्रति पाउंड तक पहुंच गया है। इस तेजी के चलते कपास की एक खंडी का भाव 45 हजार रुपये से बढ़कर 62 हजार रुपये तक जा पहुंचा है। पिछले आठ दिनों से कपास के दाम में लगातार तेजी देखी जा रही है। बुधवार को यवतमाल के खुले बाजार में कपास को 8,000 से 9,100 रुपये प्रति क्विंटल तक का भाव प्राप्त हुआ।
यह भी पढ़ें:- पत्नी के बारे में सवाल पूछते ही साधी चुप्पी, गवाहों को सामने देख भड़का ढोंगी बाबा, आज होगी कोर्ट में पेशी
किसानों के बजाय व्यापारियों को मुनाफा
महज आठ दिन पहले तक कपास का औसत भाव करीब 8,000 रुपये प्रति क्विंटल था, जो अब बढ़कर 9,000 रुपये से अधिक हो गया है। यानी बहुत कम समय में लगभग 1,000 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, बाजार के इस बढ़ते ग्राफ का वास्तविक फायदा किसानों को नहीं मिल पा रहा है। इसका मुख्य कारण यह है कि अधिकांश किसानों के पास अब बेचने के लिए कपास का स्टॉक बचा ही नहीं है। कृषि उपज मंडियों में कपास की आवक बहुत कम हो गई है, ऐसे में इस मूल्यवृद्धि का लाभ उन व्यापारियों को मिल रहा है जिन्होंने पहले ही कपास का भंडारण कर लिया था।
Yavatmal में चार महीने में 102 किसानों की आत्महत्या, कर्ज और फसल संकट बना बड़ा कारण
Yavatmal Farmer Suicide Cases 2026: महाराष्ट्र के यवतमाल जिले से किसानों की दुर्दशा को उजागर करने वाली बेहद भयावह तस्वीर सामने आई है। लगातार फसल खराबी, कर्जबाजारी और अन्य आर्थिक कारणों से जिले में पिछले चार महीनों के भीतर ही 102 किसानों ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। जनवरी से अप्रैल 2026 के बीच जिले की विभिन्न तहसीलों में आत्महत्या की ये दुखद घटनाएं दर्ज की गई हैं। यह केवल सरकारी आंकड़े नहीं हैं, बल्कि 102 परिवारों के उजड़े हुए जीवन और चरमराती ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सबूत हैं।
कुदरत की मार और कर्ज का बढ़ता बोझ
यवतमाल जिला मुख्य रूप से सूखा प्रभावित कपास उत्पादक क्षेत्र माना जाता है, जहां खेती पूरी तरह वर्षा पर निर्भर है और सिंचाई सुविधाओं की भारी कमी है। बेमौसम बारिश, सूखे जैसी स्थिति और खेती की बढ़ती लागत ने किसानों की आर्थिक कमर तोड़ दी है। इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में आदिवासी और पिछड़े वर्ग के किसान रहते हैं, जो पहले से ही आर्थिक रूप से कमजोर हैं। ऐसी परिस्थिति में ऋण उपलब्धता में बाधाएं, महंगी बीज तकनीक का बढ़ता वर्चस्व, फसल चयन की स्वतंत्रता का अभाव तथा फसल बीमा योजनाओं के कमजोर क्रियान्वयन के कारण किसानों का मानसिक तनाव बढ़ रहा है और वे आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं।
वर्ष 2001 से जारी है मौत का सिलसिला
जिला प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2026 से अब तक कुल 102 किसानों ने आत्महत्या की है। मासिक आधार पर देखें तो जनवरी में 21, फरवरी में 28, मार्च में 24, अप्रैल में 27 तथा मई महीने में अब तक 4 आत्महत्याएं दर्ज हुई हैं। चिंताजनक बात यह है कि यवतमाल जिले में वर्ष 2001 से किसानों की आत्महत्या का यह सिलसिला निर्बाध रूप से जारी है और अब तक 6622 कर्जग्रस्त किसान अपनी जान दे चुके हैं। इसके बावजूद सरकार की चुप्पी गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है।
सरकारी योजनाएं जमीन पर पूरी तरह विफल
सामाजिक कार्यकर्ता किशोर तिवारी ने सरकारी योजनाओं की विफलता पर तीखे सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के लिए कई बड़ी योजनाओं की घोषणा तो की जाती है, लेकिन वे जमीनी स्तर तक नहीं पहुंच पातीं। नीतियों और उनके क्रियान्वयन के बीच की बड़ी खाई ही किसानों की मौत का कारण बन रही है। कर्ज व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, फसल विविधीकरण को कोई प्रोत्साहन नहीं मिल रहा, बीज व्यवस्था महंगी और अनियंत्रित है तथा फसल बीमा योजना अविश्वसनीय साबित हुई है।
यह भी पढ़ें:- बीएमसी स्कूलों का एसएससी परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, 77 विद्यालयों ने हासिल किया 100% रिजल्ट
एकीकृत उन्मूलन कार्यक्रम को लागू करने की मांग
SSC Result 2026: यवतमाल जिले का दसवीं का परिणाम 88.38 प्रतिशत; 129 स्कूलों ने हासिल किया शत-प्रतिशत रिजल्ट
Yavatmal SSC Result 2026: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम शुक्रवार, 8 मई को ऑनलाइन घोषित कर दिया गया। यवतमाल जिले का कुल परिणाम 88.38 प्रतिशत दर्ज किया गया है। इस वर्ष भी सफलता के मामले में छात्राओं ने बाजी मारी है। जिले में जहां 92.62 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुईं, वहीं छात्रों की सफलता का प्रतिशत 84.50 रहा।
पंजीकरण और परीक्षा के कड़े इंतजाम
129 स्कूलों ने रचा इतिहास, एक स्कूल का परिणाम शून्य
जिले के शिक्षा जगत के लिए गौरव की बात यह है कि 129 स्कूलों के नतीजे शत-प्रतिशत रहे, यानी इन स्कूलों का एक भी छात्र अनुत्तीर्ण नहीं हुआ। इसके विपरीत, नेर परसोपंत के एक स्कूल का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा और वहां का परिणाम शून्य दर्ज किया गया।
दिग्रस के मोहित निमोदिया ने किया जिला टॉप
मेधावी छात्रों की बात करें तो दिग्रस शहर के विद्यानिकेतन इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्र मोहित निमोदिया ने 99.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसी स्कूल की ऋत्विका रुणवाल ने 98.60 प्रतिशत और अनन्या अटल ने 98.40 प्रतिशत अंक लेकर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। इस शानदार उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
ये भी पढ़ें :-  ड्यूटी कर रहे RTO इंस्पेक्टर को सरेआम दी गालियां, गाड़ी छोड़ने के लिए फर्जी केस में फंसाने की धमकी
तहसीलवार प्रदर्शन की स्थिति
जिले में पुसद तहसील का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा, जहां का परिणाम 94.08 प्रतिशत रहा। अन्य प्रमुख तहसीलों के परिणाम इस प्रकार हैं:
पुसद: 94.08%
यवतमाल: 92.09%
नेर: 91.29%
महागाव: 90.11%
उमरखेड: 89.63%
रालेगाव: 76.46% (सबसे कम)
विजेता विद्यार्थियों के घरों और स्कूलों में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया जा रहा है।
गांजा सेवन करने वाले 5 लोगों पर मामला दर्जगांजा सेवन करने वाले 5 लोगों पर मामला दर्ज
Ganja Consumption Case: बिटरगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाईढाणकी सं राज्य में नशे और मादक पदार्थों के बढ़ते प्रचलन के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बिटरगांव पुलिस ने ढाणकी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा पीते हुए 5 लोगों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ढाणकी स्थित जयस्वाल देशी शराब दुकान के सामने खाली जगह में कुछ युवक मादक पदार्थों का सेवन कर रहे थे। इस संबंध में बिटरगांव पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी।
पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा
सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी पांडुरंग शिंदे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान शंकर चंपत कांबळे 55, रितेश दिलीप मुनेश्वर 26, गजानन चांदू गोरेकर 31, रितेश संजय मुकीरवार 30 तथा शरद बापूराव खाडे 31, सभी निवासी ढाणकी, तहसील उमरखेड, को चिलम के जरिए गांजा पीते हुए पकड़ा गया।
आरोपी नशे की हालत में पाए गए
पुलिस कार्रवाई के दौरान सभी आरोपी नशे की हालत में पाए गए उनके पास से गांजा और सेवन में इस्तेमाल होने वाला सामान जब्त कर लिया गया। इसके बाद सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर बिटरगांव पुलिस थाने में एनडीपीएस कानून के तहत मामला दर्ज किया गया। ढाणकी जैसे शहर में दिनदहाड़े इस प्रकार मादक पदार्थों का सेवन किए जाने की घटना से नागरिकों में चिंता का माहौल था।
ये भी पढ़े: Pune Municipal Corporation का बड़ा फैसला, 1000 वर्ग फुट तक के अवैध घरों पर लगेगा सामान्य टैक्स
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
हालांकि, पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी पांडुरंग शिंदे, मोहन चाटे, सुदर्शन जाधव, प्रवीण जाधव, राजू बेलेवार, शिवाजी शिंदे, शरद चव्हाण तथा राहुल कोकरे सहित पुलिस टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दी। मामले की आगे की जांच बिटरगांव पुलिस कर रही है।
Tiger In Yavatmal: पैनगंगा कोयला खदान में घूमता दिखा बाघ; डंपर ऑपरेटर ने मोबाइल में कैद किया डरावना वीडियो
Tiger In Yavatmal Coal Mines: यवतमाल जिले के कोलगांव के पास स्थित पैनगंगा कोयला खदान परिसर में मंगलवार देर रात एक बाघ खुलेआम घूमता दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। खदान में काम कर रहे मजदूरों की आंखों के सामने यह रोमांचक लेकिन डरावना दृश्य सामने आया। इस दौरान एक डंपर ऑपरेटर ने सूझबूझ दिखाते हुए बाघ का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। यह वीडियो अब इलाके में तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे नागरिकों में भय का माहौल और गहरा गया है।
मजदूरों में फैली भारी दहशत
बताया जा रहा है कि खुली कोयला खदान क्षेत्र में बाघ दिखाई देने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इससे मजदूरों और आसपास के ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। खासकर रात के समय काम करने वाले कर्मचारियों में भारी दहशत है। मजदूरों का कहना है कि कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। पैनगंगा गांव के नागरिकों ने प्रशासन और वन विभाग से तत्काल ध्यान देने तथा सुरक्षा के लिए ठोस उपाय करने की मांग की है। जानकारों का मानना है कि यह घटना केवल संयोग नहीं, बल्कि क्षेत्र में बढ़ती वन्यजीव गतिविधियों का गंभीर संकेत है।
ताडोबा क्षेत्र में बाघों की गतिविधियों से पहले ही सतर्क शिंदोला परिसर के ग्रामीणों के सामने अब एक नई चुनौती खड़ी हो गई है। पिछले दो दिनों से शिंदोला क्षेत्र के जंगल और खेतों में जंगली भैंसे (रानगवा) दिखाई देने लगे हैं। इससे गांव में भय का माहौल बन गया है।
यह भी पढ़ें:- नागपुर मनपा स्कूलों में शिक्षा संकट गहराया, 18 में से 13 स्कूलों में प्रभारी मुख्याध्यापक; व्यवस्था चरमराई
बाघों के बाद अब जंगली भैंसों की मौजूदगी से किसान और ग्रामीण अधिक सतर्क हो गए हैं। वर्तमान में खेतों में गर्मी के मौसम की खेती संबंधी तैयारियां जोरों पर हैं। ट्रैक्टर, बैलों और हल के माध्यम से खेतों की जुताई की जा रही है।
वहीं गर्मी की मूंग फसल की कटाई, खेतों से कचरा और सूखी घास इकट्ठा कर जलाने जैसे काम भी चल रहे हैं। लेकिन इसी दौरान अचानक जंगली भैंस के दिखाई देने से मजदूरों, किसानों और राहगीरों में डर का माहौल पैदा हो गया है।
Yavatmal के उमरखेड़ में बिजली गिरने से श्रीनिवास राठौड़ की मौके पर ही मौत; मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Man Dies In YaUmarkhed Lightning Tragedy: यवतमाल जिले के उमरखेड़ तहसील के दराटी-कोरटा मार्ग स्थित शिवाजीनगर परिसर में गुरुवार दोपहर एक हृदयविदारक घटना घटी। यहां खेत में आकाशीय बिजली गिरने से श्रीनिवास राठौड़ नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रीनिवास खेत में हॉलर मशीन से ज्वार निकालने गया था।
अपना काम पूरा करने के बाद जब अचानक बारिश शुरू हुई, तो वह बचाव के लिए एक आम के पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। इसी दौरान बिजली सीधे उस पर आ गिरी। इस भीषण हादसे में खेत मालिक नंदाबाई जीवन आड़े और उनका पुत्र यश भी गंभीर रूप से झुलस गए हैं। उनके हाथ-पैर बुरी तरह प्रभावित हुए हैं और उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भीग गई मेहनत की हल्दी, दाने-दाने को तरसे किसान
उमरखेड़ तहसील के मुलावा क्षेत्र अंतर्गत झाडगांव, भांबरखेडा, तिवरंग और पिंपलदरी गांवों में गुरुवार दोपहर प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिला। अचानक आए तेज आंधी-तूफान और भीषण ओलावृष्टि ने पूरे इलाके में भारी तबाही मचाई है। मात्र आधे से पौने घंटे तक चले इस कुदरती कहर ने किसानों की सालभर की कड़ी मेहनत पर पानी फेर दिया। इस आपदा में पपीता, केला, मूंग और गर्मी की ज्वार जैसी फसलों को जबरदस्त आर्थिक क्षति पहुंची है।
उमरखेड़  क्षेत्र के अनेक किसानों ने हल्दी की फसल उबालकर उसे सुखाने के लिए खेतों में फैलाकर रखी थी। अचानक हुई मूसलाधार बारिश के कारण पूरी हल्दी भीग गई, जिससे किसानों को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। इसके अलावा, कटाई के लिए तैयार मूंग और गर्मी की ज्वार के दाने झड़ जाने से उत्पादन में बड़ी गिरावट आई है। उत्पादन लागत बढ़ने और ऊपर से फसल खराब होने के कारण अब किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। झाडगांव और भांबरखेडा में स्थिति सबसे अधिक गंभीर बनी हुई है।
खेत में बिजली गिरने से भैंस की मौत
उमरखेड़ खंड क्रमांक-1 क्षेत्र में बिजली गिरने की एक दुखद घटना सामने आई है। किसान हिरामण भुजंगा दुर्घवार के खेत में चर रही एक पांच वर्षीय भैंस पर आकाशीय बिजली गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना ने पीड़ित किसान को बड़ा आर्थिक झटका दिया है। उमरखेड़ तहसीलदार आर. यू. सुरडकर ने किसानों और नागरिकों से अपील की है कि मौसम खराब होने या बिजली चमकने के दौरान खुले खेतों में काम न करें और पेड़ों के नीचे आश्रय लेने से बचें।
ये भी पढ़े:- Vietnam Vin Group: वियतनाम का महाराष्ट्र पर बड़ा भरोसा, विन ग्रुप करेगा 6.5 बिलियन डॉलर का निवेश
तत्काल पंचनामा और सहायता की मांग
प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों और ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाई है कि राजस्व विभाग की टीम तत्काल खेतों में पहुंचकर नुकसान का वस्तुनिष्ठ पंचनामा करे। किसानों का कहना है कि सरकार की ओर से जल्द से जल्द आर्थिक सहायता प्रदान की जाए ताकि वे इस बड़े संकट से उबर सकें। फिलहाल मौसम विभाग ने क्षेत्र में अगले कुछ घंटों तक सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है
Unseasonal Rain: यवतमाल में बेमौसम बारिश और आंधी का तांडव; आर्णी में उड़ी घरों की छतें, फसलें बर्बाद
Heavy Rain And Storm In Yavatmal: भीषण गर्मी से जूझ रहे यवतमाल शहर सहित जिलेभर में भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे नागरिकों को गुरुवार दोपहर अचानक बदले मौसम ने चौंका दिया। आसमान में काले बादल छाने के साथ ही तेज आंधी और मूसलाधार बेमौसम बारिश शुरू हो गई। इस अचानक हुए बदलाव से जहां एक ओर तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण इलाकों में प्रकृति के इस रौद्र रूप ने भारी तबाही मचाई है। सड़कों पर पानी भरने और पेड़ों के गिरने से यातायात भी काफी समय तक प्रभावित रहा।
आर्णी तहसील में आंधी-तूफान का तांडव
सबसे बुरा प्रभाव आर्णी तहसील में देखने को मिला, जहां आए तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। साकुर, मुकिंदपुर, अंबोडा और कोसदनी सहित कई गांवों में मूसलाधार बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं। साकुर गांव में तूफानी हवाओं की रफ्तार इतनी अधिक थी कि कई घरों की टीन की छतें उड़ गईं, जिससे घरों में रखा अनाज भीगकर खराब हो गया। कवठा बाजार क्षेत्र में तो बड़े पैमाने पर ओलावृष्टि (गारे) हुई, जिससे पूरा इलाका सफेद चादर से ढका नजर आया।
फसलों और मवेशियों को पहुंचा भारी नुकसान
बेमौसम हुई इस बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। लोणबेहल परिसर सहित कई इलाकों में खेतों में खड़ी तिल, ज्वार, बाजरा और सब्जियों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। फलदार पेड़ों को भी भारी क्षति पहुंची है। साकुर में दत्तात्रय भालेराव के घर पर नींबू का बड़ा पेड़ गिरने से ढांचा क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं झोपड़पट्टी क्षेत्र में रामदास खाडे के मकान पर भी विशाल पेड़ गिर गया। आंधी के कारण कई किसानों के गाय, भैंस और बकरियां जैसे मवेशी भी घायल हुए हैं।
यह भी पढ़ें:- नागपुर मेडिकल अस्पताल में दर्दनाक घटना: ट्रेन हादसे में पैर गंवाने वाली तृतीयपंथी ने वार्ड में की आत्महत्या
प्रशासन की अपील और मौसम विभाग की चेतावनी
