जीतू पटवारी ने ग्वालियर कोर्ट में किया गुप्त सरेंडर, ₹25 हजार के निजी मुचलके पर मिली जमानत; जानें पूरा मामला
Jitu Patwari Surrender In Gwalior MP MLA Court: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोमवार को ग्वालियर की एमपी-एमएलए कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उन्होंने अदालत में गोपनीय तरीके से स्वयं उपस्थित होकर न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण किया। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उन्हें 25 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी।
यह मामला लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान दिए गए एक बयान से जुड़ा है, जिसमें पटवारी पर बसपा प्रत्याशी के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक आरोप लगाने का मामला दर्ज हुआ था। अदालत ने अब इस मामले की अगली सुनवाई 3 अगस्त को चार्ज तय करने के लिए निर्धारित की है।
लोकसभा चुनाव के बयान पर दर्ज हुई थी एफआईआर
दरअसल, 4 मई 2024 को भिंड जिले के उमरी थाना क्षेत्र में जीतू पटवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। आरोप है कि लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने बसपा प्रत्याशी देवाशीष जरारिया पर भारतीय जनता पार्टी से साठगांठ करने का सार्वजनिक आरोप लगाया था। इस बयान को लेकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू हुई और मामला एमपी-एमएलए कोर्ट तक पहुंचा। शिकायतकर्ता की ओर से इसे मानहानि और चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने वाला बयान बताया गया था।
कोर्ट में पेश नहीं होने पर जारी हुआ था गिरफ्तारी वारंट
मामले की सुनवाई के दौरान एमपी-एमएलए कोर्ट ने जीतू पटवारी को 16 जनवरी 2026 को अदालत में उपस्थित होने का नोटिस जारी किया था। हालांकि, तय तारीख पर उनके अदालत में पेश नहीं होने के कारण न्यायालय ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। इसके साथ ही कोर्ट ने भिंड के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को निर्देश दिए थे कि 27 जुलाई तक हर हाल में जीतू पटवारी की अदालत में उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। इसी आदेश के बाद उन्होंने सोमवार को स्वयं कोर्ट पहुंचकर सरेंडर किया।
यह भी पढ़ें: सिंधिया राजघराने की अरबों की संपत्ति का बंटवारा फिर अटका; रिकॉर्ड न मिलने से अदालत में सुनवाई टली
जमानत के बाद राहत, 3 अगस्त को होगी अगली सुनवाई
अदालत में सरेंडर के बाद सुनवाई के दौरान न्यायालय ने जीतू पटवारी को 25 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी। फिलहाल उन्हें इस मामले में अंतरिम राहत मिल गई है, लेकिन कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी। कोर्ट ने अगली सुनवाई 3 अगस्त को तय की है, जब मामले में आरोप तय (चार्ज फ्रेम) किए जाने पर विचार किया जाएगा। अब इस प्रकरण में अदालत के अगले आदेश और दोनों पक्षों की दलीलों पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।
सिंधिया राजघराने की अरबों की संपत्ति का बंटवारा फिर अटका; रिकॉर्ड न मिलने से अदालत में सुनवाई टली
Scindia Royal Family Property Dispute: देश के चर्चित राजघरानों में शामिल ग्वालियर के सिंधिया राजवंश की अरबों-खरबों रुपये की शाही संपत्तियों के बंटवारे को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद में सोमवार को भी अंतिम फैसला नहीं हो सका। न्यायालय में प्रस्तावित महा-समझौते पर सुनवाई एक बार फिर टल गई।
जानकारी के अनुसार, हाई कोर्ट से बुआओं के दावे से जुड़ा आवश्यक रिकॉर्ड समय पर जिला न्यायालय नहीं पहुंच सका, जिसके कारण अदालत ने सुनवाई को 27 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया। इससे पहले भी 8 जुलाई को रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं होने के कारण सुनवाई टालनी पड़ी थी। अब सभी पक्षों की निगाहें अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां समझौते पर अंतिम मुहर लगने की उम्मीद जताई जा रही है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया और बुआओं के बीच बनी सहमति
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की ओर से जिला न्यायालय में समझौता आवेदन पेश किया गया है। प्रस्तावित समझौते के अनुसार, सिंधिया राजघराने के मुखिया ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी बुआएं—राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, मध्य प्रदेश की पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, ऊषा राजे राणा सहित परिवार के अन्य सदस्यों के बीच शाही विरासत के बंटवारे पर सिद्धांततः सहमति बन चुकी है। समझौते में यह भी तय किया जाना है कि परिवार के किस सदस्य के पास कौन-कौन सी संपत्तियां रहेंगी। यदि अदालत इस समझौते को मंजूरी देती है तो वर्षों से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का अंत हो जाएगा।
सूत्रों के अनुसार, प्रस्तावित समझौते का सबसे अहम आधार यह है कि जिस पक्ष के कब्जे में वर्तमान में जो संपत्ति है, उसी को उसका अंतिम मालिक माना जाएगा। इसी आधार पर ग्वालियर का ऐतिहासिक जयविलास पैलेस और शिवपुरी की कई संपत्तियां ज्योतिरादित्य सिंधिया के हिस्से में आने की संभावना है। वहीं, पूर्व के रिकॉर्ड या ट्रस्ट के नाम दर्ज संपत्तियों को भी वर्तमान कब्जे के आधार पर कोर्ट से डिक्री कराकर वैध स्वामित्व दिया जाएगा।
सिंधिया राजपरिवार की अधिकांश संपत्तियां संस्थाओं के अधीन
सिंधिया राजपरिवार की अधिकांश संपत्तियां वर्षों से सर जयाजीराव ट्रस्ट और कृष्ण माधव ट्रस्ट जैसी संस्थाओं के अधीन हैं, जबकि दिल्ली स्थित सिंधिया पॉटरीज की जमीन पर बनी आलीशान कोठियों में वसुंधरा राजे, यशोधरा राजे और ऊषा राजे निवास करती हैं। इसके अलावा सिंधिया इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड का संचालन वर्तमान में ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास है।
यह भी पढ़ें: सागर में गलत ऑपरेशन से पैर में फैला संक्रमण, पीड़ित ने उठाई जांच की मांग; BMC पर इलाज में लापरवाही का आरोप
एक दर्जन से अधिक मुकदमों का होगा पटाक्षेप
ग्वालियर जिला न्यायालय में दाखिल दावों के अनुसार यह समझौता ज्योतिरादित्य सिंधिया, वसुंधरा राजे सिंधिया, यशोधरा राजे सिंधिया, ऊषा राजे राणा, कनिका देवी, प्रतिमा देवी और चित्रांगदा राजे सहित परिवार के प्रमुख सदस्यों के बीच होना है। जानकारी के मुताबिक, बुआओं की ओर से अगले सप्ताह अदालत में औपचारिक आवेदन भी प्रस्तुत किया जा सकता है, जिसके बाद समझौते पर अंतिम न्यायिक मुहर लगने का रास्ता साफ होगा।
ग्वालियर में साइबर ठगों का खौफनाक खेल, किसान का मोबाइल हैक कर उड़ाए ₹1 लाख; खुद ब खुद फॉर्मेट हुआ फोन
Gwalior Cyber Fraud Case: ग्वालियर में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला मुरार थाना क्षेत्र का है, जहां एक किसान का मोबाइल हैक कर साइबर ठगों ने उसके बैंक खाते से 1 लाख रुपये निकाल लिए। चौंकाने वाली बात यह रही कि वारदात के दौरान मोबाइल अपने आप फॉर्मेट हो गया और लगातार दो दिनों तक बंद रहा।
पुलिस को आशंका है कि किसी संदिग्ध एप फाइल या मालवेयर के जरिए साइबर ठगों ने मोबाइल का रिमोट एक्सेस हासिल कर पूरी वारदात को अंजाम दिया।
मोबाइल में खराबी नहीं, पूरा डेटा किया गया था फॉर्मेट
मुरार के बड़ागांव स्थित मुर्गी फार्म इलाके में रहने वाले 32 वर्षीय किसान दीपक राजपूत ने पुलिस को बताया कि 11 जुलाई को उनका मोबाइल अचानक बंद हो गया। शुरुआत में उन्होंने इसे सामान्य तकनीकी खराबी समझा, लेकिन दो दिन तक फोन चालू नहीं हुआ। इसके बाद वह मोबाइल को खुरैरी स्थित एक रिपेयरिंग दुकान पर लेकर पहुंचे। जांच के दौरान मैकेनिक ने बताया कि मोबाइल में कोई हार्डवेयर खराबी नहीं है, बल्कि उसका पूरा डेटा फॉर्मेट कर दिया गया है। यह जानकारी मिलने के बाद दीपक को साइबर ठगी की आशंका हुई।
बैंक स्टेटमेंट में सामने आई 1 लाख रुपये की निकासी
मोबाइल फोन फॉर्मेट होने की जानकारी के बाद दीपक यूनियन बैंक की बड़ागांव शाखा पहुंचे और अपने खाते का स्टेटमेंट निकलवाया। स्टेटमेंट देखते ही उनके होश उड़ गए, क्योंकि खाते से 1 लाख रुपये निकाले जा चुके थे। इसके बाद उन्होंने तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर मुरार थाना पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साइबर एक्सपर्ट की सलाह, पुलिस ने लोगों को किया सतर्क
साइबर एक्सपर्ट हरेंद्र सिंह राजपूत और धर्मेंद्र शर्मा का कहना है कि यदि मोबाइल अचानक बंद हो जाए, बार-बार रीस्टार्ट होने लगे, अपने आप फॉर्मेट हो जाए या असामान्य व्यवहार करे तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। ऐसी स्थिति में तुरंत बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क कर खाते को अस्थायी रूप से ब्लॉक कराएं और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करें।
वहीं, मुरार थाना प्रभारी मैना पटेल ने बताया कि साइबर टीम ट्रांजेक्शन आईडी और जिन बैंक खातों में रकम ट्रांसफर हुई है, उनकी जांच कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
ग्वालियर: प्रतिबंध के बीच बेखौफ रेत माफिया! डायल-112 को मारी टक्कर, उठे संरक्षण पर सवाल
Gwalior Sand Mafia: ग्वालियर कलेक्टर द्वारा 1 जुलाई से 30 सितंबर तक जिले में रेत खनन एवं परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद डबरा क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन लगातार जारी है। शुक्रवार सुबह झांसी रोड स्थित कुक्कू ढाबे के सामने सर्विस रोड पर अवैध रेत से भरे एक ट्रैक्टर ने पुलिस की डायल-112 (एफआरवी-35) को सामने से जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के समय डायल-112 पर तैनात राजेश रावत, जितेंद्र साहू एवं चालक धर्मेंद्र बघेल वाहन में मौजूद थे। गनीमत रही कि सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित बच गए, लेकिन एफआरवी-35 क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना के तुरंत बाद पुरिस ने ट्रैक्टर किया जब्त
थाना प्रभारी संजय शर्मा के अनुसार, एफआरवी-35 अपने निर्धारित प्वाइंट सिमरिया ताल (ग्वालियर रोड) की ओर जा रही थी, तभी ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। वहीं प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार हादसा झांसी रोड स्थित सर्विस रोड पर हुआ। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद चालक ने डर के कारण अचानक तबीयत खराब होने का बहाना बनाया, जिसके बाद पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
कुछ दिनों पहले भी सामने आया था एफआरवी का कथित वीडियो
इस घटना ने एक बार फिर जिले में जारी अवैध रेत परिवहन और उस पर प्रभावी रोक को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले भी डायल-112 की एक अन्य एफआरवी का एक कथित वीडियो सामने आया था, जिसमें अवैध रेत परिवहन करने वालों के साथ दिखाई देने के आरोप लगाए गए थे। हालांकि उन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और उस मामले में क्या कार्रवाई हुई, यह भी स्पष्ट नहीं है।
उठ रहे कई बड़े सवाल
डायल-112 आम नागरिकों को आपातकालीन स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए संचालित की जाती है। ऐसे में इस घटना के बाद क्षेत्र में कई सवाल उठ रहे हैं—क्या डायल-112 का काम केवल आपातकालीन सेवाएं देना है, या फिर उस पर लग रहे अवैध रेत परिवहन से जुड़े आरोपों की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए"https://navbharatlive.com/uttar-pradesh/agra/agra-sho-removed-after-viral-video-sparks-controversy-departmental-inquiry-ordered-1822509.html">थाना प्रभारी के अनुसार एफआरवी-35 सिमरिया ताल (ग्वालियर रोड) की ओर जा रही थी, तो हादसा झांसी रोड की सर्विस रोड पर कैसे हुआ? कलेक्टर के प्रतिबंधात्मक आदेश के बावजूद अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर आखिर किसके संरक्षण में सड़कों पर दौड़ रहे हैं?
इन सवालों के जवाब अब जांच के बाद ही सामने आएंगे। स्थानीय लोगों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।
ग्वालियर में महिला को किया हिपनोटाइज, फिर दिया लूट को अंजाम; ठगे पौने तोला सोने के जेवर
Gwalior Hypnotize Styled Theft: ग्वालियर के दौलतगंज इलाके में ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन शातिर बदमाशों ने एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाकर उनके कानों से करीब पौने तोला (7.5 ग्राम) सोने के कनफूल ठग लिए। आरोपियों में एक महिला और दो पुरुष शामिल बताए जा रहे हैं।
घटना के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
पूजा का सामान लेने निकली थीं, रास्ते में बनाया निशाना
पुलिस के अनुसार, फरियादिया जमुना देवी पाल (60), पत्नी स्वर्गीय नारायण सिंह पाल, निवासी खुर्जे वाला मोहल्ला, मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे पूजा के लिए रूई की बत्ती खरीदने छापाखाना क्षेत्र स्थित दुकान गई थीं। सामान लेकर जब वह पैदल घर लौट रही थीं, तभी हनुमान मंदिर के पास एक महिला, एक युवक और एक अन्य पुरुष उनके पीछे-पीछे चलने लगे। तीनों ने सहज अंदाज में बातचीत शुरू की और उनका हालचाल पूछते हुए लगातार साथ चलते रहे।
बातों में उलझाकर उतरवा लिए दोनों सोने के कनफूल
पीड़िता ने बताया कि जब वह कृष्णा ज्वेलर्स के सामने पहुंचीं तो आरोपियों ने उन्हें इस तरह बातचीत में उलझाया कि वह भ्रमित हो गईं। उन्हें ऐसा महसूस हुआ मानो उनका दिमाग सुन्न हो गया हो और वह कुछ समझ नहीं पा रही थीं। इसी दौरान उन्हें पास बनी पटिया पर बैठा दिया गया। महिला आरोपी उनके बगल में बैठ गई, जबकि दोनों पुरुष आसपास खड़े रहे। इसके बाद महिला ने पहले एक कान का सोने का कनफूल उतारा और फिर बातों में उलझाकर दूसरे कान का कनफूल भी निकलवा लिया। उस समय पीड़िता को यह एहसास तक नहीं हुआ कि उनके साथ ठगी की जा रही है।
घर पहुंचने पर हुआ ठगी का एहसास
कुछ देर बाद जब तीनों आरोपी वहां से चले गए और महिला सामान्य स्थिति में आईं, तब उन्हें अपने दोनों कनफूल गायब मिले। घबराई महिला किसी तरह घर पहुंचीं और परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद वह अपने नाती देवीनंदन के साथ कोतवाली थाने पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता के अनुसार बदमाश करीब पौने तोला वजन के पुराने सोने के कनफूल लेकर फरार हो गए।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
कोतवाली थाना प्रभारी विनोद करकरे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला सुनियोजित ठगी का प्रतीत हो रहा है। आशंका है कि यह गिरोह विशेष रूप से बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाकर बातचीत के बहाने उनके जेवरात ठगता है।
यह भी पढ़ें: उज्जैन: चलती मेमू ट्रेन में सीट को लेकर भिड़े दो यात्री, हाथापाई करते-करते दरवाजे से नीचे गिरे- देखें VIDEO
पुलिस घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि अनजान लोगों की बातों में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना दें। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं में बढ़ोतरी को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है।
ग्वालियर:NEET पेपर लीक के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका, पुलिस से हुई झड़प
प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय यादव, उपाध्यक्ष सुमित गुर्जर और कंपू ब्लॉक अध्यक्ष उमेश यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। जैसे ही कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री का पुतला जलाने का प्रयास किया, मौके पर तैनात पुलिस ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और तीखी बहस भी हुई। हालांकि, विरोध के बीच कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष मयंक शिवहरे ने कहा कि NEET समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है। उनका आरोप था कि शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और केंद्रीय शिक्षा मंत्री अपनी जिम्मेदारी निभाने में असफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा और परीक्षा प्रणाली पारदर्शी नहीं बनेगी, तब तक युवा कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें : मिशनरी स्कूल में धर्मांतरण का आरोप: प्रमोशन का लालच देकर धर्म बदलने का दबाव, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा
बड़ी संख्या में छात्र और कार्यकर्ता हुए शामिल
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र और युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परीक्षा प्रणाली में सुधार, पेपर लीक की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई और छात्रों के भविष्य की सुरक्षा की मांग की। वहीं, कंपू थाना प्रभारी अमर सिंह सिकरवार ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हुआ।
ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन में खुदकुशी: आर्मी जवान ने सर्विस राइफल से किया सुसाइड, एक के बाद एक चलीं 6 गोलियां
महाराजपुरा थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक जवान की पहचान भिंड के रहने वाले 41 वर्षीय इसेंद्र सिंह भदौरिया के रूप में हुई है। वह यूनिट 300 डीएससी प्लाटून में सिपाही जीडी के पद पर तैनात थे।
गोलियों की आवाज से गूंज उठा कैंपस
घटना के वक्त इसेंद्र सिंह की ड्यूटी पोस्ट 25 एमएमपीयू पर गार्ड के रूप में लगी थी। इस सुरक्षा पोस्ट पर कुल 5 जवानों की तैनाती थी। तीन-तीन घंटे की शिफ्ट होने की वजह से बाकी के जवान पास ही बने रेस्ट रूम में आराम कर रहे थे। ड्यूटी शुरू होने के करीब आधे घंटे बाद ही अचानक अंधाधुंध गोलियों की आवाज से पूरा कैंपस दहल उठा।
पेट-सीना चीरती हुई बाहर निकलीं गोलियां
गोलियों की आवाज सुनते ही रेस्ट रूम में मौजूद साथी जवान बदहवास हालत में दौड़कर पोस्ट की तरफ भागे। वहां का मंजर देखकर सबके होश उड़ गए। सिपाही इसेंद्र सिंह खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। सेना के अधिकारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें तुरंत मिलिट्री हॉस्पिटल मुरार पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया।
ऑटोमैटिक मोड पर सेट थी राइफल
पारिवारिक विवाद और मानसिक अवसाद बनी वजह
मिलिट्री इंटेलिजेंस और ग्वालियर पुलिस की शुरुआती पूछताछ में जो वजह सामने आई है, वह बेहद चौंकाने वाली है। बताया जा रहा है कि सिपाही इसेंद्र सिंह पिछले कुछ समय से गहरे मानसिक तनाव और अवसाद से गुजर रहे थे। उनकी पहली पत्नी का देहांत हो चुका था, जिसके बाद से उनके बड़े बेटे के साथ किसी बात को लेकर उनका गंभीर विवाद चल रहा था। पारिवारिक कलह और इसी तनाव के कारण वह मानसिक रूप से टूट चुके थे, जिसके चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।
पुलिस खंगाल रही मोबाइल और कॉल डिटेल्स
फिलहाल, एयरफोर्स स्टेशन के सूबेदार चितरंजन महंता की सूचना पर महाराजपुरा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस प्रशासन और सेना की खुफिया इकाई मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। पुलिस अब मृतक जवान के मोबाइल की कॉल डिटेल्स और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि को खंगाल रही है ताकि आत्महत्या की असली और ठोस वजह का आधिकारिक तौर पर पता लगाया जा सके।
भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी फरार घोषित, गैरहाजिर रहने के चलते कोर्ट ने जारी किया स्थायी वारंट
Dinesh Lodhi Arrest Warrant: मध्यप्रदेश के राजनीतिक गलियारों में एक बड़ी खबर सामने आई है। ग्वालियर की एससी-एसटी (SC-ST) विशेष अदालत ने भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बेटे दिनेश लोधी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें फरार घोषित कर दिया है। लगातार कोर्ट की कार्यवाही से नदारद रहने के कारण अदालत ने यह कठोर कदम उठाया है।
विशेष अदालत ने आरोपी दिनेश लोधी के खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। इसके साथ ही, अदालत ने बेहद कड़ा रुख अख्तियार करते हुए केस डायरी पर लाल स्याही से स्पष्ट रूप से आरोपी फरार है दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। अब पुलिस के लिए आरोपी को किसी भी हाल में गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश करना अनिवार्य हो गया है।
पुरानी छावनी थाने में दर्ज है एससी-एसटी एक्ट का मामला
यह पूरा मामला ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। आरोपी दिनेश लोधी के खिलाफ यहां एससी-एसटी एक्ट (अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम) के तहत गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज है।
2023 से लगातार चल रहा था गैरहाजिर
ग्वालियर कोर्ट की इस बड़ी कार्रवाई के पीछे आरोपी का लगातार कानून से भागना बताया जा रहा है। मामले में 28 दिसंबर 2023 को आरोपी दिनेश लोधी के खिलाफ पहली बार गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। इसके बाद से ही पुलिस उसे ढूंढने में नाकाम रही और आरोपी लगातार अदालती तारीखों से गैरहाजिर रहा। अंततः कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें : मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति पर विवाद, खंडवा के मुस्लिम संगठनों ने जताई आपत्ति
पिछोर कांड के बाद से चर्चा में है विधायक पुत्र
गौरतलब है कि भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी का विवादों से पुराना नाता रहा है। वह हाल ही में शिवपुरी जिले के पिछोर में अपनी थार गाड़ी से एक व्यक्ति को कुचलने के प्रयास के मामले में भी काफी सुर्खियों और विवादों में आया था। अब ग्वालियर कोर्ट के इस बड़े फैसले के बाद विपक्षी दलों को भी सरकार को घेरने का मौका मिल गया है, वहीं पुलिस प्रशासन पर भी सत्ताधारी विधायक के बेटे को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजने का भारी दबाव बन गया है।
ग्वालियर में 3 साल के मासूम के अपहरण का खुलासा, बच्चा 24 घंटे में सकुशल बरामद, पुलिस गिरफ्त में आरोपी
Gwalior Child Kidnap Case: ग्वालियर पुलिस ने डबरा से अगवा किए गए तीन वर्षीय मासूम को 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली है। मासूम को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली। थाने पहुंचने पर मां ने अपने बच्चे को कलेजे से लगा लिया और भावुक होकर फूट-फूटकर रो पड़ी। मां की ममता का यह दृश्य देखकर थाने में मौजूद पुलिसकर्मी भी भावुक हो गए।
जानकारी के अनुसार डबरा सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा दफाई निवासी लक्ष्मी आदिवासी का तीन वर्षीय बेटा टिंकू बुधवार दोपहर घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गया था। घटना के समय उसकी मां घर में सो रही थी। काफी देर तक बच्चा दिखाई नहीं दिया तो परिजनों ने आसपास तलाश शुरू की।
पुलिस को दी लापता होने की सूचना
इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले एक बच्चे ने बताया कि मोहल्ले में रहने वाला करिया उर्फ होतम प्रजापति टिंकू को बाइक पर बैठाकर ले जाते हुए दिखाई दिया था। इसके बाद परिजनों ने तत्काल डबरा सिटी थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मासूम को अगवा करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मासूम को ढूंढने के लिए गठित कीं 10 टीमें
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जयराज कुबेर मौके पर पहुंचे। एसएसपी के निर्देश पर मासूम की तलाश के लिए दस पुलिस टीमें गठित की गईं। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र के आधार पर पूरी रात तलाश अभियान चलाया। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी की पहचान हो गई थी। पुलिस ने आरोपी पर दबाव बनाने के लिए उसके परिजनों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ की। गुरुवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी होतम मासूम के साथ शिवपुरी जिले के नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलौनी में देखा गया है।
ये भी पढ़ें : सेशन जज तबस्सुम खान को धमकी मामले में HC सख्त, DGP ने पेश किया हलफनामा, सुरक्षा उपलब्ध कराने की दी जानकारी
घेराबंदी कर बच्चे को बरामद किया
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ईंट भट्टे के पास से मासूम को सकुशल बरामद कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक भी जब्त कर ली है। पुलिस के अनुसार आरोपी ईंट भट्टे पर मजदूरी करता है और बिलौनी गांव के लोगों से परिचित है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी शराब पीने का आदी है। हालांकि मासूम को अगवा करने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। डबरा सिटी थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
ग्वालियर: एयरफोर्स अफसर की बेटी के स्कूल से गायब होने का सस्पेंस! टीचर को दिया गलत नंबर; हाईवे पर मिली बच्ची
Gwalior Air Force Officer Daughter Missing Case: ग्वालियर में एक एयरफोर्स अधिकारी की 12 वर्षीय बेटी के स्कूल से अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार, स्कूल प्रबंधन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने छुट्टी के बाद अपनी निर्धारित स्कूल बस में बैठने के बजाय दूसरी स्कूल बस में सवार होकर स्कूल परिसर से बाहर निकल गई।
छात्रा ने टीचर से कहा कि उसके माता-पिता सूर्य मंदिर गए हैं और वह भी वहीं जा रही है। टीचर ने जब परिजनों से संपर्क करने के लिए मोबाइल नंबर मांगा तो छात्रा ने गलत नंबर लिखकर दे दिया। कॉल करने पर सच्चाई सामने आई, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सीसीटीवी फुटेज और बैग के सुराग से आगे बढ़ी पुलिस की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही महाराजपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूल परिसर सहित आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया। जांच के दौरान पुलिस ने छात्रा की गतिविधियों का क्रमवार विश्लेषण किया। इसी बीच छात्रा का स्कूल बैग जड़ेरुआ बांध के पास मिला, जिससे पुलिस को उसकी संभावित लोकेशन का महत्वपूर्ण सुराग मिला। इसके बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान तेज कर दिया और विभिन्न टीमों को अलग-अलग दिशाओं में रवाना किया।
चार घंटे की तलाश के बाद हाईवे से सकुशल मिली बच्ची
सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी लोकेशन ट्रेसिंग और लगातार सर्च ऑपरेशन की मदद से पुलिस ने करीब चार घंटे के भीतर छात्रा को महाराजपुरा क्षेत्र के जहांगीरपुर हाईवे से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बच्ची पूरी तरह सुरक्षित थी। उसे थाने लाने के बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गईं और फिर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्ची के सुरक्षित मिलने के बाद परिवार और स्कूल प्रबंधन ने राहत की सांस ली।
यह भी पढ़ें: MP कांग्रेस को बड़ा झटका: राकेश सिंह यादव भाजपा में हुए शामिल; हेमंत खंडेलवाल ने किया स्वागत
स्कूल से अकेले क्यों निकली छात्रा? पुलिस कर रही जांच
पुलिस का कहना है कि समय रहते स्कूल प्रबंधन द्वारा सूचना देने और सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने से मामले में तेजी से कार्रवाई संभव हो सकी। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि छात्रा स्कूल से अकेले क्यों निकली, उसने गलत जानकारी और गलत मोबाइल नंबर क्यों दिया तथा उसके इस कदम के पीछे क्या कारण थे। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। वहीं इस घटना ने स्कूलों में छात्रों की सुरक्षा व्यवस्था और छुट्टी के समय निगरानी व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Gwalior CM Convoy VIP Culture Viral Video: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सामने आए एक वायरल वीडियो ने देश में चले आ रहे वीआईपी कल्चर पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मुख्यमंत्री के काफिले को गुजारने के लिए आम जनता को घंटों तक सड़कों पर रोक कर रखा गया, जिससे ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया। इस दौरान धूप और गर्मी में परेशान हो रहे नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ा।
भीड़ में मौजूद एक शख्स जिसके हाथ में अस्पताल की रिपोर्ट थी, वह पुलिस से यह कहते हुए नजर आया कि उसका बीमार बेटा उसका इंतजार कर रहा है, लेकिन फिर भी उसे जाने नहीं दिया गया। वीडियो में स्थानीय नागरिक व्यवस्था के खिलाफ खुलकर अपनी आवाज उठाते और दूसरों को भी विरोध करने के लिए प्रेरित करते दिख रहे हैं। यह घटना सिर्फ एक जाम की नहीं, बल्कि उस संवेदनहीन व्यवस्था का प्रतीक है जहाँ आम आदमी की जिंदगी और जरूरी कामों से ज्यादा नेताओं की कुछ मिनटों की सुविधा को अहमियत दी जा रही है।
दुग्ध उत्पादन में नंबर वन बनेगा मध्य प्रदेश, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसानों के लिए किए कई बड़े ऐलान
MP Milk Production Number One: मध्य प्रदेश को दुग्ध उत्पादन में देश का नंबर वन राज्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर में आयोजित ‘उन्नत कृषि संभागीय कार्यशाला’ में कृषि और पशुपालन क्षेत्र में बड़े बदलावों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए पारंपरिक खेती के साथ बहु-फसली खेती और आधुनिक पशुपालन को बढ़ावा देना जरूरी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश वर्तमान में देश में दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में तीसरे स्थान पर है। सरकार का लक्ष्य है कि अगले पांच वर्षों में प्रदेश को दुग्ध उत्पादन में पहले स्थान पर लाया जाए। इसके लिए नेशनल डेयरी विकास योजना के तहत ग्वालियर और सांची दुग्ध संघों को और अधिक मजबूत किया जा रहा है।
सिंचाई का रकबा 100 लाख हेक्टेयर तक ले जाने का लक्ष्य
सीएम डॉ. मोहन यादव ने सिंचाई क्षेत्र में प्रदेश की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 2003 में मध्य प्रदेश में सिंचाई का रकबा करीब 7.5 लाख हेक्टेयर था, जो अब बढ़कर 50 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है। सरकार का लक्ष्य इसे बढ़ाकर 100 लाख हेक्टेयर तक ले जाना है। इसके लिए चंबल-पार्वती-कालीसिंध और केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है।
लोन चुकाने के लिए 1 साल का समय देने का फैसला
मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए राहत की घोषणा करते हुए कहा कि अब उन्हें कृषि ऋण जमा करने के लिए 31 मार्च की समय सीमा को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। सरकार ने किसानों को ऋण चुकाने के लिए पूरे एक वर्ष का समय देने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गौ-संरक्षण को लेकर भी सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में पुरानी व्यवस्था को समाप्त कर आधुनिक गौशालाओं का निर्माण किया जाएगा। इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, भोपाल और ग्वालियर सहित प्रमुख शहरों में बड़ी गौशालाएं विकसित की जा रही हैं।
कृषि में नई तकनीकों को अपनाने पर जोर
उन्होंने कृषि में नई तकनीकों को अपनाने पर जोर देते हुए बताया कि ग्वालियर के खुरैरी और ग्राम जहांगीरपुर में करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक हाईटेक नर्सरी और फ्लोरीकल्चर गार्डन तैयार किए जा रहे हैं। इससे किसानों को आधुनिक खेती और नई तकनीकों की जानकारी मिलेगी। मुख्यमंत्री ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में समन्वित कृषि प्रणाली और बहु-स्तरीय कृषि पद्धति का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि यह मॉडल किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन और बेहतर आय प्राप्त करने में मदद करेगा।
सड़क सुरक्षा को लेकर संदेश
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा को लेकर भी संदेश दिया। उन्होंने लोगों को हेलमेट वितरित कर यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। साथ ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत आम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाना है। इसके लिए खेती, पशुपालन, सिंचाई और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में लगातार योजनाएं लागू की जा रही हैं।
ग्वालियर में लव जिहाद का मामला: पहचान छिपाकर शादी का आरोप, धर्म परिवर्तन और प्रताड़ना का केस दर्ज
Gwalior Love Jihad Case : ग्वालियर में लव जिहाद का मामला सामने आया है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने अपनी पहचान छिपाकर उससे विवाह किया और बाद में उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, ग्वालियर के घासमंडी क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया कि करीब 15 वर्ष पहले अयूब खान ने अपनी पहचान छिपाकर उससे शादी की थी। महिला का कहना है कि विवाह के लगभग तीन वर्ष बाद एक बेटी का जन्म हुआ। इसके बाद आरोपी ने उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।
विरोध करने पर मारपीट
पीड़िता का आरोप है कि धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर उसके साथ लगातार मारपीट और प्रताड़ना की गई। महिला ने शिकायत में यह भी कहा कि आरोपी उसे 10 लाख रुपये में बेचने और जान से मारने की धमकी देता था। महिला का आरोप है कि बाद में उसे पता चला कि आरोपी पहले से चार बच्चों का पिता है और उसने यह तथ्य भी विवाह से पहले छिपाया था।
बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने पहुंचे
मामले की जानकारी मिलने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता पीड़िता के साथ थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान थाने परिसर में संगठन के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि आरोपी के खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करेंगे।
ये भी पढे़ं : मध्य प्रदेश में 213 सरकारी शिक्षकों का अटैचमेंट खत्म, विधानसभा के मानसून सत्र से पहले स्कूल लौटने के निर्देश
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
ग्वालियर पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी अयूब खान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें तलाश में जुटी हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
ग्वालियर में CM मोहन यादव का ऐक्शन; कृषि विश्वविद्यालय से 49 करोड़ की हाईटेक नर्सरी परियोजना का भूमि पूजन
CM Mohan Yadav Gwalior Visit: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर दौरे के दौरान किसानों को प्राकृतिक खेती, आधुनिक कृषि तकनीक और दुग्ध उत्पादन को अपनाने का संदेश दिया। राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित संभागीय कृषि कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने कृषि क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण से की। इसके बाद समन्वित कृषि प्रणाली और बहु-स्तरीय कृषि पद्धति इकाई का लोकार्पण किया। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना, उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह और सांसद भारत सिंह कुशवाह सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
हाईटेक नर्सरी और फ्लोरीकल्चर गार्डन का हुआ भूमि पूजन
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 49 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली हाईटेक नर्सरी और फ्लोरीकल्चर गार्डन परियोजना का भूमि पूजन किया। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पहले चरण के लिए राज्य सरकार ने 13 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इसके अलावा उद्यानिकी विभाग की पीएमएफएमई योजना के तहत हितग्राहियों को लाभ वितरित किए गए। प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा देने वाले सफल किसानों को सम्मानित भी किया गया। सरकार का उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से बागवानी और कृषि क्षेत्र को नई दिशा देना तथा किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करना है।
प्राकृतिक खेती और पशुपालन को बताया आय बढ़ाने का माध्यम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि प्राकृतिक और जैविक खेती भविष्य की आवश्यकता है। उन्होंने किसानों से रासायनिक खेती पर निर्भरता कम कर टिकाऊ कृषि पद्धतियां अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेती के साथ पशुपालन और विशेष रूप से दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देकर किसान अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने बहु-स्तरीय कृषि प्रणाली और आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर भी जोर देते हुए कहा कि इससे कम लागत में अधिक उत्पादन संभव होगा और खेती को लाभ का व्यवसाय बनाया जा सकेगा।
इंदौर गौशाला और किसानों की आय बढ़ाने पर दिया जोर
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने इंदौर जिले में विकसित की जा रही 10 हजार गौवंश क्षमता वाली गौशाला का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गौ-संवर्धन और पशुपालन को कृषि से जोड़कर किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।
यह भी पढ़ें: मुरैना: फूफा ससुर के बेटे की शादी में आए दामाद की गोली लगने से मौत; परिजन ने मृतक के साडू पर लगाए गंभीर आरोप
मुख्यमंत्री ने कृषि उपज के दामों को लेकर कांग्रेस और भाजपा सरकारों की तुलना करते हुए दावा किया कि भाजपा सरकार ने किसानों को गेहूं सहित अन्य फसलों का बेहतर मूल्य सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि नई कृषि परियोजनाओं, प्राकृतिक खेती, आधुनिक तकनीकों और किसान हितैषी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के किसानों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।
डबरा में अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों ने सीने पर मारी लात, तड़प-तड़प कर हुई मौत; थाने के सामने उमड़ी भीड़
Dabra Two Policemen Killed Ramesh: ग्वालियर जिले के डबरा में पुलिस की कथित मारपीट से एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। आरोप है कि दतिया जिले के गोराघाट थाने में पदस्थ दो पुलिसकर्मियों ने एक व्यक्ति और उसके भाई के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिसके बाद एक की मौत हो गई।
घटना डबरा सिटी थाना क्षेत्र के सिमरिया टेकरी के पास हुई। मृतक की पहचान रमेश वाल्मीकि के रूप में हुई है, जो अपनी 11 वर्षीय नातिन और भाई पप्पू के साथ टेकनपुर जा रहा था। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग सिटी थाने पहुंच गए।
मासूम की पिटाई देखकर रुके पुलिसकर्मी, फिर हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, रास्ते में किसी बात को लेकर रमेश ने अपनी 11 वर्षीय नातिन की पिटाई कर दी। उसी दौरान वहां से गुजर रहे गोराघाट थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी राजकुमार पलिया और जितेंद्र सिंह गुर्जर ने बच्ची को रोते हुए देखा। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों को संदेह हुआ कि दोनों व्यक्ति बच्ची को अगवा कर ले जा रहे हैं। इसी शक के आधार पर दोनों पुलिसकर्मियों ने रमेश और उसके भाई पप्पू के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान रमेश के सीने पर लात मारी गई, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। कुछ ही देर बाद उसे उल्टी हुई और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा।
अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और रमेश को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस की मारपीट के कारण ही रमेश की मौत हुई। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सके।
हत्या का केस दर्ज करने की मांग, थाने पर भारी पुलिस बल तैनात
घटना के बाद वाल्मीकि समाज और मृतक के परिजनों में भारी आक्रोश है। बड़ी संख्या में लोग डबरा सिटी थाने पहुंचकर दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। स्थिति को देखते हुए सिटी थाना परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: मुरैना: 74.77 करोड़ के सरसों तेल घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, केएस ऑयल्स के चेयरमैन समेत 12 पर केस दर्ज
अनुविभाग के विभिन्न थानों से अतिरिक्त पुलिस बल और वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। प्रशासन का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
ग्वालियर: युवा कांग्रेस का मशाल जुलूस, कहा- दिल्ली में बैठे शहंशाह छात्रों का भविष्य बर्बाद नहीं कर सकते
मशाल जुलूस को भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मितेंद्र दर्शन सिंह यादव ने संबोधित किया। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में बैठे शहंशाह देश के युवाओं और छात्रों का भविष्य बर्बाद नहीं कर सकते। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था में लगातार अनियमितताएं सामने आ रही हैं और पेपर लीक जैसे मामलों ने छात्रों का भविष्य संकट में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि अब देश का युवा जाग चुका है और अपने अधिकारों के लिए मजबूती से आवाज उठा रहा है।
हर स्तर पर लड़ी जाएगी छात्रों के हक की लड़ाई
मितेंद्र दर्शन सिंह यादव ने कहा कि ग्वालियर युवा कांग्रेस छात्रों के अधिकारों की इस लड़ाई को हर स्तर पर लड़ेगी। उनका कहना था कि युवाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था मिलना उनका अधिकार है और इसके लिए संगठन लगातार संघर्ष करेगा।
न्याय मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने भी प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक युवा कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि NEET, CBSE और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आई कथित अनियमितताओं ने लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों का भरोसा तोड़ दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार से परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग
मशाल जुलूस के दौरान कांग्रेस और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता हाथों में मशाल लेकर शामिल हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात रहा। इस मौके पर कांग्रेस और युवा कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। युवा कांग्रेस ने कहा कि यदि छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो भविष्य में आंदोलन को और व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।
ग्वालियर के पदमपुर खेरिया में बिजली संकट गहराया, ग्रामीणों ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, चक्काजाम की चेतावनी
Gwalior Power Cut Protest: ग्वालियर शहर से लगे पदमपुर खेरिया गांव में कई दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लगातार बिजली नहीं मिलने से भीषण गर्मी और उमस के बीच लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। परेशान ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन कर शासन-प्रशासन और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव के कई घर पिछले कई दिनों से अंधेरे में हैं। बिजली नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई, पेयजल व्यवस्था और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। गर्मी और उमस के चलते लोगों का घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है।
शिकायत के बावजूद समधान नहीं
प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि समस्या को लेकर कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। उनका कहना है कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे और न ही बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए प्रभावी कदम उठाए गए।
विधायक और मंत्री पर फूटा गुस्सा
ग्रामीणों ने क्षेत्र के कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और बिजली विभाग के अधिकारियों पर भी उनकी समस्या की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि चुनाव के बाद जनप्रतिनिधियों ने गांव की ओर ध्यान नहीं दिया, जबकि बिजली संकट लगातार गहराता जा रहा है। हालांकि, इन आरोपों पर संबंधित जनप्रतिनिधियों की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि अगले 24 से 48 घंटे के भीतर प्रभावित घरों की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे सड़क पर उतरकर चक्का जाम करेंगे। साथ ही बिजली कंपनी के कार्यालय का घेराव भी किया जाएगा। उनका कहना है कि आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी बिजली कंपनी और स्थानीय प्रशासन की होगी।
ये भी पढ़ें : इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का कांग्रेस पर हमला, बोले- पार्टी की अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई
आंदोलन की चेतावनी
प्रदर्शन में कांग्रेस युवा नेता योगेश दंडोतिया भी मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों की मांगों का समर्थन करते हुए जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
Jyotiraditya Scindia Gwalior Visit: ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रदेश और केंद्र सरकार की विकास योजनाओं को लेकर बड़ा दावा किया। एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने ग्वालियर-चंबल संभाग में हो रहे औद्योगिक निवेश दतिया उपचुनाव और विकसित भारत के विजन पर विस्तार से अपनी बात रखी। सिंधिया ने बिस्वास जताया कि दतिया उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी बड़ी जीत दर्ज करेगी।
ग्वालियर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश और केंद्र में मिलकर विकास का नया इतिहास रच रही है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर-चंबल संभाग में देश के सबसे बड़े सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट का भूमिपूजन किया गया है जबकि शिवपुरी में करीब तीन हजार करोड़ रुपये की लागत वाली गैस परियोजना का भूमिपूजन होने जा रहा है। उनके मुताबिक इन परियोजनाओं से क्षेत्र में उद्योग निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पीएम और सीएम का आभार किया व्यक्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं है बल्कि देश की सुरक्षा को भी मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के वीर जवानों को नई तकनीक से लैस आधुनिक अस्त्र-शस्त्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे देश की रक्षा व्यवस्था और अधिक सशक्त होगी।
पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरी भाजपा
दतिया विधानसभा उपचुनाव पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चुनाव की घोषणा होते ही भारतीय जनता पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतर चुकी है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी दतिया जाकर चुनाव प्रचार करेंगे और जनता से संवाद करेंगे।
दतिया के विकास की यात्रा आगे भी जारी रहेगी- ज्योतिरादित्य सिंधिया
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि उन्हें याद है कि उन्होंने दतिया के लिए एयरपोर्ट की सौगात दिलाने के साथ-साथ कई नई रेल सेवाओं की शुरुआत कराने में भी भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि दतिया के विकास की यह यात्रा आगे भी जारी रहेगी और केंद्र तथा राज्य सरकार मिलकर क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम करेंगी।
यह भी पढ़ें: बुरहानपुर में टला बड़ा हादसा, 100 साल पुराना मकान भरभराकर ढहा; नोटिसों में उलझा नगर निगम?
