दतिया उपचुनाव: भाजपा ने खोला चुनाव कार्यालय, हेमंत खंडेलवाल और नरोत्तम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
Datia By Election : दतिया उपचुनाव के लिए भाजपा ने चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में हेमंत खंडेलवाल, डॉ. नरोत्तम मिश्रा, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
- Reported By: निशांत तिवारी | Edited By: प्रीतेश जैन
चुनाव ऑफिस की शुरुआत (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Datia BJP Election Office: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी अभियान को नई गति देते हुए शुक्रवार को अपने चुनाव कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही भाजपा ने चुनावी गतिविधियों को संगठित और प्रभावी ढंग से संचालित करने की तैयारी तेज कर दी है। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, चुनाव प्रभारी भारत सिंह कुशवाह, सह चुनाव प्रभारी राहुल कोठारी, प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद वरिष्ठ नेताओं ने फीता काटकर चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया और कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के लिए पूरी ताकत के साथ जुटने का संदेश दिया। नेताओं ने कहा कि यह चुनाव कार्यालय विधानसभा उपचुनाव के दौरान पार्टी की सभी गतिविधियों का प्रमुख केंद्र होगा, जहां से चुनाव प्रचार, जनसंपर्क अभियान, मीडिया समन्वय, संगठनात्मक बैठकें और बूथ स्तर तक चुनाव प्रबंधन की रणनीति संचालित की जाएगी।
ये संगठन की मजबूती की परीक्षा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि दतिया उपचुनाव संगठन की मजबूती और जनता के विश्वास की परीक्षा है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने तथा पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
सम्बंधित ख़बरें
मुरैना में स्कूल से अगवा 3 साल का कार्तिक सकुशल मिला, पुलिस हिरासत में मास्टरमाइंड पिता
केन-बेतवा परियोजना पर उमंग सिंघार का बड़ा हमला, बोले- जमीन अधिग्रहण से लेकर मुआवजे तक हर स्तर पर हुई गड़बड़ी
Rewa News:किताबों की जगह स्कूली बच्चों के हाथ में थमाई झाड़ू, सफाई का वीडियो वायरल, जांच के आदेश
जंतर-मंतर से डिंपल यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, युवाओं से किया यह खास वादा-VIDEO
ऊर्जा और अनुशासन से चुनाव लड़ेंगे
पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चुनाव को पूरी ऊर्जा और अनुशासन के साथ लड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की मेहनत ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। वहीं उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा सहित अन्य नेताओं ने भी पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए समन्वित प्रयास करने पर जोर दिया।
ये भी पढ़ें : दतिया की राह में दिखा लोकतांत्रिक सौहार्द: आमने-सामने बैठे भाजपा-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, उपचुनाव पर हुई चर्चा
आला नेताओं का भव्य स्वागत
चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान पूरे परिसर में चुनावी उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व का स्वागत किया और विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत का संकल्प दोहराया। माना जा रहा है कि अब भाजपा दतिया में घर-घर संपर्क अभियान, बूथ प्रबंधन और जनसभाओं के जरिए चुनाव प्रचार को और तेज करेगी।
