-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Chhindwara »
- Chhindwara Woman Suicide Mehndi Note In Laws Harassment Case
ससुराल की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने दी जान, सबूत न मिट जाएं इसलिए हाथ-पैर पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट
- Reported By: मनीष तिवारी | Edited By: प्रीतेश जैन
Mehndi Suicide Note Case: छिंदवाड़ा में ससुराल की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने जान दी। सबूत नष्ट होने के डर से महिला ने हाथ-पैर पर मेहंदी से सुसाइड नोट लिखा। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

महिला ने हाथ पर लिखा सुसाइड नोट (फोटो सोर्स- नवभारत)
Chhindwara Suicide Case: छिंदवाड़ा जिले के चौरई थाना क्षेत्र से एक बेहद दिल दहला देने वाला और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां ससुराल पक्ष की कथित प्रताड़ना से तंग आकर 32 वर्षीय एक महिला ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली, लेकिन मौत को गले लगाने से पहले महिला ने सबूत मिटने के डर से जो कदम उठाया, उसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। महिला ने कागज के बजाय अपने ही हाथ और पैरों पर मेहंदी से सुसाइड नोट लिखा, जिसे अब पुलिस मुख्य साक्ष्य मानकर जांच कर रही है।
मृतका की पहचान प्रीति वर्मा के रूप में हुई है, जिसकी शादी 13 साल पहले लखन वर्मा से हुई थी। प्रीति के भाई हरिओम जांघेला ने बताया कि उसकी बहन को यह आशंका थी कि यदि वह कागज पर सुसाइड नोट लिखेगी, तो ससुराल वाले साक्ष्य मिटाने के लिए उसे नष्ट कर सकते हैं। इसी डर से प्रीति ने अपने हाथ और पैरों पर मेहंदी से पूरी आपबीती लिख दी, ताकि कोई भी उसे मिटा न सके।
शरीर पर लिखीं दिल दहला देने वाली बातें
- प्रीति ने अपने हाथ-पैरों पर मेहंदी से प्रताड़ना को बयां किया
- कभी जीवन में जेल से बाहर नहीं आना चाहिए। मुझे मां-बहन की गालियां देते थे
- जेठ जेठानी कोई मुझे छूने तक नहीं देते थे। इसकी मां ने बहुत बातें सुनाई हैं
- फोन में रिकॉर्डिंग है। पांच लोग हैं। छूने भी नहीं देना
13 साल के रिश्ते में सिर्फ मिली प्रताड़ना
भाई के मुताबिक, ससुराल पक्ष लंबे समय से प्रीति को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। इस मामले को लेकर पहले भी दो से तीन बार थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। हर बार पति लखन वर्मा समझौते और आगे से ऐसा न करने का भरोसा देकर प्रीति को अपने साथ ले जाता था, लेकिन कुछ दिन बीतते ही फिर से मारपीट और प्रताड़ना का सिलसिला शुरू हो जाता था। आखिरकार, लगातार मिल रही प्रताड़ना से तंग आकर प्रीति ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने की वीडियोग्राफी
चौरई थाना प्रभारी मोहन मर्सकोले ने जानकारी दी कि जहरीला पदार्थ खाने के बाद महिला को पहले जिला अस्पताल और फिर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार शाम इलाज के दौरान प्रीति ने दम तोड़ दिया। बयान दर्ज होने से पहले ही मौत हो जाने के कारण, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के हाथ और पैरों पर लिखे नोट की विस्तृत फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई है। रविवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया।
ये भी पढ़ें : रायसेन में तालिबानी बर्बरता: मोटर चोरी के शक में 2 युवकों को खंभे से बांधकर पीटा, करंट लगाया, 2 आरोपी अरेस्ट
सम्बंधित ख़बरें
‘सांस रुकने तक लोहे की रॉड से वार!’, पुणे हिंजवड़ी PG में लव ट्रायंगल में रोंगटे खड़े कर देने वाला मर्डर
दिल्ली में मध्य प्रदेश के नेताओं की बढ़ी सक्रियता, PM और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकातों ने बढ़ाई सियासी चर्चा
पत्नी ने पति को दिया जहर, मरा समझ नाले में किया दफन, पुणे दृश्यम स्टाइल का अपराध, पुलिस के आते ही हुआ चमत्कार
इंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1.50 करोड़ के 25 हजार लीटर घी की बिक्री पर रोक
दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
थाना प्रभारी मोहन मर्सकोले के अनुसार महिला ने अपने हाथ-पैरों पर मेहंदी से जो बातें लिखी हैं, उनमें पति और ससुराल पक्ष के लोगों का स्पष्ट उल्लेख है। छिंदवाड़ा पुलिस इन तथ्यों को प्राथमिक और मुख्य साक्ष्य मानकर जांच को आगे बढ़ा रही है। मायके पक्ष के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Chhindwara woman suicide mehndi note in laws harassment case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत संपादकीय: मोहन भागवत का संदेश, Gen-Z को राष्ट्रविरोधी नहीं मान सकते, नेतृत्व पर भी दी सीख
Aug 08, 2026 | 10:58 AM‘सांस रुकने तक लोहे की रॉड से वार!’, पुणे हिंजवड़ी PG में लव ट्रायंगल में रोंगटे खड़े कर देने वाला मर्डर
Aug 08, 2026 | 10:49 AMआधी रात को ऋषभ पंत ने CM धामी से मांगी मदद, आखिर किस चीज की तलाश में हैं स्टार क्रिकेटर?
Aug 08, 2026 | 10:46 AMसिर्फ म्याऊं नहीं, बहुत कुछ कहती हैं बिल्लियां; मूंछों से लेकर आंखों तक छिपे हैं ये दिलचस्प राज!
Aug 08, 2026 | 10:32 AMसलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की मौत, इलाके में मची सनसनी
Aug 08, 2026 | 10:27 AMनवभारत विशेष: सरकार क्यों चाहती है परिसीमन पर बहस? हंगामा होने के पूरे आसार
Aug 08, 2026 | 10:25 AM30 हफ्तों में तैयार होगा मुंबई 3.0 का मास्टर प्लान, CM की उपस्थिति में हुई सिंगापुर की कंपनी से करार
Aug 08, 2026 | 10:24 AMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM