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। अंत में सिंधिया ने भरोसा जताया कि दतिया की जनता विकास के नाम पर भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करेगी और उपचुनाव में भाजपा का परचम एक बार फिर लहराएगा।
5 महीने से लापता लड्डू गोपाल: आस्था की पुकार पर आईजी का बड़ा एक्शन, तीन थानों की एसआईटी करेगी तलाश
Laddu Gopal Missing Case Gwalior: ग्वालियर में आस्था से जुड़ा एक अनोखा मामला सामने आया है जहां एक परिवार के आराध्य लड्डू गोपाल की प्रतिमा पिछले पांच महीनों से लापता है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्वालियर रेंज के आईजी अरविंद सक्सेना ने विशेष जांच दल यानी एसआईटी का गठन किया है। इस टीम में कोतवाली जनकगंज और माधोगंज थाना पुलिस को शामिल किया गया है। एसआईटी का नेतृत्व सीएसपी लश्कर करेंगे।
मामला ग्वालियर के अल्कापुरी निवासी विजया शर्मा से जुड़ा है। विजया शर्मा के अनुसार, 29 जनवरी को वह अपनी बहन के साथ भगवान जी के लिए पूजन सामग्री और अन्य सामान खरीदने माधोगंज क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी गई थीं। इसी दौरान उनके साथ मौजूद लड्डू गोपाल की प्रतिमा कहीं गुम हो गई। काफी तलाश के बावजूद प्रतिमा नहीं मिली।
पीड़िता ने ग्वालियर रेंज के आईजी से लगाई थी गुहार
घटना के बाद विजया शर्मा ने कोतवाली थाना पुलिस से मदद की गुहार लगाई। ग्वालियर पुलिस ने अपने स्तर पर प्रतिमा की तलाश के प्रयास भी किए लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद पीड़िता ने ग्वालियर रेंज के आईजी अरविंद सक्सेना से मुलाकात कर विशेष टीम गठित करने की मांग की।
लड्डू गोपाल परिवार के प्रिय सदस्य- विजय शर्मा
विजया शर्मा का कहना है कि उनके परिवार के सबसे प्रिय सदस्य हैं। उनकी मां का निधन हो चुका है और यह प्रतिमा उन्हें उनकी नानी ने दी थी। प्रतिमा के गुम होने के बाद से पूरा परिवार गहरे दुख में है। पीड़िता का दावा है कि उन्हें स्वप्न में लड्डू गोपाल ने दर्शन देकर बताया कि वह चोटिल हो गए हैं, जिसके बाद उनकी चिंता और बढ़ गई।
प्रतिमा की तलाश के लिए विजय शर्मा ने रखा था 1100 रुपये का इनाम
प्रतिमा की तलाश के लिए पहले विजया शर्मा ने 1100 रुपये के इनाम की घोषणा की थी, जिसे अब बढ़ाकर 5 हजार रुपये कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने आसपास के थानों की पुलिस को भी तलाश अभियान में शामिल करने की मांग की थी।
पीड़िता की भावनाओं और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आईजी अरविंद सक्सेना ने सीएसपी लश्कर के नेतृत्व में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया है। अब तीन थानों की पुलिस संयुक्त रूप से लड्डू गोपाल की प्रतिमा की तलाश करेगी।
Madhya Pradesh Congress Protest: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कांग्रेस ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। राज्यसभा सांसद ने प्रेस वार्ता के दौरान पेपर लीक, किसानों की समस्याएं, बेरोजगारी और राम मंदिर से जुड़े चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेस आज से पूरे प्रदेश में गूंज आंदोलन की शुरुआत करेगी जो गांव ब्लॉक और शहर स्तर तक चलाया जाएगा।
लाखों छात्रों के भविष्य से किया खिलवाड़: कांग्रेस
ग्वालियर में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद ने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों से युवाओं का भरोसा टूटा है और गरीब परिवारों के बच्चों के साथ अन्याय हुआ है। कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर अब सड़क से सदन तक आवाज उठाएगी।
उन्होंने बताया कि पार्टी आज से गूंज आंदोलन शुरू कर रही है। यह आंदोलन प्रदेश के प्रत्येक शहर गांव और ब्लॉक स्तर पर चलाया जाएगा ताकि आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जा सके।
किसानों के मुद्दे उठाए सवाल
प्रेस वार्ता के दौरान किसानों के मुद्दे भी प्रमुखता से उठाए गए। सांसद ने आरोप लगाया कि प्रदेश के किसानों को समय पर खाद बीज और पर्याप्त बिजली उपलब्ध नहीं हो रही है जिससे खेती प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की मूलभूत समस्याओं के समाधान में विफल रही है और कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर भी व्यापक जनआंदोलन करेगी।
ये भी पढे़ं-  ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
राम मंदिर में पारदर्शी जांच की मांग
राम मंदिर से जुड़े कथित चोरी के मामले पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। उनका कहना था कि यदि मंदिर में करोड़ों रुपये की चोरी या वित्तीय अनियमितता जैसी बातें सामने आई हैं तो यह करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की मांग की।
ग्वालियर के आंतरी गांव में रहस्यमयी आग से दहशत, एक ही परिवार के पांच घरों में बार-बार जल रहा सामान
Gwalior Mysterious Fire : ग्वालियर से 30 किमी दूर आंतरी गांव में आग का ऐसा रहस्य सामने आया है, जिसने पूरे गांव की नींद उड़ा दी है। यहां एक ही परिवार के पांच भाइयों के घरों में बीते कई दिनों से बिना किसी कारण के आग लग रही है। कपड़े, बिस्तर और खाने का सामान खुद-ब-खुद जल जा रहा है। डर के चलते पूरा परिवार अब घरों के बाहर खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर है।
ग्रामीणों ने अंधविश्वास के चलते तांत्रिकों को भी बुलाया, लेकिन वह भी आग का कारण नहीं बता पाए। सूचना पर प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। सुरक्षा के लिए पानी से भरा टैंकर तैनात कर दिया गया है और फायर ब्रिगेड को अलर्ट पर रखा गया है। अब प्रशासन वैज्ञानिक तरीके से आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है।
पांचों भाइयों के घरों में लगी आग
दअरसल घटना ग्वालियर जिले से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित आंतरी गांव की है। यहां रहने वाले पांच भाई कल्याण सिंह बघेल, सेवाराम बघेल, कामता प्रसाद बघेल, महेंद्र बघेल और लक्षीराम बघेल के घरों में बीते कई दिनों से रहस्यमयी आग लग रही है। सबसे पहले कल्याण सिंह के घर में कपड़े और बिस्तर में अचानक आग लग गई। कुछ देर बाद दूसरे भाई सेवाराम के घर में रखे खाने का सामान जलने लगा।
खुले में सोने को मजबूर परिवार
देखते ही देखते पांचों भाइयों के घर आग की चपेट में आ चुके हैं। परिवार का कहना है कि घर में न कोई शॉर्ट सर्किट हुआ, न चूल्हा जल रहा है फिर भी अचानक सामान में आग लग रही है। आग इतनी अचानक लगती है कि बुझाने का मौका भी नहीं मिलता। डर के मारे परिवार के लोग अब रात भर जागते हैं। घर के अंदर सोना खतरे से खाली नहीं है इसलिए सभी सदस्य घर के बाहर खुले में सो रहे हैं।
गांव में दहशत का माहौल
सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि अगर अपना सामान पड़ोसी के घर रख दिया जाए तो वहां भी वही सामान जल जाता है। गांव में इस रहस्यमयी आग से दहशत का माहौल है। अंधविश्वास के चलते ग्रामीणों ने इसे भूत-प्रेत या जादू-टोने का असर मान लिया है। इसके चलते गांव में कई तांत्रिकों को बुलाया गया। तांत्रिकों ने पूजा-पाठ और टोटके भी किए, लेकिन आग लगने का असली कारण कोई नहीं बता पाया। लोग अब अपने घरों की सुरक्षा को लेकर भी चिंतित हो गए हैं।
अलर्ट पर फायर ब्रिगेड
आग की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालात को देखते हुए एहतियात के तौर पर गांव में पानी से भरा टैंकर खड़ा कर दिया गया है। फायर ब्रिगेड की टीम को भी स्टैंडबाय पर रखा गया है ताकि आग फैलने पर तुरंत काबू पाया जा सके। ग्रामीणों ने भी आग बुझाने के लिए अपने-अपने घरों में बर्तनों में पानी भरकर रख लिया है।
ये भी पढ़ें : भोपाल डबल मर्डर केस: प्रॉपर्टी विवाद और सुपारी किलिंग एंगल पर जांच तेज, ऑनलाइन पेमेंट से मिला बड़ा सुराग
कराई जाएगी फॉरेंसिक जांच
ग्वालियर प्रशासन का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए बिजली विभाग और फॉरेंसिक टीम से जांच कराई जाएगी। अधिकारियों का मानना है कि शॉर्ट सर्किट, किसी रासायनिक प्रतिक्रिया या किसी और वैज्ञानिक कारण से आग लग सकती है। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से सैंपल लेगी और बिजली के तारों की भी जांच होगी।
ग्वालियर में आधी रात सड़क पर खूनी बवाल; पुराने विवाद में युवक पर लाठी-डंडों से हमला CCTV में कैद हुई वारदात
Gwalior Assault Caught In CCTV: ग्वालियर के माधौगंज थाना क्षेत्र स्थित मामा के बाजार में बुधवार देर रात पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देर रात करीब एक बजे दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई।
आरोप है कि एक पक्ष के करीब आधा दर्जन लोगों ने दूसरे पक्ष के एक युवक को बीच सड़क पर पटक दिया और लात-घूसों तथा डंडों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास मौजूद लोग हमले को देखकर दहशत में आ गए। इस घटना ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना
मारपीट की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। सामने आए फुटेज में कई लोग एक युवक पर लगातार हमला करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि कुछ स्थानीय लोग बीच-बचाव करने का प्रयास करते हैं, लेकिन हमलावर युवक पर लगातार हमला करते रहते हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है। पुलिस अब इसी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।
कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पर धरना और नारेबाजी
घटना में घायल युवक और उसके परिजन कार्रवाई की मांग को लेकर माधौगंज थाने पहुंच गए। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि पुलिस समय पर कार्रवाई नहीं कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने में देरी की जा रही है। नाराज परिजनों और समर्थकों ने थाने के बाहर धरना दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। काफी देर तक थाने के बाहर हंगामे की स्थिति बनी रही, जिससे वहां तनाव का माहौल बन गया। बाद में पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया।
पुलिस ने जांच शुरू की, आरोपियों की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित पक्ष को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
यह भी पढ़ें: बालाघाट में बारिश में ढही कच्चे मकान की दीवार, मलबे में दबे तीन मजदूर; स्थानीय लोगों और पुलिस ने किया रेस्क्यू
पूरे मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने यह भी कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और जांच पूरी होने के बाद जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ग्वालियर में टला बड़ा हादसा, बरसात से पहले ही मुरार में धंसी निर्माणाधीन सड़क; स्कूल बस फंसी
Gwalior School Bus Stucked In Pithole: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सड़क निर्माण की गुणवत्ता एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। मुरार क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस जाने से एक स्कूल बस उसमें फंस गई। घटना के समय बस में कई स्कूली बच्चे सवार थे।
बस धंसते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा टल गया।
स्थानीय लोगों ने लगाए घटिया निर्माण सामग्री के आरोप
घटना के बाद इलाके के लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है और घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया गया है। उनका कहना है कि बरसात शुरू होने से पहले ही सड़क का धंस जाना निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते निर्माण कार्य की गुणवत्ता में सुधार नहीं किया गया, तो बारिश के दौरान इससे और भी बड़े हादसे हो सकते हैं।
दो दिन पहले भी हुआ था सड़क निर्माण का विरोध
गौरतलब है कि इसी सड़क निर्माण को लेकर दो दिन पहले भी स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। उस समय भी नागरिकों ने सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए ठेकेदार के कर्मचारियों का विरोध किया था। विवाद इतना बढ़ गया था कि नाराज लोगों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की थी। इसके बावजूद निर्माण कार्य में कोई विशेष सुधार नहीं हुआ और अब स्कूल बस के धंसने की घटना ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है।
जांच और कार्रवाई की मांग हुई तेज
स्कूल बस के धंसने की घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों ने सड़क निर्माण की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि सरकारी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता आम लोगों की जान के लिए खतरा बनता जा रहा है।
यह भी पढ़ें: छतरपुर में शादी के 52 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल चैट से हुआ बड़ा खुलासा; जीजा के साथ था अफेयर
फिलहाल यह घटना जिला प्रशासन के लिए भी एक बड़ी चेतावनी मानी जा रही है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि प्रशासन मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
ग्वालियर MP-MLA कोर्ट का बड़ा आदेश: जीतू पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, 27 जुलाई को पेशी के निर्देश
Jitu Patwari Arrest Warrant: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ग्वालियर की विशेष MP-MLA कोर्ट ने लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान बसपा प्रत्याशी देवाशीष जरारिया पर भाजपा से सांठगांठ और लेनदेन के आरोप लगाने के मामले में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अदालत ने भिंड पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए हैं कि अगली सुनवाई, 27 जुलाई को हर हाल में जीतू पटवारी की कोर्ट में उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए।
सुनवाई के दौरान पुलिस ने अदालत को बताया कि जीतू पटवारी का पता नहीं चल सका। इस पर कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पटवारी एक चर्चित राजनेता है जिनके बयान आए दिन अखबारों में छपते हैं। इसके बावजूद पुलिस बार-बार ये रिपोर्ट दे रही है कि वह मिल नहीं रहे? ऐसा लगता है पुलिस आरोपी को अनुचित संरक्षण दे रही है। अदालत ने इस पर भिंड एसपी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान दिया था बयान
मामला 27 अप्रैल 2024 का है। उस दिन जीतू पटवारी भिंड जिले के दौरे पर थे और भिंड-दतिया लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया के समर्थन में ऊमरी कस्बे में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कांग्रेस छोड़कर बसपा में शामिल हुए और भिंड-दतिया से बसपा प्रत्याशी बने देवाशीष जरारिया पर भाजपा से सांठगांठ और कथित लेन-देन के आरोप लगाए थे। शिकायत के अनुसार, पटवारी ने सभा में बिना किसी तथ्य के गंभीर आरोप लगाए और आपत्तिजनक भाषा का भी इस्तेमाल किया, जिससे जरारिया की छवि को नुकसान पहुंचा।
शिकायत के बाद दर्ज हुई थी एफआईआर
देवाशीष जरारिया की शिकायत पर 4 मई 2024 को भिंड के उमरी थाने में जीतू पटवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इसी मामले में कोर्ट ने 16 जनवरी 2026 को उन्हें पेश होने का नोटिस जारी किया था, लेकिन वे अदालत में उपस्थित नहीं हुए।
एफआईआर में दर्ज है विवादित बयान
ये भी पढ़ें : सीधी कांग्रेस में बवाल: बैठक के बाद विधानसभा प्रभारी से कथित तौर पर धक्का-मुक्की, दो कार्यकर्ता निष्कासित
27 जुलाई को होगी अगली सुनवाई
विशेष MP-MLA कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए भिंड पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 27 जुलाई को होने वाली अगली सुनवाई में जीतू पटवारी की अदालत में मौजूदगी हर हाल में सुनिश्चित की जाए। अब इस मामले की अगली कानूनी कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।
जितेंद्र जोशी ने बताया कि उसकी शादी 28 जून को हुई थी। 29 जून को वह पत्नी नम्रता को विदा कर अपने घर लाया। दिनभर शादी की रस्में चलीं और रात में दोनों सोने चले गए, लेकिन अगली सुबह परिजनों ने बताया कि उसकी पत्नी घर में नहीं है।
सीसीटीवी फुटेज में दिखने का दावा
युवक के मुताबिक, पूरे घर में तलाश के बाद सीसीटीवी फुटेज देखी गई। उसका दावा है कि फुटेज में पत्नी छत के रास्ते पड़ोसी के मकान की ओर जाती हुई दिखाई दी। उसने एक के बाद एक छज्जा पार किया और वहां से निकल गई। युवक का यह भी कहना है कि घर का मुख्य गेट बाहर से बंद मिला। जितेंद्र ने विश्वविद्यालय थाना पुलिस को सूचना दी। उसका कहना है कि बाद में युवती का भाई उसे और उसका सामान लेकर थाने पहुंचा तथा दोनों को साथ रहने के लिए कहा, लेकिन उसने इससे इनकार कर दिया।
ये भी पढ़ें : सीधी कांग्रेस में बवाल: बैठक के बाद विधानसभा प्रभारी से कथित तौर पर धक्का-मुक्की, दो कार्यकर्ता निष्कासित
पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। युवक द्वारा जताई गई आशंका उसकी व्यक्तिगत बात है और मामले में किसी प्रकार की आपराधिक घटना या आरोप की पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी।
ग्वालियर में खौफनाक घरेलू युद्ध! पत्नी ने पति के गुप्तांगों पर डाला दाल का खोलता पानी; ससुर पर भी किया हमला
Gwalior Family Dispute Case: ग्वालियर में घरेलू विवाद में पत्नी ने पति के गुप्तांगों पर दाल का खोलता हुआ पानी डाल दिया। ससुर बीच बचाव करने आए तो ससुर की कमर के निचले हिस्से पर भी गर्म पानी उड़ेल दिया। घटना में पति और ससुर गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने घायल पति की शिकायत पर आरोपी पत्नी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
घटना बीती शाम डबरा सिटी थाना अंतर्गत अंबेडकर कॉलोनी की है। यहां रहने वाले भूपेंद्र कुशवाह ने पुलिस को बताया है कि 14 साल पहले उसका विवाह पिछोर की रहने वाली केसकली कुशवाह से हुआ था।
भूपेंद्र का साला कराना चाहता था केसकली की दूसरी शादी
शनिवार दोपहर उसकी सास, साला कलुआ उर्फ कालीचरण और उसकी पत्नी रचना घर पर आए थे। कालीचरण सम्पन्न परिवार से है और अपनी बहन केसकली की दूसरी शादी कराना चाहता है। इसी बात को लेकर घर में आएदिन विवाद होता है। इस दौरान भूपेंद्र की पत्नी केसकली घर पर दाल बना रही थी। पत्नी केसकली जेवरात लेकर मायके जाना चाहती थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया।
केसकली ने अपने पती पर डाला दाल का खोलता हुआ पानी
गुस्साई केसकली ने भूपेंद्र के गुप्तांगों पर दाल का खोलता हुआ पानी डाल दिया। इतना ही नहीं घर में शोर शराबा सुनकर सो रहे ससुर की नींद खुल गई। ससुर पन्नूराम ने बीच बचाव करने की कोशिश तो केसकली ने उनके भी कमर के निचले हिस्से पर खोलता हुआ पानी उड़ेल दिया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए डबरा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना के बाद पत्नी चली गई मायके
घटना के बाद पत्नी केसकली मां और भाई के साथ मायके चली गई। वहीं पुलिस का कहना है कि भूपेंद्र शराब पीने की आदी है। यही वजह है कि पति-पत्नी दोनों में आएदिन झगड़ा हुआ करता है। बीते रोज भी सास, साला और सलहेज भूपेंद्र के घर आए थे।
यह भी पढ़ें: दतिया में एक साल पुराने गुमशुदगी मामले में बड़ा खुलासा; लापता उदयभान चौहान का हो सकता है खेत से मिला नर कंकाल
पारिवारिक वजह को लेकर आपस में विवाद हो रहा था। इसी दौरान पत्नी केसकली ने पति भूपेंद्र और ससुर पन्नूराम पर दाल का खोलता हुआ पानी डाल दिया। घटना में दोनों लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। जिनका मेडिकल कराया जा रहा है। फिलहाल ग्वालियर पुलिस ने पति भूपेंद्र कुशवाह की शिकायत पर आरोपी पत्नी केसकाली कुशवाह के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है और पड़ताल शुरू कर दी है।
ग्वालियर: घटिया सड़क निर्माण को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा, ठेकेदार के कर्मचारी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
Gwalior Road Construction Controversy : ग्वालियर शहर के मुरार थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा उस समय भड़क उठा, जब निर्माणाधीन सड़क पर तय मानकों के अनुसार डामर नहीं बिछाए जाने का आरोप लगाते हुए लोगों ने जमकर हंगामा कर दिया। इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने ठेकेदार के एक कर्मचारी को दौड़ा-दौड़ाकर पीट दिया। कर्मचारी किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, मामला मुरार थाना क्षेत्र के सिंहपुर रोड का है, जहां करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण लगभग 1 करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। निर्माण कार्य HNS फर्म के ठेकेदार हाकिम शर्मा द्वारा कराया जा रहा है।
घटिया सड़क निर्माण का आरोप
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है। उनका कहना है कि सड़क पर डामर की परत निर्धारित मानकों से कम मोटाई में बिछाई जा रही थी, जिससे सड़क की गुणवत्ता प्रभावित होगी और वह लंबे समय तक टिक नहीं पाएगी।
ठेकेदार के कर्मचारी से बहस
इसी बात को लेकर लोगों ने पहले निर्माण कार्य का विरोध किया। विरोध के दौरान मौके पर मौजूद ठेकेदार के कर्मचारी से बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। गुस्साए लोगों ने कर्मचारी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल
घटना के बाद सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सरकारी धन से बनने वाली सड़कों में शुरुआत से ही मानकों की अनदेखी की जाएगी तो आम जनता को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें : मध्यप्रदेश में जुलाई से शुरू होगी ‘पीएम-ई बस सेवा’, इंदौर से पहली शुरुआत, तीन बड़े शहरों में चलेंगी 350 ई-बसें
पुलिस थाने में की शिकायत
फिलहाल इस मामले में न तो ठेकेदार की ओर से और न ही स्थानीय लोगों की ओर से मुरार थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।
मौत के मुंह से खींच लाया छोटा भाई! ग्वालियर में आत्मदाह की कोशिश का LIVE वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Gwalior Youth Self Immolation Attempt: ग्वालियर में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया है। हालांकि छोटे भाई की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया है। वहीं किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल मुरार थाना क्षेत्र में रंजीत दादौरिया नामक युवक रहता है। रंजीत के तीन भाई हैं और रंजीत शराब पीने का आदी है। यही वजह है कि रंजीत की अक्सर अपने भाइयों से बहस होती रहती थी। रंजीत का अपने दोनों भाइयों से लंबे समय से विवाद चल रहा है। रंजीत प्राइवेट जॉब करता था, लेकिन वर्तमान में उसे वहां से भी हटा दिया गया है।
खुद के सिर पर पेट्रोल उड़ेलकर लगा ली थी आग
