शिक्षकों की प्रलंबित मांगें तत्काल हल करें, कर्मचारी कल्याण महासंघ ने सौंपा ज्ञापन

Employees Welfare Federation: गड़चिरोली में कर्मचारी कल्याण महासंघ ने जिला परिषद के शिक्षा विभाग से शिक्षकों की प्रलंबित मांगें तत्काल हल करने की मांग करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
Employees Welfare Federation
Employees Welfare Federation:गड़चिरोली में कर्मचारी कल्याण महासंघ (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Gadchiroli Teachers Demands: गड़चिरोली जिला परिषद के शिक्षा विभाग अंतर्गत जिले में कार्यरत शिक्षक वर्ग की अनेक समस्याएं सरकार और प्रशासनिक स्तर पर लंबे समय से प्रलंबित हैं। इन मांगों को तत्काल हल करने की मांग को लेकर कर्मचारी कल्याण महासंघ के जिलाध्यक्ष गौतम लांडगे के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने जिला परिषद के वरिष्ठ अधिकारियों से सकारात्मक चर्चा कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।

जिला परिषद अधिकारियों को सौंपे गए ज्ञापन में प्रमुख रूप से एकस्तर वेतनश्रेणी का लाभ एस-13 से एस-14 के अनुसार वेतन अदा करने, वर्ष 2025-26 में तबादला हुए शिक्षकों को अतिरिक्त घर किराया भत्ता देने, टीईटी अथवा सीटीईटी के प्रथम परिणाम घोषित होने से पूर्व किसी भी प्रकार की पदोन्नति न करने, वर्ष 2024-25 में हुए न्यायालयीन तबादलों के अनुसार शिक्षकों को तत्काल भारमुक्त करने की मांग की गई है।

समस्याएं हल करने का आश्वासन

इसके साथ ही अवंती ईश्वर शेंडे परिवार को निवृत्तिवेतनधारकों की बकाया राशि तुरंत अदा करने, शिक्षक संवर्ग से संबंधित सभी प्रकार के बकाया बिलों की जानकारी पंचायत समिति को देने, ठेका शिक्षकों को बकाया वेतन देकर उनके साथ हुए अन्याय को दूर करने तथा अंतर-जिला शिक्षकों को एक अतिरिक्त वेतनवृद्धि देकर वेतन अदा करने जैसी मांगें भी शामिल हैं।

इस संदर्भ में जिला परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मुख्य लेखा एवं वित्त अधिकारी, शिक्षाधिकारी (प्राथमिक), उपमुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा सहायक प्रशासन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान संगठन के शिष्टमंडल को वेतन अध्यक्ष वैभव बारेकर वैद्य ने सकारात्मक प्रतिसाद देते हुए समस्याएं हल करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर कास्ट्राईब कर्मचारी कल्याण महासंघ के जिलाध्यक्ष गौतम लांडगे के साथ सुरेश बांबोडकर, प्रदीप उईके, अनिल सहारे, प्रवीण सहारे, प्रभु वैद्य, घनश्याम तुलावी, विजय ननावरे, विनोद मडकाम सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com