-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Mahavistar Ai App Yavatmal One Lakh Farmers Download 2026
एक क्लिक में दूर होगी खेती की हर समस्या, यवतमाल में Mahavistar AI App से जुड़े 1 लाख से अधिक लोग
- Written By: केतकी मोडक
Mahavistar AI App: यवतमाल में कृषि विभाग के 'महाविस्तार एआई' ऐप को 1.02 लाख से अधिक किसानों ने डाउनलोड किया है। इसके जरिए किसानों को मौसम, बाजार भाव व योजनाओं की जानकारी मिल रही है।

MahaVISTAAR-AI App (सोर्स: AI)
Mahavistar AI App Downloads In Yavatmal: यवतमाल कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग द्वारा विकसित ‘महाविस्तार एआई’ (AI) ऐप किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। जिले में अब तक 1 लाख 2 हजार 680 किसानों ने इस ऐप को डाउनलोड किया है। कुछ तकनीकी समस्याओं को छोड़ दें, तो किसानों को इस डिजिटल प्लेटफॉर्म से काफी लाभ मिल रहा है। ‘महाविस्तार एआई’ एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित आधुनिक डिजिटल सहायक ऐप है, जिसे किसानों के जीवन को आसान बनाने और खेती को अधिक लाभदायक बनाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।
महाविस्तार एआई ऐप किसानों की विभिन्न जरूरतों से जुड़ी जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराता है। इसके माध्यम से बुवाई की पद्धति, उर्वरकों का सही उपयोग, जल प्रबंधन तथा फसल सुरक्षा संबंधी समय पर सलाह प्राप्त की जा सकती है। कृषि विभाग के अनुसार, यह ऐप पारंपरिक खेती और आधुनिक तकनीक के बीच की दूरी को कम करने का एक प्रयास है। ऐप में उपलब्ध एआई आधारित चैट-बॉट की मदद से किसान अपनी भाषा में प्रश्न पूछ सकते हैं और तुरंत समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
इसके अलावा, मौसम का पूर्वानुमान, बाजार भाव की रियल-टाइम जानकारी, कीट एवं रोग नियंत्रण के उपाय तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाती है। ऐप के माध्यम से किसान ‘फार्मर आईडी’ का उपयोग कर विभिन्न कृषि योजनाओं और पोकरा योजना सहित अन्य लाभकारी योजनाओं के लिए आवेदन भी कर सकते हैं। मौसम के पूर्वानुमान के आधार पर बुवाई और कटाई की योजना बनाना आसान हो जाता है, वहीं बाजार भाव की जानकारी मिलने से फसल बिक्री के बेहतर निर्णय लिए जा सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे के मीरारोड में क्रेन हादसे में बेटे की मौत, बिल्डर पर कार्रवाई नहीं, पुलिस स्टेशन के बाहर पिता का धरना
Akola News: अकोला में NCP (शरद पवार) का धरना, छात्र-युवाओं के मुद्दों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
कक्षाएं हैं, छात्र हैं, लेकिन शिक्षक कहां हैं? बदहाल स्कूल को लेकर मनपा मुख्यालय में फूटा छात्रों का गुस्सा
पुणे में मानसून के दौरान भारी वाहनों की एंट्री बैन: कलेक्टर का फैसला; शहर के लिए वैकल्पिक बाईपास रूट तय
किसानों के लिए डिजिटल क्रांति
जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी मनोजकुमार ढगे ने कहा कि ‘महाविस्तार एआई’ ऐप किसानों के लिए एक डिजिटल क्रांति साबित हो रहा है। इसके माध्यम से कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया, कृषि विशेषज्ञों से संपर्क तथा अन्य किसानों के साथ संवाद की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे एक मजबूत किसान समुदाय का निर्माण होगा और किसानों को आधुनिक तकनीक का अधिक लाभ मिल सकेगा।
ऐप की प्रमुख विशेषताएं
एआई आधारित चैट-बॉट, मौसम पूर्वानुमान, फसल सलाह, फसल की प्रमाणित कार्यपद्धति, मृदा स्वास्थ्य पत्रिका, उर्वरक गणना सुविधा, कीट एवं रोग नियंत्रण मार्गदर्शन, डिजिटल कृषि विद्यालय, बाजार भाव की जानकारी, गोदाम उपलब्धता की जानकारी और डीबीटी योजनाओं की जानकारी मिलती है।
यहां डाउनलोड करे एप
गूलग प्लेस्टोर लिंक: Mahavistar AI App
ऑफिसियल वेबसाइट: mahavistaraiapp.in
यह भी पढ़ें:- पुणे मनपा की 5 अंग्रेजी स्कूलें 9 साल के लिए आकांक्षा फाउंडेशन को सौंपी जाएंगी, विपक्ष का जोरदार विरोध
तहसील अनुसार डाउनलोड करने वाले किसानों की संख्या
| तहसील | पंजीकृत किसान (ऐप डाउनलोड) |
| आर्णी | 6,458 |
| बाभूलगांव | 4,457 |
| दारव्हा | 6,962 |
| दिग्रस | 4,464 |
| घाटंजी | 4,850 |
| कलंब | 6,245 |
| पांढरकवड़ा (केलापुर) | 6,948 |
| महागाव | 6,310 |
| मारेगांव | 5,150 |
| नेर | 6,473 |
| पुसद | 9,410 |
| रालेगांव | 5,542 |
| उमरखेड | 8,592 |
| वणी | 9,464 |
| यवतमाल | 5,969 |
| झरी जामणी | 5,386 |
| कुल योग | 1,02,680 |
Mahavistar ai app yavatmal one lakh farmers download 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे के मीरारोड में क्रेन हादसे में बेटे की मौत, बिल्डर पर कार्रवाई नहीं, पुलिस स्टेशन के बाहर पिता का धरना
Jul 21, 2026 | 03:29 PMAkola News: अकोला में NCP (शरद पवार) का धरना, छात्र-युवाओं के मुद्दों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
Jul 21, 2026 | 03:25 PMकक्षाएं हैं, छात्र हैं, लेकिन शिक्षक कहां हैं? बदहाल स्कूल को लेकर मनपा मुख्यालय में फूटा छात्रों का गुस्सा
Jul 21, 2026 | 03:24 PMपुणे में मानसून के दौरान भारी वाहनों की एंट्री बैन: कलेक्टर का फैसला; शहर के लिए वैकल्पिक बाईपास रूट तय
Jul 21, 2026 | 03:19 PMवांगचुक को कुछ हुआ तो… सोनम वांगचुक के समर्थन में आगे आए कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा, सरकार को दी चेतावनी
Jul 21, 2026 | 03:19 PMUCC पर सियासत तेज: उमंग सिंघार का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- जनता के मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार
Jul 21, 2026 | 03:19 PMपुणेवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी: भारी बारिश से लबालब भरे बांध, जानिए कितने महीनों के लिए पानी सुरक्षित
Jul 21, 2026 | 03:16 PMवीडियो गैलरी

क्या ट्रेड डील से बर्बाद हो जाएंगे भारतीय किसान? महापंचायत में उठे बड़े सवाल-VIDEO
Jul 21, 2026 | 02:23 PM
जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद सौरव दास का बड़ा दावा, सरकार के सामने रखीं 3 बड़ी मांगें-VIDEO
Jul 21, 2026 | 02:03 PM
‘दूसरी सरकारों ने सिर्फ झोलियां भरीं’… संजना सिंह का बड़ा हमला, दतिया की जनता से किया खास वादा-VIDEO
Jul 21, 2026 | 01:38 PM
‘युवा परेशान हैं…’ प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 21, 2026 | 01:19 PM
कृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PM
जंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:52 PM