रंजीत का छोटा भाई पवन दादोरिया लोडिंग वाहन मालिक है। शनिवार दोपहर रंजीत अपने छोटे भाई पवन के पास पहुंचा था और अपने उपयोग के लिए लोडिंग वाहन की मांग कर रहा था। पवन ने वाहन देने से इंकार कर दिया। गुस्साए रंजीत ने पवन से गाली गलौंच की और उसके बाद गाड़ी नहीं देने पर उसमें आग लगाने की धमकी देने लगा। रंजीत की धमकी को पवन ने गीदड़ भभकी समझा।
ग्वालियर में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया है। हालांकि छोटे भाई की वजह से बड़ा हादसा टल गया है।
वहीं पर मौजूद किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।#Gwalior #MadhyaPradesh #ViralVideo pic.twitter.com/9RkuOUlsva
— Aman Upadhyay (@amansupadhyay) June 28, 2026
हालांकि, थोड़ी देर बाद रंजीत कहीं से बोतल में पेट्रोल ले आया और पहले लोडिंग वाहन के पहियों पर डालकर उसे आग लगाने की कोशिश की। लेकिन पवन की सतर्कता के चलते तत्काल ही आग पर काबू पाया गया। इसके बाद गुस्से से तमतमाए रंजीत ने खुद पर पेट्रोल उड़ेल लिया और आग लगा ली। इस दौरान मौके पर रंजीत का भाई पवन और एक अन्य शख्स भी मौजूद थे।
छोटे भाई की तत्परता से बच सकी जान
अचानक रंजीत के सिर से आग की लपटें उठने लगीं। ये नाजारा देखकर हड़कंप मच गया। पहले रंजीत ने खुद ही आग को काबू करने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती देख छोटा भाई पवन भी सक्रिय हुआ और कुछ ही सैकेंड की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
यह भी पढ़ें- उज्जैन में साधु की मौत निकली हत्या, समाधि से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के बाद हुआ सनसनीखेज खुलासा
वहीं घटना के वीडियो किसी ने बना लिए थे, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।फिलहाल इस मामले में कोई शिकायतकर्ता थाने नहीं पहुंचा है। थाना प्रभारी मैना पटेल ने मोबाइल पर दी जानकारी में कहा है, अगर कोई पक्ष शिकायत करने आयेगा तो विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
ग्वालियर में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की पत्रकारों से तीखी नोकझोंक, कहा- हमने बहुत पत्रकार देखे हैं
Pappu Yadav Gwalior Press Conference: ग्वालियर में कांग्रेस के एक कार्यक्रम के दौरान उस समय हल्का तनावपूर्ण माहौल बन गया जब बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की प्रेसवार्ता में एक स्थानीय पत्रकार से उनकी तीखी बहस हो गई। यह कार्यक्रम कांग्रेस के “छात्रों की गूंज” अभियान के तहत आयोजित किया गया था।
जानकारी के अनुसार, ग्वालियर के एक निजी रेस्टोरेंट में आयोजित इस प्रेसवार्ता में पप्पू यादव राष्ट्रीय और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रख रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मितेंद्र दर्शन सिंह द्वारा किया गया था। प्रेसवार्ता काफी देर तक चलने के कारण मौजूद पत्रकार सवाल-जवाब शुरू होने का इंतजार कर रहे थे।
इसी दौरान एक स्थानीय पत्रकार ने सांसद पप्पू यादव से संक्षेप में अपनी बात रखने और सवाल-जवाब का दौर शुरू करने का आग्रह किया। इस टिप्पणी पर पप्पू यादव नाराज हो गए और उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “आप तय मत करिए, हमने बहुत पत्रकार देखे हैं।” उनके इस बयान के बाद मौके पर मौजूद पत्रकारों के बीच असंतोष का माहौल बन गया। सांसद की इस टिप्पणी के बाद कई पत्रकारों ने आपत्ति जताई और इसे मीडिया के सम्मान के खिलाफ बताया। पत्रकारों का कहना था कि प्रेसवार्ता में सवाल-जवाब का समय पहले से तय प्रक्रिया का हिस्सा होता है और इस तरह की प्रतिक्रिया उचित नहीं है।
राजनीतिक मुद्दों पर रखी अपनी बात
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया था, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई और प्रेस कॉन्फ्रेंस आगे जारी रही। कार्यक्रम के दौरान पूर्णिया सांसद पप्पू यादव विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रखते रहे।
ये भी पढ़ें : बड़नगर स्टंट विवाद पर शहर काजी की सफाई, बोले- दो अखाड़ों की प्रतिद्वंद्विता थी, भावनाएं आहत करना उद्देश्य नहीं
कार्यक्रम के बाद भी नोकझोंक चर्चा का विषय बनी रही
इस पूरे घटनाक्रम की चर्चा प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद भी बनी रही। पत्रकारों के बीच इस बयान को लेकर असंतोष देखने को मिला, जबकि राजनीतिक हलकों में भी इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।हालांकि आयोजन के समापन तक स्थिति नियंत्रण में रही, लेकिन इस घटना ने पूरे कार्यक्रम को सुर्खियों में ला दिया।
ग्वालियर में प्रहलाद पटेल का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- संविधान की बात करने वालों का इतिहास देश जानता है
Prahlad Patel On Rahul Gandhi : मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री प्रहलाद पटेल ने ग्वालियर दौरे के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो लोग कभी संविधान को कमजोर करने के लिए जिम्मेदार रहे, वही आज संविधान की प्रति हाथ में लेकर घूम रहे हैं। देश का युवा उनके इतिहास और वर्तमान दोनों को अच्छी तरह समझता है।
प्रहलाद पटेल ने यह बयान राहुल गांधी के देश में छात्रों की गूंज अभियान पर प्रतिक्रिया देते हुए दिया। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा की बात करने वाले पहले अपने राजनीतिक इतिहास को देखें। जनता और विशेषकर युवा वर्ग इस विषय में पूरी तरह जागरूक है और वह तथ्यों को समझता है।
शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई नीट परीक्षा
नीट परीक्षा को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पहले ही परीक्षा प्रक्रिया को लेकर अपना पक्ष स्पष्ट कर चुके हैं। उनके अनुसार परीक्षा सफलतापूर्वक और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है। अब छात्रों और अभिभावकों को परिणाम आने का इंतजार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले आधिकारिक परिणाम और प्रक्रिया का सम्मान किया जाना चाहिए।
आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का संवेदनशील अध्याय
इमरजेंसी को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने के मुद्दे पर भी प्रहलाद पटेल ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील अध्याय है। यदि छात्रों को इस दौर की जानकारी नहीं दी जाएगी तो देश के लोकतांत्रिक इतिहास की समझ अधूरी रह जाएगी। उनके अनुसार, लोकतंत्र की रक्षा के लिए हुए संघर्ष और उस दौर की घटनाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है।
ये भी पढ़ें : निर्मला सप्रे दल-बदल मामला: HC ने उमंग सिंघार की याचिका खारिज की, कहा- विधानसभा अध्यक्ष करेंगे फैसला
आपातकाल को लेकर वक्ताओं ने रखे अपने विचार
Pappu Yadav Statement On Bharat Tiwari Encounter: बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने ग्वालियर दौरे के दौरान भरत तिवारी मामले को लेकर मध्य प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में दलितों पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और भरत तिवारी का मामला भी उसी श्रृंखला का हिस्सा है। उन्होंने सरकार से इस पूरे मामले पर जवाब देने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
ग्वालियर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पप्पू यादव ने कहा कि यह केवल भरत तिवारी का मामला नहीं है, बल्कि देश और प्रदेश में ऐसे कई लोग हैं जो अन्याय और उत्पीड़न का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब किसी व्यक्ति को न्याय नहीं मिलता और उसकी जान चली जाती है, तो यह केवल एक परिवार की पीड़ा नहीं रहती बल्कि पूरे समाज का मुद्दा बन जाती है।
दलितों पर बढ़ते अत्याचार को लेकर जताई चिंता
सांसद पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि प्रदेश में दलित समुदाय के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इन मामलों को गंभीरता से लेने में विफल रही है। उनके अनुसार, सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन कई मामलों में पीड़ितों को समय पर न्याय नहीं मिल पाता।
लोकतंत्र में जनता देती है जवाब
पप्पू यादव ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सबसे बड़ी ताकत होती है और हर सरकार को जनता के प्रति जवाबदेह होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जनता अपने वोट के माध्यम से हर सवाल का जवाब देती है। इसलिए सरकार को भरत तिवारी मामले सहित ऐसे सभी मामलों पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पीड़ितों को न्याय मिले।
यह भी पढ़ें: सागर के नौरादेही में टाइगर पर चली गोली? वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप, भोपाल तक पहुंचा मामल
निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग
सांसद ने कहा कि भरत तिवारी की शहादत और कुर्बानी को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस शासनकाल में ऐसी घटनाएं होती हैं, उसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। पप्पू यादव ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि केवल स्थानीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि प्रशासनिक और शासन स्तर पर भी जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
ग्वालियर में सनसनी: पेट्रोल देने से मना करने पर चौकीदार को जिंदा जलाया, बचाने पहुंचे पिता भी झुलसे
Gwalior Watchman Burnt Alive Case: ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र में देर रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। मयूर मार्केट के पास एक ऑटो स्टैंड पर चौकीदारी करने वाले युवक को तीन बदमाशों ने पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। बेटे को बचाने पहुंचे पिता भी आग की चपेट में आ गए। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां बेटे की हालत नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार पीएनटी कॉलोनी निवासी आकाश सेंगर मयूर मार्केट स्थित ऑटो स्टैंड पर चौकीदारी करता है। उसके पिता रामचंद्र सेंगर पास ही एक ट्रेवल्स एजेंसी में गार्ड की नौकरी करते हैं। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप बंद होने के बाद रात में बुलेट पर सवार होकर तीन युवक वहां पहुंचे और आकाश से पेट्रोल मांगा। इस दौरान पेट्रोल की कीमत को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
बीच-बचाव करने आए गार्ड पर चाकू से हमला
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने आकाश के साथ मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद एक गार्ड बीच-बचाव के लिए आया तो उस पर भी चाकू से हमला कर दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने पास में रखी पेट्रोल की बोतल उठाकर आकाश के ऊपर पेट्रोल उड़ेल दिया और लाइटर से आग लगा दी। आकाश की चीख-पुकार सुनकर उसके पिता रामचंद्र मौके पर पहुंचे और बेटे को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान वे भी आग की लपटों की चपेट में आ गए। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
घायलों को अस्पताल पहुंचाया
स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बर्न यूनिट में भर्ती किया गया। डॉक्टरों के अनुसार आकाश करीब 35 प्रतिशत तक झुलस गया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घायल आकाश ने आरोपियों में से एक की पहचान डॉली गुर्जर निवासी दुल्लपुर के रूप में की है। पुलिस ने डॉली गुर्जर सहित तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है।
ये भी पढ़ें : OBC Reservation Case: 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण पर 15 जुलाई से रोजाना सुनवाई करेगा हाई कोर्ट, जल्द आ सकता है फैसला
पुलिस ने दर्ज किया मामला
सीएसपी थाटीपुर सर्किल अतुल सोनी ने बताया कि मामले में गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है। ग्वालियर पुलिस फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश में लगी हुई है।
Two Youth Saved Minor Girl Life Gwalior: ग्वालियर में एक किशोरी द्वारा ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की हालांकि मौके पर मौजूद दो युवकों की सूझबूझ और सतर्कता से उसकी जान बच गई। बताया जा रहा है कि किशोरी अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी लेकिन नाबालिग होने के कारण उसके माता-पिता फिलहाल शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसी बात से नाराज होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया।
ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र में एजी ऑफिस पुल के नीचे रेलवे ट्रैक पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक किशोरी ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश करती दिखाई दी। जानकारी के अनुसार किशोरी 10वीं कक्षा की छात्रा है और वह अपने प्रेमी से शादी करना चाहती है। लेकिन अभी बालिग नहीं होने के कारण उसके माता-पिता शादी के लिए तैयार नहीं थे।
माता-पिता से नाराजगी थी वजह
बताया जा रहा है माता-पिता से नाराज होकर किशोरी मंगलवार रात रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। जिस ट्रैक पर वह खड़ी थी उसी पर एक सुपरफास्ट ट्रेन आने वाली थी। इसी दौरान ट्रैक से कुछ दूरी पर खड़े दो युवक आपस में बातचीत कर रहे थे। उनकी नजर किशोरी की गतिविधियों पर पड़ी तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। दोनों युवक तत्काल दौड़कर किशोरी के पास पहुंचे और उसे ट्रेन के सामने कूदने से रोक लिया।
प्रेमी ने मौके पर पहुंचने से किया इंकार
इस दौरान वहां चीख-पुकार मच गई जिसे सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। युवकों ने किशोरी को समझाने का प्रयास किया और आत्मघाती कदम उठाने की वजह पूछी। बातचीत में किशोरी ने प्रेम प्रसंग और शादी को लेकर घर में चल रहे विवाद की जानकारी दी। युवकों ने किशोरी से उसके प्रेमी का मोबाइल नंबर लिया और उसकी फोन पर बात भी कराई लेकिन प्रेमी ने मौके पर आने से इंकार कर दिया। इसके बाद युवकों ने तुरंत पुलिस और किशोरी के परिजनों को सूचना दी।
पुलिस ने किशोरी और परिजनों की काउंसलिंग की
सूचना मिलते ही झांसी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी को अपने संरक्षण में लिया। पुलिस ने किशोरी और उसके परिजनों की काउंसलिंग कर समझाइश दी। काफी देर तक चली बातचीत के बाद माहौल सामान्य हुआ और पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
ग्वालियर में डिजिटल अरेस्ट: महिला से ठगे 1 करोड़ 57 लाख रुपए; ठगों ने खुद को बताया केंद्रीय एजेंसी का अधिकारी
Gwalior Digital Arrest Case: ग्वालियर में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड महिला लैब टेक्नीशियन और उनके बेटे को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करीब एक महीने तक अपने जाल में फंसाए रखा और डर-धमकाकर 1 करोड़ 57 लाख 90 हजार रुपए ठग लिए। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्वालियर के पाटनकर साहब का बाड़ा निवासी 69 वर्षीय मीनाक्षी नाखरे स्वास्थ्य विभाग से रिटायर्ड लैब टेक्नीशियन हैं। मई महीने में उनके की-पैड मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को दिल्ली टेलीकॉम विभाग का अधिकारी बताया और दावा किया कि उनके बैंक खाते का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग में हुआ है।
बैंक खातों से जुड़ी जानकारी बताकर जीता विश्वास
जब मीनाक्षी नाखरे ने आरोपों से इनकार किया तो ठगों ने उनके बैंक खातों से जुड़ी कुछ जानकारी बताकर उनका विश्वास जीत लिया। इसके बाद उन्हें एंड्रॉयड मोबाइल पर बात करने के लिए मजबूर किया गया। महिला ने अपने बेटे अनुभव से एंड्रॉयड मोबाइल लिया जिसके जरिए कथित अधिकारियों से लगातार संपर्क कराया गया।
ठगों ने खुद को बताया केंद्रीय एजेंसियों का अधिकारी
ठगों ने खुद को सीबीआई, आरबीआई और अन्य केंद्रीय एजेंसियों का अधिकारी बताकर वीडियो कॉल और मैसेज के माध्यम से महिला को डिजिटल अरेस्ट कर लिया। कथित अधिकारियों की प्रोफाइल और बैकग्राउंड में दिल्ली पुलिस का लोगो दिखाई देता था। महिला को घर से बाहर नहीं निकलने और किसी से बात नहीं करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जांच पूरी होने पर एनओसी देने का भरोसा भी दिलाया गया।
डर और दबाव में महिला ने ट्रासफर किए 1 करोड़ रुपये
डर और दबाव में आकर महिला ने अपने खातों से पश्चिम बंगाल, केरल, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के विभिन्न बैंक खातों में कुल 1 करोड़ 57 लाख 90 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। रकम मिलने के बाद ठगों ने संपर्क पूरी तरह बंद कर दिया। काफी प्रयासों के बावजूद जब संपर्क नहीं हुआ तब पीड़ित परिवार को ठगी का अहसास हुआ।
यह भी पढ़ें: मुरैना में डेढ़ साल पुरानी रंजिश फिर भड़की, दो पक्षों ने छतों से बरसाए पत्थर; पुलिस ने किया मामला दर्ज
पीड़िता की शिकायत पर क्राइम ब्रांच थाना पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिन बैंक खातों में रकम भेजी गई है उन्हें फ्रीज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें विभिन्न राज्यों में रवाना कर दी गई हैं।
ग्वालियर के थाटीपुर में दर्दनाक हादसा: कमरे में जिंदा जलकर युवक की मौत, शराब पीते समय लगी आग
Gwalior Thathipur Fire Death Case: ग्वालियर शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना से इलाके में शोक और सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक कमरे में अकेले बंद होकर शराब पी रहा था, तभी अचानक आग लग गई और वह बाहर नहीं निकल सका।
जानकारी के अनुसार यह घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र के नदी पार टाल इलाके की है, जहां रहने वाले विजय शाक्य के घर से अचानक धुआं और आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।
कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कमरे के अंदर मौजूद युवक गंभीर रूप से झुलस चुका था और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विजय शाक्य कमरे में अकेला था और शराब का सेवन कर रहा था। इसी दौरान बीड़ी या सिगरेट जलाते समय आग भड़क गई, जिसने देखते ही देखते पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि युवक को बचने का मौका ही नहीं मिला।
पत्नी की मौत से डिप्रेशन में था युवक
ग्वालियर पुलिस के अनुसार कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसके कारण आग लगने के बाद वह बाहर नहीं निकल पाया। दम घुटने और गंभीर रूप से झुलसने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार मृतक की पत्नी की कुछ समय पहले मौत हो चुकी थी, जिसके बाद से वह मानसिक तनाव और डिप्रेशन में रह रहा था। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है।
ये भी पढे़ं : सागर: फिर सवालों के घेरे में जिला अस्पताल की सुरक्षा, वार्ड में शराब पीता रहा मरीज, वायरल हो रहा वीडियो
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद की जाएगी। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
500 कोचिंग सेंटर और सिर्फ 3 के पास फायर NOC, ग्वालियर फायर ब्रिगेड की कार्रवाई; सामने आया हैरान करने वाला सच
Fire Brigade Coaching Safety Check Gwalior: दिल्ली और लखनऊ में कोचिंग सेंटरों में आग लगने की घटनाओं के बाद ग्वालियर नगर निगम अलर्ट मोड में आ गया है। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम के फायर ब्रिगेड दस्ते ने शहरभर के कोचिंग संस्थानों की जांच शुरू कर दी है।
छापामार कार्रवाई के दौरान कई संस्थानों में फायर सेफ्टी के नियमों का उल्लंघन सामने आया है। कुछ जगह एक्सपायर और खाली फायर सिलेंडर मिलने पर निगम ने सख्त कदम उठाते हुए संबंधित कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया।
जांच में मिले एक्सपायर और खाली फायर सिलेंडर
नगर निगम की टीम ने कार्रवाई की शुरुआत शहर के एक प्रमुख कोचिंग संस्थान से की। निरीक्षण के दौरान वहां लगाए गए कई फायर सिलेंडरों की वैधता अवधि समाप्त हो चुकी थी। इसके अलावा कुछ सिलेंडर पूरी तरह खाली पाए गए, जो किसी भी आपात स्थिति में बेकार साबित होते। फायर सेफ्टी के गंभीर उल्लंघन को देखते हुए निगम अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संस्थान को सील कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि छात्रों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
500 से ज्यादा कोचिंग, लेकिन सिर्फ 3 के पास फायर NOC
नगर निगम की जांच में एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। ग्वालियर शहर में 500 से अधिक कोचिंग संस्थान संचालित हो रहे हैं, लेकिन इनमें से केवल तीन संस्थानों के पास ही फायर विभाग की वैध एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) है। बाकी अधिकांश संस्थान बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों के संचालित किए जा रहे हैं। ऐसे में हजारों छात्रों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अधिकारियों का मानना है कि आग जैसी आपात स्थिति में इन संस्थानों में बड़ा हादसा हो सकता है।
नोटिस जारी, नियम नहीं मानने पर होगी FIR
छापेमारी की सूचना मिलते ही कई कोचिंग संचालकों ने अपने संस्थान बंद कर दिए और शटर गिराकर मौके से निकल गए। नगर निगम ने स्पष्ट कर दिया है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी संस्थान को नियमों की अनदेखी नहीं करने दी जाएगी। निगम प्रशासन ने सभी कोचिंग संचालकों को नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर फायर सेफ्टी संबंधी सभी आवश्यक इंतजाम पूरे करने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें: सागर में हाथठेले पर बैठाकर थाने लाई पुलिस, नाम बदलकर करा रहा था इलाज; कटरबाज का जुलूस
चेतावनी दी गई है कि तय समय सीमा में नियमों का पालन नहीं करने वाले संस्थानों को सील किया जाएगा और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई भी की जाएगी। इससे शहर में कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की सख्ती साफ दिखाई दे रही है।
ग्वालियर के चकरायपुरा में संग्राम, क्रिकेट की एक गेंद पर बरसे डंडे; फिर गूंजीं राइफल की गोलियां
Gwalior Cricket Dispute Turn Into Firing: ग्वालियर के चकरायपुरा गांव में क्रिकेट की एक बॉल ने पूरे गांव में दहशत फैला दी। क्रिकेट खेलने कर दौरान बॉल खेत में चली गई उसे लेने गए युवक से गाली-गलौच हुई, डंडे बरसे और फिर लाइसेंसी राइफल से फायर कर दिए गए।
आबिद खान और उसे बचाने आए भाई आसिम ने छुपकर अपनी जान बचाई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने बाप-बेटे को गिरफ्तार कर राइफल जब्त कर ली है। लेकिन गांव वाले चारों आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गए।
