भंडारा की सामाजिक कार्यकर्ता को पालकमंत्री ने किया सम्मानित, गरीब व दिव्यांग के लिए ब्रांड एंबेसडर

Bhandara Disability Activist: भंडारा की दिव्यांग सामाजिक कार्यकर्ता अशोककला चौधरी को जिले के दिव्यांगों के लिए ब्रांड एंबेसडर जैसा सम्मान मिला। उनके कार्यों से सैकड़ों लाभार्थी जुड़े।
Guardian Minister honored social worker from Bhandara, brand ambassador for the poor and disabled
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Updated on

Bhandara District Social Worker: भंडारा तुमसर तहसील अंतर्गत गरां/बघेड़ा की दिव्यांग एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोककला जयलाल चौधरी जिले के दिव्यांग भाई-बहनों के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में उभर रही हैं। दिव्यांग और आर्थिक रूप से कमजोर सभी जाति धर्म के लोगों के हित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए उनका हाल ही में सम्मान किया गया।

यह सम्मान कार्यक्रम में पालकमंत्री संजय सावकारे के हाथों प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया। उनके सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए उपस्थित जनों ने उन्हें बधाई दी। अशोककला चौधरी ने दिव्यांग एवं गरीब वर्ग की महिलाओं और पुरुषों को शासन की अनेक योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया है।

उनके प्रयासों से पंचायत समिति - महिला व बाल कल्याण विभाग तथा समाज कल्याण विभाग, भंडारा के माध्यम से एस.सी./एस.टी./एन.टी./एस.बी.सी./ओ. बी.सी. वर्ग की महिलाओं को सिलाई मशीन उपलब्ध कराई गई।

कक्षा 5 से 10 तक की छात्राओं को पंचायत समिति तुमसर व बाल कल्याण विभाग के माध्यम से दोपहिया साइकिल दिलाई गई। जिला परिषद व कृषि विभाग के माध्यम से जरूरतमंद महिलाओं को तिरपाल, पाइप और कृषि उपकरण उपलब्ध कराए गए। पात्र लाभार्थियों के राशन कार्ड और ई-श्रम कार्ड बनवाए गए।

महिलाओं को दिलाई 20 हजार की आर्थिक सहायता

दिव्यांग एवं गरीब विधवा महिलाओं को संजय गांधी निराधार योजना तथा अन्य आर्थिक सहायता योजनाओं का लाभदिलाया गया। वृद्ध महिलाओं को श्रावणबाला योजना से जोड़ा गया तथा विधवा महिलाओं को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिलाई गई।

दिव्यांग महिलाओं व पुरुषों के अपंगता प्रमाणपत्र और यूनिक आईडी कार्ड बनवाए गए। निर्माण श्रमिकों की नई पंजीकरण कराकर उन्हें श्रमिक कार्ड उपलब्ध कराया गया, अशोककला चौधरी द्वारा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सामान्य व जरूरतमंद नागरिकों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उनके इस सामाजिक समर्पण और सेवा भाव के कारण वे जिले में प्रेरणास्त्रोत बन गई हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com