यवतमाल शहर की सड़कों पर पानी भर जाने के कारण वाहन चालकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाजारों में खरीदारी के लिए निकले लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों के नीचे शरण लेते दिखाई दिए। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में जिले के कुछ हिस्सों में फिर से तेज हवा और बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन ने नागरिकों को सतर्क रहने और पेड़ों या बिजली के खंभों के पास खड़े न होने की सख्त अपील की है। फिलहाल प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन शुरू कर दिया गया है।
Yavatmal: पांढरकवडा में राष्ट्रीय पक्षी मोर और खरगोश का शिकार; वन विभाग ने तीन आरोपियों को दबोचा
Yavatmal Wildlife Hunting Case: यवतमाल जिले के पांढरकवडा वनपरिक्षेत्र में वन्यप्राणियों का अवैध शिकार करने वाले गिरोह पर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर बिछाए गए जाल में शुभम प्रकाश सोयाम (19), जीवन पंडित सोयाम (44) और प्रकाश सत्तू सोयाम (45) नामक तीन शिकारी फंस गए। ये आरोपी दोपहिया वाहन के जरिए घूम-घूमकर मासूम वन्यजीवों का शिकार कर रहे थे। वन अधिकारियों ने आरोपियों को गोपालपुर से कारंजा मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान दबोचा।
राष्ट्रीय पक्षी मोर और खरगोशों का किया शिकार
पकड़े गए संदिग्धों की तलाशी लेने पर उनके पास से शिकार में इस्तेमाल होने वाले फंदे और अन्य घातक सामग्री बरामद हुई। जांच में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ कि इन आरोपियों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर और खरगोशों का शिकार किया था। ये दोनों ही जीव वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत संरक्षित श्रेणी में आते हैं। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन्यजीवों का शिकार करना एक गंभीर और गैर-जमानती अपराध है।
कड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज
महाराष्ट्र  वन विभाग ने इस मामले में वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 9, 39, 48 (अ), 50 तथा भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से अदालत ने उन्हें 3 दिन की वन हिरासत में भेजने का आदेश सुनाया। यह पूरी कार्रवाई उपवनसंरक्षक यशवंत बहाले के मार्गदर्शन में वनपरिक्षेत्र अधिकारी विजेंद्र दुबे और उनकी टीम द्वारा सफलतापूर्वक पूरी की गई।
यह भी पढ़ें:- Eastern Express Highway में करोड़ों का घोटाला? बीजेपी पार्षद ने BMC पर लगाया बड़ा आरोप
प्रशासन की अपील: वन्यजीवों की रक्षा में दें साथ
इस सफल अभियान में स्थानीय वनरक्षकों और कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास कहीं भी वन्यजीवों की तस्करी या शिकार जैसी अवैध गतिविधियां दिखाई दें, तो तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दें। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि वन्यजीवों को नुकसान पहुँचाने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
Yavatmal में एसटी बस और ट्रक की भीषण टक्कर, चालक स्टेयरिंग में फंसा, 18 घायल
ST Bus Accident In Yavatmal: यवतमाल जिले में नागपुर-तुलजापुर महामार्ग पर सातारा गांव के पास बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। यवतमाल से आर्णी की ओर जा रही नागपुर-दिग्रस एसटी बस और एक अज्ञात ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई।
यह टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और एसटी बस चालक स्टेयरिंग में ही फंस गया। स्थानीय नागरिकों और पुलिस की मदद से करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला जा सका।
भीषण भिड़ंत और रेस्क्यू ऑपरेशन
हादसा बुधवार सुबह करीब 11 बजे के आसपास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अज्ञात ट्रक ने बस को इतनी जोर से टक्कर मारी कि बस चालक और कंडक्टर दोनों के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। इसके अलावा बस में सवार 16 अन्य यात्री भी मामूली रूप से घायल हुए हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े और फंसे हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल आर्णी के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
पुलिस की तत्परता और ट्रक चालक की गिरफ्तारी
हादसे की जानकारी मिलते ही यवतमाल पुलिस उपनिरीक्षक रविंद्र जाधव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच के बाद एपीआई प्रशांत देशमुख और पीएसआई पल्लवी निरगुडकर ने घटनास्थल का पंचनामा किया। पुलिस ने फरार ट्रक चालक की तलाश के लिए तत्काल खोज मुहिम शुरू की और कुछ ही समय में आरोपी ट्रक चालक संजय कुमार कैलास प्रसाद वर्मा को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
यह भी पढ़ें:- नया नागपुर परियोजना को रफ्तार, NMRDA ने शुरू किया भूमि अधिग्रहण; किसानों को मिला मुआवजा
यातायात व्यवस्था और वर्तमान स्थिति
हादसे के कारण महामार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया था। पुलिस कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटवाया और यातायात को सुचारू रूप से शुरू कराया। आर्णी के सरकारी अस्पताल में भर्ती यात्रियों का इलाज चल रहा है और डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है। पुलिस इस मामले की आगे की तकनीकी जांच कर रही है ताकि हादसे के कारणों का सटीक पता लगाया जा सके।
यवतमाल के एक ही गांव में रुकवाए दो बाल विवाह, प्रशासन ने शादी कराने वालों को दी सख्त चेतावनी
Yavatmal Child Marriage Stops: महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में बाल विवाह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। यवतमाल के भोयर गांव में एक ही दिन में दो बाल विवाह रोककर जिला बाल संरक्षण इकाई ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भोयर गांव में दो 17 वर्षीय नाबालिग लड़कियों की शादी कराए जाने की गोपनीय सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को मिली थी। सूचना मिलते ही बाल संरक्षण टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आंगनवाड़ी सेविकाओं की मदद से दोनों लड़कियों की उम्र की जांच की। सरकारी रिकॉर्ड में दोनों की उम्र 18 वर्ष से कम पाई गई, जिससे यह विवाह कानूनन बाल विवाह की श्रेणी में आता था।
परिजनों की काउंसलिंग की
प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर लड़कियों के परिजनों की काउंसलिंग की और उन्हें बाल विवाह के कानूनी परिणामों से अवगत कराया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अनुसार लड़की की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और लड़के की 21 वर्ष होना अनिवार्य है।
दोनों नाबालिग लड़कियों को उनके अभिभावकों के साथ बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। यह कार्रवाई जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी विशाल जाधव, जिला बाल संरक्षण अधिकारी देवेंद्र राजूरकर और चाइल्ड हेल्पलाइन समन्वयक फाल्गुन पालकर के मार्गदर्शन में की गई। इस अभियान में चाइल्ड हेल्पलाइन के गणेश आत्राम, पूजा शेलारे, भोयर के पुलिस पाटिल मनोज मेश्राम, आंगनवाड़ी सेविका प्रणाली मेश्राम, आशा वर्कर सुलोचना सापोडे तथा यवतमाल ग्रामीण पुलिस स्टेशन के निरीक्षक जाधव और पुलिस कर्मचारी कैलास लोथे शामिल थे।
विवाह में शामिल सभी होगी कानूनी कार्रवाई
यवतमाल जिला प्रशासन ने चेतावनी दी कि नाबालिगों की शादी कराने पर न केवल परिवार के सदस्य, बल्कि विवाह से जुड़े अन्य सेवा प्रदाता जैसे मंडप सजाने वाले, फोटोग्राफर और केटरिंग कर्मी भी कानूनी कार्रवाई के दायरे में आएंगे। इस अपराध के लिए 1 लाख रुपये तक का जुर्माना और 2 साल तक की सजा का प्रावधान है।
यह भी पढ़ें:-  सह्याद्रि टाइगर कॉरिडोर पर बवाल: 550 गांवों के अस्तित्व पर संकट, पालकमंत्री आबिटकर ने दिए कड़े निर्देश
जिला बाल संरक्षण इकाई ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी बाल विवाह की जानकारी मिले तो तुरंत ग्रामसेवक, सरपंच, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पुलिस पाटिल या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
यवतमाल में पानी का संकट गहराया, जल जीवन मिशन फेल? 10 दिन में एक बार पानी, ग्रामीण परेशान
Yavatmal Rural Water Supply: यवतमाल जिले में नेर तहसील के ग्राम आजंती पारधी बस्ती की 9 वर्षीय अन्वी अडाणी भोसले की मृत्यु के बाद पानी की समस्या गंभीर मुद्दा बन गई है। जल जीवन मिशन के तहत गांव को दो बार फंड मंजूर होने के बावजूद नागरिकों को नियमित पानी नहीं मिल रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश है। प्रशासन के कामकाज पर सवाल उठने लगे हैं।
अन्वी की मौत के बाद प्रशासन ने मेडिकल कारणों पर जोर देते हुए इसे पानी से जुड़ी मौत मानने से इनकार किया है, लेकिन हकीकत यह है कि बस्ती में 10 से 12 दिनों में केवल एक बार पानी आता है। इसके कारण महिलाओं से लेकर छोटे बच्चों तक सभी को रोज पानी के लिए भटकना पड़ता है।
घटना के बाद अधिकारियों ने गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया, लेकिन स्थानीय नागरिक इसे केवल दिखावा बता रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कागजों पर फंड आया और काम पूरे दिखाए गए, लेकिन नलों में पानी नहीं पहुंचा।
वहीं, विभिन्न विभागों के बीच जिम्मेदारी टालने का सिलसिला जारी है। पानी आपूर्ति योजनाएं क्यों अधूरी रहीं और फंड का उपयोग कहां हुआ, इस पर अब तक कोई स्पष्ट रिपोर्ट सामने नहीं आई है। अन्वी की मौत के बाद भी वस्ती की पानी समस्या पर ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। अब स्थायी जलापूर्ति शुरू करने की मांग जोर पकड़ रही है।
घटना के बाद ही जागता है प्रशासन
किसी भी समस्या का समय पर समाधान करना प्रशासन की जिम्मेदारी होती है। लेकिन अक्सर समस्याओं को नजरअंदाज किया जाता है। जब कोई घटना होती है, तभी प्रशासन सक्रिय होता है और दौरे, बैठकें व समीक्षा शुरू होती है।
यह भी पढ़ें:-गर्मी में अनोखी पहल: यवतमाल जिले के अंबाली गांव की शादी में स्प्रिंकलर मंडप, मेहमानों को मिली एसी जैसी ठंडक
आर्जती मामले में भी यही स्थिति देखने को मिल रही है। यदि अन्वी की मौत के बाद भी नल सूखे ही रहेंगे, तो योजनाएं आखिर किसके लिए हैं, ऐसा सवाल नागरिक उठा रहे हैं। 10 से 12 दिनों में केवल एक बार पानी समस्या आने की सच्चाई सामने आई।
गर्मी में अनोखी पहल: यवतमाल जिले के अंबाली गांव की शादी में स्प्रिंकलर मंडप, मेहमानों को मिली एसी जैसी ठंडक
Yavatmal Umarkhed Village News: यवतमाल में इन दिनों गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, जिससे आमजन परेशान हैं। दोपहर के समय घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में कड़ी धूप के बीच शादी जैसे कार्यक्रम में शामिल होना मेहमानों के लिए असुविधाजनक साबित होता है। लेकिन उमरखेड तहसील के अंबाली गांव के यादवकुले पाटिल परिवार ने इस समस्या का अनोखा और सराहनीय समाधान निकालकर सभी को राहत का अनुभव कराया है।
आमतौर पर शादी समारोह में मेहमानों के लिए पंखे या कूलर लगाए जाते हैं, लेकिन तेज गर्मी में ये पर्याप्त नहीं होते। इसे ध्यान में रखते हुए यादवकुले पाटिल परिवार ने शादी मंडप के तीनों ओर प्रिंकलर (तुषार सिंचाई) प्रणाली लगाई। इन स्प्रिंकलर से निकलने वाली पानी की महीन फुहारों ने मंडप के आसपास का वातावरण प्राकृतिक रूप से ठंडा कर दिया, जिससे मेहमानों को गर्मी से काफी राहत मिली।
दोपहर की तेज गर्मी में भी इस अनोखे प्रयोग के कारण समारोह में आए मेहमानों को किसी तरह की परेशानी महसूस नहीं हुई, उल्टा, हल्की पानी की फुहारों ने पूरे मंडप में एसी जैसी ठंडक का एहसास कराया। भीषण गर्मी में मेहमानों के स्वास्थ्य और आराम का इस तरह ध्यान रखने के लिए इस पहल की खूब सराहना की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-यवतमाल में मातृ व बाल मृत्यु दर पर चिंता: आंकड़े डराने वाले, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
समाज में दूसरों के लिए बना प्रेरणादायक उदाहरण
गर्मियों के मौसम में इस तरह का प्रयोग केवल रचनात्मकता ही नहीं, बल्कि मेहमानों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता को भी दर्शाता है। यादवकुले पाटिल परिवार की यह पहल अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है और अन्य लोगों के लिए भी एक मार्गदर्शक उदाहरण साबित हो रही है। इस अनोखी सोच और सामाजिक जिम्मेदारी के लिए परिवार की हर ओर प्रशसा ही रही है।
यवतमाल में मातृ व बाल मृत्यु दर पर चिंता: आंकड़े डराने वाले, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
Yavatmal Maternal Health Monitoring: यवतमाल जिले में मातृ मृत्यु और बाल मृत्यु की बढ़ती घटनाओं ने स्वास्थ्य व्यवस्था की कार्यक्षमता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 1 अप्रैल 2024 से मार्च 2025 के बीच जिले में 27 मातृ मृत्यु और 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग में मार्च 2026 तक 368 बाल मृत्यु दर्ज की गई हैं। यह आंकड़े न केवल चिंताजनक तो हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की जनजागृति के चलते आंकडे कम होते नजर आ रहे हैं। स्थित्ति सुधारने के लिए प्रशासन ने गर्भवती महिलाओं का डेटा ऑनलाइन एकत्र कर नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए थे।
हर सप्ताह जानकारी अपडेट करने के आदेश भी जारी किए गए, लेकिन इसके बावजूद यह प्रक्रिया कहीं केवल कागजों तक सीमित तो नहीं रह गई है, इस पर सवाल उठ रहे हैं। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रसव की संख्या बेहद कम होना भी चिंता का विषय है। हर केंद्र के लिए प्रत्ति माह 10 प्रसव का लक्ष्य तय किया गया था, लेकिन 67 केंद्रों में से केवल 2 ही इस लक्ष्य को पूरा कर पाए हैं।
बाकी केंद्रों की स्थिति से यह सवाल उठता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल भी रही हैं या नहीं। प्रशासन ने अब प्रसव संख्या बढ़ाने की जिम्मेदारी तालुका स्वास्थ्य अधिकारियों पर डाल दी है लेकिन यह आदेश भी केवल औपचारिकता बनकर रह जाएगा या जमीनी स्तर पर बदलाव लाएगा, यह देखने वाली बात होगी।
विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक सुविधाओं, मानव संसाधन और जनजागरूकता में सुधार नहीं होगा, तब तक मातृ और शिशु मृत्यु दर में कमी लाना मुश्किल है। जिले की स्वास्थ्य स्थिति को दशनि वाले 2021 से 2024 के आंकड़ों में कुछ सुधार जरूर दिखता है, लेकिन कई संकेतक चिंता बढ़ाने वाले हैं। क्रूड बर्थ रेट (CBR) 2022 में 14।36 से घटकर 2024 में 11।51 हो गया, जो जनसंख्या वृद्धि में कमी का संकेत है।
क्रूड डेथ रेट (CDR) 2021 में 8.90 से घटकर 2024 में 7.11 तक आया है। इन्फेंट मॉर्टलिटी रेट (IMR) 17.61 से घटकर 11.98 तक पहुंचा, जो कुछ हद तक सुधार दर्शाता है। मातृ मृत्यु दर के सबसे चिंताजनक 2020 में 46.29 से बढ़कर 2024 में 88.27 तक पहुंच गया। प्रसव के दौरान महिलाओं की मृत्यु दर में गंभीर वृद्धि हुई है, जो स्वास्थ्य सुविधाओं व समय पर उपचार की उपलब्धता पर सवाल उठाती है।
बड़े पैमाने पर की जा रही है जनजागृति जिला शल्य चिकित्सक डॉ. सुखदेव राठोड ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से नियमित रूप से बाल और माता मृत्यु को रोकने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और बड़े पैमाने पर जनजागृति भी की जा रही है।
यहीं वजह है कि बाल व मातामृत्यु का प्रमाण अब धीरे धीरे कम होता जा रहा है। माता मृत्यु का प्रमाण साल 2023 में 35 था वह अब साल 2026 में 12 तक पहुंच गया है। वहीं बाल मृत्यु का प्रमाण 2024-25 में 399 था वह घटकर 368 तक आ गया है।
समय पर लाभ लें व नियमित जांच करवाएं: DHO
इस संदर्भ में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुभाष ढोले ने कहा कि माता और शिशु का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्वारथ्य विभाग की योजनाओं का समय पर लाभ ले और नियमित जांच करवाएं, यवतमाल जिले में बढ़ती मातृ और शिशु मृत्यु दर केवल आंकड़ों का मामला नहीं है, बल्कि यह स्वास्थ्य व्यवस्था की जमीनी हकीकत को उजागर करता है, जब तक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, पर्याप्त संसाधन और जनजागरूकता नहीं बढ़ेगी, तब तक स्थिति में सुधार कठिन नजर आता है।
क्या कहता है स्वास्थ्य विभाग ?
जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मातृ और शिशु मृत्यु को रोकने के लिए लगातार व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। गर्भवती महिलाओं का नियमित टीकाकरण, समय-समय पर जांच, और हाई रिस्क मामलों की पहचान कर उनका विशेष ट्रैकिंग किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:- मुंबई-आगरा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, नासिक में पिकअप-बाइक टक्कर में युवक की मौतच अवैध पार्किंग पर उठे सवाल
बुद्ध पूर्णिमा पर जंगल का अद्भुत अनुभव, बोर टाइगर रिजर्व में रोमांचक रात, गूंजी बाघ की दहाड़
Buddha Purnima Event: घने अंधेरे में जंगल से आने वाली झींगुरों की आवाजसन्नाटे को चीरती पूर्णिमा के चंद्रमा की रोशनी पानी के स्रोत के पास बनी मचान पर रात भर जागते पर्यटकों के कानों में गूंजती टिटहरी की आवाजमोरों का कलरवऔर अचानक वातावरण को कंपा देने वाली बाघ की दहाड़ ऐसा रोमांचकारी अनुभव इस वर्ष बोर टाइगर रिजर्व के प्रकृति अनुभव कार्यक्रम में पर्यटकों को मिला। विशेष बात यह रही कि इस दौरान कोर क्षेत्र के भुलाई डोह में बाघ की दहाड़ सुनाई दी।
वहीं बफर क्षेत्र के आरक्षित वन क्रमांक 260 में तेंदुए द्वारा किए गए शिकार का रोमांच भी पर्यटकों के लिए अविस्मरणीय बन गया।बोर टाइगर रिजर्व की ओर से इस वर्ष 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कोर एवं बफर क्षेत्र के जल स्रोतों के पास प्रकृति अनुभव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के लिए 130 नागरिकों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। इनमें से पूरी प्रक्रिया के बाद 74 लोगों का चयन किया गया तथा लॉटरी पद्धति से मचान निर्धारित कर पर्यटकों को वन्यजीवों के अवलोकन के लिए बैठाया गया।
सूर्यास्त के बाद जंगल में घना अंधेरा छा गया
सूर्यास्त के बाद जंगल में घना अंधेरा छा गया और वन्यजीव सक्रिय हो गए। पूर्णिमा की चांदनी जंगल के अंधेरे को चीर रही थी। इसी बीच टिटहरी, मोर, हिरण सहित विभिन्न वन्य जीवों की आवाजें मचान पर बैठे पर्यटकों के लिए रोमांचक अनुभव बन गईं। कई पर्यटकों को भालू, तेंदुआ, सांभर, हिरण और मोर के दर्शन भी हुए।बाक्स44 मचानों से लिया प्रकृति अनुभव का आनंदबोर व्याघ्र परियोजना द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का आनंद इस वर्ष 74 पर्यटकों ने कोर और बफर क्षेत्र की कुल 44 मचानों पर रात भर जागकर लिया। कोर क्षेत्र की मचानों पर इस वर्ष एक भी महिला पर्यटक शामिल नहीं थी। बोरधरण क्षेत्र में 24, न्यू बोर में 17, हिंगणी क्षेत्र में 12, बांगडापुर क्षेत्र में 16 तथा कवडस क्षेत्र में 5 पर्यटकों ने भाग लिया।
प्राकृतिक अनुभव मिला
पर्यटक डॉ। अमोल चाफले ने कहा कि बोर व्याघ्र परियोजना के प्रकृति अनुभव कार्यक्रम में शामिल होने की मेरी लंबे समय से इच्छा थी। जो आज पूरी हुई। रोजमर्रा में हम वाहनों की आवाज सुनते हैं। लेकिन यहां पक्षियों और वन्यजीवों की प्राकृतिक आवाजों को करीब से अनुभव करने का अवसर मिला। जंगल और पर्यावरण का संरक्षण होना ही चाहिए।बाक्सजंगल के सौंदर्य से रूबरू हुएनागपुर के पर्यटक दिनेश हिरुडमर ने कहा कि मैं अपने बेटे के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुआ। यह अनुभव मेरे लिए अविस्मरणीय है। हमें मोर, सांभर, जंगली सूअर और भालू के दर्शन हुए। युवाओं को जंगल का महत्व समझाने के लिए मैं अपने बेटे को साथ लाया हूं।
ये भी पढ़े: दारव्हा पुलिस स्टेशन की नई प्रशासनिक इमारत का लोकार्पण, मंदिर समझकर करें जनता की सेवा करें: पालकमंत्री
वन्य प्राणियों का दिदार हुआ
जिला विधि सेवा प्राधिकरण, वर्धा के सचिव विवेक देशमुख ने बताया कि मैं वर्तमान में वर्धा में कार्यरत हूं। लंबे समय से इच्छा थी कि बोर व्याघ्र परियोजना के प्रकृति अनुभव कार्यक्रम में शामिल हु। आज वह इच्छा पूरी होने से बेहद खुश हूं। हमें सांभर, नीलगाय और भालू के दर्शन हुए।
मारेगांव में शिवाजी महाराज की प्रतिमा को लेकर बवाल, 4 पर केस, 42 आंदोलनकारी भी आरोपी
Yavatmal Protest: महाराष्ट्र दिवस की पृष्ठभूमि में रात के समय शहर के मार्डी चौक में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित किए जाने से तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। बिना आधिकारिक अनुमति के प्रतिमा लगाए जाने का कारण बताते हुए प्रशासन ने जब प्रतिमा हटाई, शिवामियों ने तीव नारतजगी व्यक्त की कुछ समय के लिए शहर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। प्रतिमा स्थापित करने वाले 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, वहीं प्रतिमा हटाने का विरोध करते हुए सड़क पर बैठकर आंदोलन करने वाले 42 लोगों पर भी शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है।
शहर में छत्रपति शिवाजी महाराज का कोई भी अधिकृत स्मारक या प्रतिमा नहीं होने की बात व्यक्त करते हुए शिवप्रेमियों ने 1 मई की रात माडी चौक में प्रतिमा स्थापित की। किसी को भनक न लगे, इसका ध्यान रखते हुए कुछ ही घंटों में यह प्रतिमा खड़ी कर दी गई। सुबह होते ही यह खबर पूरे शहर में फैल गई और खलबली मच गई। अनधिकृत प्रतिमा स्थापित किए जाने की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन हरकत मामला दर्ज होने के बावजूद आरोपी अभी तक फरार है, जिससे आदिवासी समाज में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज
आखिरकार आज सैकड़ों ग्रामीणों और बिरसा ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर के साथ सहायक पुलिस अधीक्षक तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी, पुसद को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मारोती भस्मे ने पुलिस की शुरुआत टालम‌टोल वाली भूमिका की कड़ी निंदा करते हुए चेतावनी दी कि आरोपी को तुरंत गिरफ्तार नहीं किया गया तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। पुलिस से तत्काल कार्रवाई कर कानून और व्यवस्था बनाए रखने की आम लोगों ने मांग की है। अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
42 आंदोलनकारियों पर FIR
जैसे ही प्रशासन ने प्रतिमा हटाने का कार्य शुरू किया, बड़ी संख्या में शिवप्रेमी मौके पर इकट्ठा हो गए और विरोध करने लगे। पुलिस ने उन्हें हटाने का प्रयास किया, लेकिन शिवप्रेमियों ने वणी-यवतमाल रोड पर बैठकर रास्ता जाम कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई, विधायक संजय देरकर ने शिवाप्रेमियों और प्रशासन के बीच बातचीत कर आंदोलन को शांत कराया। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चार लोगों के खिलाफ अनधिकृत प्रतिमा स्थापित करने का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही 7-8 अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। वहीं सड़क पर उतरकर शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में 42 आंदोलनकारियों पर भी विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़े:  दारव्हा पुलिस स्टेशन की नई प्रशासनिक इमारत का लोकार्पण, मंदिर समझकर करें जनता की सेवा करें: पालकमंत्री
7-8 अन्य लोगों की पहचान की जा रही
साथ ही 7-8 अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। वहीं सड़क पर उतरकर शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में 42 आंदोलनकारियों पर भी विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।में आ गया। वणी और पांढरकवडा उपविभाग के सभी थाना प्रभारी, पुलिस बल, दोनों उपविभागीय अधिकारी, यवतमाल का त्वरित प्रतिसाद पथक, दंगा नियंत्रण पथक तथा पुलिस मुख्यालय का बल शहर में पहुंच गया। घटनास्थल पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। इस संबंध में
जल्द स्थापित होगी अधिकृत प्रतिमा
