पेपर लीक के खिलाफ गडचिरोली में जनसैलाब: जंतर-मंतर के आंदोलन की गूंज, सड़कों पर उतरे हजारों छात्र

Gadchiroli Student Protest: दिल्ली के छात्र आंदोलन की गूंज गड़चिरोली तक पहुंची। पेपर लीक और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर हजारों छात्रों ने प्रदर्शन किया।
Massive public outcry in Gadchiroli against paper leaks: Echoes of the Jantar Mantar protest; thousands of students take to the streets.
गड़चिरोली, पेपर लीक, छात्र आंदोलन, (फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

NEET Paper Leak Protest: गड़चिरोली देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर में विगत 20 दिनों से कथित पर्चा लिक मामले के निषेध तथा परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शकता लाने की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने आंदोलन शुरू किया है। इस आंदोलन की गूंज अब गड़चिरोली जिले में भी हो रही है। निरंतर दूसरे दिन सोमवार 20 जुलाई को जिले में बड़े पैमाने पर निषेध आंदोलन किया गया।

हजारों की संख्या में विद्यार्थी सड़क पर उतरने से शहर का इंदिरा गांधी चौक आंदोलनकारियों से नारों से गूंज उठा था। पहले दिन पद्मश्री पुरस्कार से सन्मानित वरीष्ठ समाजसेवक डॉ. अभय बंग के सुपुत्र अमृत बंग के नेतृत्व में निर्माण युवा संगठना की ओर से विद्यार्थियों ने शहर में विभिन्न जगह शांतिपूर्ण आंदोलन कर जनता का ध्यानाकर्षण किया था।

पेपर लीक के विरोध में हजारों छात्र सड़कों पर

विद्यार्थियों ने पर्चा लीक के घटनाओं के चलते लाखों युवकों के भविष्य से हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुए केंद्र सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस आंदोलन के मद्देनजर दूसरे दिन आझाद समाज पार्टी की ओर से गड़चिरोली शहर के इंदिरा गांधी चौकात भव्य निषेध आंदोलन आयोजित किया गया।

इस आंदोलन में आंदोलन में हजारों विद्यार्थियों ने सड़क पर उतरकर जोरदार घोषणाबाजी की। विद्यार्थियों के साथ महिला, अभिभावक, सामाजिक कार्यकर्ते, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी तथा आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेते हुए आंदोलन को व्यापक समर्थन दिया।

आंदोलन के दौरान "पर्चा लीक बंद करें", "विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ रोकें", "शिक्षा व्यवस्था पारदर्शक करें" ऐसी घोषणाएं दी। आंदोलनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

युवा मुद्दों को लेकर प्रदर्शन

तुमसर राज्य में लगातार सामने आ रही पेपर लीक की घटनाओं और लंबित सरकारी भर्ती प्रक्रियाओं के विरोध में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट) ने सोमवार को तुमसर में जोरदार प्रदर्शन किया, पार्टी पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं युवा कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा।

साथ ही चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द मांगों पर निर्णय नहीं लिया तो लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन किया जाएगा। शहराध्यक्ष हेमराज नागफासे के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्था और परीक्षा प्रणाली में बढ़ती अनियमितताओं पर गहरी चिंता व्यक्त की गई।

प्रदर्शनकारियों ने माग की कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें। ज्ञापन में कहा गया कि पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ियों में शामिल संस्थाओं एवं संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) सहित संबंधित सभी संस्थाओं की जवाबदेही तय कर दोषियों को सख्त सजा दी जाए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com