Datia Pitambara Peeth Online Darshan Controversy: मध्य प्रदेश के दतिया स्थित विश्व प्रसिद्ध मां पीतांबरा पीठ एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गई है। इस बार मामला मंदिर के सबसे संवेदनशील और प्रतिबंधित क्षेत्र गर्भगृह से जुड़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर मां पीतांबरा के कक्ष और गर्भगृह की कुछ तस्वीरें वायरल होने के बाद श्रद्धालुओं में नाराजगी का माहौल है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पीठ प्रबंधन ने संबंधित पुजारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
बताया जा रहा है कि हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हुए हैं, जिनमें मां पीतांबरा के कक्ष और गर्भगृह की झलक दिखाई दे रही है। वायरल सामग्री को लेकर दावा किया जा रहा है कि मंदिर के भीतर से इन तस्वीरों को साझा किया गया है। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और नियमों के पालन को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
ऑनलाइन दर्शन कराने के लगे आरोप
मामले में पुजारी छोटू पाठक पर वीडियो कॉलिंग के माध्यम से ऑनलाइन दर्शन कराने के आरोप लगे हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ फुटेज के आधार पर यह दावा किया जा रहा है कि श्रद्धालुओं को वीडियो कॉल के जरिए गर्भगृह और मां के कक्ष की झलक दिखाई गई। हालांकि, आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन इन दावों ने विवाद को और बढ़ा दिया है।
मंदिर परिसर में मोबाइल उपयोग पर है प्रतिबंध
मां पीतांबरा पीठ में सुरक्षा और धार्मिक मर्यादाओं को बनाए रखने के लिए सख्त नियम लागू हैं। मंदिर परिसर में मोबाइल फोन के उपयोग पर प्रतिबंध है, विशेष रूप से गर्भगृह और मां के कक्ष जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में। ऐसे में प्रतिबंधित क्षेत्र की तस्वीरें और वीडियो सामने आने से नियमों के उल्लंघन की आशंका जताई जा रही है।
ट्रस्ट ने जारी किया नोटिस
विवाद बढ़ने के बाद पीतांबरा पीठ ट्रस्ट ने पुजारी छोटू पाठक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। ट्रस्ट प्रबंधन का कहना है कि मंदिर की गरिमा, सुरक्षा और धार्मिक परंपराओं से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। फिलहाल प्रबंधन पूरे मामले की जांच कर रहा है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, श्रद्धालु दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।
MP Police: हत्या के 4 महीने बाद भी खौफ में पीड़ित परिवार, आरोपी के रिश्तेदार दे रहे जान से मारने की धमकी
Datia Ashok Sharma Murder Case: दतिया के बहुचर्चित अशोक शर्मा हत्याकांड में चार महीने बाद भी पीड़ित परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। मंगलवार को मृतक की पत्नी और बेटा एसपी कार्यालय पहुंचे और आरोप लगाया कि मामले के अन्य नामजद आरोपी अब तक फरार हैं और लगातार समझौते का दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। परिवार ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। वहीं पुलिस ने मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
12 फरवरी 2026 की रात ग्राम टोड़ा निवासी अशोक शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मृतक के परिजनों का आरोप है कि मामले में शामिल अन्य नामजद आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। हत्या के चार महीने बाद भी परिवार न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है, लेकिन उन्हें डर है कि खुलेआम घूम रहे आरोपी किसी भी समय बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।
फरार आरोपी के रिश्तेदार बना रहे राजीनामा का दबाव
पीड़ित परिवार का आरोप है कि फरार आरोपी और उनके रिश्तेदार लगातार राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं। परिवार का कहना है कि समझौता नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। इतना ही नहीं, एक आरोपी द्वारा व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से भी धमकी दिए जाने की शिकायत पुलिस से की गई थी। परिवार का कहना है कि भय के कारण उनका सामान्य जीवन प्रभावित हो गया है और खेती-किसानी का काम भी प्रभावित हो रहा है।
पीड़ित परिवार ने एसपी कार्यालय पहुंचकर उठाई यह मांग
मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने एसपी कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराने और फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। उनका कहना है कि आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है, इसलिए परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर कदम उठाना जरूरी है। वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और नियम अनुसार कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
यह भी पढ़ें:  MP News: सीहोर की टांडा पंचायत में भाई-भतीजावाद, विकास का पैसा जनता के बजाय सरपंच के बेटों की तिजोरी में
इंसाफ और सुरक्षा को लेकर भटक रहा परिवार
गौरतलब है कि, हत्या के चार महीने बाद भी इंसाफ और सुरक्षा की मांग को लेकर मृतक का परिवार दर-दर भटक रहा है। ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि एमपी पुलिस इस मामले को लेकर कितनी जल्द कार्रवाई करती है। फिलहाल परिवार की नजरें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।
राजेंद्र भारती को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका; 14 जुलाई तक टली सुनवाई, उपचुनाव का रास्ता साफ?
