दतिया उपचुनाव 2026: भाजपा और आजाद समाज पार्टी समर्थकों में तीखी बहस, विकास बनाम बदलाव पर छिड़ी सियासी जंग

MP Election News: दतिया उपचुनाव के लिए सियासी सरगर्मी तेज। 30 जुलाई को वोटिंग और 3 अगस्त को नतीजे। भाजपा और आजाद समाज पार्टी के बीच विकास और मुद्दों पर जोरदार बहस। देखें रिपोर्ट।

Madhya Pradesh Datia Election 2026 Bypoll: दतिया में उपचुनाव की घोषणा के साथ ही सियासी पारा अपने चरम पर पहुँच गया है। 30 जुलाई को होने वाले मतदान और 3 अगस्त को आने वाले परिणामों के मद्देनजर, भाजपा और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस देखने को मिली। आजाद समाज पार्टी के समर्थकों ने दामोदर सिंह यादव के नेतृत्व में बदलाव और विकास की बात कही है, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने नरोत्तम मिश्रा के कार्यकाल में हुए कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का गुणगान किया है।

वीडियो में दोनों पक्षों के बीच रोजगार, जातिवाद और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। जहाँ एक ओर विपक्षी दल स्थानीय समस्याओं को लेकर सरकार को घेर रहे हैं, वहीं भाजपा कार्यकर्ता ने विपक्ष पर जातिवाद फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने क्षेत्र में विकास कार्य किए हैं, जैसे कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 202 मूर्तियां लगवाना और नगर पालिका के माध्यम से रोजगार के अवसर प्रदान करना। तो वहीं विपक्षी दलों ने भी भाजपा के विकास के दावों को नकारते हुए उन पर भ्रष्टाचार और अस्पतालों/स्कूलों में सुविधाओं की कमी का आरोप लगाया है। इसमे स्थानीय जनता की राय भी बंटी हुई है, जहाँ कुछ लोग विकास के दावों पर भरोसा जता रहे हैं, तो कुछ व्यवस्था परिवर्तन की मांग कर रहे हैं। दतिया का यह उपचुनाव भविष्य की दिशा तय करने वाला है। तो वहीं इस वीडियो के अंत में, कुछ स्थानीय निवासियों ने अपने व्यक्तिगत अनुभवों को साझा करते हुए नरोत्तम मिश्रा द्वारा की गई मदद (इलाज और रोजगार) के लिए उनका आभार व्यक्त किया है

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com