Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 21 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

NEET 2026: नागपुर में परीक्षा सुरक्षा के लिए पुलिस का कड़ा एक्शन, रविवार को बंद रहेंगे जेरॉक्स सेंटर

Nagpur NEET Exam Security: नीट परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए नागपुर में प्रशासन ने जेरॉक्स सेंटरों को परीक्षा के दिन बंद रखने के निर्देश दिए हैं और उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jun 21, 2026 | 08:48 AM

नागपुर, नीट परीक्षा, जेरॉक्स सेंटर, पेपर लीक, सुरक्षा व्यवस्था,प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सौजन्य AI)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur NEET Exam Paper Leak Prevention: नागपुर जिले में रविवार को होने वाली नीट परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सरकार और प्रशासन इस बार पूरी तरह से अलर्ट मोड में दिखाई दे रहे हैं। पिछली परीक्षाओं में सामने आए पेपर लीक के मामलों से हुई किरकिरी के बाद इस बार किसी भी प्रकार की चूक की गुंजाइश नहीं छोड़ी जा रही है।

पुलिस जेराक्स सेंटरों से मानो डरी हुई है। यही कारण है शनिवार को हर जेराक्स सेंटरों में जाकर उन्हें रविवार को दुकानें बंद रखने को कहा गया। अगर कोई उल्लंघन करता हुआ पाया गया, तो सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी जा रही है।

परीक्षा के दौरान जेरॉक्स सेंटर बंद रखने के निर्देश

पेपर पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया में पहली बार एयर फोर्स का सहयोग लिया गया। बाहर से नागपुर तक एयर फोर्स के विमान से पेपर को कड़ी सुरक्षा में लाया गया। परीक्षा केंद्रों तक प्रश्न पत्रों को पहुंचाने के लिए पुलिस और प्रशासन ने त्रि-स्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया है। सुरक्षा इतनी कड़ी है कि प्रश्न पत्रों के वितरण से लेकर केंद्र तक पहुंचने तक की हर गतिविधि की निगरानी की जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

आईटी हब हिंजवड़ी में गहराया पानी का संकट, लोग वॉटर एटीएम पर निर्भर; अनदेखी से फूटा जनता का आक्रोश

ओबीसी अधिकारों के लिए राज्यव्यापी आंदोलन की तैयारी, विजय वडेट्टीवार ने दी चेतावनी

यवतमाल में कोयला प्रदूषण से प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा, राज्य सरकार बनाएगी नई नीति

नागपुर में बादलों के गायब होते ही सूर्यदेव का तांडव: 42.4 डिग्री पहुंचा पारा, रात भी हुईं गर्म 23 जून तक अलर्ट

उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

जेरॉक्स सेंटरों पर रहेगा ‘लॉकडाउन’ पिछले अनुभवों के आधार पर माना जा रहा है कि पेपर लीक करने में अक्सर जेरॉक्स सेंटरों की भूमिका संदिग्ध होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए शनिवार को शहर के हर थाना क्षेत्र में पुलिस बल पूरी तरह सक्रिय रहा।

पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न जेरॉक्स सेंटरों का दौरा किया और दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी कि रविवार को परीक्षा के दौरान सभी जेरॉक्स सेंटर पूरी तरह से बंद रखें।

यह भी पढ़ें:-नागपुर में बादलों के गायब होते ही सूर्यदेव का तांडव: 42.4 डिग्री पहुंचा पारा, रात भी हुईं गर्म 23 जून तक अलर्ट

यदि कोई दुकान खुली पाई गई, तो संबंधित संचालक पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ‘किसी भी हाल में’ केंद्रों के आसपास के जेरॉक्स सेंटर संचालित नहीं होने चाहिए।

प्रशासन की चेतावनी

नागपुर पुलिस का मानना है कि परीक्षा से ठीक पहले प्रश्न पत्रों की फोटोकॉपी निकालकर उन्हें वायरल किया जाता है, जिसे रोकने के लिए यह कदम उठाना अनिवार्य था। प्रशासन ने सख्त लहजे में कहा है कि परीक्षा के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सुरक्षा एजेंसियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे संवेदनशील इलाकों और परीक्षा केंद्रों के आसपास कड़ी नजर रखें।

Neet exam security photocopy shops closed nagpur paper leak prevention

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 21, 2026 | 08:48 AM

Topics:  

  • Education News
  • Maharashtra News
  • Nagpur News
  • NEET Paper Leak

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.