-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Datia »
- Datia Bjp Protest Narottam Mishra Supporters Nh 44 Jam Police Lathicharge
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा के समर्थक ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, NH-44 पर लगा जाम
- Reported By: निशांत तिवारी | Edited By: प्रिया जैस
Datia BJP Protest Narottam Mishra: मध्य प्रदेश के दतिया में उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी की घोषणा होने के बाद विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान नरोत्तम मिश्रा के समर्थक ने आत्मदाह का प्रयास किया।

समर्थक ने आत्मदाह का किया प्रयास (सौजन्य-नवभारत)
BJP Candidate Dispute Datia: दतिया उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी की घोषणा होने के बाद जिले में हंगामा मच गया। भाजपा प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद दतिया में जारी विरोध प्रदर्शन के बीच देर रात एक नरोत्तम मिश्रा के समर्थक ने आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसके हाथ से पेट्रोल भरी बोतल छीन ली।
इसके बाद अन्य कार्यकर्ताओं और पुलिस अधिकारियों की समझाइश पर मामला शांत हुआ। भाजपा कार्यालय के सामने नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रदर्शनकारियों द्वारा लगाया गया जाम सात घंटे से अधिक समय से बना हुआ है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। देर रात तक बड़ी संख्या में समर्थक मौके पर डटे है।
कार्यकर्ताओं में बढ़ा आक्रोश
समय बीतने के साथ कार्यकर्ताओं में आक्रोश बढ़ता नजर आया और वे अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी कर रहे है। प्रशासन और पुलिस अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं तथा प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर जाम समाप्त कराने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण की स्थिति बनी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
ना-ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे… PM मोदी से मिले सुखबीर सिंह बादल, तो अरविंद केजरीवाल ने कसा तंज
खंडवा : हॉस्टल के खाने में मिले इल्ली और कीड़े, भोजन की थाली लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्र, कार्रवाई की मांग
रांची में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, विधानसभा मार्च के बीच बवाल, बोलीं- पेलेट गन से नहीं डरे..
प्राथमिक शिक्षक भर्ती में D.El.Ed डिग्री विवाद, भोपाल में DPI के बाहर अभ्यर्थियों का महाधरना
भाजपा प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद दतिया में जारी विरोध प्रदर्शन के बीच देर रात एक नरोत्तम मिश्रा समर्थक ने आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसके हाथ से पेट्रोल भरी बोतल छीन ली। इसके बाद अन्य कार्यकर्ताओं और पुलिस अधिकारियों की समझाइश… pic.twitter.com/fFf1AvN1ve — Aman Upadhyay (@amansupadhyay) July 11, 2026
सुरक्षा बलों को किया तैनात
दतिया में उस जगह पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है, जहां पूर्व राज्य गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने पुलिस पर पथराव किया था। ये समर्थक आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए BJP से टिकट न मिलने पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। कल रात उनके हजारों समर्थकों ने NH-44 को जाम कर दिया, जिससे गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया।
#WATCH | Datia, MP | Heavy security deployed at the spot where supporters of former State Home Minister Narottam Mishra pelted stones at Police in Datia as they protested after the BJP denied him a ticket for the upcoming assembly bypoll. Thousands of his followers blocked… pic.twitter.com/9Yj9JKiI7P — ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) July 11, 2026
यह भी पढ़ें – दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम, देखिए VIDEO
पुलिस ने चलाई लाठियां
दतिया भाजपा कार्यालय के बाहर NH 44 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तकरीबन 10 से 11 घंटा न 44 पर जाम रखा और 50 किलोमीटर के लगभग जाम की स्थिति बनी गई थी हजारों गाड़ी फंसी हुई थी पुलिस प्रशासन के समझाइस के बाद भी कार्यकर्ता नहीं माने तो कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन पर पत्थर बाजी कर दी और पुलिस प्रशासन ने अपने बचाव के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े और कार्यकर्ताओं पर लाठियां भी चलाईं।
Datia bjp protest narottam mishra supporters nh 44 jam police lathicharge
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘बहाने मत दीजिए, काम करके दिखाइए’, नासिक के गड्ढों और सुस्त कुंभ तैयारियों पर सीएम की अधिकारियों को कड़ी फटकार
Aug 07, 2026 | 04:56 PMना-ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे… PM मोदी से मिले सुखबीर सिंह बादल, तो अरविंद केजरीवाल ने कसा तंज
Aug 07, 2026 | 04:50 PMघरेलू LPG सिलेंडरों के अवैध इस्तेमाल पर केंद्र का शिकंजा, दोषी गैस एजेंसियों पर होगी कार्रवाई
Aug 07, 2026 | 04:49 PMसुप्रीम कोर्ट में शिवसेना की लड़ाई के बीच PM मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, जानिए दोनों के बीच क्या हुई बात
Aug 07, 2026 | 04:46 PM51वें जन्मदिन पर महेश बाबू का मेगा सेलिब्रेशन, ‘वाराणसी’ के मेकर्स कर सकते हैं बड़ा ऐलान
Aug 07, 2026 | 04:44 PMखंडवा : हॉस्टल के खाने में मिले इल्ली और कीड़े, भोजन की थाली लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्र, कार्रवाई की मांग
Aug 07, 2026 | 04:41 PMतलाक के बीच CM विजय की पत्नी संगीता ने लिया बड़ा फैसला, कोर्ट से वापस ली अर्जी, रिश्ते को लेकर बढ़ी हलचल
Aug 07, 2026 | 04:38 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM












