'जल्दी घर क्यों आए...' पार्टी के बाद छोटी सी बात पर बड़े भाई ने पेट में घोंपा चाकू, अमरावती में मची सनसनी

Amravati Crime News: अमरावती के राजुरा में पार्टी के बाद मामूली बहस पर बड़े भाई रोहित ने छोटे भाई निखिल के पेट में चार जगह चाकू घोंप दिया। घायल की हालत गंभीर छोटा भाई अस्पताल में भर्ती।
Amravati Elder Brother Stabs Younger One:
मर्डर प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Amravati Elder Brother Stabs Younger One: अमरावती शहर के फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम राजुरा में एक भाई द्वारा अपने ही सगे भाई पर चाकू से जानलेवा हमला करने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मामूली विवाद में आरोपी ने पीड़ित के पेट पर चाकू से कई वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक राजुरा के निवासी निखिल गजानन ठाकरे (24, ) है।

शिकायतकर्ता निखिल ठाकरे ने पुलिस को बताया कि वह अपने फुफेरे भाई और एक दोस्त के साथ पार्टी करने गया हुआ था। पार्टी के दौरान पीड़ित के दोस्त ने फोन करके उसके बड़े भाई रोहित गजानन ठाकरे (26) को भी वहीं बुला लिया। पार्टी खत्म होने के बाद आरोपी रोहित अचानक वहां से अकेले ही घर लौट आया। कुछ देर बाद जब पीड़ित निखिल भी अपने घर पहुंचा, तो उसने रोहित से बस इतना पूछा, "तुम घर जल्दी क्यों आ गए? हमें साथ में क्यों नहीं लाए?"

इतनी सी बात पर आरोपी रोहित बुरी तरह भड़क गया और उसने निखिल को गालियां देना शुरू कर दिया। जब उनकी मां बीच-बचाव करने और झगड़ा शांत कराने आईं, तभी गुस्से में पागल रोहित ने घर में रखा धारदार चाकू उठा लिया। आरोपी ने निखिल के पेट के दाहिने और बाएं हिस्से में एक के बाद एक कुल चार जगहों पर चाकू से जोरदार वार कर दिए। इस हमले में निखिल लहूलुहान होकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिगरेट न देने पर की थी बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, 12 घंटे में 3 आरोपी गिरफ्तार

अमरावती शरह के राजापेठ थाना क्षेत्र के सूतगिरणी रोड पर हुए 'ब्लाइंड मर्डर' (अंधे कत्ल) की गुत्थी को पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। राजापेठ पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने तत्परता दिखाते हुए हत्या के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उद्देश उर्फ चीकू संजय खरड (25), सुमित उर्फ सनी रवि सहारे (19) और प्रणय तुकाराम कड्डू (25, तीनों निवासी माया नगर) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने माणिकराव बोरकर से सिगरेट मांगी थी और सिगरेट न देने पर उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, MIDC से गोपाल नगर रोड पर स्थित सूतगिरणी गेट के पास माणिकराव बलिराम बोरकर का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। इस घटना के बाद मृतक के बेटे जितेंद्र माणिकराव बोरकर की शिकायत पर राजापेठ पुलिस स्टेशन में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

बिना तकनीकी सुराग के पुलिस को मिली बड़ी सफलता

मामले की गंभीरता को देखते हुए राजापेठ पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमों ने तुरंत जांच शुरू की। इस अंधे कत्ल के मामले में पुलिस के पास शुरुआत में कोई भी तकनीकी सबूत, सीसीटीवी फुटेज या सुराग नहीं था। मामला बेहद पेचीदा था, लेकिन पुलिस ने अपने खुफिया नेटवर्क और मुखबिरों से मिली सटीक जानकारी के आधार पर इस हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया।

जांच में सामने आया कि आरोपियों का माणिकराव बोरकर के साथ सिगरेट जैसी मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपियों ने धारदार हथियार से वार कर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 12 घंटे के भीतर ही आरोपी उद्देश खरड, सुमित सहारे और प्रणय कडू को हिरासत में ले लिया।

उक्त कार्रवाई पुलिस आयुक्त के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संदीप चव्हाण, क्राइम ब्रांच यूनिट-01 के पीआई दिनेश दहातोंडे और यूनिट-02 के पीआई अतुल वर के नेतृत्व में एपीआई नितिन शिंदे, सचिन पवार, पुलिस उपनिरीक्षक राणाप्रताप यादव व पुलिसकर्मियों की टीम ने की।

Navbharat Live
navbharatlive.com