विधायक संजय देरकर ने कहा कि शिवप्रेमियों से मुलाकात कर आश्वासन दिया कि जल्द ही अधिकृत स्थान तय करत स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा महाराज की प्रतिमा कि इस मामले को पुलिस प्रशासन से चर्चा कर सुलझाने का प्रयास जारी है, सार्वजनिक बांधकाम विभाग के अभियंता अक्षय सुनील कुरहाड़े ने अनधिकृत रूप से सड़क पर प्रतिमा स्थापित किए जाने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई, जिला प्रशासन के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रतिमा हटाकर नगर पंचायत प्रशासन के सुपुर्द कर दी।
दारव्हा पुलिस स्टेशन की नई प्रशासनिक इमारत का लोकार्पण, मंदिर समझकर करें जनता की सेवा करें: पालकमंत्री
Darwha Police Station Inauguration: दारव्हा शहर में तेजी से हो रहे विकास कार्यों के कारण शहर का स्वरूप बदल रहा है और आने वाले समय में इसे और बेहतर बनाने के प्रयास किए जाएंगे, यह प्रतिपादन पालकमंत्री संजय राठोड ने किया। शुक्रवार को दारव्हा पुलिस स्टेशन की नई प्रशासनिक इमारत का लोकार्पण उनके हाथों संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सांसद संजय देशमुख, पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता, प्रभारी जिलाधिकारी अनिल खंडागले सहित कई अधिकारी और नागरिक उपस्थित थे। पालकमंत्री ने कहा कि वर्ष 1919 की पुरानी इमारत में पुलिस प्रशासन सीमित सुविधाओं के साथ कार्य कर रहा था। अब 11 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक और सुविधायुक्त इमारत तैयार की गई है, जिससे पुलिस व्यवस्था और मजबूत होगी।
मंदिर की तरह मानकर सेवा कार्य करें
उन्होंने पुलिस कर्मियों से अपील की कि वे इस इमारत को मंदिर की तरह मानकर सेवा कार्य करें और सुरक्षित दारव्हा बनाने का संकल्प लें। पालकमंत्री ने बताया कि दारव्हा के विकास के लिए बड़े पैमाने पर निधि उपलब्ध कराई गई है। इसके तहत पंचायत समिति भवन के लिए 18 करोड़, उपविभागीय कार्यालय हेतु 15 करोड़, 33 केवी के तीन बिजली उपकेंद्रों के लिए 25 करोड़, ट्रांसफार्मर हेतु 10 करोड़, राज्य का पहला वृद्धाश्रम 5 करोड़, अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स 20 करोड़, छत्रपति शिवाजी महाराज स्टेडियम 8 करोड़, टाउन हॉल, सांस्कृतिक भवन, बस स्थानक, व्यापारिक संकुल, नालियां और चौक सौंदर्यीकरण के कार्य किए जाएंगे।
रिंग रोड सर्वे के लिए निधि मंजूर
पुलिस कर्मियों के लिए आवास योजनाउन्होंने बताया कि बेरोजगारों के लिए 500 दुकानें बनाई जाएंगी और महिलाओं के लिए विशेष व्यवसायिक गाले तथा पिंक टॉयलेट भी विकसित किए जाएंगे। साथ ही, शहर के सड़क विकास के लिए केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी से चर्चा की गई है तथा रिंग रोड सर्वे के लिए निधि मंजूर की गई है। पालकमंत्री ने आश्वासन दिया कि दारव्हा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों के लिए भविष्य में आवास भी बनाए जाएंगे।
ये भी पढ़े: बारहवीं परीक्षा में लड़कियों का दबदबा, वर्धा में 12वीं रिजल्ट घोषित, विज्ञान में मिसबाह फातिमा टॉपर
नागरिक सेवाओं में होगा सुधार
जिस आधुनिक इमारत की कल्पना भूमिपूजन के समय की गई थी, वह आज साकार हो गई है। इससे कानून व्यवस्था और नागरिक सेवाओं में सुधार होगा। उन्होंने नागरिकों से कानून का पालन करने और सार्वजनिक सुविधाओं को सुरक्षित रखने की अपील की। दारव्हा उपजिला अस्पताल में नए डायलिसिस सेंटर का भी उद्घाटन पालकमंत्री संजय राठोड के हाथों किया गया।
दारव्हा येथे पोलीस स्टेशनसाठी नव्याने उभारण्यात आलेल्या अत्याधुनिक प्रशासकीय इमारतीचे लोकार्पण करून पाहणी केली.
या सुसज्ज इमारतीमुळे पोलीस प्रशासनाच्या कामकाजात अधिक गती, कार्यक्षमता आणि पारदर्शकता येणार असून नागरिकांना अधिक दर्जेदार सुविधा उपलब्ध होतील. कायदा व सुव्यवस्था अधिक… pic.twitter.com/7RDXwDC4nf
— Sanjay Rathod (@SanjayDRathods) May 1, 2026
मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी
इस समय सांसद संजय देशमुख, अतिरिक्त जिल्हाधिकारी अनिल खंडागले, जिला शल्य चिकित्सक डॉ. सुखदेव राठोड, नगराध्यक्ष सुनील चिरडे के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व डॉक्टर उपस्थित थे। इस सेंटर में एचएलएल लाइफ केयर कंपनी द्वारा संचालित 8 बेड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे किडनी रोगियों को स्थानीय स्तर पर ही नियमित और गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सकेगा। इससे दारव्हा और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
यवतमाल के लोहारा में पुराने विवाद में युवक पर जानलेवा हमला सिर पर पत्थर मारकर गंभीर घायल
Lohara Stone Attack: यहां लोहारा पुलिस थाना क्षेत्र के अष्टविनायक चौक इलाके में पुराने मामूली विवाद के चलते एक 32 वर्षीय युवक पर पत्थर से जानलेवा हमला किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस हमले में सोनू राजन चिघ्घारे नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
यह घटना 1 मई की रात करीब 930 बजे हुई। शिकायतकर्ता मुरली गोवर्धन ब्राम्हणे ने लोहारा पुलिस थाने में दी गई जानकारी में बताया कि उनका भांजा सोनू चिघ्घारे सेवा नगर इलाके में रहता है। घटना की रात आरोपी मनीष उर्फ मनोज तेजस्वी और सोनू चिघ्घारे, सोनू मंगल पवार नाम की महिला के घर के सामने बैठे थे।
घर में सेंधमारी का पर्दाफाश
इसी दौरान दोनों के बीच पुराने विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी मनीष ने सोनू को जमीन पर गिराकर उसे जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर बड़ा पत्थर दे मारा। इस हमले में सोनू के सिर पर गंभीर चोट आई और वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा।
ये भी पढ़े: बारहवीं परीक्षा में लड़कियों का दबदबा, वर्धा में 12वीं रिजल्ट घोषित, विज्ञान में मिसबाह फातिमा टॉपर
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत निजी वाहन से यवतमाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में मुरली ब्राम्हणे की शिकायत पर लोहारा पुलिस ने आरोपी मनीष उर्फ मनोज तेजस्वी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
9 लाख से अधिक का माल जब्त
यवतमाल एलसीबी की टीम ने घर में सेंधमारी की घटना का पर्दाफाश करते हुए 9 लाख रुपयों से अधिक का माल जब्त किया। इस मामले में पुलिस ने उमरखेड़ तहसील के मोहदरी निवासी नत्थू कुरकुटे सहित अन्य दो नाबालिग को हिरासत में लिया।
Yavatmal Agriculture Schemes: यवतमाल में किसानों के लिए अलर्ट, 20 मई तक बनवाएं फार्मर आईडी
फार्मर आईडी बनने के बाद पीएम-किसान पोर्टल पर ई-केवाईसी और लैंड सीडिंग प्रक्रिया स्वतः अपडेट हो जाती है। इससे लाभार्थियों की जानकारी सटीक रहती है और योजनाओं का लाभ सुचारू रूप से मिलता है। साथ ही किसानों की पहचान, जमीन और फसल की जानकारी एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होने से सेवाएं तेज और पारदर्शी तरीके से मिलती हैं।
20 मई 2026 की अंतिम तिथि निर्धारित
केंद्र सरकार ने इसके लिए 20 मई 2026 की अंतिम तिथि निर्धारित की है और जिला स्तर पर इस अभियान की रोजाना निगरानी की जा रही है। जिले के जिन किसानों के फार्मर आईडी अभी तक नहीं बने हैं, वे सहायक कृषि अधिकारी, उप कृषि अधिकारी या संबंधित कृषि कार्यालय से संपर्क कर तुरंत आईडी बनवाएं। इसके लिए आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर और 7/12 उतारा लेकर सेतु केंद्र पर पंजीकरण कराना आवश्यक है।
प्रधानमंत्री किरसन सम्मान निधि योजना
यवतमाल जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी मनोजकुमार ढगे ने कहा कि ८८ प्रधानमंत्री किरसन सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जिन लाभार्थियों ने अब तक फार्मर आईडी नहीं बनवाई है, उनके लिए 20 मई से पहले यह प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है। यदि किसान फार्मर आईडी नहीं बनवाते है, तो भविष्य में कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
