-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Datia »
- Narottam Mishra Inside Story Of His Role As Crisis Manager In Madhya Pradesh Assembly
सदन के संकटमोचक नरोत्तम मिश्रा: जब चलती सदन में पलटा था पासा- जानें पूरी इनसाइड स्टोरी
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: सजल रघुवंशी
Narottam Mishra Interesting Story: एमपी विधानसभा के चाणक्य नरोत्तम मिश्रा, सबसे लंबे समय तक संसदीय कार्य मंत्री का रिकॉर्ड, जब चलती सदन में कांग्रेस का चीफ व्हिप तोड़ गिराया था अविश्वास प्रस्ताव।

नरोत्तम मिश्रा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Narottam Mishra Political Story: मध्य प्रदेश की सियासत में कई ऐसे नेता हुए जिन्होंने अपने फैसलों से इतिहास बदला, लेकिन भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का अंदाज सबसे जुदा रहा। वह सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि भाजपा सरकार के लिए विधानसभा के भीतर एक ऐसी ‘ढाल’ रहे हैं, जिससे टकराकर विपक्ष के बड़े से बड़े हमले पस्त हो गए। आइए जानते हैं उनके राजनीतिक जीवन के वो किस्से, जो आज भी मध्य प्रदेश की संसदीय राजनीति के इतिहास में दर्ज हैं।
जब स्पीकर ने कहा- ‘आप तो सदन की ऐश्वर्या राय हैं’
यह वाकया मध्य प्रदेश विधानसभा के उस दौर का है जब दिवंगत ईश्वरदास रोहाणी विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) हुआ करते थे। नरोत्तम मिश्रा की हाजिरजवाबी, तीखे तंज और विपक्षी विधायकों को अपनी बातों के जाल में उलझा लेने की कला के सब कायल थे। एक बार सदन की कार्यवाही के दौरान हल्के-फुल्के माहौल में स्पीकर ईश्वरदास रोहाणी ने नरोत्तम मिश्रा की इसी राजनीतिक चतुराई और आकर्षण को देखते हुए उन्हें “सदन की ऐश्वर्या राय” कह दिया था। स्पीकर की इस टिप्पणी के बाद पूरा सदन ठहाकों से गूंज उठा था और यह नाम लंबे समय तक राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना रहा।
सबसे लंबे समय तक संसदीय कार्य मंत्री रहने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड
नरोत्तम मिश्रा के नाम मध्य प्रदेश में सबसे लंबे समय तक संसदीय कार्य मंत्री रहने का एक अटूट रिकॉर्ड दर्ज है। संसदीय कार्य मंत्री का काम सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच पुल का काम करना और सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाना होता है। इस चुनौतीपूर्ण पद पर इतने लंबे समय तक बने रहना यह साबित करता है कि वे न सिर्फ अपनी पार्टी बल्कि विपक्ष के नेताओं के बीच भी कितना गहरा प्रभाव रखते थे।
सम्बंधित ख़बरें
सोमवार को सफेद, गुरुवार को पीला…जानें नरोत्तम मिश्रा के हर दिन बदलते कपड़ों के रंगों का ज्योतिषीय रहस्य
दतिया उपचुनाव: अपनी ही पार्टी ने काटा टिकट, तो आगे आई शिवसेना UBT, नरोत्तम मिश्रा को दिया खुला ऑफर
भोपाल: दतिया में चल रहे बवाल को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट, प्रदेश भाजपा कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाई
देवेंद्र फडणवीस 2029 से पहले बनेंगे प्रधानमंत्री? महाराष्ट्र के बड़े नेता के बयान से देश में सियासी हड़कंप
मास्टरस्ट्रोक: जब चलती सदन में कांग्रेस का ‘किला’ ढहा दिया
नरोत्तम मिश्रा के राजनीतिक जीवन का सबसे बड़ा और नाटकीय मोड़ साल 2013 में आया। विधानसभा का सत्र चल रहा था और कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के खिलाफ ‘अविश्वास प्रस्ताव’ लेकर आई थी। कांग्रेस पूरी तैयारी में थी और सरकार पर दबाव था। तभी अचानक वो हुआ जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। कांग्रेस के तत्कालीन मुख्य सचेतक (Chief Whip) राकेश चतुर्वेदी अचानक खड़े हुए और उन्होंने अपनी ही पार्टी के अविश्वास प्रस्ताव का विरोध कर दिया।
यह भी पढ़ों: सोमवार को सफेद, गुरुवार को पीला…जानें नरोत्तम मिश्रा के हर दिन बदलते कपड़ों के रंगों का ज्योतिषीय रहस्य
सदन के भीतर मचे इस घमासान के बीच, राकेश चतुर्वेदी ने चलती विधानसभा में कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव बिना चर्चा के ही गिर गया। इस पूरी ‘राजनीतिक सर्जिकल स्ट्राइक’ के पीछे नरोत्तम मिश्रा का ही दिमाग था, जिन्होंने ऐन वक्त पर विपक्षी खेमे में ऐसी सेंधमारी की कि कांग्रेस आज तक उस झटके को भूल नहीं पाई है।
Narottam mishra inside story of his role as crisis manager in madhya pradesh assembly
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सदन के संकटमोचक नरोत्तम मिश्रा: जब चलती सदन में पलटा था पासा- जानें पूरी इनसाइड स्टोरी
Jul 11, 2026 | 03:22 PMराजस्थान में प्रसूताओं की मौत से मचा हड़कंप, भीलवाड़ा-बांसवाड़ा मामले में अशोक गहलोत ने मांगी केंद्रीय जांच
Jul 11, 2026 | 03:21 PMमहाज्योति को 1500 करोड़ का बजट मिले, विधान परिषद में परिणय फुके की जोरदार मांग
Jul 11, 2026 | 03:20 PMMumbai Railway: 17 साल बाद रफ्तार पकड़ी CSMT-कुर्ला 5वीं-6वीं रेल लाइन परियोजना, 27.43 करोड़ का टेंडर जारी
Jul 11, 2026 | 03:20 PMसीताबर्डी महाजन प्लाजा अवैध निर्माण: नागपुर हाई कोर्ट ने मनपा को दिया 6 हफ्ते में कार्रवाई का अल्टीमेटम
Jul 11, 2026 | 03:13 PMयूपी पंचायत चुनाव: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, अब ब्लॉक प्रमुखों को भी मिल सकती है जिम्मेदारी
Jul 11, 2026 | 03:12 PMApple vs OpenAI: AI की दुनिया में छिड़ी सबसे बड़ी जंग, कोर्ट पहुंचा मामला, iPhone के भविष्य पर भी मंडराया खतरा
Jul 11, 2026 | 03:07 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM














