BJP का प्रदेशभर में सम्मेलन अभियान, दतिया उपचुनाव से लेकर दिग्विजय की पदयात्रा तक हेमंत खंडेलवाल का बड़ा बयान

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती अभियान, दतिया उपचुनाव की तैयारियों और दिग्विजय सिंह की प्रस्तावित पदयात्रा पर पार्टी का पक्ष रखा।
Hemant Khandelwal Press Conference
हेमंत खंडेलवाल (फोटो सोर्स- नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Hemant Khandelwal Press Conference: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भोपाल में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर प्रदेशभर में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 6 जुलाई को सभी जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन होंगे। यह अभियान 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से शुरू हुआ था और उनकी जयंती तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से संचालित किया जा रहा है।

हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के साथ-साथ मुखर्जी का भी राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान रहा है और भाजपा कार्यकर्ता उनकी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

दतिया उपचुनाव के लिए भाजपा तैयार

दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा चुनावी मोड में रहती है। बूथ, मंडल और जिला स्तर पर नियमित संगठनात्मक बैठकें होती हैं, इसलिए किसी भी चुनाव के लिए अलग से विशेष तैयारी की जरूरत नहीं पड़ती। पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की संभावित उम्मीदवारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और दतिया से पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि उम्मीदवार का अंतिम निर्णय पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा।

दिग्विजय सिंह की पदयात्रा पर साधा निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर से अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तक प्रस्तावित पदयात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भगवान राम का भव्य मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है और इसका निर्माण पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में हाल ही में हुई घटना पर उत्तर प्रदेश सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है। साथ ही कांग्रेस पर आस्था के मुद्दों पर राजनीति करने का आरोप भी लगाया।

https://youtube.com/shorts/vdQCRtccJ6U?si=yrbhtSEvMd6c2NtC

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com