ये भी पढ़े:  Yavatmal News: वरिष्ठ नागरिकों के लिए हेल्थ केयर कैंप आयोजन, 150 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ
तहसील अनुसार लंबित किसान संख्या
बाभुलगाव- 1648
दारव्हा 3265
घाटंजी -2094
पांढरकवड़ा- 2098
महागांव 2108
मारेगांव1516
नेर-1594
पुसद-3898
रालेगांव-1444
उमरखेड 2757
वणी -1768
यवतमाल 2211
Yavatmal News: वरिष्ठ नागरिकों के लिए हेल्थ केयर कैंप आयोजन, 150 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ
Yavatmal Health Care Camp For Senios Citizen: यवतमाल के वडगांव क्षेत्र में नेशनल इंटिग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (NIMA) विदर्भ शाखा और ज्येष्ठ नागरिक मंडल के संयुक्त निरीक्षण में एक विशाल हेल्त केयर कैंप जांच शिविर का आयोजन किया गया। 25 अप्रैल को आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के बुजुर्गों और उनके परिवारों को एक ही छत के नीचे आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना था। इस मानवीय पहल को स्थानीय नागरिकों का जबरदस्त प्रतिसाद मिला, जिससे स्वास्थ्य के प्रति सामुदायिक जागरूकता की एक नई मिसाल पेश हुई।
विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
शिविर में चिकित्सा जगत के विख्यात और अनुभवी विशेषज्ञों ने अपनी निस्वार्थ सेवाएं प्रदान कीं। डॉ. रवी दुर्गे, डॉ. राजसिंग खोवरे, डॉ. अशोक बोबडे, डॉ. उमरे, डॉ. शिंदे और डॉ. घोडे की वरिष्ठ टीम ने प्रत्येक नागरिक का व्यक्तिगत रूप से स्वास्थ्य परीक्षण किया और उनकी जीवनशैली के अनुरूप आवश्यक चिकित्सीय सलाह दी। केवल सामान्य शारीरिक परीक्षण ही नहीं, बल्कि सावरगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के तकनीशियनों द्वारा मौके पर ही रक्त जांच की सुविधा भी प्रदान की गई।
इसके अतिरिक्त, देवांशी ऑप्टिकल्स के तकनीकी सहयोग से आधुनिक कंप्यूटराइज्ड मशीनों द्वारा आंखों की सूक्ष्म जांच की गई, जो मोतियाबिंद और दृष्टि दोष से जूझ रहे बुजुर्गों के लिए विशेष रूप से संजीवनी सिद्ध हुई।
आयुष्मान भारत और वय वंदन कार्ड पंजीकरण का मिला लाभ
कार्यक्रम का उद्घाटन नगरसेविका कीर्ति राऊत और दिलीप काले ने सरस्वती पूजन के साथ किया, जबकि नगराध्यक्ष प्रियदर्शनी उइके ने भी उपस्थिति दर्ज कराकर इस नेक कार्य की सराहना की।
ये भी पढ़ें: यवतमाल केदारेश्वर मंदिर विवाद: पुजारी रूपा गिरी को कोर्ट से बड़ी राहत, नगर परिषद के अतिक्रमण नोटिस पर लगा स्टे
कहाँ और कैसे करें आयुष्मान भारत और वय वंदन कार्ड पंजीकरण?
ऑनलाइन पोर्टल: आधिकारिक Beneficiary Portal पर जाकर मोबाइल नंबर और OTP के जरिए पंजीकरण करें।
मोबाइल ऐप: गूगल प्ले स्टोर से Ayushman App डाउनलोड करें। यह फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा भी देता है।
नजदीकी केंद्र: आप अपने पास के जन सेवा केंद्र (CSC) या सरकारी अस्पताल में आयुष्मान मित्र की सहायता ले सकते हैं।
दस्तावेज: केवल आधार कार्ड और सक्रिय मोबाइल नंबर अनिवार्य है। यह योजना आय की सीमा से परे सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज सुनिश्चित करती है।
यवतमाल केदारेश्वर मंदिर विवाद: पुजारी रूपा गिरी को कोर्ट से बड़ी राहत, नगर परिषद के अतिक्रमण नोटिस पर लगा स्टे
Yavatmal Kedareshwar Temple Dispute: यवतमाल के ऐतिहासिक केदारेश्वर मंदिर परिसर में निवास करने वाली पुजारी रूपा गिरी और उनके परिवार के लिए न्यायपालिका से एक सुखद खबर सामने आई है। यवतमाल के वरिष्ठ स्तर सिविल कोर्ट ने नगर परिषद द्वारा जारी किए गए अतिक्रमण हटाने संबंधी नोटिस पर स्टे ऑर्डर प्रदान कर दिया है। इस न्यायिक आदेश के बाद नगर परिषद की प्रस्तावित कार्रवाई पर फिलहाल रोक लग गई है, जिससे पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है। यह मामला यवतमाल शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि इसमें सीधे तौर पर मंदिर परिसर और वर्षों से रह रहे पुजारी परिवार के अधिकारों का प्रश्न जुड़ा था।
अतिक्रमण के आरोपों पर कोर्ट ने खंगाले दस्तावेज, प्रशासन को लगा झटका
इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब यवतमाल नगर परिषद प्रशासन ने बीते 10 अप्रैल को पुजारी रूपा गिरी को एक आधिकारिक नोटिस थमाया। इस नोटिस में प्रशासन ने गंभीर आरोप लगाया था कि उनके आवास का कुछ हिस्सा पास के नाले पर अतिक्रमण कर बनाया गया है। नगर परिषद ने रूपा गिरी को अल्टीमेटम दिया था कि वे सात दिनों के भीतर इस कथित अतिक्रमण को स्वयं हटा लें, अन्यथा प्रशासन बलपूर्वक कार्रवाई करेगा और इसका खर्च भी उन्हीं से वसूला जाएगा। प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई और नोटिस से पुजारी परिवार के सामने बेघर होने का संकट खड़ा हो गया था।
नगर परिषद के इस कड़े रुख के खिलाफ रूपा गिरी ने न्याय का दरवाजा खटखटाया और अपने अधिवक्ताओं के माध्यम से दीवानी न्यायालय में नियमित दावा दायर किया। सुनवाई के दौरान, न्यायालय ने पाया कि नगर परिषद ने नोटिस जारी करने से पहले उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया था। कोर्ट में यह बिंदु मजबूती से उठाया गया कि प्रशासन ने यह स्पष्ट रूप से जांच ही नहीं की थी कि संबंधित निर्माण वास्तव में नाले की सीमा में आता है या नहीं। इस संबंध में नगर परिषद की ओर से कोई ठोस तकनीकी दस्तावेज या सटीक सीमांकन रिपोर्ट भी प्रस्तुत नहीं की जा सकी, जिससे प्रशासन का पक्ष कमजोर नजर आया।
पुजारी पक्ष की प्रभावी पैरवी और स्वामित्व के पुख्ता प्रमाणों की जीत
न्यायालय की कार्यवाही के दौरान रूपा गिरी की ओर से अधिवक्ता रंजित अगमे और अधिवक्ता निखिल सायरे ने अत्यंत प्रभावी ढंग से दलीलें पेश कीं। बचाव पक्ष ने कोर्ट के समक्ष भूमि स्वामित्व (Land Ownership) से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज, घर के नक्शे, वर्षों पुराने फोटोग्राफ और अन्य कानूनी कागजात प्रस्तुत किए। इन दस्तावेजों ने यह साबित करने में मदद की कि निर्माण वैध है और परिवार वहां लंबे समय से निवास कर रहा है। याचिकाकर्ता को इस कानूनी लड़ाई में अधिवक्ता रवि कुकड़े, भावेश श्रीराव, पायल मुनेश्वर और प्रकृति मेश्राम का भी महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।
यह भी पढ़ें:-  EXPLAINER: मिसिंग लिंक क्यों पड़ा नाम? 27 साल बाद मिला मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का शॉर्टकट, घाट के जाम से मुक्ति
यवतमाल में विधायक के खिलाफ फूटा जनता का गुस्सा, पानी की किल्लत और किसानों की बेहाली से बढ़ा बवाल
Yavatmal Mahagaon Water Crisis: यवतमाल जिले के महागांव तहसील के विधानसभा क्षेत्र से चुने गए विधायक पर मतदाताओं की समस्याओं को अनदेखा करने का गंभीर आरोप सामने आ रहा हैं। स्थानीय नागरिको का कहना है कि महंगाई, पानी की कमी, गैस टंचाई और बार-बार बाधित हो रही बिजली आपूर्ति जैसी मूलभूत समस्याओं से लोग परेशान हैं, लेकिन जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।
चिराग तले अंधेरा जैसी स्थिति
स्थानीय लोगों को हो रही हैं दिक्कतें
46°C तापमान में बिजली की समस्या ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधिकारियों पर जनप्रतिनिधियों का नियंत्रण नहीं रहा, जिसके कारण निकृष्ट दर्जे के काम हो रहे हैं और अवैध धंधे बढ़ रहे हैं। कई सरकारी कार्यालयों में दलालों सामने आ रही हैं। महागांव तहसील में बुनियादी सुविधाओं की कमी, प्रशासनिक उदासीनता और जनप्रतिनिधियों की निर्षक्रयता को लेकर असंतोष बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों की मांग है कि विधायक स्वयं तालुका में आकर बैठक करें, समस्याएं सुनें और अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर ठोस समाधान निकालें।
क्या कहते है स्थानीय निवासी?
