मोहन सरकार पूरी तरह भ्रष्ट है? पटवारी ने मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO

MP by-election Datia: जीतू पटवारी ने मोहन यादव सरकार पर निशाना साधते हुए ढाई साल की उपलब्धियों पर सवाल उठाए। कांग्रेस अध्यक्ष ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए और उपचुनाव को निर्णायक बताया।

Jitu Patwari Mohan Yadav Government: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दतिया में मोहन यादव सरकार पर तीखा हमला बोला है। जीतू पटवारी ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले ढाई वर्षों में मोहन यादव की एक भी उपलब्धि नजर नहीं आती। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने किसानों, युवाओं, कर्मचारियों और दलित-ओबीसी वर्ग को केवल धोखा दिया है।

पटवारी ने सरकारी कैबिनेट बैठकों पर तंज कसते हुए कहा कि इन बैठकों से केवल भ्रष्टाचार निकलता है, और अगर सभी भ्रष्ट मंत्रियों पर कार्रवाई हो तो मंत्रिमंडल खाली हो जाएगा। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा फाइव-स्टार होटलों में मीटिंग और महंगे हेलिकॉप्टर के इस्तेमाल पर भी सवाल उठाए और इसे जनता के पैसों की बर्बादी बताया। कांग्रेस अध्यक्ष ने दतिया उपचुनाव को प्रदेश की दशा और दिशा तय करने वाला एक निर्णायक चुनाव बताया है। उन्होंने प्रशासन को चेताते हुए निष्पक्ष काम करने की नसीहत दी है। यह वीडियो मध्य प्रदेश की राजनीति में भाजपा बनाम कांग्रेस की बढ़ती तकरार को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com