केतन अग्रवाल के हत्या की आरोपी सिया गोयल ने मीडिया को किया अश्लील इशारा, यूजर्स बोले- शर्मनाक हरकत

Ketan Agarwal Murder Accused Siya Goyal Middle Finger: केतन अग्रवाल हत्याकांड की मुख्य आरोपी सिया गोयल ने पुलिस कस्टडी के दौरान मीडिया को मिडिल फिंगर दिखाकर अश्लील इशारे किए।
Siya Goyal Shows Finger to Media
सिया गोयल (फोटो क्रेडिट-X)
Published on: 
Updated on: 

Siya Goyal Shows Middle Finger to Media: पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड की मुख्य सूत्रधार और मंगेतर सिया गोयल की एक ऐसी हरकत सामने आई है, जिसने पूरे महाराष्ट्र को हैरान कर दिया है। अपने मंगेतर को धोखे से 400 फीट गहरी खाई में धकेल कर मौत के घाट उतारने के आरोप में जेल की हवा खा रही सिया गोयल के चेहरे पर पछतावे का कोई नामोनिशान नहीं दिख रहा है। उसने मीडिया के सामने शर्मनाक हरकत की है।

गुरुवार को जब पुणे ग्रामीण पुलिस की टीम जांच और सबूत जुटाने के सिलसिले में सिया को मार्केट यार्ड स्थित उसके आवास पर लेकर पहुंची, तो वहां मौजूद मीडियाकर्मियों को देखकर वह भड़क गई। घर से बाहर निकलते समय पुलिस वैन में बैठते हुए सिया ने कैमरे के सामने खुलेआम अश्लील इशारे किए और 'मिडिल फिंगर' दिखाई। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर नेटिजन्स का गुस्सा फूट पड़ा है।

वैन में बैठते ही दिखाई बेशर्मी

लोनावला और पुणे ग्रामीण पुलिस की संयुक्त टीम केतन अग्रवाल मर्डर मिस्ट्री की कड़ियों को जोड़ने के लिए लगातार डिजिटल और भौतिक सबूत जुटा रही है। इसी कड़ी में पुलिस सिया के मार्केट यार्ड वाले घर पर कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज, उसका लैपटॉप और केतन का गायब मोबाइल ढूंढने गई थी।

जब जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस टीम सिया गोयल को वापस वैन की तरफ ले जा रही थी, तो वहां कवरेज के लिए खड़े मीडियाकर्मियों को देखकर सिया ने अपना आपा खो दिया। उसने चेहरे पर बिना किसी शिकन या डर के, सीधे कैमरों की तरफ देखते हुए 'मिडिल फिंगर' का अश्लील इशारा कर दिया।

यूजर्स बोले-'ऐसी क्रिमिनल मानसिकता को मिले कड़ी से कड़ी सजा'

जैसे ही सिया गोयल की इस हरकत की तस्वीरें और वीडियो क्लिप्स न्यूज़ चैनलों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हुईं, लोगों ने आरोपी की इस घिनौनी मानसिकता की कड़ी निंदा करना शुरू कर दिया। ट्विटर (X) और इंस्टाग्राम पर यूजर्स ने लिखा कि जिसने अपने होने वाले पति को इतनी बेरहमी से मार डाला, उसके भीतर कानून या समाज का कोई खौफ नहीं बचा है।

Ketan Agarwal Murder Case Siya Goyal Statement

कई यूजर्स ने इसे बेहद शर्मनाक और विक्षिप्त व्यवहार बताते हुए मांग की है कि पुलिस और अदालत को इस आक्रामक व्यवहार को भी केस डायरी का हिस्सा बनाना चाहिए ताकि उसे सख्त से सख्त सजा मिल सके।

साइकोपैथ थ्योरी पर भी जांच कर सकती है पुलिस

कानूनी और अपराध मामलों के विशेषज्ञों का मानना है कि हत्या जैसे संगीन मामले में गिरफ्तारी के बाद भी इस तरह का बेखौफ और अश्लील व्यवहार करना किसी सामान्य अपराधी के लक्षण नहीं हैं। यह दर्शाता है कि आरोपी के भीतर कोई ग्लानि नहीं है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच टीम अब सिया के इस व्यवहार को देखते हुए उसकी मनोवैज्ञानिक स्थिति की भी जांच करा सकती है। 3 जुलाई को उसकी पुलिस रिमांड खत्म हो रही है, और पुलिस इस नए घटनाक्रम तथा सबूतों की तलाश का हवाला देकर कोर्ट से उसकी कस्टडी बढ़ाने की मांग करेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com