Datia Congress Leader Rajendra Bharti Case: बैंक फ्रॉड मामले में सजा मिलने के बाद विधायकी गंवा चुके दतिया के पूर्व कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की अंतिम उम्मीदों को मंगलवार को बड़ा झटका लगा। दिल्ली हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई 14 जुलाई तक टल गई, जिससे भारती की राजनीतिक उम्मीदों पर लगभग विराम लग गया है।
राजेंद्र भारती ने दिल्ली की एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा सुनाई गई सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर कर रखी है। मामले में शीघ्र सुनवाई के लिए आवेदन भी लगाया गया था। 26 मई को जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की अदालत में सुनवाई निर्धारित थी लेकिन प्राथमिकता वाले मामलों की सुनवाई में समय समाप्त हो जाने के कारण राजेंद्र भारती के प्रकरण सहित कई मामलों को आगे बढ़ा दिया गया।
तीसरी बार टली सुनवाई
लगातार तीसरी बार सुनवाई टलने से भारती खेमे में मायूसी का माहौल है। गौरतलब है कि, 2 अप्रैल को दिल्ली की एमपी-एमएलए कोर्ट ने बैंक फ्रॉड मामले में राजेंद्र भारती को 3 वर्ष की सजा सुनाई थी। सजा सुनते ही कानून के तहत उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त हो गई थी। इसके बाद विधानसभा सचिवालय ने दतिया विधानसभा सीट को रिक्त घोषित कर इसकी सूचना चुनाव आयोग को भेज दी थी।
दतिया में उपचुनाव की तैयारी लगभग पूरी
सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग के निर्देश पर दतिया में उपचुनाव की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। दतिया कलेक्टर ने 25 मई को आयोग को रिपोर्ट भेजकर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण होने की जानकारी दे दी है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि चुनाव आयोग अब कभी भी उपचुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है।
क्या कहते हैं कानूनी जानकार?
कानूनी जानकारों का मानना है कि बैंक फ्रॉड और आर्थिक अपराध जैसे गंभीर मामलों में अदालत से राहत मिलना आसान नहीं होता। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की राजनीतिक वापसी की संभावनाएं लगातार कमजोर होती नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: सागर में कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ मार्च, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता; सरकार के खिलाफ लगाए नारे
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, विधायक को हुई सजा का यह मामला दतिया जिले के भूमि विकास सहकारी बैंक से जुड़ा है। यह मामला उस समय का है, जब राजेन्द्र भारती जिला सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष थे। आरोप है कि उन्होंने एक बैंक लिपिक के साथ मिलकर 10 लाख रुपये की एफडी में हेरफेर किया। एफडी की अवधि और उससे जुड़े दस्तावेजों में बदलाव कर तय समय से अधिक अवधि तक ऊंची ब्याज दर पर रकम निकालते रहने का आरोप भी उन पर लगाया गया है।
MP  News Bhopal- एमपी की दतिया सीट पर संभावित उपचुनाव के बीच सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस हाईप्रोफाइल सीट पर बीजेपी में मं​थन शुरु हो चुका है। सोमवार को एमपी बीजेपी के बड़े नेता और राज्य के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह से बंद कमरे में हुई मुलाकात को इसी उपचुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
नरोत्तम मिश्रा के आवास पर दोनों नेताओं ने करीब आधे घंटे तक बंद कमरे में चर्चा की। माना जा रहा है कि भाजपा ने दतिया उपचुनाव को लेकर अभी से ही अंदरखेमे तैयारियां तेज की हैं। नरोत्तम ने भी क्षेत्र में सक्रियता बढ़ा दी है। वहीं कांग्रेस की निगाहें अभी कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं।
बीजेपी के लिए अग्नि परीक्षा उपचुनाव
दतिया में यदि उपचुनाव हुआ तो उसके परिणाम का असर सियासी गलियारे में बहुत दूर तक जाएगा क्योंकि यह सीट प्रदेश की हाईप्रोफाइल सीटों में शुमार रही है। भाजपा के पाले से यह सीट एक बार पहले भी जा चुकी है। ऐसे में यह चुनाव प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की अग्निपरीक्षा होगा। क्योंकि यह उनके कार्यकाल का पहला चुनाव भी होगा।
नरोत्तम मिश्रा की होगी वापसी
पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा प्रदेश बीजेपी के बड़े नेताओं में शुमार हैं पर पिछले विधानसभा चुनाव में दतिया से पराजित होने के बाद राजनीतिक नेपथ्य में हैं। उपचुनाव होने पर यदि उनकी जीत होती है तो वे पुन: प्रतिष्ठा अर्जित कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : अपनापन’ में दिखेगा पीएम मोदी संग 35 सालों का सफर, शिवराज सिंह चौहान की किताब का विमोचन
कोर्ट के फैसले पर टिकी कांग्रेस की निगाहें
गर्लफ्रेंड का चैलेंज पूरा करने 600KM दूर दतिया पहुंचा युवक, कलेक्टर से मिलने से पहले ही हुआ बेहोश, जानें मामला
Datia Collector Viral News: दतिया कलेक्ट्रेट से एक ऐसा मामला सामने आया जिसने लोगों को हैरान कर दिया। उत्तर प्रदेश से एक युवक सिर्फ अपनी गर्लफ्रेंड की शर्त पूरी करने के लिए करीब 600 किलोमीटर का सफर तय कर दतिया पहुंच गया। युवक की जिद थी कि वह कलेक्टर स्वपनिल वानखेड़े से मिलकर ही वापस लौटेगा। हालांकि, लगातार सफर और गर्मी की वजह से उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह कलेक्ट्रेट परिसर में ही बेहोश होकर गिर पड़ा।
जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले का रहने वाला 26 वर्षीय राजकुमार गुप्ता पेशे से टैक्सी ड्राइवर है। राजकुमार सोशल मीडिया पर दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के काम और व्यक्तित्व से काफी प्रभावित था। इसी बीच उसकी गर्लफ्रेंड ने उसके सामने शर्त रख दी कि अगर वह सच में उससे प्यार करता है तो दतिया जाकर कलेक्टर से मिलकर दिखाए नहीं तो वह ब्रेकअप कर लेगी।
यूपी से एमपी पहुंचा युवक
मोहब्बत की इस परीक्षा को पास करने के लिए राजकुमार शुक्रवार को ट्रेन से झांसी पहुंचा और वहां से बस के जरिए दतिया आया। वह शहर के एक होटल में रुका और शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचा, लेकिन अवकाश होने की वजह से मुलाकात नहीं हो सकी। रविवार को भी उसे इंतजार करना पड़ा।
600 किलोमीटर का सफर, बिगड़ी तबीयत
सोमवार को जब वह फिर से दतिया कलेक्ट्रेट पहुंचा तो तेज गर्मी, थकान और लगातार 600 किलोमीटर के सफर की वजह से उसकी तबीयत बिगड़ गई। पानी पीते समय वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत मदद की और कलेक्टर के निर्देश पर युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार युवक को हृदय संबंधी परेशानी थी, लेकिन समय पर इलाज मिलने से उसकी हालत स्थिर हो गई। खास बात यह रही कि प्रशासन को उस समय तक यह भी पता नहीं था कि युवक कौन है और दतिया क्यों आया है?
