-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Datia »
- Datia By Election Shiv Prakash Post Sparks Debate Over Mp Bjp Unity
दतिया उपचुनाव: एमपी BJP में ऑल इज वेल या दिखावा? संयुक्त राष्ट्रीय महासचिव शिवप्रकाश के पोस्ट ने मचाई हलचल
- Written By: सजल रघुवंशी
BJP Damage Control Mode: दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा के आंसुओं के बाद 'डैमेज कंट्रोल मोड' में बीजेपी, राष्ट्रीय महासचिव शिवप्रकाश के पोस्ट से मची हलचल, 30 जुलाई को मतदान।

डैमेज कंट्रोल मोड पर भाजपा (सोर्स- डिजाइन इमेज)
Datia By Election Current Condition Of BJP: क्या मध्य प्रदेश भाजपा में सब सही है? इस समय मीडिया से लेकर गली-नुक्कड़ तक यह सवाल तेजी से गुंज रहा है। नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद तो मानों पार्टी की हालत यह है कि सभी बड़े नेता एकजुटता दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि भारतीय जनता पार्टी में ऐसा तब होता है जब सब कुछ ठीक नहीं चल रहा होता है।
पिछले दिनों नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने जमकर बवाल काटा, चक्का जाम लगाया, उग्र प्रदर्शन किया। जिसके बाद दतिया विधानसभा उपचुनाव काफी ज्यादा दिलचस्प बन गया। हालांकि जब नोरत्तम मिश्रा मीडिया के सामने आए तब उन्होंने अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही उन्होंने पार्टी के फैसले को स्वीकार भी किया और आज वह आशुतोष तिवारी का नामांकन पत्र भी दाखिल करवाने के लिए पहुंचे। गौरतलब है कि, जब आशुतोष तिवारी के समर्थन के लिए जनसभा चल रही थी तब वह भावुक हो पड़े।
शिवप्रकाश के पोस्ट ने खड़े किए सवाल
गौरतलब है कि, दतिया में इतना सब कुछ हो जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और संयुक्त राष्ट्रीय महासचिव शिवप्रकाश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट साझा किया। पोस्ट में उन्होंने आशुतोष तिवारी के नामांकन दाखिल करने वाली वह तस्वीर भी साझा की जिसमें नरोत्तम मिश्रा भी दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा कि दतिया विधानसभा के उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के नामांकन में पार्टी ने जिस एकजुटता का परिचय दिया इसका अर्थ है भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित है। हालांकि इस पोस्ट के बाद यह तो साबित हो गया कि पार्टी एकजुटता दिखाने में लग गई है, साथ ही यह सवाल भी खड़ा हो गया कि अब भाजपा डैमेज कंट्रोल मोड पर चली गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Jammu Kashmir: उमर अब्दुल्ला को BJP का सात दिन का अल्टीमेटम, माफी नहीं मांगी तो 100 करोड़ का मानहानि मुकदमा
इंदौर मर्डर मिस्ट्री: उर्मिला सैनी की हत्या का खौफनाक सच आया सामने, चरित्र शंका के चलते पती ने की हत्या
जबलपुर: हाईकोर्ट में विशेष बेंच करेगी प्रमोशन में आरक्षण मामले पर सुनवाई, चीफ जस्टिस ने खुद को केस से किया अलग
महायुति में महामंडलों के बंटवारे का फॉर्मूला तय! BJP को मिली सबसे बड़ी हिस्सेदारी; जानें किसे क्या मिला?

क्या डैमेज कंट्रोल कर पाएगी भाजपा?
गौरतलब है कि, मध्य प्रदेश में ऐसा पहली बार हुआ है कि जब किसी नेता का टिकट कटा हो और उसके समर्थकों ने उग्र प्रदर्शन किया हो। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने त्याग पत्र भी सौंपे हालांकि उन इस्तीफों को संगठन ने स्वीकार नहीं किया। अब रही बात डैमेज कंट्रोल की तो नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों को मैनेज करना भाजपा के लिए बड़ी चुनौती बन जाएगा क्योंकि उन समर्थकों को नरोत्तम मिश्रा के वो आंसू याद आएंगे जो सार्वजनिक मंच पर छलके थे। सोचिए वह कार्यकर्ता कैसे भाजपा के लिए वोट मांगेंगे, जिनके नेता को पार्टी ने अभिमन्यु बना दिया। इसके अलावा अगर डैमेज कंट्रोल हो भी जाता है तो दतिया क्षेत्र में भाजपा उतनी मजबूती से दोबारा नहीं खड़ी हो पाएगी जितनी मजबूती से पहले खड़ी थी।
यह भी पढ़ें: इंदौर मर्डर मिस्ट्री: उर्मिला सैनी की हत्या का खौफनाक सच आया सामने, चरित्र शंका के चलते पती ने की हत्या
बता दें कि, दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग होगी। जिसका नतीजा 3 अगस्त को आएगा, ऐसे में दतिया में राजनीतिक हलचल तेज है। अब देखने वाली बात यह होगी कि नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद भारतीय जनता पार्टी उपचुनाव में कैसा प्रदर्शन करती है।
Datia by election shiv prakash post sparks debate over mp bjp unity
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sawan 2026: सावन में इन 4 चमत्कारी पौधों की पूजा खोल सकती है किस्मत के बंद दरवाजे
Jul 13, 2026 | 08:40 PMदतिया उपचुनाव: एमपी BJP में ऑल इज वेल या दिखावा? संयुक्त राष्ट्रीय महासचिव शिवप्रकाश के पोस्ट ने मचाई हलचल
Jul 13, 2026 | 08:37 PMमुंबई AC लोकल में AC फेल! यात्रियों में मची घबराहट, एक यात्री को अस्पताल ले जाना पड़ा
Jul 13, 2026 | 08:32 PMपुणे में भीषण हादसा: जेऊरी के पास 3 वारकरियों की मौत, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट, मुफ्त इलाज के निर्देश जारी
Jul 13, 2026 | 08:24 PMJammu Kashmir: उमर अब्दुल्ला को BJP का सात दिन का अल्टीमेटम, माफी नहीं मांगी तो 100 करोड़ का मानहानि मुकदमा
Jul 13, 2026 | 08:11 PMस्मार्ट मीटर से कम हुआ बिजली बिल! नासिक के 4.60 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को मिली 1.12 करोड़ की भारी राहत
Jul 13, 2026 | 08:11 PMलखनऊ से कानपुर की दूरी मिनटों में होगी पूरी, गडकरी-योगी ने एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन; देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 08:10 PMवीडियो गैलरी

भारत ने खरीदा रूस से बंपर तेल! ट्रंप को नागवार गुजरेगा ग्लोबल गेम?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 05:37 PM
ईरान से सामने आई टारगेट लिस्ट! ट्रंप के साथ निशाने पर कौन-कौन?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 03:30 PM
PM मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते? विदेशी पत्रकार को भारतीय अधिकारियों ने दिया ये करारा जवाब- VIDEO
Jul 13, 2026 | 02:30 PM
‘यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है’, रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO
Jul 13, 2026 | 12:31 PM
NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM













