-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Datia »
- Datia By Election Bjp Congress Campaign Ashutosh Tiwari Ghanshyam Singh
दतिया उपचुनाव: भाजपा-कांग्रेस ने झोंकी ताकत, आशुतोष ने विकास तो घनश्याम ने स्थानीय नेतृत्व को बनाया मुद्दा
- Reported By: निशांत तिवारी | Edited By: प्रीतेश जैन
BJP Congress Campaign : दतिया उपचुनाव में BJP-कांग्रेस ने प्रचार तेज कर दिया है। BJP के आशुतोष तिवारी ने विकास के नाम पर वोट मांगे, जबकि कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने स्थानीय नेतृत्व का मुद्दा उठाया।

आशुतोष तिवारी और घनश्याम सिंह का चुनाव प्रचार (फोटो सोर्स- नवभारत)
Datia By Election Campaign: दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार ने अब पूरी तरह रफ्तार पकड़ ली है। रविवार को भाजपा और कांग्रेस, दोनों दलों के प्रत्याशियों ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील की। दोनों नेताओं ने अलग-अलग मुद्दों को केंद्र में रखते हुए जनता के बीच पहुंचकर समर्थन मांगा और अपनी-अपनी प्राथमिकताएं सामने रखीं।
भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने ग्राम डगरई, लरायटा, फुलरा-पगरा, करारीखुर्द, चिरूला, चिरूला डेरा, डेरा गंधारी, गंधारी, लमायचा, चितुआ, रावतपुरा सहित कई गांवों के अलावा दतिया नगर के वार्ड क्रमांक-11 में घर-घर पहुंचकर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा को मिलने वाला प्रत्येक वोट दतिया के विकास और आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण होगा।
दतिया में विकास के नए आयाम स्थापित किए
आशुतोष तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में डबल इंजन की सरकार विकास कार्यों को गति दे रही है। उन्होंने स्वयं को दतिया का बेटा बताते हुए कहा कि जनता की एक आवाज पर उनके घर तक पहुंचकर सेवा करने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार ने दतिया में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और शेष कार्यों को भी प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जाएगा। जनसंपर्क के दौरान कई स्थानों पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया, जबकि उन्होंने माताओं, बहनों और बुजुर्गों से आशीर्वाद लेकर भाजपा को विजयी बनाने की अपील की।
सम्बंधित ख़बरें
डिंपल यादव के बयान पर बढ़ा विवाद, भाजपा विधायक की पोस्ट के खिलाफ सपा का 48 घंटे का अल्टीमेटम
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: पुलिस ने अफवाहों से बचने की दी सलाह, CJP को विपक्षी दलों का मिल रहा समर्थन
छत्रपति संभाजीनगर में पानी के लिए मचा त्राहिमाम! कांग्रेस का प्रशासन को अल्टीमेटम, बड़े जनआंदोलन की दी चेतावनी
वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमले का मामला,मुख्य आरोपी की तलाश जारी
कांग्रेस ने स्थानीय नेतृत्व और किसानों के मुद्दे उठाए
वहीं कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने ग्राम विजयपुर, सीतापुर, उपरांय और वानोली में घर-घर जनसंपर्क कर मतदाताओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे चुनाव लड़ने दतिया आए हैं, लेकिन चुनाव के बाद यहां दिखाई नहीं देंगे और लोगों को अपने कार्यों के लिए भोपाल जाना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें : आज से मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र: पेश होगा UCC बिल, खाद-बीज और पेपर लीक पर सरकार को घेरेगा विपक्ष
घनश्याम ने की जिताने की अपील
घनश्याम सिंह ने कहा कि वे दतिया में ही रहते हैं और जनता के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कांग्रेस को दोबारा जनसेवा का अवसर देने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि विधायक बनने पर दिन-रात जनता की सेवा करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से किसान परेशान हैं। किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रही है और मंडियों में उपज बेचने के बाद भुगतान में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कांग्रेस को गरीबों और किसानों की पार्टी बताते हुए मतदाताओं से एकजुट होकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
Datia by election bjp congress campaign ashutosh tiwari ghanshyam singh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष को मिलेगी कार्यक्षेत्र में सफलता, मीन के लिए भाग्योदय के योग, पढ़ें मंगलवार का राशिफल
Jul 21, 2026 | 12:10 AMMP पुलिस मुख्यालय में सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन! हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड; नए कानूनों पर दिया कड़ा जोर
Jul 20, 2026 | 11:24 PMतीर्थयात्रा योजना के तहत बोधगया के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 800 श्रद्धालुओं को मिलेंगी कई मुफ्त सुविधाएं
Jul 20, 2026 | 11:15 PMयूक्रेन में 4 भारतीय की मौत पर भारत ने जताई नाराजगी, बंदरगाह पर खड़े जहाज पर हुआ हमला
Jul 20, 2026 | 11:10 PMजीतू पटवारी ने ग्वालियर कोर्ट में किया गुप्त सरेंडर, ₹25 हजार के निजी मुचलके पर मिली जमानत; जानें पूरा मामला
Jul 20, 2026 | 11:08 PMकृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PMजंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:52 PMवीडियो गैलरी

मारो सर, मार डालो हमको…पुलिस की लाठियों के आगे चिल्लाया बेबस युवा, दिल्ली में प्रदर्शनकारी का VIDEO वायरल
Jul 20, 2026 | 10:23 PM
पूरे देश में आखिर क्यों भड़का सोनम वांगचुक-CJP आंदोलन? देखें अंदर की पूरी कहानी! VIDEO
Jul 20, 2026 | 08:13 PM
दिल्ली में सियासी हलचल! जेपी नड्डा से मिले CJP नेता, क्या सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल होगी खत्म? देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 07:26 PM
अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:29 PM
कानपुर में खुलेआम गुंडागर्दी! धुरंधर गाने पर इनामी गैंगस्टर अजय ठाकुर ने पुलिस को दी सीधी चुनौती, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:03 PM
देश की 51% आबादी आपके खिलाफ… चंद्रशेखर आजाद ने संसद में सीट न जीतने का गणित समझाकर दी चुनौती- VIDEO
Jul 20, 2026 | 02:36 PM