ये भी पढ़ें : MP Census 2027: मध्यप्रदेश में जनगणना 2027 का पहला चरण अंतिम दौर में; 30 मई तक पूरा होगा मकानों का सूचीकरण
कलेक्टर ने खुद जिला अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
दतिया उपचुनाव 2026 का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से शुरू हो रही है EVM की फर्स्ट लेवल चेकिंग; प्रशासन अलर्ट
Datia Assembly By Election 2026: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने के बाद दतिया में विधानसभा उपचुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिला प्रशासन ने चुनावी तैयारियों को गति देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में दतिया के उप जिला निर्वाचन अधिकारी बिजेंद्र सिंह यादव ने एक अहम आदेश जारी किया है।
आदेश के तहत चुनाव में उपयोग होने वाली ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) की तारीख निर्धारित कर दी गई है। यह पूरी प्रक्रिया राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में संपन्न कराई जाएगी।
भोपाल से पत्र मिलने के बाद प्रशासन सक्रीय
मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, भोपाल से पत्र मिलने के बाद दतिया जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने बताया कि सोमवार को निर्वाचन आयोग के निर्देश प्राप्त हुए थे, जिसके आधार पर उपचुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रशासन का फोकस चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने पर है। इसी को देखते हुए ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा एवं उनकी जांच को सबसे अहम और शुरुआती कदम माना जा रहा है।
इस दिन से शुरू होगी मशीनों की एफएलसी
दतिया विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-22 के उपचुनाव को लेकर ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (FLC) 25 मई 2026 से शुरू होगी। यह प्रक्रिया प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शुरू होकर कार्य पूर्ण होने तक जारी रहेगी। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए नए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस को केंद्र बनाया गया है, जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तकनीकी विशेषज्ञ सभी मशीनों की गहन जांच करेंगे, ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी समस्या न आए।
राजनीतिक दल होंगे एफलसी प्रक्रिया में शामिल
जिला प्रशासन ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्षों को पत्र भेजकर इस प्रक्रिया में शामिल होने का आग्रह किया है। दलों से कहा गया है कि वे स्वयं अथवा अपने अधिकृत प्रतिनिधियों को एफएलसी (एफएलसी) प्रक्रिया में भाग लेने के लिए नामित करें।
यह भी पढ़ें: भोपाल की मंडियों में रेड, प्रशासन ने जब्त किया फलों को पकाने वाला रिपनर, जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई
कड़ी निगरानी में होगा एफएलसी
चेकिंग को व्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पुलिस अधीक्षक, अपर कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी समेत 10 प्रमुख विभागों को आदेश की प्रतिलिपि भेजी गई है। वहीं, ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए रक्षित निरीक्षक और पुलिस लाइन को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।
Datia News: एक मुलाकात ने बढ़ाई हलचल; राजेंद्र भारती के बेटे हो सकते हैं संभावित उपचुनाव में विकल्प
Rajendra Bharti Meets Rahul Gandhi: दतिया में संभावित उपचुनाव की चर्चाओं के बीच कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती अपने बेटे अंकित के साथ दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीर स्वयं राजेंद्र भारती ने सोशल मीडिया पर साझा की है।
इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी भेंट की। पहली बार बेटे के साथ कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात को दतिया उपचुनाव की राजनीतिक सरगर्मियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
भारती के बेटे को माना जा रहा उनका विकल्प
एक ओर राजेंद्र भारती ने अपनी विधानसभा सदस्यता बहाल कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर रखी है, वहीं दूसरी ओर सीट रिक्त होने के चलते चुनाव आयोग की अधिसूचना जारी होने के बाद प्रशासन उपचुनाव की तैयारियों में भी सक्रिय हो गया है। इसी बीच उनके पुत्र को संभावित विकल्प के रूप में देखा जा रहा है, ताकि यदि समय रहते हाई कोर्ट से कोई राहत नहीं मिलती है तो उनके माध्यम से इस सीट पर दावेदारी की जा सके।
संभावित उपचुनाव के लिए तैयारियां तेज
दतिया विधानसभा सीट रिक्त होने के बाद से भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपने-अपने स्तर पर चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को पराजित किया था। ऐसे में भाजपा की ओर से डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अपने जनसंपर्क और सार्वजनिक कार्यक्रमों में उपस्थिति को काफी बढ़ा दिया है।
कांग्रेस का टिकट अपने पक्ष में चाहते हैं भारती?
दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के बाद यह माना जा रहा है कि राजेंद्र भारती एक बार फिर कांग्रेस टिकट को अपने परिवार के पक्ष में बनाए रखने की रणनीति पर काम कर रहे हैं और सहानुभूति कार्ड का सहारा ले सकते हैं। हालांकि भारती ने इस मुलाकात को केवल औपचारिक भेंट बताया है। गौरतलब है कि एफडी धोखाधड़ी मामले में कोर्ट से दोषी ठहराए जाने के बाद उनकी विधायकी समाप्त हो गई थी। इस फैसले के खिलाफ उन्होंने राहत के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जिस पर 26 मई को सुनवाई निर्धारित है।
दतिया में उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग की तैयारियां तेज, 26 मई को दिल्ली HC में होनी है राजेंद्र भारती पर सुनवाई
Datia Bypoll News: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव को लेकर केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस कड़ी में चुनाव आयोग ने दतिया कलेक्टर को पत्र भेजकर ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का फर्स्ट लेवल चेकिंग कराने के निर्देश दिए हैं। दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के अयोग्यता मामले की सुनवाई दिल्ली हाई कोर्ट में 26 मई को होनी है। ऐसे में उन्होंने चुनाव आयोग की जल्दबाजी पर सवाल उठाए हैं।
चुनाव आयोग का पत्र मिलने के बाद जिला प्रशासन ने 19 मई की तारीख तय करते हुए सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को FLC प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आमंत्रित कर दिया है। इसके साथ ही प्रशासन ने 25 मई तक दतिया नगर पालिका क्षेत्र में मतदाता सूची से जुड़े दावे और आपत्तियां लेने की प्रक्रिया भी शुरू करने की जानकारी दी है।
6 बिंदुओं पर जानकारी मांगी
चुनाव आयोग ने दतिया उपचुनाव की तैयारी को लेकर कुल 6 प्रमुख बिंदुओं पर जिला प्रशासन से विस्तृत जानकारी मांगी है। इनमें FLC सुपरवाइजर की नियुक्ति, ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था, स्ट्रांग रूम निर्माण, कंट्रोल यूनिट से जुड़े तकनीकी प्रबंधन और जिला निर्वाचन अधिकारी की निरीक्षण रिपोर्ट शामिल हैं।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश
प्रशासनिक जानकारी के अनुसार दतिया विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों की संख्या 257 से बढ़ाकर 291 कर दी गई है। इसके लिए करीब 200 प्रतिशत मशीनों की जांच की जाएगी, जिसमें लगभग 600 बैलेट यूनिट, 600 कंट्रोल यूनिट और 600 वीवीपैट मशीनें शामिल होंगी। FLC प्रक्रिया की निगरानी के लिए डिप्टी कलेक्टर विजेंद्र यादव को सुपरवाइजर नियुक्त किया गया है। आयोग ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सख्त निर्देश जारी किए हैं, जिसमें मजबूत स्ट्रांग रूम, पर्याप्त पुलिस बल, वेबकास्टिंग और दैनिक रिपोर्टिंग शामिल है।
भारती ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
इधर, राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने चुनाव आयोग की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा है कि एक व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए इतनी जल्दबाजी दिखाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मामला अभी अदालत में विचाराधीन है, इसलिए अंतिम निर्णय तक चुनाव प्रक्रिया शुरू नहीं की जानी चाहिए।
ये भी पढ़ें : भोपाल: पूर्व जज की बहू की संदिग्ध मौत मामला, मां को मिली अग्रिम जमानत, बेटे पर सोमवार को सुनवाई
3 साल की सजा के बाद भारती की सदस्यता समाप्त
गौरतलब है कि 1998 के बैंक घोटाले से जुड़े मामले में राजेंद्र भारती को तीन साल की सजा सुनाई गई थी, जिसके बाद उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई थी। उन्होंने इस फैसले के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है, जिस पर 26 मई को सुनवाई होगी।
मां पीतांबरा के दर्शन करने दतिया पहुंचे हेड कोच गौतम गंभीर, धूमावती आरती में हुए शामिल
Gautam Gambhir Maa Pitambara Darshan: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर मंगलवार रात क्रिकेट से इतर एक अलग ही रूप में नजर आए। अपने आक्रामक अंदाज और बेबाक शैली के लिए पहचान रखने वाले गंभीर इस बार पूरी तरह भक्ति और आध्यात्मिक माहौल में दिखे।
गौतम गंभीर विश्व प्रसिद्ध पीतांबरा शक्तिपीठ मंदिर पहुंचकर मां पीतांबरा देवी के दर्शन किए और विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देश की खुशहाली और भारतीय क्रिकेट टीम की सफलता के लिए प्रार्थना भी की।
गौतम गंभीर को देखने उमड़ी भीड़
रात में गौतम गंभीर के दतिया पहुंचने की जानकारी मिलते ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और क्रिकेट प्रशंसकों की भारी भीड़ जुटने लगी। लोग उन्हें नजदीक से देखने और उनके साथ तस्वीरें लेने को लेकर उत्साहित दिखाई दिए। वहीं प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखते हुए दर्शन व्यवस्था पर किसी तरह का असर नहीं पड़ने दिया। पुलिस बल ने मंदिर परिसर और आसपास के प्रमुख मार्गों पर तैनात रहकर श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित बनाए रखा।
मां धूमावती की आरती में हुए शामिल
गौतम गंभीर ने मंदिर परिसर में मां धूमावती की आरती में भी हिस्सा लिया। आरती के दौरान पूरा माहौल भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया। घंटियों की गूंज, मंत्रोच्चार और दीपों की जगमगाहट के बीच गंभीर शांत और श्रद्धा से ओतप्रोत दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं का हाथ जोड़कर अभिवादन भी किया। मंदिर में मौजूद लोगों ने उनके सरल और विनम्र व्यवहार की खूब प्रशंसा की।
पहले भी कई बार दतिया आ चुके हैं गंभीर
गौतम गंभीर की मां पीतांबरा पीठ में गहरी श्रद्धा है। वह पहले भी कई अवसरों पर दतिया पहुंचकर मां पीतांबरा देवी के दर्शन कर चुके हैं। क्रिकेट जगत में अक्सर यह चर्चा रहती है कि बड़े टूर्नामेंट और अहम मुकाबलों से पहले गंभीर यहां आकर पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लेते हैं। जानकारी के मुताबिक विश्व कप के दौरान भी उन्होंने मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा की थी।
बता दें कि पीतांबरा पीठ देशभर में तंत्र साधना और शक्ति आराधना के प्रमुख धार्मिक स्थलों में गिना जाता है। दतिया स्थित इस प्रसिद्ध शक्तिपीठ में राजनीति, फिल्म और खेल जगत से जुड़े कई नामचीन लोग समय-समय पर दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते रहे हैं।
दतिया में संभावित उपचुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक उलट-फेर, एक दर्जन कांग्रेसियों ने थामा BJP का दामन
Datia Congress Leaders Join BJP: मध्य प्रदेश के दतिया जिले में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, कुछ समय पहले कांग्रेस के विधायक राजेंद्र भारती की कोर्ट द्वारा विधायकी रद्द कर दी गई और अब संभावित उपचुनाव की आहट के साथ एक बड़ा राजनीतिक परिवर्तन भी देखने को मिला।
बता दें कि क्षत्रिय समाज के बड़े वर्ग और कांग्रेस के एक दर्जन से भी ज्यादा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी का हाथ थाम लिया है। अब इस घटनाक्रम को आने वाले चुनावी समीकरणों के हिसाब से काफी अहम माना जा रहा है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया और उसमें मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा मुख्य रूप से मौजूद रहे।
भाजपा का पट्टा पहनाकर किया कांग्रेसियों का स्वागत
बता दें कि इन सभी नवागंतुक कार्यकर्ताओं का भाजपा में पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया गया और उन्हें विधिवत सदस्यता दिलाई गई। इस कार्यक्रम में नरोत्तम मिश्रा के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा, जिला महामंत्री अतुल भूरे चौधरी, मंडल अध्यक्ष हरिराम पाल और मंडल अध्यक्ष पुनीत टिलवानी भी मौजूद रहे।
बीजेपी दतिया में और मजबूती से उभरेगी- नरोत्तम मिश्रा
कार्यक्रम में डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग भाजपा का दामन थाम रहे हैं। उनके अनुसार, केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है, जिससे आम लोगों का भरोसा भाजपा पर और मजबूत हुआ है। उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि आने वाले समय में दतिया में भाजपा और अधिक सशक्त रूप में उभरेगी।
यह भी पढ़ें: पीथमपुर में वाहन के नीचे आराम कर रहे 3 मजदूरों की मौत, मौके पर ही तोड़ा दम; तीनों छत्तीसगढ़ के निवासी
भाजपा में शामिल हुए नेताओं ने क्या कहा?
भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए नेताओं ने कहा कि वह पार्टी की विचारधारा और नेतृत्व से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी ही देश और प्रदेश के विकास को नई दिशा देने में सक्षम है। अब प्रदेश की राजनीति के जानकारों का मानना है कि इस घटनाक्रम से चुनावी माहौल प्रभावित हो सकता है और भाजपा के पक्ष में माहौल बनने की उम्मीद भी तेज हो सकती है।
राजेंद्र भारती को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, दतिया में उपचुनाव लगभग तय; 29 जुलाई को अगली सुनवाई
Rajendra Bharti Did Not Get Relief From High Court: दतिया के पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। करीब 25 साल पुराने भ्रष्टाचार मामले में तीन साल की सजा मिलने के बाद राहत की उम्मीद लगाए बैठे पूर्व विधायक को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली। अदालत ने सजा से जुड़े मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख 29 जुलाई तय की है।
गौरतलब है कि इसी सजा के चलते उन्हें अपनी विधायकी भी गंवानी पड़ी थी। इसके अलावा अदालत ने उन पर डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था। कांग्रेस ने इस मामले में राजेंद्र भारती के साथ खड़े होने की बात कही थी।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, विधायक को हुई सजा का यह मामला दतिया जिले के भूमि विकास सहकारी बैंक से जुड़ा है। यह मामला उस समय का है, जब राजेन्द्र भारती जिला सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष थे। आरोप है कि उन्होंने एक बैंक लिपिक के साथ मिलकर 10 लाख रुपये की एफडी में हेरफेर किया। एफडी की अवधि और उससे जुड़े दस्तावेजों में बदलाव कर तय समय से अधिक अवधि तक ऊंची ब्याज दर पर रकम निकालते रहने का आरोप भी उन पर लगाया गया है।
हाई कोर्ट में क्या हुआ?
राजेंद्र भारती ने निचली अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में अपील की थी, साथ ही उन्होंने सजा पर रोक व जमानत की मांग की थी लेकिन कोर्ट ने तुरंत राहत देने सेआ इनकार करते हुए सुनवाई जुलाई तक टाल दी।
यह भी पढ़ें: Raja Raghuwanshi Murder Case: सोनम को मिली जमानत, 11 महीनों से जेल में बंद थी आरोपी; राजा के भाई ने कही यह बात
भारती की विधायकी समाप्त
सजा मिलते ही भारती की विधायकी समाप्त हो चुकी है। दतिया सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है और इसकी सूचना चुनाव आयोग को भेजी जा चुकी है। उपचुनाव लगभग तय माना जा रहा है। जबकि हाई कोर्ट से जुलाई तक राहत की कोई संभावना नहीं दिख रही, दतिया में उपचुनाव की आहट तेज हो गई है। अब मध्य प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में चर्चा गर्म है कि आने वाले 2–3 महीनों में दतिया का चुनावी माहौल पूरी तरह बदल सकता है।
MP Weather Update: भीषण गर्मी से बेहाल मध्य प्रदेश, स्कूल खुले-ग्वालियर-उज्जैन समेत 20+ जिलों में लू का अलर्ट
BHOPAL NEWS: मध्य प्रदेश में अप्रैल के आखिरी दिनों में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। हालात ऐसे हैं कि सुबह से ही तेज धूप और दोपहर में झुलसाने वाली गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। इसके बावजूद कई जिलों, खासकर भोपाल में स्कूलों की छुट्टी घोषित नहीं की गई है, जिससे बच्चे तपती गर्मी में घर लौटने को मजबूर हैं।
सबसे ज्यादा तप रहा छतरपुर
छतरपुर जिला इस समय प्रदेश का सबसे गर्म इलाका बना हुआ है। खजुराहो में 43.9°C और नौगांव में 43.5°C तक पारा चढ़ चुका है। इन शहरों में पारा 44 डिग्री के करीब पहुंच चुका है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
बड़े शहरों का हाल
प्रदेश के प्रमुख शहरों में भी तापमान 40 डिग्री के पार है, ग्वालियर में 42.1°C, भोपाल में 41.6°C, इंदौर में 41.2°C, जबलपुर में 42°C और उज्जैन में 41.5°C तक तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
20 से ज्यादा जिलों में लू का अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के भोपाल केंद्र ने शनिवार के लिए कई जिलों में हीट वेव (लू) का अलर्ट जारी किया है। खास तौर पर ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, उमरिया, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, झाबुआ, धार, आलीराजपुर समेत कुछ और जिले शामिल हैं।
