नरोत्तम मिश्रा से खास बातचीत (सोर्स- नवभारत लाइव) 
दतिया

EXCLUSIVE: 'आशुतोष तिवारी के पक्ष में करूंगा प्रचार', भोपाल पहुंचे नरोत्तम मिश्रा; नवभारत से खास बातचीत- VIDEO

Narottam Mishra On Datia By Election Ticket: दतिया टिकट विवाद पर बोले नरोत्तम मिश्रा कहा कि मैं दुखी नहीं, पार्टी के फैसले का सम्मान करता हूं, भोपाल पहुंचकर कार्यकर्ताओं से अनुशासन की अपील की।

सजल रघुवंशी

Narottam Mishra Exclusive: दतिया विधानसभा उपचुनाव टिकट विवाद के बीच पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा शनिवार यानी आज शाम भोपाल पहुंचे। नवभारत से खास बातचीत में उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि वह पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। गौरतलब है कि, नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि "मैं कोई दुखी नहीं हूं।" उन्होंने बताया कि वह अपनी बात पार्टी फोरम पर रखेंगे।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी के निर्णय का वह पूरा सम्मान करते हैं। उन्होंने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से भी भाजपा के फैसले को स्वीकार करने और अनुशासन बनाए रखने की अपील की। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के साथ हैं और सभी निर्णय को मानेंगे। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने नामांकन के लिए फॉर्म लिया था, लेकिन अब पार्टी के हर आदेश का पालन करेंगे।

नरोत्तम मिश्रा पार्टी फोरम पर रखेंगे बात

बता दें कि, नरोत्तम मिश्रा ने इससे पहले भी अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से यह अपील की थी कि शांती बनाए रखें और अब जब नरोत्तम मिश्रा भोपाल पहुंचे तब भी उन्होंने अपनी इसी बात को दोहराया। नवभारत लाइव के स्टेट लीड सुधीर दंडोतिया से बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि वह पार्टी फोरम पर अपनी बात रखेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह पार्टी के फैसले से नाराज नहीं है।

टिकट वितरण की प्रक्रिया का पूरा अनुभव है- नरोत्तम मिश्रा

पूर्व गृहमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें टिकट वितरण की प्रक्रिया का पूरा अनुभव है। उन्होंने कहा कि मैं चुनाव चयन समिति में भी रहा हूं, मुझे मालूम है कि टिकट ऐसे ही मिलते और कटते रहते हैं। इसलिए मेरे मन में किसी प्रकार की कोई पीड़ा नहीं है।

"समर्थकों से कल भी बात की थी, आज भी की है"

समर्थकों के विरोध और नाराजगी पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उन्होंने कार्यकर्ताओं से लगातार संवाद किया है। उन्होंने कहा कि कल भी बात की थी, आज भी की है। सब सामान्य हो जाएगा, चिंता की कोई बात नहीं है। कार्यकर्ताओं के साथ बैठना ही हमारा काम है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि वह भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के साथ पूरी मजबूती से चुनाव अभियान में उतरेंगे। "मैं आशुतोष तिवारी के नामांकन में भी शामिल रहूंगा और पूरे चुनाव प्रचार में भी मौजूद रहूंगा।

https://youtu.be/hlrmjjIBls4?si=AXLDcTfYk_SGQ7OJ

भारत में प्रदर्शन के पीछे इस्लामी ताकतें! अमेरिकी पत्रकार ने दी चेतावनी, लाखों डॉलर की फंडिंग का दावा

आपदा की मार झेल रही दुनिया! नेपाल-पनामा की तबाही के बीच UN का सेंडाई फ्रेमवर्क को लोग कर रहे याद

जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, कॉकरोच जनता पार्टी के सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में

Jantar Mantar: जंतर-मंतर पर नहीं तो और कहां होगा प्रदर्शन? दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका, मंगलवार को सुनवाई

राहुल गांधी की याचिका में चौदह त्रुटि! कोर्ट ने 220 रुपये की कमी की ओर इशारा किया, आज भी कई याचिका पर सुनवाई