बारिश में खाने से पहले जान लें ये बात, इन 7 चीजों से बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा

Monsoon Health Tips: मानसून में किन 8 चीजों को खाने से बचना चाहिए? जानें बारिश के मौसम में सही खानपान, फूड पॉइजनिंग और संक्रमण से बचने के आसान उपाय।
Know this before eating during the rainy season; these 7 foods can increase the risk of infection.
हरी सब्जियां (सोर्स सोशल मीडिया)
Updated on
Leafy vegetables
बारिश के मौसम में सदैव हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन देखभाल कर करना चाहिए, क्योंकि मानसून में मिट्टी, कीड़े और बैक्टीरिया होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए सब्जियों को अच्छी तरह धोकर या हल्का स्टीम करके खाना बेहतर है।
Street Food
बरसात के दिनों में खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करना मतलब बीमारीयों को अपने घर बुलाने जैसा होगा। इससे फूड पॉइजनिंग और पेट संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है।
Cut fruits
बाजार में खुले में रखे कटे हुए फलों को भूलकर भी न खरीदें, क्योंकि उन पर धूल, मक्खियां और बैक्टीरिया आसानी से जमा होते हैं, इसलिए हमेशा ताजे और घर पर कटे फल ही खाएं।
Green Salad
अगर आप सलाद को अच्छी तरह साफ नही करते है, तो उसमें मौजूद बैक्टीरिया से संक्रमण होने का खतरा बन सकता हैं। इसलिए सलाद को अच्छी तरह धोकर या हल्का स्टीम करके ही खाना हमारे शरीर के लिए बेहतर है।
मानसून के मौसम में कई समुद्री जीवों का प्रजनन काल होता है। जैसे-  झींगा, केकड़ा,लॉबस्टर, ऑक्टोपस, घोंघा या सीप आदि। इसलिए इसे खाने से बचने की सलाह दी जाती है।
मानसून के मौसम में कई समुद्री जीवों का प्रजनन काल होता है। जैसे- झींगा, केकड़ा,लॉबस्टर, ऑक्टोपस, घोंघा या सीप आदि। इसलिए इसे खाने से बचने की सलाह दी जाती है।
Stale Food
बारिश के मौसम में भोजन जल्दी खराब हो जाता है। इसलिए लंबे समय तक रखा हुआ खाना खाने से हमारे शरीर में फूड पॉइजनिंग और पेट की समस्या पैदा हो सकती है।
Eating too much fried food
बारिश के मौसम में पकौड़े और तले-भुने स्नैक्स स्वादिष्ट लगते हैं, लेकिन अक्सर हम भूल जाते है कि अधिक मात्रा में खाने से हमारे पेट की पाचन संबंधी समस्याएं और एसिडिटी हो सकती है। इन्हें सीमित मात्रा में ही खाएं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com