आज बांकीपुर उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन किया। नामांकन से पहले पार्टी ने रोड शो किया। रोड शो का मुख्य आकर्षण विशेष रूप से सजाया गया रथ रहा, जिस पर नीरज कुमार सिन्हा और एनडीए के वरिष्ठ नेता सवार थे। रथ को भाजपा के कमल चिन्ह, पार्टी के झंडों और फूलों से सजाया गया था। नेताओं ने पूरे मार्ग में लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। रोड शो भाजपा कार्यालय से शुरू होकर डाकबंगला चौराहा, एसपी वर्मा रोड, यूथ हॉस्टल, बिस्कोमान, कारगिल चौक और गांधी मैदान होते हुए पटना समाहरणालय पहुंचा।