

Gondia Snake Bite Monsoon Alert: मानसून के दौरान गोंदिया जिले में सर्पदंश और जहरीले जीव-जंतुओं के हमलों के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। पिछले तीन दिनों (4 से 7 जुलाई) के भीतर जिले में सर्पदंश, बिच्छू के डंक और अज्ञात जहरीले कीटों के काटने की कुल 15 घटनाएं सामने आई हैं। लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है और लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सभी घायलों को शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गोंदिया में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। फिलहाल सभी मरीज चिकित्सकीय निगरानी में हैं।
4 से 7 जुलाई के बीच दर्ज मामलों में
शामिल हैं। सभी का अस्पताल में उपचार जारी है।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बारिश के मौसम में खेतों में काम करने, झाड़ियों के बीच आने-जाने, रात में बिना टॉर्च या रोशनी के चलने तथा घरों के आसपास नमी और घनी झाड़ियां होने के कारण सांप, बिच्छू और अन्य जहरीले जीवों के संपर्क में आने का खतरा बढ़ जाता है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को खेतों में काम करते समय जूते पहनने, रात में टॉर्च का उपयोग करने और घर के आसपास साफ-सफाई रखने की सलाह दी गई है।