डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन कर बोले सीएम मोहन यादव- मध्यप्रदेश में इसी महीने लागू होगी समान नागरिक संहिता

Madhya Pradesh UCC News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर CM मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में इसी महीने UCC लागू की जाएगी। साथ ही औद्योगिक विकास और रोजगार पर भी सरकार की योजनाएं बताईं।
Chief Minister Mohan Yadav will visit Alirajpur on the 120th birth anniversary of freedom fighter Chandrashekhar Azad and is expected to dedicate and inaugurate several development projects
CM मोहन यादव (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

CM Mohan Yadav UCC Announcement : भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर सोमवार को राजधानी भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। लालघाटी स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश जल्द ही समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने वाला राज्य बनने जा रहा है और इसे इसी महीने लागू करने की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने आजादी के समय ही एक देश, एक निशान, एक प्रधान और एक विधान की अवधारणा को देश के सामने रखा था। आज मध्यप्रदेश उसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए एक समान कानून व्यवस्था की दिशा में कदम बढ़ा रहा है।

वैश्विक स्तर पर पहचान बना रहा भारत

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है और मध्यप्रदेश भी विकास, औद्योगिकीकरण तथा सुशासन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के कल्याण और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए लगातार काम कर रही है। मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश ने हाल ही में रक्षा क्षेत्र (डिफेंस सेक्टर) में नया इतिहास रचा है और अब मध्यप्रदेश में रक्षा उपकरणों का निर्माण होगा। इससे प्रदेश में निवेश बढ़ेगा, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।

इंडस्ट्रियल पार्क का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर भोपाल के सतगढ़ी में एक बड़े इंडस्ट्रियल पार्क का उद्घाटन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पार्क उद्योग, रोजगार और आधुनिक सुविधाओं का बड़ा केंद्र बनेगा, जहां रहने, काम करने और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि राजधानी भोपाल में प्रदेश का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर बनाया जाएगा। कुशाभाऊ ठाकरे सभागार के पास बनने वाले कन्वेंशन सेंटर में लगभग 5 हजार लोगों के बैठने की क्षमता होगी, जबकि सतगढ़ी में प्रस्तावित कन्वेंशन सेंटर 10 से 15 हजार लोगों की क्षमता वाला होगा।

प्रदेश में बेरोजगारी दर सबसे कम

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि वर्तमान समय में मध्यप्रदेश देश का वह राज्य है जहां बेरोजगारी दर सबसे कम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश लगातार निवेश, उद्योग, रोजगार और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और सरकार विकास की गति को और तेज करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Navbharat Live
navbharatlive.com