गेंद मांगने पर भड़का विवाद
दअरसल महाराजपुरा थाना क्षेत्र के चकरायपुरा गांव के मैदान में आबिद खान समेत कुछ युवा क्रिकेट खेल रहे थे। शॉट लगने के बाद गेंद पास में कल्ला राजावत के खेत में चली गई। बॉल लेने आबिद जब खेत पर पहुंचा तो वहां कल्ला राजावत, उसका बेटा राहुल राजावत, अंकित और छोटे मौजूद थे। गेंद मांगने पर चारों ने आबिद से गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर राहुल के पिता कल्ला ने डंडे से आबिद की पिटाई कर दी।
पुलिस कार्रवाई के बाद भी संतुष्ट नहीं ग्रामीण
मारपीट देख आबिद का भाई आसिम बीच-बचाव के लिए आया। इसी बीच राहुल घर के अंदर गया और लाइसेंसी राइफल निकाल लाया। उसने दो फायर कर दिए। गोलियों की आवाज सुनते ही आबिद और आसिम ने जान बचाकर वहां से भाग निकले। पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद भी गांव के लोग संतुष्ट नहीं हुए। चकरायपुरा के ग्रामीण एकजुट होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और मांग की कि इस मामले में चारों आरोपियों राहुल, कल्ला, अंकित और छोटे के खिलाफ जल्द सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
पुलिस ने ग्रामीणों को दिलाया निष्पक्ष जांच का भरोसा
ग्रामीणों का कहना है कि लाइसेंसी हथियार से फायरिंग जैसी घटना को मामूली नहीं माना जा सकता। इस घटना में जान भी जा सकती थी। पुलिस ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है कि निष्पक्ष जांच होगी। गिरफ्तार पिता और बेटे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जब्त राइफल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
यह भी पढ़ें: MP महिला आयोग की जनसुनवाई, सामने आया AI और साइबर अपराधों का खौपनाक चेहरा; ब्लैकमेल करने वाले का कूट भंडाफोड़
फायरिंग में किसी को गोली नहीं लगी। लेकिन गांव में दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की लाइसेंस की बंदूक का लाइसेंस भी निरस्त कराने की कार्यवाई की जाएगी।
जेएएच अस्पताल में पार्किंग वसूली का खेल उजागर, सहायक अधीक्षक से वसूले 50 रुपये, संचालक पर 50 हजार का जुर्माना
JAH Hospital Parking Overcharging: ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल (जेएएच) में पार्किंग शुल्क को लेकर लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बीच एक बड़ा खुलासा सामने आया है। अस्पताल परिसर में निर्धारित दर से अधिक पार्किंग शुल्क वसूले जाने की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने पार्किंग संचालक पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। खास बात यह है कि ओवरचार्जिंग का मामला खुद अस्पताल के सहायक अधीक्षक के साथ सामने आया, जिसके बाद कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार जेएएच के सहायक अधीक्षक डॉ. एम.एल. माहौर अस्पताल परिसर में अपनी चार पहिया वाहन लेकर पहुंचे थे। वाहन पार्क करने के बाद उनसे 50 रुपये पार्किंग शुल्क लिया गया, जबकि टेंडर की शर्तों के अनुसार चार पहिया वाहन के लिए पार्किंग शुल्क केवल 20 रुपये निर्धारित है।
पहले भी हो चुकी है शिकायत
अधिक शुल्क वसूले जाने पर डॉ. माहौर ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड किया और पार्किंग की रसीद भी प्राप्त की। रसीद में 50 रुपये शुल्क दर्ज था, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि निर्धारित दर से अधिक राशि वसूली जा रही है। इसके बाद मामला अस्पताल प्रशासन के संज्ञान में आया। बताया जा रहा है कि जेएएच अस्पताल में पार्किंग शुल्क को लेकर पहले भी कई शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। मरीजों और उनके परिजनों ने आरोप लगाया था कि पार्किंग ठेकेदार नियमों के विपरीत अतिरिक्त शुल्क वसूल रहा है। इसके अलावा कुछ लोगों ने पार्किंग कर्मचारियों द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने की शिकायत भी की थी।
ठेकेदार पर लगाया 50 हजार का जुर्माना
इन शिकायतों के आधार पर पूर्व में अस्पताल प्रशासन द्वारा पार्किंग ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया था और निर्धारित दरों का पालन करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद ओवरचार्जिंग की शिकायतें जारी रहीं। अब जब अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ ही ऐसा मामला सामने आया तो प्रशासन ने सख्त कदम उठाए। अस्पताल प्रबंधन ने पार्किंग संचालक पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में टेंडर में निर्धारित शुल्क के अनुसार ही पार्किंग राशि वसूली जाए।
ये भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में यूसीसी के लिव-इन प्रावधानों पर बढ़ा विवाद, राजनीतिक दलों और धार्मिक संगठनों ने जताई आपत्ति
ठेकेदार को दी गई चेतावनी
अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि दोबारा इस प्रकार की शिकायत सामने आती है तो और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद जयारोग्य अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासन ने लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूली जाए तो इसकी जानकारी तत्काल अस्पताल प्रबंधन को दें।
ग्वालियर में नवविवाहित दम्पत्ति ने की आत्महत्या; कमरे में फंदे से लटकते मिले शव 15 महीने पहले हुई थी शादी
Gwalior Couple Suicide Case: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। हस्तिनापुर गांव में एक नवविवाहित दंपति ने अपने घर के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
पुलिस को मौके से कुछ ऐसे सुराग मिले हैं, जो इस मामले की गुत्थी सुलझाने में अहम साबित हो सकते हैं। शुरुआती जांच में कमरे से टूटे हुए मोबाइल फोन और जमीन पर बिखरा खाना मिला है, जिससे दोनों के बीच विवाद होने की आशंका जताई जा रही है।
अप्रैल 2025 में हुई थी शादी
मृतकों की पहचान विनोद प्रजापति और उनकी पत्नी लक्ष्मी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों की शादी अप्रैल 2025 में हुई थी। परिवार और रिश्तेदारों के मुताबिक दंपति हाल ही में भिंड जिले में आयोजित एक पारिवारिक विवाह समारोह में शामिल होकर लौटे थे। शुक्रवार को दोनों अपने पैतृक गांव हस्तिनापुर पहुंचे थे और सामान्य रूप से नजर आ रहे थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि अगले ही दिन ऐसा दुखद घटनाक्रम सामने आएगा।
विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम
पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार शनिवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी। घटनास्थल की स्थिति से अंदाजा लगाया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में मोबाइल फोन तोड़ दिए गए। कमरे में रखा खाना भी बिखरा हुआ मिला। इसके बाद दोनों ने कथित रूप से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों को शक हुआ और पुलिस को सूचना दी गई।
बंद कमरे में मिले दोनों के शव
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खोलने के बाद पुलिस को दोनों के शव फंदे से लटके मिले। इसके बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं।
यह भी पढ़ें: इंदौर में NEET के लिए लेट हो रही छात्रा की पुलिस बनी मददगार; एडिशनल DCP ने सेंटर तक अपनी गाड़ी से पहुंचाया
टूटे मोबाइल से खुल सकता है राज
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल से बरामद टूटे हुए मोबाइल फोन जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। साइबर सेल की मदद से मोबाइल डेटा और कॉल रिकॉर्ड्स की जांच की जा रही है, ताकि विवाद की वास्तविक वजह का पता लगाया जा सके। पुलिस परिजनों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल कर रही है।
ग्वालियर में लुटेरी दुल्हन का भंडाफोड़, शादी के तुरंत बाद चुराए गहने; बाद में शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल
Gwalior Looteri Dulhan Case: ग्वालियर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने शादी के नाम पर होने वाली ठगी के संगठित नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिजौली थाना क्षेत्र के मुगुलपुरा गांव निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी पर शादी के बाद जेवर लेकर फरार होने, ब्लैकमेल करने और लाखों रुपये की मांग करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
शादी के कुछ दिनों बाद जेवर लेकर हुई फरार
मुगुलपुरा निवासी राहुल जाटव ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत देकर बताया कि उसकी शादी 14 अप्रैल 2026 को शिवपुरी जिले के अमोला गांव निवासी राखी जाटव से हुई थी। राहुल का आरोप है कि विदाई के दौरान ही राखी ने अपने मामा के बेटे राजकुमार के साथ मिलकर ससुराल से सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए थे। इस मामले में पहले से पुलिस जांच चल रही है। राहुल के मुताबिक शादी के बाद राखी 15 मई को ससुराल आई और 23 मई को फिर से जेवर लेकर फरार हो गई।
5 लाख रुपये की मांग, झूठे केस में फंसाने की धमकी
पीड़ित का आरोप है कि फरार होने के बाद उसकी पत्नी लगातार उसे धमका रही है। राहुल का कहना है कि राखी ने 5 लाख रुपये की मांग की है और पैसे नहीं देने पर पूरे परिवार को जिस्मफरोशी जैसे झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी है। युवक ने शिकायत में कहा है कि इस मानसिक दबाव के कारण पूरा परिवार परेशान है और भय के माहौल में जी रहा है।
इंस्टाग्राम पर हथियारों के साथ वीडियो डालने का आरोप
राहुल ने आरोप लगाया कि राखी सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो और तस्वीरें साझा कर उसे डराने की कोशिश करती है। उसने दावा किया कि उसकी पत्नी अब तक करीब 10 शादियां कर चुकी है और इसी तरह लोगों को अपना शिकार बनाती रही है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: सागर में शराबी ड्राइवर की लापरवाही ने ली जान! पेड़ से टकराकर पलटा ऑटो, बुजुर्ग की मौत; 7 लोग घायल
परिवार और पुलिसकर्मी पर भी लगाए गंभीर आरोप
पीड़ित ने अपनी शिकायत में पत्नी की मां वैजंती बाई, बहन वंदना और शिवपुरी जिले साइबर सेल के एक आरक्षक का नाम भी लिया है। राहुल का आरोप है कि ये लोग कथित गिरोह की मदद कर रहे हैं। वहीं आरक्षक पर कॉल डिटेल लीक करने का आरोप लगाया गया है। फिलहाल बिजौली पुलिस और साइबर सेल पूरे मामले की जांच कर रही है। पीड़ित ने बैंक खातों की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
₹50 हजार देकर सॉल्वर से परीक्षा दिलवाई; बायोमेट्रिक टेस्ट ने खोला BSF भर्ती परीक्षा के सॉल्वर गैंग का राज
BSF Recruitment Solver Gang Exposed: देश की सुरक्षा से जुड़ी बीएसएफ भर्ती में एक बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है। जबलपुर का युवक 50 हजार देकर सॉल्वर से बीएसएफ परीक्षा और मेडिकल करवा कर कॉन्स्टेबल बन गया। बेंगलुरु ट्रेनिंग सेंटर में 12 दिन तक ट्रेनिंग भी कर ली लेकिन अंतिम बायोमेट्रिक में फिंगरप्रिंट 100% मिसमैच होते ही पूरा खेल खुल गया। ग्वालियर के बिजौली थाने में केस दर्ज कर सॉल्वर गैंग की तलाश शुरू हो गई है।
दअरसल जबलपुर के मनमोहन नगर, रांझी निवासी शिव सिंह का चयन एसएससी परीक्षा-2025 के जरिए कॉन्स्टेबल जीडी पद पर हुआ था। नियुक्ति मिलने के बाद वह 9 मार्च 2026 को बेंगलुरु स्थित बीएसएफ ट्रेनिंग सेंटर पहुंच गया। ट्रेनिंग शुरू होने के 12 दिन बाद 21 मार्च को दस्तावेजों के अंतिम सत्यापन और बायोमेट्रिक मिलान के दौरान उसके फिंगरप्रिंट रिकॉर्ड से मेल नहीं खाए।
कई बार जांच के बाद भी फिंगरप्रिंट मिसमैच
सिस्टम ने कई बार जांच के बाद भी 100 प्रतिशत मिसमैच दिखाया। जांच अधिकारियों ने जब एसएससी आवेदन पत्र और ई-एडमिट कार्ड पर लगी तस्वीरों का मिलान किया तो पोल खुल गई। परीक्षा देने वाला व्यक्ति और ट्रेनिंग करने पहुंचा युवक अलग-अलग थे। अधिकारियों ने सख्ती से पूछताछ की तो सारा राज सामने आ गया। पूछताछ में शिव सिंह ने स्वीकार किया कि उसने 50 हजार रुपए देकर एक अज्ञात सॉल्वर को अपनी जगह लिखित परीक्षा और मेडिकल टेस्ट दिलवाया था।
फर्जीवाड़े से ट्रेनिंग तक पहुंचा युवक
इस फर्जीवाड़े की मदद से ही वह चयनित हुआ और ट्रेनिंग तक पहुंच गया। जांच में पता चला कि आरोपी की लिखित परीक्षा 19 फरवरी 2025 को ग्वालियर के बिजौली थाना क्षेत्र के एक परीक्षा केंद्र में हुई थी। भर्ती प्रक्रिया के अन्य चरण भी यहीं पूरे हुए थे। इसी वजह से बेंगलुरु पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला जांच के लिए ग्वालियर भेज दिया।
सॉल्वर गैंग के सदस्यों को ट्रेस कर रही पुलिस
बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) ने इसे गंभीर सुरक्षा चूक माना है। पुलिस अब परीक्षा केंद्र से जुड़े कर्मचारियों, सॉल्वर और गैंग के अन्य सदस्यों को ट्रेस कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि बायोमेट्रिक सिस्टम की वजह से फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। वरना यह जवान ट्रेनिंग पूरी कर लेता। जांच में और खुलासे होने की संभावना है।
युवा कांग्रेस का कहना है कि वर्तमान में सरकारी भर्ती परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थियों को अलग-अलग परीक्षाओं में बार-बार आवेदन शुल्क जमा करना पड़ता है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। इसी के विरोध में संगठन ने यह अभियान शुरू किया है और सरकार से वन टाइम फीस व्यवस्था लागू करने की मांग की है।
जीतू पटवारी हुए शामिल
मैराथन में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और जयवर्धन सिंह भी शामिल हुए। सभी नेताओं ने युवाओं के साथ दौड़ लगाकर अभियान को समर्थन दिया और सरकार से भर्ती प्रक्रिया में सुधार की मांग की।
OTF से अभ्यर्थियों को मिलेगी राहत
इस दौरान नेताओं ने कहा कि प्रदेश और देश में लाखों युवा रोजगार की तलाश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में प्रत्येक भर्ती परीक्षा के लिए अलग-अलग शुल्क लेना युवाओं पर आर्थिक दबाव बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि यदि वन टाइम फीस व्यवस्था लागू की जाती है तो अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलेगी और भर्ती प्रक्रिया अधिक सरल एवं सुलभ बन सकेगी।
ये भी पढ़ें : महज 5 दिन का MP विधानसभा का मानसून सत्र, उमंग सिंघार का सरकार पर तंज, कहा- यह लोकतंत्र को सीमित करने की कोशिश
जल्द से जल्द लागू की जाए OTF व्यवस्था
युवा कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसरों के साथ-साथ भर्ती प्रक्रिया में भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को युवाओं के हित में जल्द से जल्द OTF व्यवस्था लागू करने पर विचार करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की। युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेशभर में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
ग्वालियर के मुरार थाने में हड़कंप, इंसाफ के लिए भटकी महिला ने थाना परिसर में ही खाया जहर; जानें पूरा मामला
Gwalior Murar Police Station Suicide Attempt: ग्वालियर के मुरार थाने में एक महिला पिछले 10-12 दिनों से थाने के चक्कर लगा लगा कर थक गई तो उसने थाना परिसर में जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की। जैसे ही महिला ने थाने में जहर खाया वैसे ही पूरे थाने में हड़कंप मच गया।
मुरार थाने के पुलिसकर्मी पीड़ित महिला को मुरार के जिला अस्पताल ले गए जहाँ उसे प्राथमिक इलाज के बाद जयारोग्य चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। महिला को पहले नौकरी लगवाने का लालच दिया और फिर शादी का झांसा देकर उसका लगातार शारीरिक शोषण किया गया था। महिला द्वारा थाने में जहर खाने के बाद मुरार थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न गंभीर धाराओं मामला दर्ज कर लिया है।
बेटी को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए ग्वालियर आई थी महिला
जानकारी के अनुसार, भिंड की रहने वाली महिला की शादी वर्ष 2016 में हुई थी। शादी के बाद उसकी दो छोटी बच्चियां हैं। करीब 4 साल पहले पीड़िता अपनी बड़ी बेटी को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए ग्वालियर में किराये का मकान लेकर रहने आई थी। मोहल्ले में ही आरोपी गजेंद्र केवट की एक ऑनलाइन सेंटर की दुकान थी। पीड़िता अक्सर अपने बैंक खाते से पैसे निकालने के लिए गजेंद्र की दुकान पर जाती थी, जिसके चलते दोनों के बीच जान-पहचान हो गई ।
आरोपी ने दिया पीड़िता को नौकरी का झांसा, बनाए संबंध
गजेंद्र ने पीड़िता से कहा कि तुम बच्चों के साथ अकेली रहती हो, तुम्हें पैसों की सख्त जरूरत होगी। मैं तुम्हारी एक अच्छी जगह नौकरी लगवा दूंगा। इसी बहाने से माह मई 2024 में आरोपी नौकरी का झांसा देकर महिला के किराये के कमरे पर पहुंचा और वहां उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी लगातार नौकरी लगवाने और शादी करने का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करता रहा।
पीड़िता की शिकायत पर सुनवाई न होने की वजह से खाया जहर
23 मई 2026 तक आरोपी ने संबंध बनाए अब शादी से मुकर गया है। सोमवार को महिला मुरार पुलिस थाना पहुंची और सुनवाई न होने का आरोप लगाते हुए जहर खाने का प्रयास किया। जिस पर वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने तत्काल उसे रोक लिया और तत्काल मेडिकल के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया है।
यह भी पढ़ें: रतलाम से सामने आई दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी को भगाने में मदद करने के शक में युवक को उतारा मौत के घाट
पुलिस ने तत्काल आरोपी के खिलाफ नौकरी व शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है। मुरार जिला चिकित्सालय के ड्यूटी डॉक्टर का कहना है कि अभी फिलहाल महिला की हालत ठीक है।
ग्वालियर में कांग्रेस का प्रदर्शन: स्मार्ट मीटर और NEET घोटाले के विरोध में निकाला मशाल जुलूस, इस्तीफे की मांग
Gwalior Congress Mashal Julus: स्मार्ट मीटर और NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के गृह विधानसभा क्षेत्र ग्वालियर में रविवार शाम कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा और जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। किलागेट से शुरू हुआ यह जुलूस हजीरा चौराहे तक पहुंचा, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में मशाल और पार्टी के झंडे लेकर शामिल हुए।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ग्वालियर में स्मार्ट मीटर के नाम पर आम नागरिकों से मनमाने तरीके से वसूली की जा रही है। उन्होंने कहा कि बढ़े हुए बिजली बिलों के कारण लोग परेशान हैं और सरकार को इस व्यवस्था की समीक्षा करनी चाहिए।
वन टाइम फीस लागू करने की मांग
सुनील शर्मा ने छात्रों के हितों का मुद्दा भी उठाया और कहा कि मध्य प्रदेश में राजस्थान की तर्ज पर वन टाइम फीस (OTF) व्यवस्था लागू की जानी चाहिए। उनका कहना था कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए छात्रों को बार-बार आवेदन शुल्क देना पड़ता है, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है।
NEET पेपर लीक पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
मशाल जुलूस के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए NEET परीक्षा पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने कहा कि इस घोटाले से देश के 22 लाख से अधिक छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। उन्होंने कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा और पार्टी सड़क से लेकर सदन तक इस मुद्दे को उठाती रहेगी।
ये भी पढ़ें : Gwalior News: पिकनिक मनाने गए थे दोस्त, तिघरा डैम में डूबे दो मेडिकल कॉलेज के छात्र; 18 घंटे बाद मिला दूसरा शव
बड़ी संख्या में शामिल हुए कार्यकर्ता
प्रदर्शन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पार्षद और युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मशाल लेकर सरकार विरोधी नारे लगाए और स्मार्ट मीटर व्यवस्था तथा NEET परीक्षा विवाद को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।
Gwalior News: पिकनिक मनाने गए थे दोस्त, तिघरा डैम में डूबे दो मेडिकल कॉलेज के छात्र; 18 घंटे बाद मिला दूसरा शव
Gwalior Tighra Dam MBBS Student Drowning: ग्वालियर के गजराराजा मेडिकल कॉलेज (जीआरएमसी) के एमबीबीएस सेकंड ईयर के दो छात्रों की तिघरा डैम में डूबने से मौत हो गई। शनिवार शाम दोस्तों के साथ घूमने गए दोनों छात्र गहरे पानी में समा गए थे। प्रशासन, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम ने कई घंटों के सर्च ऑपरेशन के बाद दोनों के शव बरामद कर लिए। इस दर्दनाक हादसे के बाद मेडिकल कॉलेज परिसर में शोक की लहर फैल गई है।
पथरीले किनारे पर अचानक फिसला पैर
शाम करीब 7 बजे एमबीबीएस छात्र आयुष श्रीवास्तव और गोपाल अग्रवाल पानी के पास पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पथरीले किनारे पर अचानक उनका पैर फिसल गया और संतुलन बिगड़ने के कारण दोनों सीधे गहरे पानी में चले गए। जब काफी देर तक दोनों वापस नहीं लौटे तो उनके साथियों ने तलाश शुरू की। डैम किनारे दोनों छात्रों के कपड़े और जूते व्यवस्थित तरीके से रखे मिले, जिसके बाद अनहोनी की आशंका बढ़ गई और पुलिस को सूचना दी गई।
रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन
सूचना मिलते ही सीएसपी कृष्णपाल सिंह के नेतृत्व में ग्वालियर पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। देर रात तक चले सर्च ऑपरेशन में गोपाल अग्रवाल का शव बरामद कर लिया गया। वहीं दूसरे छात्र आयुष श्रीवास्तव की तलाश रविवार दोपहर तक जारी रही। करीब 50 फीट गहराई में पत्थरों और झाड़ियों के बीच फंसा आयुष का शव रविवार दोपहर करीब 2 बजे मिला। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और परिजनों को सूचना दी गई। घटना के बाद दोनों परिवार ग्वालियर पहुंच गए हैं।
डॉक्टर बनने का सपना अधूरा रह गया
मृतक गोपाल अग्रवाल सागर जिले के बीना के रहने वाले थे। परिवार के अनुसार वह पढ़ाई में बेहद मेधावी थे और वर्ष 2024 में पहली ही कोशिश में नीट परीक्षा पास कर ग्वालियर मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया था। आर्थिक रूप से साधारण परिवार से आने वाले गोपाल की पढ़ाई का खर्च उनके बड़े भाई उठा रहे थे। परिवार को उम्मीद थी कि वह डॉक्टर बनकर घर की जिम्मेदारियों में सहयोग करेगा, लेकिन हादसे ने सभी सपने तोड़ दिए।
यह भी पढ़ें: मुरैना में भीषण रेल हादसा, आग की अफवाह से ट्रेन से कूदे यात्री, 6 से अधिक लोगों की मौत से मचा हड़कंप!
