-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Indore »
- Kailash Vijayvargiya Indore One Tree Mother Name Campaign Bsf Plantation
इंदौर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान की तैयारी, कैलाश विजयवर्गीय ने की दिग्विजय की तारीफ
- Reported By: अंशुल मुकाती
Indore Tree Campaign: इंदौर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान 3.0 के तहत 21 लाख से अधिक पौधे लगाने की तैयारी तेज हो गई है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बीएसएफ परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (फोटो सोर्स - नवभारत)
Indore kailash Vijayvargiy Bayan: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को हरियाली में भी अव्वल बनाने के उद्देश्य से शुरू किए जा रहे एक पेड़ माँ के नाम अभियान 3.0 की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को होने वाले वृहद वृक्षारोपण अभियान से पहले हातोद रोड स्थित बीएसएफ के बुढ़ानिया परिसर का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ पौधारोपण की तैयारियों पर चर्चा की।
इन स्थानों पर होगा बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण
मंत्री विजयवर्गीय ने बताया कि इस वर्ष इंदौर में 21 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। बीएसएफ परिसर की बंजर भूमि पर एक लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा देवगुराड़िया के पीछे दतूदा टेकरी पर करीब 1.5 लाख, सिरपुर तालाब के पीछे 1 लाख और राऊ तालाब की बाउंड्री पर 10 हजार पौधों का रोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पौधों की बेहतर जीवित रहने की संभावना को देखते हुए इस बार 6 से 10 फीट ऊंचे पौधे लगाए जा रहे हैं। अभियान में आम नागरिकों के साथ बीएसएफ के जवान भी भागीदारी करेंगे। कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के शामिल होने की संभावना है।
दिग्विजय सिंह की पदयात्रा की तारीफ, युवा नेताओं को दी नसीहत
निरीक्षण के दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की उज्जैन से अयोध्या पदयात्रा की सराहना की। उन्होंने कहा कि 80 वर्ष की उम्र में पैदल धार्मिक यात्रा करना प्रेरणादायक है। उन्होंने कांग्रेस के युवा नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि कार और हवाई जहाज में घूमने या साइकिल पर रील बनाने के बजाय उन्हें जमीन पर उतरकर राजनीति करना सीखना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
15 अगस्त पर राष्ट्रपति भवन में खास आयोजन; उज्जैन की बेटी हेमलता को मिला ‘एट होम रिसेप्शन’ का निमंत्रण
इंदौर में ‘द टेपेस्ट्री ऑफ जस्टिस’ कॉन्फ्रेंस की शुरुआत; CJI सूर्यकांत और CM मोहन यादव ने किया उद्घाटन
भोपाल में बीजेपी कार्यालय के सामने सनसनी; 4-5 बदमाशों ने युवक को घेरकर चाकू और रॉड से किया हमला
मुरैना: मरीजों की जगह प्याज ढो रही एम्बुलेंस, दो एम्बुलेंस में भरकर लाई गईं प्याज की बोरियां- देखें VIDEO
जीतू पटवारी से जुड़े सवाल पर बोले- अभी सिर्फ अभियान पर फोकस
वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी से जुड़े सवाल पर मंत्री विजयवर्गीय ने कोई राजनीतिक टिप्पणी करने से परहेज किया। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान पेड़ लगाओ, पानी बचाओ अभियान को सफल बनाने पर है। इससे साफ संकेत मिला कि उन्होंने इस विवाद पर प्रतिक्रिया देने से दूरी बनाए रखी।साथ ही कैलाश ने कहा की पिछली बार वे कांग्रेस कार्यालय निमंत्रण देने गए थे तो शहर अध्यक्ष का पद चला गया, इसलिए अब वे पत्र से निमंत्रण भेजेंगे ।
Kailash vijayvargiya indore one tree mother name campaign bsf plantation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सावन में शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं ये खास इत्र, महादेव को है बेहद प्रिय; जानें इससे जुड़े रहस्यमयी लाभ
Aug 08, 2026 | 06:33 PMKonkan Railway Vacancy 2026: 134 अप्रेंटिस ट्रेनी पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और जरूरी तारीखें
Aug 08, 2026 | 06:29 PM15 अगस्त पर राष्ट्रपति भवन में खास आयोजन; उज्जैन की बेटी हेमलता को मिला ‘एट होम रिसेप्शन’ का निमंत्रण
Aug 08, 2026 | 06:29 PMचीन-पाक के एयरबेस अब भारत के निशाने पर, फ्रांस की सीक्रेट डील से कांपे दुश्मन, जानें क्या है FCAS प्रोजेक्ट
Aug 08, 2026 | 06:24 PMसिर्फ 5 रुपये के लिए हैवान बनी मां! मासूम को 3 दिन तक घर में किया कैद, गर्म चाकू से तलवों को दागा
Aug 08, 2026 | 06:23 PMWardha News: वर्धा के स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों की कमी, 33 पीएचसी में 37 चिकित्सक ठेके पर
Aug 08, 2026 | 06:16 PMइंदौर में ‘द टेपेस्ट्री ऑफ जस्टिस’ कॉन्फ्रेंस की शुरुआत; CJI सूर्यकांत और CM मोहन यादव ने किया उद्घाटन
Aug 08, 2026 | 06:12 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM












