अमरावती: डिजिटल कृषि क्रांति, बाजार भाव से मौसम तक, महाविस्तार AI ऐप से खेती हुई स्मार्ट

Amravati Digital Farming News: महाविस्तार AI ऐप से किसान खेती प्रबंधन को प्रभावी बना सकते हैं। समय बचत के साथ उत्पादन बढ़ाने के लिए आज ही प्ले स्टोर से डाउनलोड कर डिजिटल क्रांति का हिस्सा बन सकते है।
Digital agriculture revolution, from market prices to weather, farming becomes smart with Mahavistaar AI app
आधुनिक तकनीक को खेती से जोड़ते हुए किसानों का जीवन सुगम बनाने की दिशा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mahavistar AI App News: आधुनिक तकनीक को खेती से जोड़ते हुए किसानों का जीवन सुगम बनाने की दिशा में जिला कृषि विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। विभाग द्वारा विकसित 'महाविस्तार एआई ऐप' वर्तमान में जिले के 57 हजार से अधिक किसानों के लिए एक डिजिटल साथी बन गया है, जिसके माध्यम से खेती से जुड़ी हर जरूरी जानकारी अब एक क्लिक पर उपलब्ध हो रही है।

इस ऐप के माध्यम से विभिन्न कृषि बाजार समितियों के ताजा बाजार भाव, दैनिक सटीक मौसम पूर्वानुमान, उर्वरक प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण, तथा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर प्राप्त हो रही है, जिससे किसानों को फसल बिक्री और खेती संबंधी निर्णय लेना आसान हो गया है।

शंकाओं का समाधान के लिए चैटबॉट सुविधा

कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार 'महाविस्तार एआई' कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पर आधारित ऐप है, जिसे पारंपरिक खेती और आधुनिक तकनीक के बीच की दूरी कम करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

किसानों की शंकाओं के समाधान के लिए इसमें चैटबॉट सुविधा उपलब्ध है। विशेष रूप से पहले जहां 10 प्रश्न पूछने की सीमा थी, उसे अब बढ़ाकर 20 प्रश्न कर दिया गया है। किसान अपनी मातृभाषा में संवाद कर सकते हैं।

किसान डिजिटल क्रांति का हिस्सा बने

जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी अर्चना निस्ताने ने बताया कि इस ऐप के माध्यम से किसान विभिन्न बाजार समितियों में अपने उत्पादों के ताजा बाजार भाव तुरंत देख सकते हैं। इससे उन्हें उपज की बिक्री के समय सही निर्णय लेने में मदद मिलती है और बिचौलियों पर निर्भरता भी कम होती है।

उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे गूगल प्ले स्टोर से ‘महाविस्तार एआई’ ऐप डाउनलोड कर डिजिटल तकनीक का लाभ उठाएं और खेती को अधिक आधुनिक व लाभकारी बनाएं। कृषि विभाग का मानना है कि ‘महाविस्तार एआई’ जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से किसानों की जानकारी तक पहुंच आसान होगी, समय और लागत की बचत होगी तथा जिले में उत्पादन और उत्पादकता दोनों में वृद्धि संभव होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com