दतिया उपचुनाव: भाजपा ने जीत का किया दावा, 13 जुलाई को सीएम मोहन यादव के साथ आशुतोष तिवारी भरेंगे नामांकन

Hemant Khandelwal Statement: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बताया कि 13 जुलाई को मुख्यमंत्री मोहन यादव, नरोत्तम मिश्रा सहित वरिष्ठ नेता प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का नामांकन दाखिल कराएंगे।
BJP State President Hemant Khandelwal addressed a public meeting in Datia during the Assembly by-election campaign and advised Rahul Gandhi to stop politicizing the NEET issue
हेमंत खंडेलवाल (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Datia By Election BJP Nomination: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को दतिया में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं को चुनाव जीत का मंत्र दिया। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि 13 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता दतिया पहुंचेंगे और पार्टी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए पूर्व संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी को अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर भाजपा इस सीट पर भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि दतिया के कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे और प्रत्येक बूथ पर भाजपा को विजय दिलाने का काम करेंगे।

दतिया सीट जीतेगी भाजपा

हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा इस बार दतिया विधानसभा सीट कांग्रेस से छीनकर अपने कब्जे में करेगी। खंडेलवाल ने कहा कि वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने वर्षों तक इस क्षेत्र में सक्रिय रहकर विकास कार्य कराए हैं और जनता के बीच मजबूत विश्वास कायम किया है। उनके कार्यों का लाभ पार्टी को इस उपचुनाव में निश्चित रूप से मिलेगा।

विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाएगी पार्टी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएगी। इसके साथ ही डॉ. नरोत्तम मिश्रा द्वारा दतिया में कराए गए विकास कार्य भी भाजपा के चुनाव प्रचार का प्रमुख आधार होंगे।

दतिया के विकास को और गति देना उद्देश्य

उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की ताकत और जनता के विश्वास के बल पर भाजपा दतिया उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। पार्टी का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि दतिया के विकास की गति को और तेज करना है। भाजपा ने नामांकन कार्यक्रम को शक्ति प्रदर्शन के रूप में सफल बनाने के लिए भी कार्यकर्ताओं से व्यापक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Navbharat Live
navbharatlive.com