राहत की उम्मीद
मौसम विभाग के अनुसार 27-28 अप्रैल को ग्वालियर-चंबल क्षेत्र, जबलपुर संभाग और सागर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसकी वजह वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) को बताया जा रहा है।
स्कूल खुले, बच्चे परेशान
हालांकि कुछ जगहों पर स्कूल टाइमिंग कम की गई है, लेकिन छुट्टी नहीं होने से बच्चे दोपहर की तेज धूप में घर पहुंच रहे हैं। अभिभावकों में इसे लेकर चिंता बढ़ रही है।
बचाव के लिए एडवाइजरी
भीषण गर्मी को देखते हुए विशेषज्ञों ने ये सावधानियां बरतने की सलाह दी है- दिनभर पर्याप्त पानी पिएं, दोपहर में धूप से बचें, हल्के और सूती कपड़े पहनें, बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें।
अप्रैल-मई: गर्मी का पीक सीजन
मौसम विभाग के अनुसार, जैसे सर्दी का पीक दिसंबर-जनवरी में होता है, वैसे ही गर्मी का असर अप्रैल और मई में सबसे ज्यादा रहता है। अप्रैल के दूसरे पखवाड़े से तापमान तेजी से बढ़ता है। कुल मिलाकर, मध्य प्रदेश में गर्मी अपने चरम की ओर बढ़ रही है। फिलहाल लोगों को लू और तेज तापमान से सतर्क रहने की जरूरत है, जबकि महीने के अंत में हल्की बारिश थोड़ी राहत दे सकती है।
पूर्व कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती का भाजपा नेताओं पर आरोप, दोषसिद्धि को बताया राजनीतिक साजिश
Rajendra Bharti Allegations On BJP: मध्य प्रदेश के अयोग्य घोषित पूर्व कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती ने सोमवार को अपनी दोषसिद्धि को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और मंत्री विश्वास सारंग पर उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया। ट
भोपाल स्थित कांग्रेस कार्यालय में अदालत के फैसले के बाद पहली बार मीडिया से बात करते हुए भारती ने कहा कि यह पूरा मामला पहले से तय और राजनीतिक रूप से प्रेरित था। मुझे साजिश के तहत फंसाने की कोशिश की गई।
नरोत्तम मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप
राजेंद्र भारती ने आरोप लगाया कि नरोत्तम मिश्रा ने अपने प्रभाव का दुरुपयोग किया। राजेंद्र भारती ने आगे कहा कि अभियोजन पक्ष को गुमराह किया गया और बैंक के वकील के साथ मिलीभगत कर केस को इस तरह मोड़ा गया कि मुझे दोषी ठहराया जा सके। हालांकि, उन्होंने न्यायपालिका पर भरोसा जताते हुए कहा कि मुझे अदालत पर पूरा विश्वास है और उम्मीद है कि मुझे न्याय मिलेगा। राजेंद्र भारती ने नरोत्तम मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मंदिर निर्माण के जरिए करोड़ों रुपये के काले धन को सफेद किया गया है। वह न लोगों को छोड़ते हैं और न ही भगवान को। उन्होंने यह टिप्पणी दतिया जिले में बने नवग्रह शक्ति पीठ मंदिर को लेकर की।
विश्वास सारंग पर भी लगाए आरोप
पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने खेल मंत्री विश्वास सारंग पर उनकी मां के खिलाफ झूठे आरोप लगाने का आरोप लगाया और कहा कि उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया जाएगा। भारती ने अपनी दोषसिद्धि और तीन साल की सजा को चुनौती देते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जिस पर 15 अप्रैल को सुनवाई होगी। 7 अप्रैल की पिछली सुनवाई में अदालत ने अभियोजन पक्ष, मध्य प्रदेश सरकार और भारतीय निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी किया था।
यह भी पढ़ें:  Unnat Krishi Mahotsav: ‘अन्नदाता अब ऊर्जादाता भी बनेगा’, रायसेन में गडकरी और शिवराज ने दिखाया खेती का भविष्य
सजा पर रोक के लिए दायर की याचिका
अपनी याचिका में भारती ने दोषसिद्धि और सजा पर रोक लगाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने निर्वाचन आयोग से दतिया विधानसभा सीट पर चुनाव तिथि घोषित न करने का निर्देश देने की भी अपील की है। हालांकि, अदालत ने अब तक चुनाव प्रक्रिया पर रोक नहीं लगाई है। गौरतलब है कि 1 अप्रैल को नई दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए अदालत ने ग्रामीण विकास बैंक धोखाधड़ी मामले में भारती को दोषी ठहराया था। उन पर 1998 से 2011 के बीच फर्जी दस्तावेजों के जरिए अवैध ब्याज भुगतान हासिल करने का आरोप है। अदालत ने उन्हें तीन साल की सजा और एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया हालांकि अपील के लिए जमानत भी दी गई।