अकोला से धार्मिक तीर्थस्थलों के लिए ‘एसटी संग तीर्थटन’ पैकेज शुरू, श्रद्धालुओं को रियायती यात्रा सुविधा

Akola News: धार्मिक स्थलों के लिए ‘एसटी संग तीर्थटन’ पैकेज, अकोला से शिर्डी, शेगांव, नाशिक, भीमाशंकर समेत प्रमुख तीर्थस्थलों के लिए रियायती 2-3 दिन के बस पैकेज और समूह बुकिंग सुविधा उपलब्ध है।
'ST Sang Tirthatan' package for religious places, travel from Akola to major pilgrimage sites including Shirdi-Pandharpur, special facilities for devotees
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स : सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

 Akola Pilgrimage Tour Package: श्रद्धालुओं को देवदर्शन कराने के लिए एसटी महामंडल ने 'एसटी संग तीर्थटन' उपक्रम शुरू किया है। इसके अंतर्गत राज्यभर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के लिए दो से तीन दिन के पैकेज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। शिर्डी, पंढरपुर, तुलजापुर, माहुर, शेगांव, नाशिक, भीमाशंकर, देवगड, औंढा नागनाथ, परली वैजनाथ सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए बसें उपलब्ध होंगी। समूह में बुकिंग करने पर श्रद्धालुओं की मांग के अनुसार बसें चलाई जाएंगी। अकोला मध्यवर्ती बस स्टैण्ड की ओर से यात्रा में विशेष रियायतें दी जा रही हैं।

अकोला से माहुर के लिए बस किराया

उदाहरण के तौर पर अकोला से माहुर के लिए पूर्ण टिकट 343 रुपये और आधा टिकट 172 रुपये निर्धारित किया गया है। अकोला से औंढा नागनाथ के लिए पूर्ण टिकट 262 रुपये और आधा टिकट 131 रुपये है। वहीं अकोला से चिखलदरा के लिए पूर्ण टिकट 232 रुपये और आधा टिकट 116 रुपये, जबकि अकोला से अजिंठा के लिए पूर्ण टिकट 273 रुपये और आधा टिकट 137 रुपये रखा गया है। इन सभी दरों में केवल यात्रा खर्च शामिल है।

एक दिवसीय पैकेज में माहुर और रामटेक का समावेश किया गया है। वहीं दो से तीन दिवसीय पैकेज में अजिंठा, वेरुल, घृष्णेश्वर, खुलताबाद, देहू, आलंदी, भीमाशंकर, नाशिक, सप्तश्रृंगी, त्र्यंबकेश्वर, शेगांव, शिर्डी, शनि शिंगणापुर, देवगड, परत, औंढा नागनाथ, परली वैजनाथ, तुलजापुर और पंढरपुर जैसे स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

श्रद्धालु उपक्रम का लाभ लें

महिला समूह, बचत गुट और ग्रुप बुकिंग के लिए 42 यात्रियों का होना अनिवार्य है। बसें सीधे गांव से लेकर वापस गांव तक छोड़ेंगी, लेकिन बस स्टैण्ड से गांव तक की अलग राशि ली जाएगी। इस उपक्रम में एसटी महामंडल की सभी सुविधाएं और बीमा लागू रहेंगे। डिपो प्रमुख सुभाष भिवटे ने श्रद्धालुओं और समूहों से इस उपक्रम का लाभ लेने की अपील की है।