दतिया में उपचुनाव का रण तेज कांग्रेस-भाजपा ने प्रचार में झोंकी ताकत; जीतू पटवारी का BJP पर बड़ा हमला

Jitu Patwari Statement: दतिया उपचुनाव में गरजे जीतू पटवारी, भाजपा को बताया 'ब्राह्मण विरोधी', कहा- भार्गव और अनूप मिश्रा के बाद नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटना अपमान।
The Datia by-election battle gains momentum with both major parties deploying senior leaders for electioneering
जीतू पटवारी (फोटो सोर्स- नवभारत)
Updated on

Datia By Election: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में चुनावी सरगर्मी अब चरम पर पहुंच गई है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। बड़े नेताओं की सभाओं के साथ-साथ गली-मोहल्लों में नुक्कड़ सभाएं जनसंपर्क और घर-घर संपर्क अभियान लगातार चल रहे हैं।

भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता सुबह से शाम तक मतदाताओं तक पहुंचकर अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह के समर्थन में उनकी बेटी राजकुमारी मांडवी राजे भी चुनाव प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। वे विभिन्न वार्डों और ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क कर मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील कर रही हैं।

जीतू पटवारी ने भाजपा पर साधा हमला

इसी बीच दतिया में आयोजित कांग्रेस की आमसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ब्राह्मण समाज का सम्मान नहीं करती। जीतू पटवारी ने कहा भाजपा ब्राह्मण विरोधी पार्टी है। सबसे पहले गोपाल भार्गव का टिकट काटा गया, फिर अनूप मिश्रा का और अब पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का भी टिकट काट दिया गया। भाजपा अपने वरिष्ठ नेताओं का सम्मान नहीं करती।

दतिया की जनता बदलाव चाहती है- जीतू पटवारी

जीतू पटवारी ने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा कि दतिया की जनता बदलाव चाहती है और इस बार कांग्रेस को जीत दिलाकर क्षेत्र के विकास का रास्ता खोलेगी।

वहीं भाजपा भी लगातार जनसंपर्क अभियान चलाकर अपनी सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को जनता के बीच रख रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं।

कुल मिलाकर दतिया विधानसभा उपचुनाव का मुकाबला दिन-प्रतिदिन दिलचस्प होता जा रहा है। दोनों प्रमुख दल पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में हैं और आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार और भी तेज होने की संभावना है। अब देखना होगा कि जनता किसके पक्ष में अपना जनादेश देती है।

https://youtu.be/mdek-qTG0TQ?si=k4Gf50kEsin6YJ6V

Navbharat Live
navbharatlive.com