-
मंगल, 30 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Municipal Corporation Budget 2026 Ward Fund Increase Nagpur
नागपुर मनपा बजट पर हंगामा, आखिर बढ़ा नगरसेवकों का वार्ड फंड; सदन ने दी मंजूरी
- Written By: अंकिता पटेल
Nagpur Municipal Corporation: नागपुर मनपा के 6,202 करोड़ रुपये के बजट पर सत्ता और विपक्ष में तीखी बहस हुई। चर्चा के बाद नगरसेवकों के वार्ड फंड को बढ़ाकर 35 लाख रुपये करने का प्रस्ताव मंजूर किया गया।

नागपुर मनपा, बजट, वार्ड फंड, महापौर, नगरसेवक,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur NMC Budget Ward Fund: नागपुर महानगरपालिका के सदन में 2 दिन पहले 6,202 करोड़ का भारी-भरकम बजट पेश किया गया। प्रशासक काल के 4 वर्ष बाद हुए इस पहले बजट को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी और विस्तृत चर्चा हुई। जहां सत्ता पक्ष ने इसे सिटी के विकास और जनकल्याण का दस्तावेज बताया, वहीं विपक्ष ने इसे अवास्तविक और ‘आंकड़ों का खेल’ करार दिया।
सदन में युवाओं के रोजगार, शहर के बुनियादी ढांचे, नगरसेवकों के वार्ड फंड और शिक्षा जैसे अहम मुद्दों पर गहन मंथन हुआ जिसमें चर्चा के दौरान सभी नगरसेवकों द्वारा रखे गए सुझावों पर मत व्यक्त करते हुए बाल्या बोरकर ने नगरसेवकों का वार्ड फंड 35 लाख करने का सुझाव रखा जिसे स्वीकार कर सदन की सहमति से महापौर नीता ठाकरे ने इसे मंजूर घोषित कर दिया।
सीमेंट रोड और स्लम विकास पर हो फोकस : बाल्या बोरकर
66 सत्ता पक्ष नेता बाल्या बोरकर ने ने मनपा द्वारा किए जा रहे मूलभूत विकास और आय बढ़ाने के प्रयासों का ब्योरा दिया। उन्होंने कहा कि शहर में 900 करोड़ की लागत से सीमेंट की सड़कें बनाई जा रही है। इसके अलावा 75 मैदानों और 75 गार्डन्स के लिए 95 करोड़ रखे गए है, उन्होंने बताया कि जीपीएस (GPS) मैपिंग के जरिए 20,000 नई प्रॉपर्टीज खोजी गई हैं जिससे टैक्स बढ़ेगा।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा जिलाधिकारी कार्यालय पर कुर्की की नौबत, 2.76 लाख रुपये बकाया मुआवजे के आश्वासन से मामला टला
नसरापुर कांड में दोषी को मौत की सजा, उपमुख्यमंत्री शिंदे बोले- महाराष्ट्र में कानून का राज
नसरापुर मासूम मर्डर केस में भीमराव कांबले को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना ‘दुर्लभ से दुर्लभतम’ मामला
कहाँ से आए तुम…नागपुर में बादलों की मेहरबानी, शाम की बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत
इसके अलावा राज्य सरकार से लेआउट पास करने के अधिकार मनपा को मिल गए हैं जिससे मनपा की आय में 100 से 200 करोड़ की बढ़ोतरी होगी। स्लम (झोपडपट्टी) क्षेत्रों के विकास के लिए बजट बढ़ाकर 212 करोड़ कर दिया गया है। तंग गलियों और झोपडपट्टियों में ड्रेनेज सफाई के लिए 1.200 लीटर की नई सक्शन जेटिंग मशीनें भी लाई गई है। उन्होंने कहा कि अम्बाझरी स्थित डॉ। बाबासाहेब आंबेडकर स्मारक के लिए शासन की ओर से 10 करोड़ की निधि मंजूर की गई है।
मनपा बजट नहीं, ‘आंकड़ों की है बाजीगरी’ : संजय महाकालकर
कड़ी आलोचना करते हुए इसे शहर की जनता को केवल विपक्ष नेता संजय महाकालकर ने बजट के प्रावधानों की सपने दिखाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि पिछले साल मनपा की आमदनी केवल 3,300 करोड़ तक ही पहुंच सकी थी और सरकार से 800-900 करोड़ का अनुदान भी नहीं मिला, इसलिए 6.202 करोड़ का यह नया बजट पूरी तरह अवास्तविक है।
उन्होंने मनपा के नगर रचना विभाग को सबसे भ्रष्ट बताया और आरोप लगाया कि यहां बिना ‘पूजा-पाठ (रिश्वत) के फाइले आगे नहीं बढ़तीं। उन्होंने मनपा स्कूलों के तेजी से बंद होने पर चिंता जताई।
उन्होंने मांग की कि गरीब बच्चों के लिए सीबीएसई पैटर्न के अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोले जाएं और शिक्षा विभाग को मजबूत किया जाए, बारिश के मौसम और ड्रेनेज की जर्जर स्थिति का हवाला देते हुए उन्होंने 25 लाख के वार्ड फंड को अपर्याप्त बताया और इसे बढ़ाकर 50 लाख करने की मांग की। सर्वधर्म समभाव का हवाला देते हुए उन्होंने मांग की कि ताजुद्दीन बाबा की दरगाह पर होने वाले बड़े उत्सवों के लिए भी बजट में विशेष निधि का प्रावधान होना चाहिए।
सदन कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और बढ़ाया जाए वार्ड फंड : आभा पांडे
वरिष्ठ नगरसेविका आभा पांडे ने सदन में बजट का समर्थन करते हुए इसे एक ‘जनकल्याणकारी’ बजट बताया जिसमें बालकों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, शिक्षा और स्वास्थ्य को छुआ गया है। उन्होंने मांग की कि अमरावती और अकोला की तर्ज पर मनपा सदन की कार्यवाही का भी सीधा प्रसारण होना चाहिए, ताकि जनता अपने जनप्रतिनिधियों का काम देख सके।
इसके लिए उन्होंने तुरंत 2 करोड़ का प्रावधान करने को कहा। उन्होंने ‘माहेर घर’ योजना, साइकिल बैंक योजना, पीली-काली मारबत महोत्सव के लिए 2 करोड़ की निधि और स्टार्टअप इनक्यूबेशन सेंटर जैसी पहलों की जमकर तारीफ की।
यह भी पढ़ें:-कहाँ से आए तुम…नागपुर में बादलों की मेहरबानी, शाम की बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत
उन्होंने स्पष्ट किया कि 65-70 हजार मतदाताओं वाले प्रभाग के लिए 25 लाख का वार्ड फंड बहुत कम है। उन्होंने इसे बढ़ाने की अपील की, ताकि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं दी जा सकें। उन्होंने मनपा द्वारा बोतल बंद पानी बेचने की घोषणा का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि जब तक जनता को 24 घंटे पानी नहीं मिलता तब तक पानी बेचने की जरूरत नहीं है।
Municipal corporation budget 2026 ward fund increase nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर मनपा बजट पर हंगामा, आखिर बढ़ा नगरसेवकों का वार्ड फंड; सदन ने दी मंजूरी
Jun 30, 2026 | 07:27 AMMP में मानसून ने पकड़ी रफ्तार: 5 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 50 जिलों में आंधी-वर्षा की चेतावनी
Jun 30, 2026 | 07:26 AMकांग्रेस सांसदों की एंट्री से पहले अयोध्या में हड़कंप! रामलला के दर्शन से पहले UP चीफ अजय राय हाउस अरेस्ट
Jun 30, 2026 | 07:19 AMवर्धा जिलाधिकारी कार्यालय पर कुर्की की नौबत, 2.76 लाख रुपये बकाया मुआवजे के आश्वासन से मामला टला
Jun 30, 2026 | 07:14 AMWelcome To The Jungle BO Collection: 100 करोड़ी बनी अक्षय कुमार की फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘वेलकम टू द जंगल’
Jun 30, 2026 | 07:13 AMनसरापुर कांड में दोषी को मौत की सजा, उपमुख्यमंत्री शिंदे बोले- महाराष्ट्र में कानून का राज
Jun 30, 2026 | 07:12 AMBhog Ke Niyam: घर के मंदिर में भगवान भोग लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, मिलेगा शुभ फल
Jun 30, 2026 | 07:11 AMवीडियो गैलरी

प्रसव पीड़ा में तड़पती रही महिला, भाई ने तोड़ा अस्पताल का गेट; 20KM बाइक से तय किया सफर, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:15 PM
राम मंदिर दान चोरी पर भड़के हुसैन दलवाई, चंपत राय पर साधा निशाना; UCC पर दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:10 PM
चीन-पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल, तो भारत में क्यों नहीं घट रहे दाम? सामने आई इसके पीछे की असली वजह- VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:09 PM
3 साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिली फांसी की सजा, नवभारत न्यूजरूम में छिड़ी तीखी बहस; देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:47 PM
UP Electricity Crisis: UP में बिजली कटौती पर भड़के मंत्री अनिल कुमार, चीफ इंजीनियर की फोन पर लगाई क्लास- VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:28 PM
Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM












