-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Wani Shirpur Drug Bust Shreyash Patil Arrested Md Seized Nagpur Syndicate
वणी में ड्रग्स का सौदा नाकाम: नागपुर से वणी पहुंचे तस्कर गुड्डू पाटिल को पुलिस ने दबोचा, 9.82 लाख का MD जब्त!
- Written By: प्रिया जैस
Wani Drug Bust News: वणी-शिरपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई। नागपुर के तस्कर 'गुड्डू पाटिल' से 9.82 लाख का एमडी (MD) जब्त। नशे के सिंडिकेट पर पुलिस का शिकंजा।

शिरपुर पुलिस की कार्रवाई (सौजन्य-नवभारत)
Shirpur Police MD Seizure: वणी तहसील क्षेत्र में ड्रग्ज का इस्तेमाल करने वालों और नशाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के जिला पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता ने दिए है। इसी कड़ी में शिरपुर पुलिस ने 11 फरवरी को गुप्त सूचना के आधार पर अंतरजिला ड्रग्ज तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 9.82 लाख रुपयों का माल जब्त किया।
वणी में पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में एमडी पकड़े जाने से यह साफ हो गया है कि नशे का जाल अब छोटे शहरों तक फैल चुका है, हालांकि इस बार पुलिस का शिकंजा भी उतना ही सख्त नजर आया है। अब देखना यह है कि जांच की आंच नागपुर-वणी ड्रग्स सिंडिकेट की कितनी गहराई तक पहुंचती है, और क्या इस जहर के कारोबार पर पूरी तरह लगाम लग पाएगा।
नाकाबंदी कर जाल बचाया
मिली जानकारी के अनुसार शिरपुर पुलिस को खबर मिली थी कि पुनवट में रहने वाला और बीते पांच सालों से नागपुर में रहने वाला श्रेयश उर्फ गुड्डू पाटील नामक युवक वणी, शिरपुर परिसर में ड्रग्ज की बिक्री कर रहा है। वह 11 फरवरी को ड्रग्स बिक्री के लिए आने वाला है। यह पक्की खबर मिलते ही शिरपुर पुलिस ने अपनी दो टीमें तैयार की।
सम्बंधित ख़बरें
10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे
यवतमाल में करोड़ों की लागत से बना धारेगांव नाले का पुल धंसा, निर्माण विभाग पर उठे सवाल, राहगीर खतरे में
यवतमाल एचपी गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा: शहर उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से की शिकायत
किसानों को न्याय दो…यवतमाल विधायक ने मुंबई विधानभवन की सीढ़ियों पर किया आंदोलन
इसके बाद चारगांव से वणी रोड पर नाकाबंदी कर जाल बिछाया। इस दौरान शाम पांच बजे के करीब चारगांव से वणी की दिशा में आ रहे सिल्वर रंग के वाहन नंबर एमएच-32 एएच-4126 आते हुए दिखाई दिया। वाहन को बड़ी चालाकी से रोककर आरोपी को कब्जे में लेकर पूछताछ की गई।
तलाशी में मिली 57.1 ग्राम एमडी
श्रेयश उर्फ गुड्डू पाटील के वाहन की तलाशी लेने पर 57.1 ग्राम एमडी मूल्य 5 लाख 60 हजार रुपए, ड्रग्ज मापने के लिए उपयोग में लाए जाने वाले तीन डिजिटल वजन मशीन, एक मोबाइल व ड्रग्ज तस्करी के लिए उपयोग में लाया गया वाहन मूल्य चार लाख रुपए कुल 9 लाख 82 हजार रुपयों का माल जब्त किया गया। जिले में पुलिस थाना स्तर पर की गई यह कार्रवाई सबसे बडी है।
यह भी पढ़ें – गोंदिया की उस फाइल में क्या था? अजित पवार प्लेन क्रैश में नया मोड़, नाना के बयान से पटेल पर मुड़ी शक की सुई!
आरोपी श्रेयश उर्फ गुड्डू पाटील को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। जहां पर न्यायालय ने आरोपी को चार दिन की रिमांड में भेज दिया है। आरोपी समेत नागपुर और वणी के दो अन्य संदिग्धों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक थोरात, वणी एसडीपीओ सुरेश दलवे के मार्गदर्शन में शिरपुर थाने के थानेदार संतोष मनवर, पीएसआई धीरज गुल्हाणे, सूरज साबले, इकबाल शेख, प्रशांत झोड, पंकज कुडमेथे, परमेश्वर दराडे, किरण दासरवार, सुनील दुबे ने की।
Wani shirpur drug bust shreyash patil arrested md seized nagpur syndicate
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Odisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMसात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
Jul 02, 2026 | 10:38 PMईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
Jul 02, 2026 | 10:38 PMAIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














