UPI से खरीद सकते हैं एफिल टावर का टिकट... ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- अमेरिका से आगे निकला भारत

Jyotiraditya Scindia: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यूपीआई आज भारत की वैश्विक ताकत बन चुका है, जिससे अब फ्रांस के एफिल टावर का टिकट भी खरीदा जा सकता है।
Jyotiraditya Scindia on Viksit Bharat Leadership Conclave 2026
ज्योतिरादित्य सिंधिया
Published on
Updated on

Jyotiraditya Scindia on Viksit Bharat Leadership Conclave 2026: देश के प्रमुख मीडिया समूह ‘नवभारत’ द्वारा मंगलवार को राजधानी दिल्ली में आयोजित ‘विकसित भारत लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026’ में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारत के विकास, डिजिटल प्रगति और वैश्विक पहचान को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और दुनिया में अपनी नई पहचान बना रहा है।

सिंधिया ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य केवल सरकार का नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का साझा संकल्प है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत आने वाले वर्षों में वैश्विक नेतृत्व की भूमिका निभाने में सक्षम होगा। केंद्रीय मंत्री इस दौरान दावा किया कि इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में भारत अमेरिका से भी आगे निकल गया है।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तेज विकास

Jyotiraditya Scindia on Viksit Bharat Leadership Conclave 2026
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

अपने संबोधन में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि पिछले कुछ सालों में भारत ने कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। उनके अनुसार देश की अर्थव्यवस्था, डिजिटल तकनीक, बुनियादी ढांचे और वैश्विक प्रतिष्ठा में लगातार वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास की नई गति हासिल की है। आज दुनिया भारत की उपलब्धियों को गंभीरता से देख रही है और भारतीय मॉडल की चर्चा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी हो रही है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना महत्वाकांक्षी जरूर है, लेकिन इसे पूरा करना संभव है।

यूपीआई बना भारत की नई ताकत

सिंधिया ने अपने संबोधन में भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली यूपीआई का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आज यूपीआई केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया के कई देशों में इसकी स्वीकार्यता बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि भारत में हर महीने लाखों करोड़ रुपये के डिजिटल लेनदेन यूपीआई के माध्यम से हो रहे हैं। यह भारत की तकनीकी क्षमता और डिजिटल परिवर्तन का बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में भारत ने दुनिया के सामने एक मजबूत और भरोसेमंद मॉडल पेश किया है।

UPI से खरीद सकते हैं एफिल टावर का टिकट

Jyotiraditya Scindia on Viksit Bharat Leadership Conclave 2026
नवभारत के एडिचर इन चीफ निमिष माहेश्वरी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

अपने भाषण के दौरान केंद्रीय मंत्री ने फ्रांस के प्रसिद्ध एफिल टावर का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर  कोई भारतीय पर्यटक वहां घूमने जाता है और टिकट खरीदना चाहता है, तो वह भारतीय यूपीआई के जरिए भुगतान कर सकता है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि इस बात का सबूत है कि भारत की डिजिटल तकनीक अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी स्वीकार की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भारत की बढ़ती वैश्विक साख और तकनीकी नेतृत्व को दर्शाती है।

विकसित भारत 2047 पर जताया विश्वास

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य देश के भविष्य से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि यह केवल आर्थिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, तकनीक और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से भी जुड़ा है। उन्होंने विश्वास जताया कि देश के युवाओं, सरकार और नागरिकों के संयुक्त प्रयास से यह लक्ष्य अवश्य पूरा होगा। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभा, संसाधन और क्षमता की कोई कमी नहीं है और यही देश की सबसे बड़ी ताकत है।

भारत करेगा दुनिया का नेतृत्व

अपने संबोधन के अंत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि उनके जीवनकाल में भारत विश्व का नेतृत्व करने वाले देशों में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि आज भारत जिस गति से आगे बढ़ रहा है, वह आने वाले समय की दिशा तय करेगा। उनके अनुसार विकसित भारत का सपना केवल सरकार का एजेंडा नहीं, बल्कि हर भारतीय की आकांक्षा है।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि देश का प्रत्येक नागरिक इस परिवर्तन का सहभागी है और सामूहिक प्रयासों से भारत वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। वहीं, कॉन्क्लेव में विकसित भारत 2047 के विजन, विकास की दिशा और देश की भविष्य की संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

https://www.youtube.com/watch?v=J337WHObAF4

Navbharat Live
navbharatlive.com