14 अप्रैल का इतिहास : लिंकन की हत्या और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती: इतिहास का अनोखा संयोग

Dr BR Ambedkar Jayanti: 14 अप्रैल इतिहास में एक ओर लिंकन की हत्या का दुखद दिन है, तो दूसरी ओर भारत में डॉ. आंबेडकर की जयंती के रूप में सम्मान और प्रेरणा का प्रतीक है।
History of April 14: Lincoln's Assassination and the Birth Anniversary of Babasaheb Bhimrao Ambedkar—A Unique Coincidence of History
आंबेडकर जयंती( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Lincoln Assassination Ambedkar Birth: देश दुनिया के इतिहास में 14 अप्रैल ऐसे दर्दनाक हादसे के नाम दर्ज है, जिसने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था। इस दिन अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को गोली मारी गयी थी।

घटना के वक्त लिंकन वाशिंगटन के एक थिएटर में नाटक देख रहे थे। गंभीर रूप से घायल अमेरिकी राष्ट्रपति का अगले दिन निधन हो गया। हमारे देश के लिए यह दिन इस लिहाज से विशेष है कि इसी दिन संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर का जन्म हुआ था।

देश-दुनिया के इतिहास में 14 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1659 : दिल्ली के तख्तो ताज के लिए लड़ी गई लड़ाई में औरंगजेब ने देवराइ में दारा शिकोह को मात दी।

1865 : अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को वाशिंगटन के 'फोर्ड थिएटर' में गोली मार दी गई। उन्होंने अगले दिन सुबह दम तोड़ दिया।

1891 : भारत के संविधान निर्माता बी आर आंबेडकर का जन्म।

1912 : ब्रिटेन का आलीशान पोत टाइटैनिक हिमखंड से टकराया।

1944 : गोला बारूद से लदे पोत एस एस फोर्ट स्टाइकिन में बम्बई की विक्टोरिया गोदी में विस्फोट हो गया। इसमें 1200 लोग मारे गए।

1958 : सोवियत उपग्रह स्पूतनिक-2 अपने अंतरिक्ष अभियान के 162 दिन बाद नष्ट हुआ।

1970 : अमेरिकी अंतरिक्ष यान अपोलो 13 में धमाके के बाद गंभीर स्थिति पैदा हो गई। धरती से रवाना होने के 56 घंटे बाद हुए इस हादसे के कारण एक बार तो उसमें सवार तीन अंतरिक्ष यात्रियों की जान पर ख़तरा मंडराने लगा था, लेकिन फिर इसे ठीक कर लिया गया और यह सकुशल धरती पर वापस लौट आया।

1988: सोवियत संघ ने अमेरिका, पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के साथ जिनेवा में एक समझौते पर हस्ताक्षर कर अफगानिस्तान से अपनी सेना की वापसी पर सहमति जताई।

2008 : भारत में कोलकाता और बांग्लादेश में ढाका के बीच 1965 के बाद पहली बार यात्री रेल सेवा की शुरुआत।

2010 : आइसलैंड में ज्वालामुखी फटने से आसमान में राख का ऐसा गुबार उठा कि उत्तरी और मध्य यूरोप में हवाई यातायात पर असर पड़ा।

2014 : इस्लामी संगठन बोको हराम ने नाइजीरिया में चिबोक स्थित एक बोर्डिंग स्कूल से 275 लड़कियों का अपहरण कर लिया।

2020 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश में लागू लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाने का ऐलान किया और इस बीमारी के इलाज के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने देशभर में 602 अस्पताल चिह्नित किए।

2024: कनाडा के वैंकूवर में भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या।

2025: यूक्रेन के सूमी शहर में रूस के मिसाइल हमले में 30 से अधिक लोगों की मौत।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com