भोंदूबाबा अशोक खरात स्कैंडल पर राजनीति तेज, महिला विधायक चुप्प क्यों? सुषमा अंधारे ने उठाए गंभीर सवाल

Ashok Kharat Scandal: नासिक के चर्चित भोंदू खरात स्कैंडल पर शिवसेना (यूबीटी) नेता सुषमा अंधारे ने महिला विधायकों की चुप्पी पर सवाल उठाए और देवयानी फरांदे पर निशाना साधा।
Politics Heats Up Over Bhondu Kharat Scandal; Why the Silence from Women MLAs? Sushma Andhare Raises Serious Questions.
Nashik Scandal Politics News( Source: Social Media )
Published on: 
Updated on: 

Nashik Scandal Politics News: नासिक देश भर में सुर्खियां बटोर रहे 'भोंदू' खरात स्कैंडल मामले ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। शिवसेना (यूबीटी) नेता सुषमा अंधारे ने नासिक की महिला विधायकों की चुप्पी पर कड़ा आश्चर्य व्यक्त किया है।

नासिक में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंधारे ने 'बड़ी भाभी' शब्द का प्रयोग करते हुए नासिक मध्य की विधायक देवयानी फरांदे पर सीधा निशाना साधा और ड्रग्स मामले की याद दिलाते हुए गृह विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए, अंधारे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को उनके पुराने वादों की याद दिलाते हुए तीखे सवाल किए।

विधानसभा में मुख्यमंत्री ने ड्रग्स माफिया की जड़ें खोदने का वादा किया था, उसका क्या हुआ ? ड्रग्स की तस्करी आज भी जारी है। अंधारे ने कहा कि हम जिन्हें आदर से 'बड़ी भाभी' कहते हैं (देवयानी फरांदे), वे भी इस खरात मामले पर बोलने के लिए आगे नहीं आईं, यह अत्यंत संशयास्पद है। शहर में 3 महिला विधायक होने के बावजूद पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए कोई ठोस आवाज क्यों नहीं उठाई जा रही?

पुलिस पर गंभीर आरोप

अंधारे ने दावा किया कि खरात कई वर्षों से महिलाओं का शोषण कर रहा था और इसमें कुछ पुलिस अधिकारियों की मिलीभगत थी, अंधारे ने आरोप लगाया कि जब पीडित महिलाएं शिकायत लेकर जाती थीं, तो पुलिस अधिकारी बाबा के प्रति अपनी वफादारी दिखाते हुए पीड़ितों पर ही मामले दर्ज कर देते थे, उन्होंने एसआईटी प्रमुख तेजस्वी देशमुख से मांग की हैं कि उन 'भक्त' अधिकारियों की जांच की जाए जिन्होंने खरात के आर्थिक और आपराधिक साम्राज्य को संरक्षण दिया।

नासिक का यह भोंदू बाबा एक 'भस्मासुर' बन चुका था। इसे सरक्षण देने पाले सफेदपोश नेताओं और वर्दीधारी अधिकारियों के नाम उजागर होने चाहिए, जांच केवल यौन शोषण तक सीमित न रहकर इसके आर्थिक स्रोतों तक पहुंचनी चाहिए।

-शिवसेना (यूबीटी), नेता, सुषमा अंधारे

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com