किसान नेता मनीष जाधव ने कहा कि हमारी तहसील में रोजगार और कृषि विकास के अभाव में पलायन बढ़ रहा है। किसान बीमा योजना से वंचित है। खेती ही एकमात्र साधन है लेकिन किसानों को हर साल संकट से गुजरना पड़ रहा है।
राष्ट्रीय किसान मोर्चा के सदस्य प्रमोद जाधव ने कहा कि बीते कई दशकों से तहसील को हमेशा उपेक्षा का सामना करना पड़ा है। जो भी नेता आते हैं वे जनता की अपेक्षाओं को पूरा नहीं कर रहे हैं। अब जनता को सक्रिय और जिम्मेदार नेतृत्व की जरूरत है।
ये भी पढ़ें:यवतमाल में बच्चों की सुरक्षा के लिए ‘गुड टच-बैड टच’ जागरूकता पर जोर, पोक्सो कानून के साथ सुरक्षा शिक्षा जरूरी
पूर्व जि.प. सदस्य पंजाब देशमुख खडकेकर ने बताया कि तहसील में विकास की योजनाएं व से अधूरी है। सरकार और जनप्रतिनिधियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। जससे महागांव तहसील विकास से कोसो दूर जर आ रहा है।
जन आंदोलन आधार संघर्ष समिति के जगदीश नरवाड़े ने बताया कि महागांव समस्याओं का केंद्र बन चुका है। भ्रष्टाचार और अवैध धंधों पर रोक लगाने की जरूरत है। जनप्रतिनिधियों को इस पर ध्यान देना चाहिए।
यवतमाल: MLA बालासाहेब मांगुलकर ने ली खरीफ सीजन पूर्व समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
Yavatmal Pre Kharif Season Review Meeting: आगामी खरीफ सीजन 2026-27 के मद्देनजर यवतमाल के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम उठाया गया है। स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित खरीफ सीजन प्री रीविव मीटिंग में कृषि तैयारियों का जायजा लिया गया। इस बैठक की अध्यक्षता यवतमाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक बालासाहेब मांगुलकर ने की। यह केंद्र डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि विद्यापीठ, अकोला के अंतर्गत कार्यरत है, जहां विशेषज्ञों और अधिकारियों ने आने वाले सीजन की चुनौतियों पर विस्तृत मंथन किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि किसानों को बुवाई के समय बीज, खाद और अन्य आवश्यक कृषि सामग्री बिना किसी बाधा के प्राप्त हो सके।
नकली बीज और खाद की किल्लत पर प्रशासन सख्त
बैठक के दौरान विधायक बालासाहेब मांगुलकर ने प्रशासन और कृषि विभाग के अधिकारियों को कड़े लहजे में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खरीफ सीजन के दौरान अक्सर नकली बीजों की शिकायतें आती हैं, जिससे किसानों की पूरी मेहनत और निवेश बर्बाद हो जाता है। इससे बचने के लिए कृषि विभाग को जमीनी स्तर पर अपनी निगरानी बढ़ानी होगी और संदिग्ध विक्रेताओं पर कड़ी कार्रवाई करनी होगी।
इसके अलावा, खाद की कालाबाजारी और आर्टिफिशियल स्कार्सिटी पर भी चिंता व्यक्त की गई। विधायक बालासाहेब मांगुलकर ने स्पष्ट किया कि बाजार में खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई विक्रेता खाद का अवैध भंडारण करता पाया गया या किसानों को खाद देने में आनाकानी की गई, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी नांदेड़ से गिरफ्तार, पुलिस ने बिछाया था जाल
तकनीकी मार्गदर्शन और सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन
विधायक मांगुलकर ने बदलते मौसम और जलवायु परिवर्तन के खतरों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों से अपील की है कि वे केवल शोध तक सीमित न रहें, बल्कि समय-समय पर खेतों में जाकर किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन दें। उन्नत खेती और मौसम के अनुकूल फसल चयन से न केवल उत्पादन की लागत घटेगी, बल्कि किसानों की शुद्ध आय में भी वृद्धि होगी।
बैठक में फसल बीमा योजना (Crop Insurance) के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी चर्चा हुई, ताकि प्राकृतिक आपदा की स्थिति में किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिल सके। सिंचाई व्यवस्था को ठोस करने और शासन की विभिन्न लाभकारी योजनाओं को हर पात्र किसान तक पहुचाने के लिए एक समन्वित कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर तहसीलदार योगेश देशमुख, उपविभागीय कृषि अधिकारी जगन राठोड़, तहसील कृषि अधिकारी पूजा गवई, वरिष्ठ वैज्ञानिक कचरे, चव्हाण, और कृषि उपज मंडी समिति के सभापति रवींद्र ढोक सहित मनोज पाचघरे और अशोक भूतड़ा जैसे प्रगतिशील किसान उपस्थित थे।
यवतमाल: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी नांदेड़ से गिरफ्तार, पुलिस ने बिछाया था जाल
Yavatmal Women Molestation Case: यवतमाल जिले के माहला गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां महिलाओं की सुरक्षा को ताक पर रखते हुए छेड़खानी और अन्य गंभीर अपराधों को अंजाम दिया गया है। इस शर्मनाक घटना का मुख्य आरोपी 45 वर्षीय सुधाकर माधव कांबले बताया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बिटरगांव पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नए दंडात्मक कानून भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी सुधाकर कांबले मूल रूप से उमरखेड तहसील के खरुस गांव का निवासी है। उस पर आरोप है कि उसने माहला गांव में न केवल छेड़खानी की, बल्कि अन्य कई गंभीर आपराधिक कृत्य भी किए है।
फरार हुआ आरोपी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, माहला गांव में हुई छेड़खानी की घटना के बाद से ही आरोपी सुधाकर माधव कांबले फरार हो गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था, जिससे बिटरगांव पुलिस के लिए उसे पकड़ना एक चुनौती बन गया था। पुलिस की टीमें पिछले कई दिनों से संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही थीं।
ये भी पढ़ें:जुन्नर में मातम: खेत के गड्ढे में डूबने से दो मासूमों की मौत, बल्लालवाड़ी इलाके में पसरा सन्नाटा
नांदेड़ में हुआ गिरफ्तार आरोपी
जांच के दौरान बिटरगांव पुलिस के हाथ एक गोपनीय सुराग लगा, जिसने आरोपी की किस्मत का फैसला कर दिया। आरोपी नांदेड़ जिले के हिमायतनगर क्षेत्र में छिपा है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानेदार पांडुरंग शिंदे के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर आरोपी को सफलतापूर्वक दबोच लिया। इस सफल ऑपरेशन में पीएसआई अन्नमावर, रवी गीते, राजू बेलेवार और प्रवीण जाधव ने सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस की इस मुस्तैदी से अब अपराधी सलाखों के पीछे है।