दतिया उपचुनाव: 'यह पार्टी का निर्णय', टिकट काटे जाने के बाद नरोत्तम मिश्रा की पहली प्रतिक्रिया आई सामने- VIDEO

Datia By Election: दतिया बवाल पर नरोत्तम मिश्रा की पहली प्रतिक्रिया, कहा कि यह पार्टी का फैसला, कार्यकर्ता चक्काजाम न करें और आत्मदाह जैसी कोशिश न करें।
Narottam Mishra issues first reaction after BJP denies him a ticket for the Datia Assembly by-election
नरोत्तम मिश्रा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Narottam Mishra First Reaction After Ticket Cancelled: दतिया उपचुनाव ने नया मोड़ ले लिया है, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट कट जाने के बाद। उनके समर्थकों ने पूरे जिले में चक्काजाम लगा दिया, जिला अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों ने विरोध में इस्तीफा भी दे दिया है। अब नरोत्तम मिश्रा की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

नरोत्तम मिश्रा ने स्पष्ट करते हुए इसे भारतीय जनता पार्टी का निर्णय बताया, साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील करते हुए शांति बनाए रखने की बात कही।

पार्टी के मंच पर विचार सही तरीके से रखे जाते हैं- नरोत्तम मिश्रा

पार्टी से आगामी विधानसभा उपचुनाव का टिकट न मिलने पर भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह पार्टी का फैसला है। मैं सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं, खासकर सोशल मीडिया पर कार्यकर्ताओं को पेट्रोल या केरोसिन डालते हुए वीडियो देखने के बाद कि वह ऐसी हरकतें न करें, पार्टी के मंच पर विचार सही तरीके से रखे जाते हैं। उन्हें इस तरह से नहीं जताया जाता।

कैलाश विजयवर्गीय ने भी कही बड़ी बात

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा हर निर्णय गहन विचार-विमर्श के बाद लेती है और पार्टी का फैसला सभी के लिए सर्वोपरि होता है। उन्होंने कहा कि वह डॉ. नरोत्तम मिश्रा को लंबे समय से जानते हैं और वह पार्टी के वरिष्ठ एवं अनुशासित कार्यकर्ता हैं। विजयवर्गीय ने बताया कि उन्होंने स्वयं दो-तीन बार नरोत्तम मिश्रा से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं हो सकी।

नरोत्तम मिश्रा पार्टी के निर्णय का सम्मान करेंगे- कैलाश विजयवर्गीय

कैलाश विजयवर्गीय ने विश्वास जताया कि नरोत्तम मिश्रा पार्टी के निर्णय का सम्मान करेंगे। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि एक बार उम्मीदवार घोषित होने के बाद भाजपा में टिकट बदलने की परंपरा नहीं रही है, इसलिए उन्हें नहीं लगता कि प्रत्याशी बदला जाएगा।

https://youtu.be/uLspe4uNbsI?si=zPQjgNPCJXlWu1NX

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com