दतिया में संभावित उपचुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक उलट-फेर, एक दर्जन कांग्रेसियों ने थामा BJP का दामन

Datia News: विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने के बाद दर्जनभर कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं, सदस्यता कार्यक्रम में शामिल हुए डॉ नरोत्तम मिश्रा।
Datia Congress Workers Join Bjp Narottam Mishra Presence After Mla Disqualification
दतिया में कांग्रेस के नेता हुए भाजपा में शामिल (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Datia Congress Leaders Join BJP: मध्य प्रदेश के दतिया जिले में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, कुछ समय पहले कांग्रेस के विधायक राजेंद्र भारती की कोर्ट द्वारा विधायकी रद्द कर दी गई और अब संभावित उपचुनाव की आहट के साथ एक बड़ा राजनीतिक परिवर्तन भी देखने को मिला।

बता दें कि क्षत्रिय समाज के बड़े वर्ग और कांग्रेस के एक दर्जन से भी ज्यादा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी का हाथ थाम लिया है। अब इस घटनाक्रम को आने वाले चुनावी समीकरणों के हिसाब से काफी अहम माना जा रहा है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया और उसमें मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा मुख्य रूप से मौजूद रहे।

भाजपा का पट्टा पहनाकर किया कांग्रेसियों का स्वागत

बता दें कि इन सभी नवागंतुक कार्यकर्ताओं का भाजपा में पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया गया और उन्हें विधिवत सदस्यता दिलाई गई। इस कार्यक्रम में नरोत्तम मिश्रा के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा, जिला महामंत्री अतुल भूरे चौधरी, मंडल अध्यक्ष हरिराम पाल और मंडल अध्यक्ष पुनीत टिलवानी भी मौजूद रहे।

बीजेपी दतिया में और मजबूती से उभरेगी- नरोत्तम मिश्रा

कार्यक्रम में डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग भाजपा का दामन थाम रहे हैं। उनके अनुसार, केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है, जिससे आम लोगों का भरोसा भाजपा पर और मजबूत हुआ है। उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि आने वाले समय में दतिया में भाजपा और अधिक सशक्त रूप में उभरेगी।

भाजपा में शामिल हुए नेताओं ने क्या कहा?

भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए नेताओं ने कहा कि वह पार्टी की विचारधारा और नेतृत्व से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी ही देश और प्रदेश के विकास को नई दिशा देने में सक्षम है। अब प्रदेश की राजनीति के जानकारों का मानना है कि इस घटनाक्रम से चुनावी माहौल प्रभावित हो सकता है और भाजपा के पक्ष में माहौल बनने की उम्मीद भी तेज हो सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com