-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Datia »
- Datia Bypoll Violence Narottam Mishra Ticket Protest Asp Injured Road Blockade Lifted
Datia Bypoll: 12 घंटे की मशक्कत के बाद खुला चक्काजाम, पथराव में ASP समेत कई अधिकारी घायल, उपद्रवी गिरफ्तार
- Written By: प्रिया जैस
Datia Violence: मध्य प्रदेश के दतिया जिले में उपचुनाव को लेकर हुए विवाद के बाद चक्काजाम और बाजार खुलवा दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने उपद्रवियों को हंगामा न करने की सख्त चेतावनी दी है।

दतिया में चक्काजाम खुला (सौजन्य-एक्स)
Datia By-Election Violence: मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारी बवाल छिड़ा हुआ है। भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा को दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने से नाराज उनके समर्थकों ने देर शाम चक्काजाम कर दिया। इस दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई और प्रदर्शन के दौरान पथराव की घटना भी हुई। इसमें ASP समेत कई पुलिस अधिकारी घायल हो गए। पुलिस के कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचा।
दतिया के जिलाधिकारी स्वप्निल वानखेड़े ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि करीब 12 घंटे की मशक्कत के बाद चक्का जाम खत्म कराया गया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों को शांतिपूर्वक समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे हटने को तैयार नहीं थे। इसके बाद उन्हें हटाने के लिए प्रशासन की ओर से आंसू गैस के गोले दागे गए। पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। डीएसपी, एसडीओपी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) को भी चोटें आई हैं।
Datia, Madhya Pradesh: Supporters of BJP leader Narottam Mishra staged a protest after he was denied a ticket for the Datia Assembly bypoll. The protest turned tense, with stone-pelting and damage to police vehicles pic.twitter.com/KZR4aeFODm — IANS (@ians_india) July 11, 2026
प्रदर्शनकारियों को दी गई सख्त चेतावनी
जिलाधिकारी ने बताया कि सभी प्रदर्शनकारियों को चेतावनी दी गई है कि कोई भी व्यक्ति शांति भंग करने का प्रयास न करे। उन्होंने कहा कि प्रशासन आचार संहिता के पालन को लेकर पूरी तरह सख्ती बरती है। जिलाधिकारी स्वप्निल वानखेड़े ने कहा कि किसी राजनीतिक दल द्वारा किसे टिकट दिया जाए, यह उसका आंतरिक मामला है, लेकिन ऐसे मामलों के कारण आम जनता को परेशान नहीं किया जाना चाहिए।
VIDEO | Madhya Pradesh: Heavy police has been deployed after BJP workers protest over former Madhya Pradesh minister Narottam Mishra being denied a ticket by the BJP for the Datia Assembly bypoll. Swapnil Wankhade, District Magistrate of Datia, says, “There was an 11.5-12-hour… pic.twitter.com/orufXB5yiH — Press Trust of India (@PTI_News) July 11, 2026
बाजार बंद के आह्वान पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने एक दिन पहले बाजार बंद का ऐलान किया था, जिससे व्यापारी सहमत नहीं थे। इसके मद्देनजर बाजारों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी को भी जबरन बाजार बंद नहीं कराने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सीआरपीएफ की 16 कंपनियां उपलब्ध कराई गई हैं और सभी मतदाताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
यह भी पढ़ें – दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा के समर्थक ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, NH-44 पर लगा जाम
बाजार को खुलवा दिया गया
दतिया के पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने कहा कि चक्का जाम करने की कोशिश की गई। बाजार खुलवा दिया गया है। प्रदर्शनकारियों को समझाया गया है। पत्थरबाजी के बाद पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोलों का प्रयोग किया गया। कई कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा के समर्थक ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, NH-44 पर लगा जाम
इंदौर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान की तैयारी, कैलाश विजयवर्गीय ने की दिग्विजय की तारीफ
दस्तावेजों की बाधा दूर, शिक्षा का खुला रास्ता: देवनगरी बस्ती के 40 से अधिक बच्चों का स्कूल में प्रवेश
इंदौर विकास प्राधिकरण की फर्जी एनओसी बनाकर नक्शा पास कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
एडिशनल एसपी को भी चोटें आई हैं। अच्छी बात यह है कि इस दौरान हम लोगों की ओर से लाठीचार्ज नहीं किया गया है। उपद्रव करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। आचार सहिंता के दौरान किसी की ओर से भी शांति भंग करने की कोशिश की गई तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Datia bypoll violence narottam mishra ticket protest asp injured road blockade lifted
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
R Madhavan ने सालों बाद किया चौंकाने वाला खुलासा, जानें क्यों ठुकरायी थी 3 Idiots की तमिल रीमेक
Jul 11, 2026 | 10:17 AMDatia Bypoll: 12 घंटे की मशक्कत के बाद खुला चक्काजाम, पथराव में ASP समेत कई अधिकारी घायल, उपद्रवी गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 10:16 AMWimbledon 2026: जोकोविच को हराकर फाइनल में पहुंचे जैनिक सिनर, अब ज्वेरेव से होगी खिताबी मुकाबला
Jul 11, 2026 | 10:09 AMसड़कें या स्विमिंग पूल? संभाजीनगर में वीआईपी मार्ग पर गड्ढों की गहराई नाप रहे हैं बेबस वाहन चालक!
Jul 11, 2026 | 10:05 AMCalcium Rich Foods: दूध से भी ज्यादा कैल्शियम देते हैं ये 7 देसी फूड्स, हड्डियां होंगी मजबूत और शरीर रहेगा फिट
Jul 11, 2026 | 10:03 AMपुणे में जमीन रिकॉर्ड हेरफेर पर बड़ी कार्रवाई: SDM-तहसीलदार सहित 15 अधिकारी निलंबित; पूरे राज्य में होगी जांच
Jul 11, 2026 | 10:00 AMमॉनसून में स्किन को ग्लोइंग रखने के 8 आसान तरीके, बारिश के मौसम में भी चेहरा रहेगा दमकता
Jul 11, 2026 | 09:58 AMवीडियो गैलरी

आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM














