दतिया में महा-विद्रोह! नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटते ही जिला अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों ने सौंपा इस्तीफा

Datia By Election: दतिया उपचुनाव में आशुतोष तिवारी को टिकट मिलने पर भारी बगावत, नरोत्तम समर्थकों ने NH-44 किया जाम, रघुवीर सिंह ने विरोध के चलते अपने पद से दिया इस्तीफा।
Protest erupts in Datia after Narottam Mishra is denied BJP ticket, NH-44 blocked by supporters
नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने किया विरोध प्रदर्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Narottam Mishra Supporters Protest Datia: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार घोषित किया है। इसके बाद पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से उनके समर्थकों में नाराजगी देखने को मिली। विरोध प्रदर्शन के दौरान समर्थकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (NH-44) पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा दिया। वहीं, दतिया स्थित भाजपा कार्यालय भी बंद करा दिया गया।

डॉ. नरोत्तम मिश्रा वर्ष 2023 का विधानसभा चुनाव हारने के बाद से ही उपचुनाव की संभावनाओं को देखते हुए क्षेत्र में लगातार सक्रिय थे। उपचुनाव की घोषणा के बाद उन्होंने जनसंपर्क और संगठनात्मक गतिविधियां भी तेज कर दी थीं। वे दतिया से तीन बार विधायक रह चुके हैं और लंबे समय तक इस क्षेत्र में भाजपा का प्रमुख चेहरा रहे हैं। दतिया विधानसभा सीट को भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है।

जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह ने सौंपा इस्तीफा

पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष को भेजे गए अपने इस्तीफे में कुशवाहा ने लिखा कि वह सामूहिक रूप से अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, दतिया नगर पालिका के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, बड़ौनी नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, दतिया विधानसभा के छह मंडल अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, दतिया और बड़ौनी के सभी पार्षद तथा विधानसभा क्षेत्र की 291 बूथ (यूथ) इकाइयों के अध्यक्ष और उनकी कार्यकारिणी के पदाधिकारी भी सामूहिक रूप से इस्तीफा दे रहे हैं।

राजेंद्र भारती की याचिका को दिल्ली हाईकोर्ट ने किया खारिज

दतिया विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने के बाद रिक्त हुई है। बैंक एफडी धोखाधड़ी मामले में दोषी ठहराए जाने के चलते उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई थी। इसी मामले में शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने राजेंद्र भारती की सजा पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। यह मामला वर्ष 1998 से 2011 के बीच बैंक रिकॉर्ड में कथित हेरफेर कर अवैध रूप से ब्याज प्राप्त करने से जुड़ा है। याचिका पर फैसला सुनाते हुए न्यायमूर्ति मनोज जैन ने सजा पर रोक देने से इनकार करते हुए याचिका खारिज कर दी।

30 जुलाई को होगी दतिया में वोटिंग

दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान कराया जाएगा, जबकि मतगणना के बाद चुनाव परिणाम 3 अगस्त को घोषित किए जाएंगे। गौरतलब है कि यहां सीधा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच में है। कांग्रेस ने अब तक अपना प्रत्याक्षी घोषित नहीं किया है। जिसकी वजह से कयासों का बाजार और भी ज्यादा गरम है।

https://youtu.be/ED79tLrDCec?si=MZUdIdDHWT6L7Mdc

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com