BJP Slams Congress MP News: मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस और प्रियंक खड़गे के बयानों पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। आरएसएस के लाखों-करोड़ों स्वयंसेवक निस्वार्थ भाव से भारत मां को परम वैभव पर ले जाने और देश की एकता-अखंडता के लिए काम कर रहे हैं। सारंग ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी देश को खंड-खंड करना चाहती है।
इसके अलावा, उन्होंने यूनिफॉर्म सिविल कोड को देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए अनिवार्य बताया और कहा कि मध्य प्रदेश में इसके लिए गठित कमेटी जल्द ही अंतिम निर्णय लेगी। राहुल गांधी और गांधी परिवार पर तंज कसते हुए सारंग ने आरोप लगाया कि वे कांग्रेस को अपनी बपौती मानकर चला रहे हैं और खुद के पराक्रम की कमी को छिपाने के लिए छोटे कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई कर नाटक-नौटंकी कर रहे हैं।