- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Madhya Pradesh Former Mla Rajendra Bharti Allegations On Narottam Mishra Vishwas Sarang
पूर्व कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती का भाजपा नेताओं पर आरोप, दोषसिद्धि को बताया राजनीतिक साजिश
- Written By: सजल रघुवंशी
Madhya Pradesh News: अयोग्य घोषित पूर्व कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती ने सोमवार को अपनी दोषसिद्धि को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए।

राजेंद्र भारती (सोर्स- सोशल मीडिया)
Rajendra Bharti Allegations On BJP: मध्य प्रदेश के अयोग्य घोषित पूर्व कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती ने सोमवार को अपनी दोषसिद्धि को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और मंत्री विश्वास सारंग पर उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया। ट
भोपाल स्थित कांग्रेस कार्यालय में अदालत के फैसले के बाद पहली बार मीडिया से बात करते हुए भारती ने कहा कि यह पूरा मामला पहले से तय और राजनीतिक रूप से प्रेरित था। मुझे साजिश के तहत फंसाने की कोशिश की गई।
नरोत्तम मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप
राजेंद्र भारती ने आरोप लगाया कि नरोत्तम मिश्रा ने अपने प्रभाव का दुरुपयोग किया। राजेंद्र भारती ने आगे कहा कि अभियोजन पक्ष को गुमराह किया गया और बैंक के वकील के साथ मिलीभगत कर केस को इस तरह मोड़ा गया कि मुझे दोषी ठहराया जा सके। हालांकि, उन्होंने न्यायपालिका पर भरोसा जताते हुए कहा कि मुझे अदालत पर पूरा विश्वास है और उम्मीद है कि मुझे न्याय मिलेगा। राजेंद्र भारती ने नरोत्तम मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मंदिर निर्माण के जरिए करोड़ों रुपये के काले धन को सफेद किया गया है। वह न लोगों को छोड़ते हैं और न ही भगवान को। उन्होंने यह टिप्पणी दतिया जिले में बने नवग्रह शक्ति पीठ मंदिर को लेकर की।
सम्बंधित ख़बरें
कान्हा में बाघ के शावकों की अटखेलियों ने मोहा मन, वन्यजीवों के लिए बनाए गए जल स्रोत बने जीवनदायिनी
उज्जैन: जमीन विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, लोहे के एंगल से हमला कर 2 लोगों को किया गंभीर घायल
नौतपा के बीच मंदसौर में बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट, लोगों को मिली राहत
मरहूम बशीर बद्र के जनाजे को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, शामिल लोगों की संख्या पर अलग-अलग दावे
विश्वास सारंग पर भी लगाए आरोप
पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने खेल मंत्री विश्वास सारंग पर उनकी मां के खिलाफ झूठे आरोप लगाने का आरोप लगाया और कहा कि उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया जाएगा। भारती ने अपनी दोषसिद्धि और तीन साल की सजा को चुनौती देते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जिस पर 15 अप्रैल को सुनवाई होगी। 7 अप्रैल की पिछली सुनवाई में अदालत ने अभियोजन पक्ष, मध्य प्रदेश सरकार और भारतीय निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी किया था।
यह भी पढ़ें: Unnat Krishi Mahotsav: ‘अन्नदाता अब ऊर्जादाता भी बनेगा’, रायसेन में गडकरी और शिवराज ने दिखाया खेती का भविष्य
सजा पर रोक के लिए दायर की याचिका
अपनी याचिका में भारती ने दोषसिद्धि और सजा पर रोक लगाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने निर्वाचन आयोग से दतिया विधानसभा सीट पर चुनाव तिथि घोषित न करने का निर्देश देने की भी अपील की है। हालांकि, अदालत ने अब तक चुनाव प्रक्रिया पर रोक नहीं लगाई है। गौरतलब है कि 1 अप्रैल को नई दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए अदालत ने ग्रामीण विकास बैंक धोखाधड़ी मामले में भारती को दोषी ठहराया था। उन पर 1998 से 2011 के बीच फर्जी दस्तावेजों के जरिए अवैध ब्याज भुगतान हासिल करने का आरोप है। अदालत ने उन्हें तीन साल की सजा और एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया हालांकि अपील के लिए जमानत भी दी गई।
एजेंसी इनपुट के साथ…
Madhya pradesh former mla rajendra bharti allegations on narottam mishra vishwas sarang
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
FIFA World Cup ब्रॉडकास्ट डील लगभग पक्की! भारत में लाइव मैच दिखाने के लिए इतने करोड़ रुपये दे सकता है ZEE
May 30, 2026 | 05:09 PMलोगों ने जूते मारे, शर्ट फाड़ा…अभिषेक बनर्जी को भीड़ ने पीटा, पुलिस ने किसी तरह बचाई जान- देखें VIDEO
May 30, 2026 | 05:07 PMविनेश फोगाट को सेमीफाइनल में मिली हार, मीनाक्षी से नहीं पा सकीं पार; टूट गया एशियन गेम्स में खेलने का सपना
May 30, 2026 | 05:06 PMगोंदिया जिले की इस तहसील में बस के लिए तरस रहे लोग, कई गांवाें में सिर्फ वोटिंग के दिन दिखती है ‘लाल परी’
May 30, 2026 | 05:05 PMक्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PMRRB Grade 3 Result: रेलवे भर्ती बोर्ड ने 6055 पदों के लिए टेक्नीशियन ग्रेड 3 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी किया
May 30, 2026 | 05:02 PMकान्हा में बाघ के शावकों की अटखेलियों ने मोहा मन, वन्यजीवों के लिए बनाए गए जल स्रोत बने जीवनदायिनी
May 30, 2026 | 05:01 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM













