यवतमाल में सुरक्षित कृषि की पहल, कृषि विभाग ने शुरू किया छिड़काव जागरूकता अभियान

Safe Spraying Campaign 2026: यवतमाल में कृषि दिवस और वसंतराव नाईक जयंती के अवसर पर सुरक्षित छिड़काव अभियान-2026 का शुभारंभ किया गया। फसल सुरक्षा और आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
safely spraying campaign 2026 launch yavatmal farmers awareness
Farmer Awareness Campaign (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Yavatmal Agriculture News: 1 जुलाई 2026 को 'कृषि दिवस' तथा हरित क्रांति के प्रणेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री स्व। वसंतराव नाईक की जयंती के अवसर पर कृषि विभाग, महाराष्ट्र शासन, सिंजेंटा इंडिया प्रा. लि. तथा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल अवेयरनेस एंड रिफॉर्म (इसार), यवतमाल के संयुक्त तत्वावधान में 'सुरक्षित छिड़काव अभियान-2026' का शुभारंभ एवं 'सुरक्षित छिड़काव रथ' का उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम में यवतमाल के जिलाधिकारी विकास मीना तथा जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष धोत्रे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रास्ताविक कृषि विकास अधिकारी एल. जी. आडे ने प्रस्तुत किया।

फसलों की सुरक्षा और किसानों की सेहत पर जोर

इस अवसर पर फसल प्रतियोगिता के विजेताओं, खाद्य प्रसंस्करण उद्यमियों तथा ड्रोन के माध्यम से छिड़काव करने वाले कृषकों का शॉल, भारतीय संविधान की उद्देशिका, सम्मानपत्र एवं आम के पौधे भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर कृषि स्वावलंबन योजना तथा बिरसा मुंडा कृषि क्रांति योजना के उन लाभार्थियों का भी सत्कार किया गया, जिन्होंने कुओं का निर्माण कर सिंचाई क्षमता बढ़ाई और कृषि उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हासिल की।

यवतमाल में सुरक्षित छिड़काव अभियान शुरू

कार्यक्रम में जिला परिषद के परियोजना निदेशक आनंदराव पिंगले, उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी जालिंदर आभाले, भिसे, जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी मनोजकुमार ढगे, कृषि विकास अधिकारी एल. जी. आडे, प्रशिष गव्हांदे, जयसिंग सोलंके, निलेश ढाकुलकर, डाखोरे, सिंजेंटा कंपनी के प्रतिनिधि भाऊसाहेब जगताप एवं फडणीस चिदंबरम, इसार संस्था के दिवाकर भोयर, जिला परिषद के विभाग प्रमुख तथा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। जिला परिषद सभागार, यवतमाल में आयोजित इस कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन अभियान अधिकारी प्रवीण जाधव ने किया।

Navbharat Live
navbharatlive.com