Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 13 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महायुति सरकार का मेगा हेल्थ इंफ्रा प्लान, राज्य के चार मेडिकल कॉलेजों की बढ़ी लागत, 400 नई MBBS सीटें भी

Maharashtra Government Announcees: महाराष्ट्र सरकार ने चार सरकारी मेडिकल कॉलेज व 1720 बेड अस्पताल परियोजनाओं की लागत बढ़ाकर ₹1,907.88 करोड़ की। इससे 400 नई MBBS सीटें भी जुड़ेंगी।

  • Written By: आलोक उमाकृष्ण
Updated On: Jul 13, 2026 | 08:07 PM

सरकार का मेगा हेल्थ इंफ्रा प्लान (सोर्स: AI)

Follow Us
Follow Us:

Maharashtra Government Announcees 4 Medical Colleges: महायुति सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ठाणे जिले के अंबरनाथ, अमरावती, गढ़चिरौली और वाशिम में प्रस्तावित चार सरकारी मेडिकल कॉलेज व संबद्ध अस्पताल परियोजनाओं की संशोधित निर्माण लागत को मंजूरी दे दी है।

पहले इन चारों परियोजनाओं के लिए मंजूर 1,618.64 करोड़ रुपए के बजट को बढ़ाकर अब 1,907.88 करोड़ रुपए कर दिया गया है। संशोधित मंजूरी के बाद प्रत्येक परियोजना पर 476.97 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

इन चारों परिसरों में मेडिकल कॉलेजों के साथ ही छात्र-छात्राओं के छात्रावास और आवासीय भवन विकसित किए जाएंगे। इसी तरह इनसे कुल 1720 नए बेड के अत्याधुनिक अस्पताल भी जुड़ेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

स्मार्ट मीटर से कम हुआ बिजली बिल! नासिक के 4.60 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को मिली 1.12 करोड़ की भारी राहत

छत्रपति संभाजीनगर में FDA की बड़ी कार्रवाई, तुकाराम मुंढे के नेतृत्व में 2.93 करोड़ का संदिग्ध तेल जब्त

चोरी की बात उठाने वाले क्या औरंगजेब के वंशज हो गए? राम मंदिर दान चारी विवाद पर भड़के ठाकरे गुट के आनंद दुबे

नासिक के द्वारका चौक पर जल्द चलेंगे वाहन, दोनों सर्विस रोड यातायात के लिए खोलने में आ रही हैं बाधाएं

चिकित्सा शिक्षा का विस्तार

चिकित्सा शिक्षा एवं औषधि द्रव्य विभाग द्वारा हाल ही में जारी शासनादेश के मुताबिक इन चारों परियोजनाओं के तहत 100-100 विद्यार्थियों की क्षमता वाले मेडिकल कॉलेज, 430-430 बेड वाले अत्याधुनिक अस्पताल, छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग छात्रावास व चिकित्सकों और कर्मचारियों के लिए आवासीय इमारत बनाए जाएंगे।

परियोजनाएं पूरी होने के बाद राज्य को 400 नई एमबीबीएस सीटें भी उपलब्ध होंगी। इससे चिकित्सा शिक्षा का विस्तार होने के साथ-साथ संबंधित क्षेत्रों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं भी मिल सकेंगी।

राज्य सरकार के अनुसार पहले जारी प्रशासनिक मंजूरी के बाद इमारतों के नक्शों और डिजाइन में बदलाव किए गए। साथ ही निर्माण कार्य शुरू न होने से लागत में वृद्धि हुई।

संशोधित प्रस्ताव पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय सचिव समिति ने 21 मई को आयोजित बैठक में मंजूरी दी। इसके बाद चिकित्सा शिक्षा व औषधि द्रव्य विभाग ने चारों परियोजनाओं के लिए संशोधित प्रशासनिक मंजूरी जारी की।

तीन अस्पतालों में बढ़ी ज्यादा लागत

संशोधित लागत में सबसे अधिक बढ़ोतरी अमरावती, वाशिम और अंबरनाथ परियोजनाओं में हुई है। इन तीनों परियोजनाओं की लागत 403.89 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 476.97 करोड़ रुपए कर दी गई है। वहीं, गढ़चिरौली मेडिकल कॉलेज परियोजना की लागत 471.41 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 476.97 करोड़ रुपए की गई है।

तय की गईं कई शर्तें

विभाग ने निर्माण कार्य के लिए कई शर्तें भी तय की हैं। इनमें भूमि स्वामित्व से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी करना, आवश्यक विभागों से पूर्व अनुमति लेना, ई-निविदा प्रणाली के माध्यम से खरीद प्रक्रिया पूरी करना, पर्यावरण संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करना, इमारतों में सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित करना, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं विकसित करना और सभी परियोजनाओं को यूनिक आईडी-इन्फ्रा आईडी से जोड़ना शामिल है।

यह भी पढ़ेः- नासिक के द्वारका चौक पर जल्द चलेंगे वाहन, दोनों सर्विस रोड यातायात के लिए खोलने में आ रही हैं बाधाएं

बढ़ेगा चिकित्सा शिक्षा का दायरा

राज्य सरकार का कहना है कि इन आधुनिक मेडिकल परिसरों के तैयार होने से विदर्भ, मराठवाड़ा और मुंबई महानगर क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा बढ़ेगा। नए मेडिकल कॉलेजों से डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी, जबकि 1,720 अतिरिक्त अस्पताल बेड मिलने से मरीजों को बेहतर और समय पर उपचार की सुविधा मिल सकेगी।

Maharashtra government announcees 4 medical colleges cost revised health infra plan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 13, 2026 | 08:07 PM

Topics:  

  • Devendra Fadnavis
  • Health Ministry
  • Maharashtra government announcement
  • Maharashtra News
  • Mahayuti
  • Medical Education Department
  • Medical Hospital
  • Union Ministry of Health

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.