वहीं आयुष श्रीवास्तव बिहार के मुजफ्फरपुर (बिहार) के निवासी थे और एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे। गजराराजा मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान ने दो होनहार छात्रों को खो दिया है। यह क्षति न केवल कॉलेज बल्कि दोनों परिवारों के लिए भी अपूरणीय है।
Dabra Police Constable Suicide Case: ग्वालियर जिले के डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक पुलिस आरक्षक ने अपने सरकारी आवास पर देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसडीओपी सहित तमाम आला अधिकारी और फॉरेंसिक टीम रात में ही मौके पर पहुंच गई और मामले की बारीकी से जांच-पड़ताल शुरू की।
मृतक आरक्षक की पहचान राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले थे। राघवेंद्र पिछले करीब एक साल से डबरा सिटी थाने में तैनात थे। शुक्रवार की देर रात करीब 9 बजे उन्होंने थाने के पीछे बने अपने सरकारी आवास में रस्सी का फंदा लगाया और उस पर झूल गए।
पत्नी को वीडियो कॉल कर कहा बाय-बाय
जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
खुदकुशी के मामले की जानकारी लगते ही SDOP सौरभ कुमार और ASP जयराज कुबेर मौके पर पहुंचे। शासकीय निवास के गेट के ऊपर लगे कुंदे से आरक्षक का शव लटका हुआ था। मौके पर पहुंची FSL टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए, जिसके बाद शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
परिजनों में कोहराम, जांच जारी
बताया जा रहा है कि मृतक आरक्षक राघवेंद्र तोमर को विभाग में अनुकंपा नियुक्ति मिली थी और उनके दो छोटे बच्चे भी हैं। इस घटना के बाद से परिवार और पुलिस विभाग में शोक की लहर है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच आने के बाद ही आत्महत्या के असली कारणों का पता चल सकेगा।
ग्वालियर में स्पा सेंटरों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध गतिविधियों पर महिला सुरक्षा शाखा की दबिश
Gwalior Spa Center Raid: ग्वालियर में स्पा सेंटरों की आड़ में चल रही संदिग्ध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। महिला सुरक्षा शाखा की विशेष टीम ने रविवार देर रात शहर के कई नामी स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमार कार्रवाई कर हड़कंप मचा दिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से स्पा सेंटर संचालकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर स्थित स्पा सेंटरों की गहन जांच की। जैसे ही टीम मौके पर पहुंची, वहां मौजूद कई युवतियां और कर्मचारी घबराकर इधर-उधर छिपते नजर आए। पुलिस ने सभी को बाहर निकालकर पूछताछ की और उनके दस्तावेजों की जांच शुरू की। कई स्थानों पर संचालन से जुड़े रिकॉर्ड, रजिस्टर और पहचान पत्रों में गंभीर खामियां पाई गईं।
अधूरे मिले दस्तावेज
जांच के दौरान कुछ स्पा सेंटरों में दस्तावेज अधूरे मिले, जबकि कई जगहों पर नियमों के पालन में अनियमितताएं सामने आईं। पुलिस ने मौके पर मौजूद स्टाफ, कर्मचारियों और युवतियों से अलग-अलग पूछताछ कर जानकारी जुटाई। इसके साथ ही स्पा सेंटरों के लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और संचालन से जुड़े सभी दस्तावेजों को खंगाला गया।
ASP के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई महिला सुरक्षा शाखा की एएसपी अनु बेनीवाल के नेतृत्व में की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस छापेमारी का मुख्य उद्देश्य शहर में संचालित स्पा सेंटरों की आड़ में किसी भी तरह की अवैध या संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाना है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान अचानक और योजनाबद्ध तरीके से चलाया गया ताकि वास्तविक स्थिति का पता लगाया जा सके।
की जाएगी नियमित निगरानी
ग्वालियर पुलिस का कहना है कि शहर में संचालित सभी स्पा सेंटरों की अब नियमित निगरानी की जाएगी। जिन संस्थानों में नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही संबंधित विभागों को भी निर्देश दिए गए हैं कि लाइसेंस और संचालन की प्रक्रिया की सख्ती से जांच की जाए।
ये भी पढ़ें : नवभारत लाइव की खबर का असर: एमवाय अस्पताल मामले में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी-कर्मचारियों पर गिरी गाज
संदिग्ध गतिविधियों की मिल रही थीं शिकायतें
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से कुछ स्पा सेंटरों को लेकर संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। इस छापामार कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Gwalior News: स्वर्ण रेखा नदी में बह रहे दूषित पानी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, उग्र आंदोलन की चेतावनी
Gwalior Swarn Rekha River Pollution: ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र से होकर गुजरने वाली स्वर्ण रेखा नदी में क्षतिग्रस्त सीवर लाइन से लगातार मिल रहे दूषित पानी को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। क्षेत्र में फैली गंदगी, बदहाल सफाई व्यवस्था और प्रशासनिक उदासीनता के खिलाफ कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन और नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने किया। विरोध दर्ज कराने के लिए दोनों नेता स्वर्ण रेखा नदी में उतर गए और गंदे पानी के बीच खड़े होकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। नेताओं को नदी के दूषित पानी में उतरकर प्रदर्शन करते देख बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता भी मौके पर एकत्र हो गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर निगम और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
लगातार खराब हो रही नदी की स्थिति
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि स्वर्ण रेखा नदी की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। जगह-जगह से क्षतिग्रस्त सीवर लाइन का गंदा पानी सीधे नदी में मिल रहा है, जिससे नदी प्रदूषित हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर निगम और संबंधित अधिकारियों को शिकायतें दी गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। परिणामस्वरूप क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है और लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बीमारियों की खतरा बढ़ा
जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने कहा कि दूषित पानी के कारण क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय नागरिकों का जीवन प्रभावित हो रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही सीवर लाइन की मरम्मत नहीं कराई गई और स्वर्ण रेखा नदी की सफाई सुनिश्चित नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मिलकर बड़ा और उग्र आंदोलन करेगी।
ये भी पढ़ें : अधिक मास में ओंकारेश्वर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के दर्शन के लिए लगी लंबी कतारें
समस्या के समाधान तक संघर्ष
कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भी नदी की खराब स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने प्रशासन से तत्काल प्रभाव से सीवर लाइन की मरम्मत, नदी की सफाई और प्रदूषण रोकने के लिए स्थायी व्यवस्था करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि जनहित के इस मुद्दे पर उनका संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाता।
ग्वालियर में भू-माफियाओं का फर्जीवाड़ा, निजी जमीन की आड़ में बेच डाली करोड़ों की सरकारी भूमि, 3 पर FIR दर्ज
Gwalior Janakganj Land Scam: ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोटा (लश्कर) में करोड़ों रुपये मूल्य की शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा और प्लॉटिंग का बड़ा मामला सामने आया है। प्रशासनिक जांच में खुलासा हुआ है कि भू-माफियाओं ने निजी जमीन की आड़ लेकर सरकारी भूमि पर अवैध कॉलोनी विकसित कर दी और उसे छोटे-छोटे प्लॉटों के रूप में बेच दिया।
इतना ही नहीं, कई खरीदारों को इन जमीनों पर पक्के मकान बनाकर भी दे दिए गए। मामले में पुलिस ने तीन कॉलोनाइजरों के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े का प्रकरण दर्ज किया है।
निजी भूमि की आड़ में सरकारी जमीन पर किया कब्जा
जांच में सामने आया कि आरोपियों के पास ग्राम कोटा में सीमित निजी भूमि थी, लेकिन उन्होंने उससे कहीं अधिक क्षेत्रफल के प्लॉट बेच दिए। जब निजी भूमि समाप्त हो गई तो आसपास की शासकीय जमीनों पर कब्जा कर वहां बाउंड्रीवॉल खड़ी कर दी गई और लोगों को वैध भूमि बताकर प्लॉटों की बिक्री की गई। प्रशासन का मानना है कि इस पूरे मामले में सुनियोजित तरीके से सरकारी जमीन को खुर्द-बुर्द किया गया है।
पटवारी की शिकायत से खुला पूरा मामला
मामले का खुलासा क्षेत्र के पटवारी की शिकायत के बाद हुआ। उन्होंने शासकीय दस्तावेजों और राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर जनकगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। खसरा और नक्शों के मिलान के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। जांच के बाद ग्वालियर पुलिस ने कॉलोनाइजर मुकेश सिंह कुशवाह, छत्तू उर्फ छत्रपाल कुशवाह और लक्ष्मण सिंह कुशवाह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
कई सर्वे नंबरों की सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण
राजस्व विभाग की जांच में पाया गया कि सर्वे नंबर 1703, 1704, 1706, 1707, 1708 और 1709 की शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर कॉलोनी विकसित की गई। रिकॉर्ड में यह जमीन मध्यप्रदेश शासन के नाम दर्ज है, लेकिन मौके पर वहां कई पक्के मकान और विकसित प्लॉट पाए गए। अधिकारियों के अनुसार यह पूरा निर्माण बिना वैध अनुमति के किया गया है।
यह भी पढ़ें: MP News: सागर जिला अस्पताल में भोपाल की क्वालिटी टीम का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की हुई सराहना
मकान मालिकों पर भी कार्रवाई की तैयारी
इस मामले का असर उन लोगों पर भी पड़ सकता है जिन्होंने इन प्लॉटों को खरीदकर मकान बना लिए हैं। राजस्व दस्तावेजों के अनुसार संबंधित भवन मालिकों के खिलाफ तहसीलदार न्यायालय, लश्कर में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रकरण दर्ज किए गए हैं। प्रशासनिक कार्रवाई आगे बढ़ने पर अवैध निर्माणों को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने करोड़ों रुपये की सरकारी जमीन का अवैध सौदा किया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
ग्वालियर में सनसनी: दो दिन से लापता पुलिस कांस्टेबल का झाड़ियों में मिला शव, शरीर पर मिले चोट के निशान
Gwalior Kampu Police Constable Death: ग्वालियर में दो रोज से लापता पुलिस कांस्टेबल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतक कांस्टेबल पुलिस लाइन में पदस्थ था और शराब पीने का आदी था। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिलें हैं, जिन्हें पुलिस मामूली बता रही है। वहीं परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
कंपू थाना अंतर्गत शिवपुरी लिंक रोड स्थित नवीन लोहा मंडी के पास झाड़ियों में अंकित सिंह तोमर नामक पुलिस कांस्टेबल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। अंकित पुलिस लाइन में पदस्थ था और उसकी पिता की ऑन ड्यूटी मौत के बाद वर्ष 2018 में अनुकम्पा नियुक्ति हुई थी। अंकित शराब पीने का आदी था। अंकित पैरालाइटिक अटैक से पीड़ित था, यही वजह है कि उसका भांजा ड्यूटी पर छोड़ने और लेने जाता था।
परिजनों से फोन पर कहा थोड़ी देर में आ रहा हूं
अंकित के जीजा भूपेंद्र सिंह के अनुसार वह बुधवार को मुरैना जिले के परोसा विभागीय डाक लेकर गया था, उसके बाद शाम को परिजन से उसकी बात हुई थी। परिजन से कहा था कि थोड़ी देर में आ रहा हूं लेकिन थोड़ी देर बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। अंकित अविवाहित था और शराब पीने का आदी था। मृतक के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मृतक अंकित की कोहनी और एडी पर चोट के निशान हैं। संभवतः एडी में फ्रैक्चर हुआ है।
अंकित के शरीर पर मिले चोट के निशान
ग्वालियर पुलिस का मानना है कि अंकित के शरीर पर मिले चोट के निशान उसकी हत्या जैसे जघन्य अपराध की पुष्टी नहीं करते हैं। मृतक के पैर से एक जूता गायब है। पुलिस ने मौके पर पड़ताल भी की है लेकिन पुलिस को न ही अंकित का जूता मिला है और ना ही कोई सुराग हाथ लगा है।
यह भी पढ़ें:  इंदौर फायर सेफ्टी सिस्टम की पोल खुली: 35 लाख की आबादी, लेकिन हाईराइज आग से निपटने के उपकरण ही नहीं
पुलिस के लिए रहस्य बनी अंकित की मौत?
पुलिस कांस्टेबल का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने की सूचना पर एसएसपी धर्मवीर सिंह, सीएसपी रॉबिन जैन, थाना प्रभारी अमर सिंह सिकरवार, फोरेंसिक टीम सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। मामले की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। अंकित की मौत पुलिस के लिए रहस्य बनी हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है और मर्ग कायम करके विवेचना शुरू कर दी है।
लिव-इन पार्टनर ने पेट्रोल डालकर युवती को जलाया, इलाज के दौरान मौत, सामने आया मरने से पहले का वीडियो
Chhatarpur Live-in Partner Burn Case: छतरपुर जिले में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक युवती की ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवती को उसके लिव-इन पार्टनर द्वारा पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप है। मौत से पहले युवती का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उसने अपने साथी पर आग लगाने का आरोप लगाया है। आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
जानकारी के अनुसार, चंदला थाना क्षेत्र के गुड़ा खुर्द गांव निवासी पुष्पा पिछले 4 साल से मनोज कुशवाह के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दोनों का एक बच्चा भी है। आरोप है कि 17 मई को घरेलू विवाद के दौरान पुष्पा ने मनोज से सब्जी बनाने के लिए तेल मंगाया था, लेकिन वह तेल की जगह पेट्रोल लेकर आया और उस पर डालकर आग लगा दी।
आरोपी मनोज कुशवाह गिरफ्तार
गंभीर रूप से झुलसने के बाद पुष्पा को इलाज के लिए ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद परिजनों की शिकायत पर चंदला थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया और अस्पताल पहुंचकर युवती के बयान भी दर्ज किए थे। पुलिस ने आरोपी मनोज कुशवाह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
मौत से पहले का वीडियो आया सामने
इसी बीच इलाज के दौरान पुष्पा की मौत हो गई। मौत के बाद उसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने स्पष्ट रूप से मनोज पर पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप लगाया है। यह वीडियो अब मामले में अहम साक्ष्य माना जा रहा है।
परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
मृतका की बड़ी बहन संगीता अहिरवार ने आरोपी मनोज कुशवाह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मनोज पहले भी महिलाओं के साथ हिंसक घटनाओं में शामिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी ने पहले भी एक महिला को जलाकर मार डाला था और दूसरी महिला को आग लगाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें : ग्वालियर में शर्मसार करने वाली वारदात: नाबालिग प्रेमिका से दुष्कर्म के बाद ढाई लाख में बेचा, आरोपी गिरफ्तार
बढ़ाई जाएंगी मौत की धाराएं
युवती की मौत के बाद ग्वालियर के कंपू थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। चूंकि घटना छतरपुर जिले के चंदला थाना क्षेत्र की है, इसलिए पूरी केस डायरी आगे की कार्रवाई और विवेचना के लिए चंदला पुलिस को भेजी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में पहले से दर्ज अपराध में अब युवती की मौत के बाद संबंधित धाराएं बढ़ाई जाएंगी और आगे की कानूनी कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।
ग्वालियर में शर्मसार करने वाली वारदात: नाबालिग प्रेमिका से दुष्कर्म के बाद ढाई लाख में बेचा, आरोपी गिरफ्तार
Gwalior Crime News: ग्वालियर से मानव तस्करी और रिश्तों को कलंकित करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने प्यार के जाल में फंसाकर नाबालिग प्रेमिका के साथ न केवल दुष्कर्म किया, बल्कि उसे ढाई लाख रुपए में बेच भी दिया। राजगढ़ और ग्वालियर पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मामला 29 मई को शुरू हुआ जब राजगढ़ जिले की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला, तो परेशान परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
रेप के बाद नाबालिग का किया सौदा
जांच के दौरान पुलिस को पुख्ता सूचना मिली कि किशोरी को उसका कथित बॉयफ्रेंड बंटी बहला-फुसलाकर अपने साथ ग्वालियर ले गया है। संदेह के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी बंटी को हिरासत में लिया। जब पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने जो खुलासा किया उसे सुनकर पुलिस अधिकारी भी दंग रह गए। आरोपी बंटी ने कबूल किया कि उसने ग्वालियर के कुख्यात बदनापुरा इलाके में ले जाकर किशोरी का सौदा कर दिया और उसे कथित तौर पर ढाई लाख रुपए में बेच दिया। यही नहीं, बेचने से पहले आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को भी अंजाम दिया था।
बंद मकान का ताला तोड़ पुलिस ने कराया मुक्त
आरोपी के खुलासे के बाद राजगढ़ और ग्वालियर पुलिस की संयुक्त टीम ने तुरंत ग्वालियर के बदनापुरा क्षेत्र में दबिश दी। वहां पुलिस को एक मकान बाहर से बंद मिला। जब पुलिस ने ताला तोड़ा तो अंदर किशोरी बंधक जैसी स्थिति में मिली। पुलिस के आने की भनक लगते ही खरीदार मकान में ताला लगाकर मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस ने किशोरी को सुरक्षित मुक्त कराकर अपने संरक्षण में ले लिया है।
ये भी पढ़ें : इंदौर हनीट्रैप केस: आरोपी लाखन चौधरी को बड़ा झटका, कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका; जानें अदालत में क्या हुआ
आरोपी महिला की तलाश जारी
पुलिस के मुताबिक आरोपी बंटी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पूरी वारदात में एक स्थानीय महिला की भूमिका भी सामने आई है, जिसने किशोरी को खरीदने और बंधक बनाने में मदद की। आरोपी महिला फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।
RCB को लगातार 2 बार चैंपियन बनाने के बाद अब MPL में गदर मचाएंगे रजत पाटीदार; संभालेंगे इस धाकड़ टीम की कप्तानी
ग्वालियर चीताज 2026 सीजन का पहला मैच उज्जैन फाल्कंस के खिलाफ खेलेगी। हाल के वर्षों में मध्य प्रदेश से निकले सबसे कामयाब क्रिकेटर्स में से एक, पाटीदार ने घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट दोनों में शानदार तरक्की की है।
ग्वालियर चीताज में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का शानदार कॉम्बिनेशन
ग्वालियर चीताज की टीम में अनुभवी खिलाड़ियों और होनहार युवा प्रतिभाओं का शानदार मेल है। इस टीम में मंगेश यादव जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो 2025 सीजन में 14 विकेट लेकर सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। इसके अलावा, टीम को हेड कोच आदित्य श्रीवास्तव के मार्गदर्शन का भी फायदा मिलेगा, जिनके मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी 2022 का खिताब जीता था।
शुरूआती मुकाबले पर टीकी सब की नजर
टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले पर सभी की निगाहें टिकी होंगी, जब पाटीदार की टीम अपने पहले एमपीएल अभियान में उज्जैन फालकंस का सामना करेगी। इस अभियान से पहले पाटीदार ने कहा कि मध्य प्रदेश में वापस आकर खेलना हमेशा एक खास एहसास होता है। पिछले कुछ महीने यादगार रहे हैं लेकिन हर नया टूर्नामेंट नई चुनौतियां और नया जोश लेकर आता है।
एमपीएल क्रिकेट के लिए अहम मंच
एमपीएल मध्य प्रदेश में में क्रिकेट के लिए एक अहम मंच बन गया है। मैं एक बार फिर ग्वालियर चीताज का प्रतिनिधित्व करने के लिए उत्साहित हूं। हमारे पास एक प्रतिभाशाली स्क्वॉड है, एक मजबूत सपोर्ट स्टाफ है, और एक ऐसा ग्रुप है, जो कामयाब होने के लिए बेताब है। हमारा ध्यान सकारात्मक क्रिकेट खेलने और ट्रॉफी घर लाने का सबसे अच्छा मौका बनाने पर है।
एमपी को रणजी ट्रॉफी जिताने में भी निभाई थी अहम भूमिका
मध्य प्रदेश को ऐतिहासिक रणजी ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाने से लेकर आईपीएल मंच पर खुद को एक लीडर के तौर पर स्थापित करने तक, दाएं हाथ के बल्लेबाज रजत पाटीदार अब अपने जाने-पहचाने माहौल में वापस लौट रहे हैं। उनका लक्ष्य ग्वालियर चीताज को उसका पहला खिताब जिताना है।
ग्वालियर में सनसनीखेज वारदात: 9वीं की छात्रा से गैंगरेप के बाद हत्या, सबूत मिटाने के लिए शव को जला डाला
Gwalior Minor Girl Murder Case: ग्वालियर से रूह कंपा देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां भिंड जिले की रहने वाली 15 साल की एक नाबालिग छात्रा की सामूहिक दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपियों ने पहचान और सबूत मिटाने के लिए मृतका के शव पर पेट्रोल छिड़ककर उसे जला भी दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रेमी और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस जांच के मुताबिक, भिंड जिले के मौ की रहने वाली 9वीं की छात्रा का पिछले एक साल से पड़ोस के गांव के रामू गुर्जर नाम के युवक से संपर्क था। बीती 28 मई को आरोपी रामू बहला-फुसलाकर छात्रा को अपनी बाइक पर करीब 61 किलोमीटर दूर ग्वालियर ले आया। यहां वह अपने दो दोस्तों अरुण कुशवाहा और गौरव कुशवाहा के साथ छात्रा को करीब 500 फीट ऊंची गुप्तेश्वर पहाड़ी पर ले गया। पहाड़ी पर आरोपियों ने पहले शराब पी और फिर मुख्य आरोपी रामू ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।
50 हजार रुपए में बेचने का सौदा
हैवानियत की हदें तब पार हो गईं जब रामू बीच पहाड़ी पर ही अपने दोस्त अरुण से छात्रा को 50 हजार रुपए में बेचने का सौदा करने लगा। अपनी अस्मत का सौदा होते देख नाबालिग ने इसका कड़ा विरोध किया और रोने लगी। इस बात से गुस्साए आरोपियों ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर रामू के एक अन्य साथी ने भी उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
दुपट्टे से गला घोंटा, शव को लगाई आग
लगातार रो रही और विरोध कर रही पीड़िता को खामोश करने के लिए आरोपियों ने रात करीब 11:30 बजे दुपट्टे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से भाग निकले। अगले दिन पहचान छुपाने के उद्देश्य से उन्होंने शव पर पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी।
ये भी पढ़ें : उज्जैन में बड़ी कार्रवाई: एमडी ड्रग सप्लाई मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, बड़नगर पुलिस को मिली सफलता
आरोपी ने कबूला जुर्म, गिरफ्तार
छात्रा के लापता होने के बाद परिजनों ने 29 मई को भिंड के मौ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों को छात्रा के बैग से आरोपी का नाम और मोबाइल नंबर मिला था, जिसे उन्होंने पुलिस को सौंपा। जब मौ थाना पुलिस ने संदेह के आधार पर रामू गुर्जर को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और पूरी खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Gwalior Cyber Fraud Case: ग्वालियर में साइबर ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मई माह के अंतिम दिन साइबर अपराधियों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कई लोगों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की ठगी को अंजाम दिया। एक ही दिन में ऑनलाइन धोखाधड़ी के आठ से अधिक मामले सामने आने से पुलिस और आमजन की चिंता बढ़ गई है।
सबसे बड़ा मामला जनकगंज थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ, जहां एक किराना व्यापारी को फेसबुक पर युवती से दोस्ती कराने के बहाने जाल में फंसाया गया। इसके बाद ठगों ने ऑनलाइन निवेश और ट्रेडिंग के नाम पर उससे करीब सवा आठ लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित को अधिक मुनाफे का लालच देकर एक ट्रेडिंग ऐप से जोड़ा गया और धीरे-धीरे बड़ी रकम निवेश करवा ली गई। शहर के विभिन्न थानों में ऑनलाइन फ्रॉड से जुड़े कुल आठ प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनकी जांच साइबर पुलिस द्वारा की जा रही है।
फेसबुक पर बेंगलुरू की सोनिया बनकर की ठगी
जनकगंज थाना पुलिस के अनुसार, भूरे बाबा की बस्ती, छत्री बाजार निवासी शैलेंद्र उपाध्याय सिकंदर कंपू क्षेत्र में किराना और जनरल स्टोर का संचालन करते हैं। सितंबर 2025 में उनकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर सोनिया शर्मा नाम की एक प्रोफाइल से पहचान हुई। बातचीत के दौरान महिला ने खुद को बेंगलुरु निवासी और एक बड़ी गारमेंट फैक्ट्री की संचालक बताया।
ट्रेडिंग ऐप के नाम पर डाउनलोड कराया फर्जी निवेश प्लेटफॉर्म
धीरे-धीरे विश्वास कायम करने के बाद उसने शैलेंद्र को ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का झांसा दिया। इसके बाद उसने एक लिंक भेजकर उनके मोबाइल में कथित ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड कराया, जिसके माध्यम से निवेश के नाम पर उनसे रकम जमा करवाई गई। बाद में उन्हें पता चला कि यह पूरा निवेश प्लेटफॉर्म फर्जी था और उनके साथ साइबर ठगी की गई है।
पहले कमवाए 20 हजार फिर लूटे सवा आठ लाख
शुरुआत में शैलेंद्र ने परीक्षण के तौर पर 10 हजार रुपये निवेश किए, जिस पर ऐप में 15 हजार रुपये का रिटर्न दिखाई दिया। इसके बाद 20 हजार रुपये लगाने पर 60 हजार रुपये का लाभ दिखाया गया। लगातार बढ़ते हुए इस कथित मुनाफे को वास्तविक समझकर शैलेंद्र का भरोसा बढ़ता गया।
यह भी पढ़ें: एमपी में 18,675 करोड़ रुपये का मेगा रोड प्लान; भोपाल बायपास समेत 7 सड़कों के लिए सरकार ने कसी कमर
अधिक कमाई की उम्मीद में उन्होंने अपनी जमा पूंजी से अलग-अलग चरणों में कुल 8 लाख 20 हजार रुपये निवेश कर दिए। बाद में उन्हें पता चला कि ऐप पर दिखाया जा रहा लाभ पूरी तरह फर्जी था और वे साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं।
ग्वालियर नगर निगम की जनसुनवाई में हंगामा, खाली मटका लेकर पहुंचे पूर्व पार्षद; अमृत योजना के फंड पर उठाए सवाल
Gwalior Municipal Corporation Jan Sunwai: ग्वालियर नगर निगम की जनसुनवाई में वार्ड क्रमांक 27 के पूर्व पार्षद बृजेश गुप्ता अपने समर्थकों के साथ खाली मटके और पानी के बर्तन लेकर पहुंचे। उन्होंने इलाके में गहराते जल संकट को लेकर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने अमृत योजना के तहत खर्च किए गए 840 करोड़ रुपए के उपयोग और कार्यों की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े किए।
बृजेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि उनके क्षेत्र में कई दिनों से नियमित पानी सप्लाई नहीं हो रही है, जिसके कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जल संकट की वजह से आम नागरिकों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है और लोगों को पानी के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। गुप्ता ने नगर निगम के जल आपूर्ति संबंधी दावों को पूरी तरह असफल बताते हुए व्यवस्था में सुधार की मांग की।
अमृत योजना के 840 करोड़ रुपये का क्या फायदा- बृजेश गुप्ता
बृजेश गुप्ता ने सवाल उठाया कि जब लोगों को पर्याप्त पानी ही नहीं मिल पा रहा है, तो अमृत योजना के तहत खर्च किए गए 840 करोड़ रुपए का लाभ आखिर जनता को क्यों नहीं दिखाई दे रहा और यह राशि किस काम में उपयोग हुई। इस पर नगर निगम अधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में पेयजल समस्या का समाधान अगले दो दिनों के भीतर कर दिया जाएगा।
वार्ड क्रमांक 55 के रहवासियों ने इसलिए दिया आवेदन
वंही दूसरी तरफ वार्ड क्रमांक 55 के रहवासियों ने जनसुनवाई में आवेदन सौंपकर बताया कि उनके इलाके में एक नाला लंबे समय से खुला पड़ा है, जिससे लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार राहगीर नाले में गिरकर घायल हो चुके हैं। रहवासियों ने नाले को ढंकने की मांग की है। इस पर अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण के बाद आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
जनसुनवाई में लोगों ने की कई शिकायतें
गौरतलब है कि, जनसुनवाई में पानी, सीवर और अतिक्रमण संबंधी शिकायतें भी प्राप्त हुईं। जिन्हें सुनने के बाद अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई कर समस्याओं से निजात दिलाने का आश्वासन दिया है। ऐसे में अब देखना यह होगा की ग्वालियर जिले बृजेश गुप्ता और बाकी लोगों की समस्याओं का हल कब तक हो पाता है।
शादी के नाम पर ठगी: जिसने भाई बनकर कन्यादान किया, वही निकला दुल्हन का असली पति
Gwalior Looteri Dulhan Case: ग्वालियर में सामने आए लुटेरी दुल्हन मामले ने पुलिस जांच में बड़ा खुलासा किया है। यह पूरा मामला एक सुनियोजित शादी ठगी और ब्लैकमेलिंग की साजिश से जुड़ा हुआ है, जिसमें जबलपुर के एक निजी अस्पताल में टीम लीडर के पद पर कार्यरत रतन शर्मा को निशाना बनाया गया था। शादी के कुछ ही दिनों बाद इस पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश हो गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि रतन शर्मा की शादी राधा उर्फ दीक्षा मुद्गल से कराई गई थी। शादी के महज तीन दिन बाद दुल्हन के मोबाइल की व्हाट्सऐप चैट ने पूरे मामले की सच्चाई उजागर कर दी। चैट में पता चला कि जिस युवक ने भाई बनकर कन्यादान किया था, वह असल में उसका पति अजय चौहान है।
पहली पत्नी की चेतावनी के बाद रची साजिश
जांच में यह भी सामने आया कि अजय चौहान और राधा ने वर्ष 2024 में आगरा के आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह किया था, जो अजय की दूसरी शादी थी। उसकी पहली पत्नी अनीता से पहले से ही विवाद चल रहा था। जब पहली पत्नी को दूसरी शादी की जानकारी मिली और उसने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी, तो अजय ने पूरे परिवार के साथ मिलकर यह साजिश रची।
मोटी रकम वसूलने की थी योजना
योजना के तहत राधा की शादी रतन शर्मा से कराई गई, ताकि बाद में दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा का झूठा केस दर्ज कर समझौते के नाम पर मोटी रकम वसूली जा सके। शादी के दौरान भी रतन से ब्यूटी पार्लर और गिफ्ट के नाम पर 50 हजार रुपये लिए गए, जबकि विवाह में लगभग 6 लाख रुपये खर्च कराए गए।
3 दिनों तक जुटाए सबूत
शादी के बाद रतन को पत्नी के व्यवहार पर शक हुआ और उसके मोबाइल की वॉट्सएप चैट से पूरा सच सामने आ गया। इसके बाद उसने तीन दिनों तक सबूत जुटाकर पुलिस को सूचना दी। ठगी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अजय चौहान और राधा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि परिवार के पांच अन्य सदस्य फरार बताए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें : देश में शिशु मृत्यु दर के मामले में दूसरे नंबर पर MP, हर 1000 में से 35 बच्चे नहीं देख पाते पहला जन्मदिन
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
लुटेरी दुल्हन मामले में पुलिस के अनुसार अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इन लोगों ने किसी और को तो इस तरह के जाल में फंसाकर नहीं ठगा है? मामले में झांसी रोड थाना पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है और फरार आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश दी जा रही है।
मई में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आज करीब 3 रुपए की बढ़ोतरी, देखें MP के शहरों की रेट लिस्ट
MP Petrol Diesel News: ऑयल कंपनियों ने करीब 11 दिन के अंदर पेट्रोल और डीजल के रेट में फिर बढ़ोतरी की है। 25 मई को पेट्रोल ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा कर दिया है। मध्य प्रदेश में यह रेट 3 रुपए तक बढ़े हैं। नए रेट सामने आने के बाद अब एमपी में डीजल 100 रुपए पार हो गया है, जबकि पेट्रोल के 116 रुपए या इससे ज्यादा कीमत हो गई है।
9 दिन में पेट्रोल-डीजल की कीमत में चौथी बार बढ़ोतरी की गई है। पिछली बार 15 मई 2026 को पहली बार करीब 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ोतरी हुई। 19 मई 2026 को दूसरी बार करीब 90 पैसे प्रति लीटर दाम बढ़ाए गए। तीसरी बार 23 मई 2026 को 87-91 पैसे प्रति लीटर तक कीमत बढ़ी और आज 25 मई को चौथी बार करीब 3-3 रुपए का इजाफा हुआ है। इस तरह इस महीने अब तक पेट्रोल-डीजल करीब 8 रुपए महंगा हो चुका है।
MP के शहरों में पेट्रोल-डीजल का रेट
नए रेट के मुताबिक, भोपाल में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 114.65 रुपए और डीजल 99.74 रुपए में हो गई है। प्रदेश के 5 बड़े शहरों में उज्जैन में तेल सबसे ज्यादा महंगा है। डीजल 100.11 रुपए और पेट्रोल 115.03 रुपए में मिलेगा। इंदौर में 114.54 रुपए में पेट्रोल और 99.57 रुपए में डीजल दिया जाएगा। जबलपुर और ग्वालियर में भी कीमतें बढ़ी है।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्यों हुई बढ़ोतरी?
इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव है। ईरान और अमेरिका की जंग शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे, जो अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं। क्रूड की कीमतें बढ़ने से तेल कंपनियां दबाव में थीं इसलिए कंपनियों ने घाटे की भरपाई के लिए यह कदम उठाया है। अगर कच्चे तेल की कीमतों में लंबे समय तक तेजी बनी रहती है तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें और भी बढ़ाई जा सकती हैं।
ये भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में आज से नौतपा की शुरुआत, 4 दिन पड़ेगी भीषण गर्मी, इन जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी
दाम में बढ़ोतरी का असर
पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी का सीधा असर महंगाई के रूप में देखने को मिलेगा। ईंधन महंगा होने से ट्रक का मालभाड़ा बढ़ेगा और दूसरे राज्यों से आने वाले फल-सब्जियां और दूसरे उत्पाद महंगे हो जाएंगे। इसके साथ ही डीजल महंगा होने से खेती की लागत बढ़ जाएगी। सार्वजनिक परिवह बस और ऑटो के किराये में भी बढ़ोतरी हो जाएगी।
Gwalior News: नवविवाहिता की खुदकुशी के 2 दिन बाद ही पति ने भी लगाई फांसी, सुसाइड नोट नहीं मिलने से उलझा मामला
Gwalior Double Suicide Case: ग्वालियर में एक नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के महज दो दिन बाद उसके पति ने भी जान दे दी। शादी के महज 25 दिनों के भीतर हंसते-खेलते परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। दोनों ही मामलों में पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे मौत के कारणों पर रहस्य गहरा गया है। अब पुलिस दोनों के मोबाइल फोन जब्त कर साइबर सेल की मदद से सुराग तलाशने में जुट गई है।
शादी के 25 दिनों में सिर्फ 5 दिन ही रहे साथ
मिली जानकारी के मुताबिक, हुरावली लिंक रोड स्थित गेरू वाले बंगले के पास रहने वाली 23 वर्षीय मेघा उर्फ ज्योति की शादी 25 अप्रैल 2026 को धूमधाम से कुंज विहार कॉलोनी निवासी सिद्धार्थ कांदिल (26 साल) के साथ हुई थी। दोनों की अरेंज मैरिज थी और मेघा के पिता गुरुवीर सिंह ने शादी में अपनी क्षमता के अनुसार काफी खर्च भी किया था। परिजनों के अनुसार, शादी के बाद मेघा खुश थी। वह 26 अप्रैल को अपने ससुराल पहुंची थी, लेकिन 1 मई को वापस मायके लौट आई थी। इस तरह शादी के 25 दिनों के भीतर यह नवविवाहित जोड़ा सिर्फ 5 दिन ही साथ रह पाया था।
20 मई को मायके में मेघा ने दी जान
20 मई को सुबह करीब 10:30 से 11 बजे के बीच मेघा के पिता किसी रिश्तेदार के शोक कार्यक्रम में गए थे। घर पर मेघा और उसकी मां गीता मौजूद थी। इसी दौरान जब मां घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में गई, तो वहां का नजारा देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। मेघा कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटकी हुई थी। सूचना मिलते ही मुरार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।
पत्नी के वियोग और तनाव में पति ने 22 मई को किया सुसाइड
पत्नी मेघा की मौत के सदमे से पति सिद्धार्थ उबर नहीं पाया। पेशे से ठेकेदार सिद्धार्थ इस घटना के बाद से गहरे मानसिक तनाव में था। 22 मई की सुबह करीब 8 बजे सिद्धार्थ का शव भी उसके घर के बाथरूम में फंदे से लटका मिला। शुक्रवार सुबह जब सिद्धार्थ के पिता परमाल सिंह ने उसे कमरे में नहीं देखा, तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। बाथरूम अंदर से बंद था। अनहोनी की आशंका होने पर भतीजे श्यामवीर को बुलाया गया और दरवाजा तोड़ा गया, जहां सिद्धार्थ का शव साफी के फंदे से पर लटका हुआ था। सूचना पर गोला का मंदिर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।
ये भी पढ़ें : MP Weather Update: नौतपा से पहले ही तपने लगा मध्य प्रदेश, 42 जिलों में लू का अलर्ट जारी
मोबाइल रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
इस दोहरे सुसाइड केस की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम और साइबर सेल बारीकी से तफ्तीश कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने 22 मई को पहले मेघा और फिर सिद्धार्थ के घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फिलहाल दोनों घटनास्थलों को सीज कर दिया गया है। पुलिस दोनों के मोबाइल रिकॉर्ड खंगाल रही है। सिद्धार्थ और मेघा दोनों के परिवार ने मीडिया से दूरी बनाए रखी है।
MP News: ग्वालियर खदान मर्डर मिस्ट्री, पानी में तैरता मिला युवक का शव; शर्ट की दोनों तरफ बंधे थे पत्थर
Gwalior Bahodapur Quarry Murder Case: ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र स्थित एक खदान के पानी से भरे गड्ढे में शुक्रवार शाम एक युवक का शव तैरता हुआ मिला। प्रारंभिक जांच में मामला सामान्य डूबने का नहीं माना जा रहा है। पुलिस जब शव को बाहर निकालकर जांच कर रही थी, तब कई संदिग्ध परिस्थितियां सामने आईं। मृतक की शर्ट के दोनों निचले हिस्से आपस में बंधे हुए थे और उनमें छोटे-छोटे पत्थर भरे गए थे। इन तथ्यों के आधार पर पुलिस हत्या की आशंका जता रही है।
पुलिस के मुताबिक शव काफी हद तक गल चुका है, जिससे शरीर पर चोट या संघर्ष के निशान स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहे हैं। सूचना मिलने पर फोरेंसिक एक्सपर्ट भी मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
दो से तीन दिन पुराना हो सकता है शव
पानी में लंबे समय तक पड़े रहने के कारण शव पूरी तरह गल चुका था। आशंका जताई जा रही है कि शव करीब दो से तीन दिन पुराना हो सकता है। मामले की गंभीरता और हत्या की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल फोरेंसिक एक्सपर्ट कोकसिंह को मौके पर जांच के लिए बुलाया।
फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए
फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल और शव के आसपास से कई महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए हैं। शव के अत्यधिक क्षतिग्रस्त होने की वजह से शरीर पर बाहरी चोट या घाव के स्पष्ट निशान दिखाई नहीं दे रहे हैं। ऐसे में मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
मृतक को पहचान पाना बड़ी चुनौती
बहोड़ापुर थाना पुलिस के सामने फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती मृतक की पहचान स्थापित करना है। इसके लिए पुलिस जिले सहित आसपास के थानों में पिछले तीन से चार दिनों के दौरान दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जांच कर रही है, जिससे युवक के बारे में कोई सुराग मिल सके।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार ने बताया कि खदान के गड्ढे से एक युवक का शव बरामद किया गया है। शव काफी हद तक गल चुका है, जिससे उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि युवक की शर्ट के दोनों पल्ले बंधे हुए थे और उनमें पत्थर भरे मिले हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। फिलहाल शव को पोस्ट मार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, PG डिग्री होने पर भी नहीं मिलेगी मिडिल स्कूल में नौकरी; ग्रेजुएशन की शर्त अनिवार्य
MP Teacher Recruitment High Court Judgment: मध्य प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अहम खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने शिक्षक भर्ती मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि मिडिल स्कूल शिक्षक बनने के लिए संबंधित विषय में योग्यता अनिवार्य होगी।
कोर्ट ने कहा कि अभ्यर्थी के पास स्नातक स्तर पर उसी विषय की डिग्री होना जरूरी है, जिस विषय के लिए वह आवेदन कर रहा है। इसके बिना उम्मीदवार को नियुक्ति का अधिकार नहीं मिलेगा। इसी मामले से जुड़ी एक याचिका को भी हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया।
केवल योग्यता के आधार पर नहीं मिलेगी नौकरी?
ग्वालियर हाईकोर्ट ने अपने फैसले में शिक्षक भर्ती की पात्रता संबंधी नियमों को स्पष्ट करते हुए कहा कि यदि किसी उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन स्तर पर संबंधित विषय नहीं है, तो केवल पोस्ट ग्रेजुएशन या उच्च योग्यता के आधार पर उसे नियुक्ति नहीं दी जा सकती। कोर्ट ने शिक्षा विभाग के नियमों को सर्वोपरि मानते हुए राज्य सरकार के पक्ष को सही ठहराया। यह मामला वर्ष 2018 की माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा की भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा हुआ है।
स्कूल शिक्षा विभाग ने की थी नियुक्ति निरस्त
यह पूरा कानूनी विवाद याचिकाकर्ता पवन कुमार मिश्रा की याचिका से शुरू हुआ। पवन कुमार ने वर्ष 2018 की माध्यमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में हिस्सा लिया था और अंग्रेजी विषय के शिक्षक पद के लिए आवेदन किया था। हालांकि, चयन प्रक्रिया के दौरान स्कूल शिक्षा विभाग ने उनकी नियुक्ति निरस्त कर दी। विभाग का तर्क था कि पवन कुमार के पास स्नातक स्तर पर अंग्रेजी विषय नहीं था। इसी निर्णय को चुनौती देते हुए उन्होंने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
पवन मिश्रा ने रखी यह दलील
याचिकाकर्ता पवन मिश्रा की ओर से कोर्ट में दलील दी गई कि उन्होंने अंग्रेजी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है और उनके पास संबंधित विषय की उच्च शैक्षणिक योग्यता मौजूद है, इसलिए उन्हें शिक्षक पद के लिए पात्र माना जाना चाहिए वहीं, सरकारी पक्ष ने इस तर्क का कड़ा विरोध करते हुए अदालत को बताया कि यह मांग वर्तमान भर्ती नियमों के विपरीत है। सरकार ने कहा कि विभाग निर्धारित नियमों से हटकर किसी भी अभ्यर्थी को नियुक्ति नहीं दे सकता।
यह भी पढ़ें: उज्जैन के कालभैरव मंदिर में ₹500 के टिकट पर सीधे गर्भगृह से होंगे शीघ्र दर्शन; बिचौलियों का सिंडिकेट ध्वस्त
हाईकोर्ट ने सरकार के पक्ष को ठहराया सही
ग्वालियर हाई कोर्ट की डबल बेंच ने शिक्षक भर्ती मामले में सरकार के पक्ष को सही ठहराते हुए याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद नियम नहीं बदले जा सकते और विज्ञापन की शर्तों का पालन अनिवार्य है। अदालत ने स्पष्ट किया कि पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री को ग्रेजुएशन के समकक्ष नहीं माना जा सकता। नियमों में ढील देने से अन्य योग्य अभ्यर्थियों के साथ अन्याय होगा।
भोपाल के बाद अब ग्वालियर से सामने आया बहू की मौत का संदिग्ध मामला; सोशल मीडिया पोस्ट ने दिया केस में नया एंगल
Gwalior Influencer Palak Rajak Case: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 21 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पलक रजक की मौत ने एक बार फिर सनसनी फैला दी है। यह मामला अब केवल एक संदिग्ध मौत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कई सवालों को जन्म दे रहा है। एक ओर जहां ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, वहीं मायके पक्ष ने इसे सीधे तौर पर हत्या का मामला बताया है। इसी बीच पलक की अंतिम इंस्टाग्राम रील और पोस्ट भी सामने आई हैं, जो उसके भीतर चल रहे गहरे मानसिक संघर्ष और दर्द की कहानी बयां करती नजर आ रही हैं।
मुरार के सुरैयापुरा क्षेत्र की रहने वाली पलक रजक सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थी। स्क्रीन पर दिखने वाली उसकी चमकदार छवि के पीछे उसकी निजी जिंदगी बिल्कुल अलग बताई जा रही है। उसकी मौत के बाद जब उसके सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की गई, तो कई ऐसी पोस्ट सामने आईं जो उसके मानसिक तनाव और भावनात्मक टूटन की ओर संकेत करती हैं।
सोशल मीडिया पोस्ट से सामने निकल कर आया नया एंगल
पुलिस जांच में यह सामने आया है कि पलक ने अपनी मौत से दो दिन पहले, 10 मई को सोशल मीडिया पर एक रील पोस्ट की थी। इस रील में उसने पैनिक अटैक, चिंता, नींद न आना, लगातार रोना और अवसाद जैसे शब्दों का उल्लेख किया था। इन संकेतों ने अब जांच एजेंसियों का ध्यान आकर्षित किया है। अधिकारी इन्हीं संकेतों के आधार पर उसकी मानसिक स्थिति और निजी जीवन से जुड़ी परेशानियों को समझने की कोशिश कर रहे हैं।
मरने से पहले तीन दिनों तक नहीं खाया था खाना
जांच में यह भी जानकारी सामने आई है कि पलक रजक ने अपनी मौत से पहले करीब तीन दिनों तक भोजन नहीं किया था। परिजनों का कहना है कि उसने अपने पिता और भाई को फोन कर बताया था कि वह ससुराल में काफी परेशान है और कई दिनों से भूखी रह रही है। इस खुलासे ने पूरे मामले को और अधिक गंभीर तथा संदेहास्पद बना दिया है।
यह भी पढ़ें: MP News: हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला; निजी मंदिरों के प्रबंधन में सरकार का कोई हक नहीं
पलक के परिवार ने लगाए यह गंभीर आरोप
पलक के परिवार ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उसे ससुराल में लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उसके भाई का कहना है कि सास और देवर द्वारा कार की मांग की जा रही थी और इसी को लेकर उसे परेशान किया जाता था। परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि शादी में दी गई एफडीआर तक ससुराल पक्ष ने जबरन अपने पास रख ली थी। परिजनों के अनुसार, इन्हीं परिस्थितियों ने उसकी मौत में अहम भूमिका निभाई हो सकती है।
पुलिस पर दबाव बनाने के लिए लगाई याचिका, हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता पर लगाया 50 हजार का जुर्माना
Gwalior High Court News: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दुरुपयोग करने के मामले में याचिकाकर्ता पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। HC ने कहा याचिका का उद्देश्य पुलिस पर दबाव डालना था। इस तरह की याचिकाओं से पुलिस का कार्यप्रणाली प्रभावित होती है।
HC ने जुर्माना लगाते हुए कहा पुलिस पर झूठे आरोप लगाकर न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग करना कानून व्यवस्था और न्याय प्रणाली के साथ गंभीर खिलवाड़ है।
क्या था मामला?
शैलेंद्र सिंह ने ग्वालियर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि ग्वालियर के महाराजपुरा थाना पुलिस ने उसकी बहन, उसके 2 वर्षीय बेटे और तीन अन्य परिजनों को अवैध रूप से हिरासत में रखा हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने पुलिस से जवाब तलब किया। सुनवाई के दौरान पुलिस ने केस डायरी पेश करते हुए बताया कि संबंधित महिला पुलिस हिरासत में नहीं, बल्कि अपने घर पर सुरक्षित है। इसके बाद याचिकाकर्ता पक्ष ने महिला को कोर्ट में पेश किया।
कोर्ट में महिला ने सुनाई अलग कहानी
कोर्ट में पेश महिला ने कहा कि उसका पति हत्या के मामले में फरार है। उसने आरोप लगाया कि पुलिस ने 10 मई को उसे उठाकर किसी अज्ञात स्थान पर बंधक बनाया और छोड़ने के बदले एक लाख रुपए की मांग की। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि 11 मई को दोबारा उसे उठाया गया और उसके रिश्तेदार श्यामू गुर्जर के साथ मारपीट की गई। मामले की सुनवाई जस्टिस जीएस अहलुवालिया और जस्टिस पुष्पेंद्र यादव की खंडपीठ ने की।
साक्ष्य पेश नहीं कर सके याचिकाकर्ता
पूछताछ के दौरान महिला उस कथित स्थान का नाम तक नहीं बता सकी, जहां उसे बंधक बनाए जाने का दावा किया गया था। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कई गंभीर विरोधाभास पाए। अदालत ने कहा कि याचिका में एक लाख रुपए मांगने का आरोप कहीं दर्ज ही नहीं था। साथ ही याचिकाकर्ता ने दावा किया था कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है, लेकिन कोई वीडियो साक्ष्य पेश नहीं किया गया। सबसे महत्वपूर्ण तथ्य यह सामने आया कि 12 मई को ही याचिकाकर्ता को यह जानकारी मिल चुकी थी कि उसकी बहन घर लौट आई है इसके बावजूद ये तथ्य कोर्ट से छिपाया गया और सुनवाई जारी रखी गई।
ये भी पढ़ें : इंदौर: बच्ची को कार में ही भूले परिजन, 3 घंटे तक फंसी रही हाजरा, दम घुटने से हो गई मौत
HC ने लगाया 50 हजार रुपए का जुर्माना
मामले में खंडपीठ ने टिप्पणी करते हुए कहा कि यह पूरा मामला फरार हत्या आरोपी को बचाने और पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश लगता है। अदालत ने इसे न्यायिक प्रक्रिया का गंभीर दुरुपयोग मानते हुए शैलेंद्र सिंह पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया और भविष्य में ऐसे मामलों पर सख्ती बरतने की चेतावनी दी।
ग्वालियर में टला बड़ा हादसा: गोदाम में लगी भीषण आग, कुछ ही दूरी पर था पेट्रोल पंप, कोई हताहत नहीं
Gwalior Warehouse Fire News: ग्वालियर के सागर ताल क्षेत्र में सोमवार सुबह एक कबाड़ और गाड़ियों की सीट बनाने वाले गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि उसकी तेज तपन से पास स्थित जिम की मशीनें तक पिघल गईं। समय रहते फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया, वरना कुछ ही दूरी पर मौजूद पेट्रोल पंप और मैरिज गार्डन के कारण बड़ा हादसा हो सकता था।
जानकारी के अनुसार आग सुबह करीब 5 बजे लगी। गोदाम में गाड़ियों की सीट बनाने के लिए बड़ी मात्रा में फोम और कबाड़ रखा हुआ था। ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग नींद से जागकर घरों से बाहर निकल आए।
दमकल की 15 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुरानी छावनी और फायर मुख्यालय से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 15 दमकल वाहनों ने लगातार पानी की बौछार कर आग को नियंत्रित किया। पुलिस ने भी आसपास के मकानों को खाली करवाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।
तपिश से जिम की मशीनें पिघल गईं
आग की लपटें और गर्मी इतनी तेज थी कि पास के जिम में रखी मशीनें और उपकरण भी गर्मी से खराब हो गए। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, क्योंकि घटनास्थल से महज दो-तीन मकानों की दूरी पर पेट्रोल पंप और पास में रजवाड़ा मैरिज गार्डन स्थित है। यदि आग फैलती या हवा का रुख बदलता, तो बड़ा विस्फोट और जनहानि हो सकती थी।
ये भी पढ़ें : इंदौर: मैरिज गार्डन के गोदाम में भीषण आग, दमकलकर्मियों ने ली फायर फाइटिंग रोबोट की मदद
गोदामों में सुरक्षा के इंतजाम नहीं
घटना के बाद एक बार फिर रिहायशी इलाकों में संचालित हो रहे कबाड़ गोदामों पर सवाल खड़े हो गए हैं। नियमों के मुताबिक घनी आबादी वाले क्षेत्रों में इस तरह के गोदामों पर प्रतिबंध है, लेकिन इसके बावजूद शहर में कई जगह खुलेआम कबाड़ और ज्वलनशील सामग्री के गोदाम संचालित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन गोदामों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं।
Gwalior News: iPHONE की जगह निकले पत्थर, 11 लाख का पार्सल घोटाला करने वाला डिलीवरी बॉय गिरफ्तार
Instacart Delivery Boy Arrested: ग्वालियर में लाखों रुपये के आईफोन पार्सल घोटाले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्टाकार्ट के ऑफिस से सात महंगे आईफोन वाले पार्सलों में पत्थर भरकर फरार हुआ युवक करीब साढ़े तीन महीने बाद पुलिस के कब्जे में आया।
आरोपी की पहचान ध्रुव के रूप में हुई है, जिसने 21 जनवरी को पार्सल लेकर निकलने के बाद उसी दिन पूरी वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में चोरी हुए मोबाइल फोनों की कीमत करीब 10 से 11 लाख रुपये बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उसने चोरी किए गए आईफोन कहां खपाए।
7 आईफोन किए गायब, पार्सल में भरे पत्थर
यह घटना 21 जनवरी की है, जब इंस्टाकार्ट में काम करने वाला डिलीवरी बॉय ध्रुव यूनिवर्सिटी रोड स्थित सिल्वर स्टेट बिल्डिंग से पार्सल लेकर निकला था। देर रात कंपनी में उसके बैग की जांच की गई तो चौंकाने वाला मामला सामने आया। सात पार्सलों में आईफोन की जगह पत्थर भरे मिले, जिसके बाद कंपनी में हड़कंप मच गया
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मामले की शिकायत मिलते ही क्राइम ब्रांच पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। वारदात के बाद से आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी ध्रुव पटियावाला मोहल्ला, गिरवाई स्थित अपने घर पहुंचा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
सुनियोजित तरीके से दिया गया चोरी को अंजाम
पुलिस के अनुसार आरोपी ने इस पूरी वारदात को काफी सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया। पार्सलों में पत्थर रखकर किसी को तुरंत शक न हो, इसके लिए पहले से तैयारी किए जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से गहन जांच में जुटी हुई है।
10 से 11 लाख है कीमत
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने कुल 28 पार्सलों में से 16 की डिलीवरी कर दी थी। इनमें से पांच पार्सल सही पाए गए, जबकि सात पार्सलों में एप्पस आईफोन की जगह पत्थर रखे हुए मिले। चोरी हुए इन आईफोनों की अनुमानित कीमत करीब 10 से 11 लाख रुपये बताई जा रही है
डिलीवरी बॉय ने पार्सल में पत्थर भरकर चुरा लिए 7 iPhone, 3 महीने बाद पुलिस ने धरदबोचा
Gwalior iPhone Theft: ग्वालियर में इंस्टाकार्ट कंपनी के सात iPhone चुराकर उनके पार्सल में मोबाइल की जगह पत्थर भरकर फरार हुए डिलीवरी बॉय को पुलिस ने साढ़े तीन महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान ध्रुव सेम के रूप में हुई है, जिसे गुरुवार रात उसके घर के पास से पकड़ा गया।
क्राइम ब्रांच के मुताबिक आरोपी 21 जनवरी को कंपनी के सिल्वर इस्टेट स्थित ऑफिस से 28 पार्सल लेकर डिलीवरी के लिए निकला था, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद कंपनी ने उसकी तलाश शुरू की। जांच के दौरान ऑफिस में उसका डिलीवरी बैग और कुछ शिपमेंट मिले।
iPhone की जगह पार्सल में रखे मिले पत्थर
जांच में सामने आया कि ध्रुव ने 28 में से 16 पार्सल ग्राहकों तक पहुंचाए थे। वहीं 5 पार्सल सही हालत में मिले, लेकिन 7 पार्सल खोलने पर उनमें iPhone की जगह पत्थर भरे मिले। चोरी हुए मोबाइल की कीमत करीब 10 से 11 लाख रुपए बताई गई है।
घर लौटा तो पुलिस ने दबोचा
क्राइम ब्रांच लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। गुरुवार रात पुलिस को सूचना मिली कि ध्रुव अपने घर पटियावाला मोहल्ला, अजयपुर गिरवाई इलाके में आया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को क्राइम ब्रांच थाने लाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि चोरी किए गए iPhone उसने कहां बेचे या छिपाए हैं। हालांकि फिलहाल आरोपी पुलिस को स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहा है।
ये भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा, जानें प्रमुख शहरों का नया रेट
मोबाइल बरामद करने में जुटी पुलिस
कंपनी के टीम लीडर राजकुमार शर्मा के अनुसार, ध्रुव 21 जनवरी की सुबह पार्सल लेकर निकला था। देर रात जब बैग और शिपमेंट की जांच की गई तो सात iPhone पार्सल में मोबाइल की जगह पत्थर रखे मिले। इसके बाद कंपनी ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। अब पुलिस चोरी किए गए मोबाइल बरामद करने और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है
ग्वालियर होटल स्विमिंग पूल हादसा: 7 वर्षीय वेद की डूबने से मौत, कब्र से शव निकालकर कराया पोस्टमॉर्टम
Gwalior Swimming Pool Incident: ग्वालियर में एक दर्दनाक हादसे में 7 साल के बच्चे की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। यह घटना गिरवाई थाना क्षेत्र स्थित एबी रोड के प्रिंस मामा होटल में 11 मई की रात हुई, जहां परिवार के साथ पूल पार्टी में शामिल बच्चा वेद अचानक गहरे पानी में चला गया और उसकी जान नहीं बच सकी।
हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पूरी घटना का खुलासा हुआ है। फुटेज में दिख रहा है कि वेद अपने परिवार के साथ पूल पार्टी का मजा ले रहा था। कुछ देर बाद वह पूल से बाहर निकला और फिर दोबारा पानी में कूद गया। इस बार वह गलती से 2 फीट गहराई वाले हिस्से की बजाय लगभग 5 फीट गहरे हिस्से में पहुंच गया।
कुछ ही मिनटों में डूब गया वेद
पानी में जाने के बाद वेद लगातार बाहर निकलने की कोशिश करता रहा, लेकिन असफल रहा। मौके पर अन्य बच्चे और स्टाफ के लोग भी मौजूद थे, लेकिन किसी का उस पर ध्यान नहीं गया और कुछ देर बाद वेद डूब गया। परिजनों का आरोप है कि प्रिंस मामा होटल प्रशासन की गंभीर लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। उनका कहना है कि स्विमिंग पूल में गहराई बताने के लिए कोई चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया था और न ही बच्चों के लिए लाइफ जैकेट की व्यवस्था थी। साथ ही मौके पर कोई प्रशिक्षित लाइफगार्ड भी मौजूद नहीं था।
पोस्टमॉर्टम के लिए निकाला गया शव
स्विमिंग पूल हादसे के बाद परिजनों ने रात में ही बच्चे को दफना दिया था, लेकिन बाद में मामला पुलिस तक पहुंचा। बच्चे के पिता दिनेश पाल और चाचा देवेंद्र पाल ने गिरवाई थाने में शिकायत दर्ज कराई और जांच की मांग की। इसके बाद पुलिस ने बुधवार को लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम से शव को दोबारा निकलवाकर पोस्टमॉर्टम कराया। पुलिस के अनुसार, पोस्टमॉर्टम डॉक्टरों के पैनल द्वारा किया गया और उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
ये भी पढ़ें : Balaghat News: ‘जीने की आरजू नहीं’, अपने दोनों बच्चों के साथ कुए में कूदा श्याम; मरने से पहले किया भावुक पोस्ट
पुलिस कर रही जांच
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर ने बताया कि पूल पार्टी का आयोजन वेद के चाचा के दोस्तों द्वारा किया गया था। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का मिलान कर रही है। इसके साथ ही होटल प्रबंधन और आयोजन से जुड़े लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। फिलहाल यह मामला लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
ग्वालियर HC का सख्त रुख: 4 अफसरों के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 7 साल से लंबित फैमिली पेंशन मामले में कार्रवाई
MP High Court News:  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताते हुए चार वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ 10-10 हजार रुपए के जमानती वारंट जारी किए हैं। यह कार्रवाई एक विधवा महिला को 7 सालों से फैमिली पेंशन न मिलने के मामले में की गई है।
कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि पेंशन जैसे संवेदनशील मामलों में लापरवाही और टालमटोल किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी।
किन अधिकारियों पर कार्रवाई?
कोर्ट ने प्रमुख सचिव अशोक बर्णवाल, स्वास्थ्य आयुक्त, ग्वालियर सीएमएचओ डॉ. सचिन श्रीवास्तव और जिला पेंशन अधिकारी को व्यक्तिगत रूप से तलब करते हुए जमानती वारंट जारी किए हैं।
7 साल से भटक रही है याचिकाकर्ता
मामला याचिकाकर्ता शीला त्रिपाठी से जुड़ा है। उनके पति साल 2014 में मेडिकल ऑफिसर पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके निधन के बाद 2017 से ही शीला त्रिपाठी फैमिली पेंशन और अन्य देय लाभों के लिए विभाग के चक्कर लगा रही हैं। समाधान न मिलने पर उन्होंने 2019 में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन 7 साल बाद भी मामला लंबित है।
ये भी पढ़ें : गर्मी से बेहाल मध्य प्रदेश: 11 जिलों में 4 दिन तक हीट वेव का अलर्ट, रतलाम में पारा 46 डिग्री के पार
कोर्ट की सख्त टिप्पणी
सुनवाई के दौरान ग्वालियर हाई कोर्ट ने कहा कि 2019 में नोटिस जारी होने के बावजूद विभाग ने अब तक कोई जवाब पेश नहीं किया है। कोर्ट ने इसे विभाग की लापरवाह और गैर-जिम्मेदाराना कार्यशैली बताया। पिछली सुनवाई (5 मार्च 2026) में भी अदालत ने अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने की चेतावनी दी थी, लेकिन इसके बावजूद न तो जवाब दिया गया और न ही अधिकारी पेश हुए।
ग्वालियर के तत्कालीन एसपी राजेश चंदेल समेत 4 पुलिसकर्मियों पर डकैती और लूट का केस दर्ज, जानें क्या है मामला?
Gwalior Police Case: ग्वालियर में पुलिस विभाग से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। जिला न्यायालय के विशेष न्यायाधीश सुनील दंडोतिया के आदेश के बाद तत्कालीन ग्वालियर एसपी राजेश सिंह चंदेल, ठाटीपुर थाना प्रभारी सुरेंद्र नाथ यादव, एसआई अजय सिंह सिकरवार और साइबर आरक्षक संतोष वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। ये कार्रवाई डकैती, लूट और आपराधिक साजिश के मामले में की गई है। वर्तमान में राजेश सिंह चंदेल भोपाल ग्रामीण में डीआईजी पद पर पदस्थ हैं।
मामला ठाटीपुर थाना क्षेत्र का है, जहां परिवादी अनूप राणा ने पुलिसकर्मियों पर लाखों रुपए की अवैध वसूली, धमकी और झूठे केस में फंसाकर जेल भेजने के गंभीर आरोप लगाए हैं। कोर्ट ने 11 मई को परिवाद स्वीकार करते हुए केस दर्ज करने का आदेश दिया।
लगातार रकम की मांग करते रहे पुलिसकर्मी
परिवाद के अनुसार, 420 के एक मामले में समझौता कराने के नाम पर पुलिस ने पहले 5 लाख 80 हजार रुपए लिए। इसके बाद अनूप राणा और उसके परिजनों को थाने बुलाकर करीब 25 लाख रुपए और मंगवाए गए। आरोप है कि पैसे लेने के बावजूद पुलिसकर्मी लगातार और रकम की मांग करते रहे।
डरा-धमकाकर लाखों रुपए लिए
अनूप राणा का कहना है कि 24 दिसंबर 2023 को उसे ठाटीपुर थाने बुलाया गया, जहां उसे और उसके परिवार को डराया-धमकाया गया। यहां तक कि एनकाउंटर में मारने की धमकी भी दी गई। आरोप है कि साइबर आरक्षक संतोष वर्मा उसके घर से 9 लाख 75 हजार रुपए और चंद्रलेखा जैन से 15 लाख रुपए लेकर थाने पहुंचा था। परिवादी के मुताबिक, अतिरिक्त रकम नहीं देने पर उसे एक ऐसे मामले में साजिशकर्ता बनाकर जेल भेज दिया गया, जिसमें उसका नाम तक नहीं था। बाद में 8 फरवरी 2024 को हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह जेल से बाहर आया।
तत्कालीन SP और थाना प्रभारी पर मिलीभगत का आरोप
मामले में तत्कालीन एसपी और थाना प्रभारी की मिलीभगत के आरोप भी लगाए गए हैं। परिवादी का कहना है कि शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट में दायर परिवाद में धारा 120-बी के तहत आपराधिक षड्यंत्र का आरोप भी जोड़ा गया है।
ये भी पढ़ें : ‘काम में देरी बर्दाश्त नहीं’, कलेक्टर प्रतीभा पाल ने ठेकेदारों को दी चेतावनी; खराब प्रदर्शन पर बिगड़ेगा रिकॉर्ड
हार्ड डिस्क से रिकॉर्डिंग डिलीट
इस केस में एक और बड़ा खुलासा सीसीटीवी फुटेज को लेकर हुआ है। आरोप है कि ठाटीपुर थाने की हार्ड डिस्क से 3 जनवरी 2024 से पहले की रिकॉर्डिंग डिलीट कर दी गई। कोर्ट के निर्देश पर जब फुटेज मांगे गए तो वे उपलब्ध नहीं कराए जा सके। एडिशनल एसपी रेडियो की जांच में भी रिकॉर्ड डिलीट होने की बात सामने आई।
95 हजार पाउंड का लालच, मुंबई एयरपोर्ट के नाम से फर्जी कॉल; ग्वालियर में साइबर ठगों ने ऐसे लूटे 1.23 लाख रुपये
Gwalior Cyber Fraud News: सोशल मीडिया पर हुई एक विदेशी महिला से बातचीत ने ग्वालियर के ठेकेदार को भारी नुकसान पहुंचा दिया। खुद को लंदन की डॉक्टर बताने वाली महिला ने पहले दोस्ती बढ़ाई और फिर बड़े कमीशन व मोटे मुनाफे का झांसा देकर उसे अपने जाल में फंसा लिया। भरोसे में आए ठेकेदार ने आखिरकार ठगों के खाते में करीब सवा लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए और साइबर ठगी का शिकार बन गया।
ग्वालियर के हरिशंकरपुरम क्षेत्र में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है। यहां रहने वाले ठेकेदार कमलकांत यादव फेसबुक पर खुद को विदेशी महिला बताने वाली एक शातिर ठग के संपर्क में आए और उसके झांसे में आकर धोखाधड़ी का शिकार बन गए।
ठगों ने बताया फेक लंदन कनेक्शन
शातिर बदमाशों ने खुद को लंदन से जुड़ा बताकर भारत में बड़े विदेशी निवेश और मोटे मुनाफे का सपना दिखाया। इसी बहाने उन्होंने ठेकेदार से अलग-अलग कारण बताकर करीब 1.23 लाख रुपये ठग लिए। जानकारी के अनुसार यह सिलसिला 24 अप्रैल को शुरु हुआ था।
फेसबुक के जरिए शुरू की गई बातचीत
पुलिस के मुताबिक यह पूरा मामला 24 अप्रैल से शुरू हुआ। ठेकेदार कमलकांत यादव की फेसबुक पर एक महिला से बातचीत शुरू हुई, जिसने पहले खुद को ‘लकी चार्ल्स’ बताया और बाद में नाम बदलकर ‘डॉ. पेट्रीसिया’ बताया। धीरे-धीरे दोनों की चैटिंग वॉट्सएप पर होने लगी। महिला ने खुद को लंदन निवासी बताते हुए कहा कि वह जल्द ही भारत आने की योजना बना रही है।
महिला ने ऐसे दिया लालच
महिला ठग ने कथित तौर पर यह दावा करते हुए ठेकेदार को झांसा दिया कि वह अपने साथ 95000 ब्रिटिश पाउंड (करीब ₹1.22 करोड़) लेकर भारत आ रही है। उसने यादव से कहा कि उसे इन ब्रिटिश पाउंड को भारतीय करेंसी में बदलने में उसकी मदद चाहिए और इशारा किया कि बदले में उसे कमीशन और महंगे गिफ्ट मिलेंगे।
ठगों ने खुद को बताया था अधिकारी
पुलिस जांच में सामने आया कि ठगी की शुरुआत 27 अप्रैल को हुई, जब कमलकांत यादव को एक महिला का कॉल आया। कॉल करने वाली ने खुद को मुंबई एयरपोर्ट की अधिकारी बताते हुए कहा कि लंदन से आने वाली महिला के पास भारी मात्रा में विदेशी करेंसी है। उसने दावा किया कि रकम को क्लियर कराने के लिए कस्टम क्लियरेंस और रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करना जरूरी है।
यह भी पढ़ें: भोपाल मेट्रो की अंडरग्राउंड लाइन पर बढ़ा विवाद, मुस्लिम पक्ष के बाद अब हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा
फोन करने वाली महिला ने कमलकांत यादव को बताया कि विदेशी मुद्रा रिलीज कराने से पहले कस्टम क्लियरेंस और रजिस्ट्रेशन चार्ज जमा करना अनिवार्य है। उसकी बातों में आकर कमलकांत ने शुरुआत में 38,500 रुपये बतौर फीस ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद ठगों ने कभी प्रोसेसिंग तो कभी अन्य औपचारिकताओं का हवाला देकर लगातार पैसों की मांग शुरू कर दी। धीरे-धीरे ठेकेदार ने अलग-अलग बैंक खातों में कुल करीब 1.23 लाख रुपये जमा करा दिए।
ग्वालियर: नगर निगम की पानी की टंकी में सांप मिलने का दावा, रहवासियों में आक्रोश, देखें VIDEO
Gwalior Water Tank Snake Video: ग्वालियर नगर निगम की पानी टंकी में मरा सांप मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। वार्ड 10 के घासमंडी मिर्जापुर मस्जिद इलाके की जिस टंकी में मरा सांप मिला है, वहां से 16-19 हजार लोगों को पानी सप्लाई होती है।
वीडियो सामने आने के बाद से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। लोग सवाल पूछ रहे हैं कि नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा इतनी भयंकर लापरवाही कैसे हो सकती है? हालांकि घटना से जुड़ा एक अन्य वीडियो भी शेयर किया जा रहा है, जिसमें सांप निकालने वाला युवक कह रहा है कि पानी के अंदर सांप नहीं मिला था।
सांप निकालते दिखा युवक
X पर शेयर हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति लकड़ी की मदद से पानी की टंकी के अंदर से मरा हुआ सांप निकालता है। वह कहता है- ये देखिए घासमंडी वार्ड क्रमांक 10 की टंकी में सांप निकला है। इससे लोग पानी पीते हैं। सरकार इसको साफ कराए। वीडियो सामने आने के बाद लोग नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े करने लगे कि आखिर इस तरह की लापरवाही कैसे हो सकती है
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) May 10, 2026
पानी के अंदर नहीं मिला सांप
हालांकि एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें सांप निकालने वाला युवक कह रहा है कि मैं यहीं रहता हूं। मुझे यहीं बाहर सांप मरा पड़ा मिला था। फिर हम उसको अंदर ले गए और वीडियो बना ली। पानी के अंदर सांप नहीं मिला था। वीडियो में दिखाई देने वाला दूसरा लड़का कहता है- मजाक-मजाक में वीडियो बना ली थी, सांप घूड़े पर पड़ा मिला था। हम इसके लिए माफी मांगते हैं। पानी गंदा नहीं है। अब ये जांच का विषय है क्या सच में सांप मरा मिला था या नहीं?
सब कुछ कितना साफ है 🙂 https://t.co/QSmaTW7qvY pic.twitter.com/849CpbaAUI
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) May 10, 2026
पार्षद बोले- जानकारी नहीं
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद शकील मंसूरी से जब इस पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा- इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। दो-तीन दिन पहले कुछ लोगों द्वारा उन पर हमला किया गया था, जिसमें उन्हें काफी चोटें आई हैं और वह फिलहाल एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। पार्षद को यह भी जानकारी नहीं है कि टंकी कितनी पुरानी है और कब से साफ नहीं की गई है?
ये भी पढ़ें : मध्य प्रदेश के 8 जिलों में आज आंधी और बारिश का अलर्ट, ज्यादातर जिलों में दिखेगा गर्मी का असर
इससे पहले पानी टंकी में छिपकलीं मिली थीं
ग्वालियर में इस तरह का एक और मामला सामने आ चुका है। जब नगर निगम द्वारा इस तरह की लापरवाही और अनदेखी सामने आई थी। करीब डेढ़ महीने पहले यहां की एक पानी टंकी में मरी हुई छिपकलियां मिली थी। ये घटना मार्च महीने में मानपुर क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने फ्लैटों की पानी की टंकी में देखी गई थी।
लॉ स्टूडेंट किडनैपिंग केस में नया मोड़, छात्रा ने बदला बयान, कहा- आरोपी ने अगवा किया और दबाव देकर वीडियो बनाया
Gwalior Kidnapping Case Update: ग्वालियर के महात्मा गांधी लॉ कॉलेज की छात्रा के अपहरण मामले में बड़ा मोड़ सामने आया है। अब तक मामला प्रेम प्रसंग और सहमति से साथ जाने की दिशा में माना जा रहा था, लेकिन छात्रा ने कोर्ट में दिए बयान में साफ कहा है कि उसे जबरन अगवा किया गया था।
छात्रा ने यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उसकी मुस्कान वास्तविक नहीं थी, बल्कि आरोपी के दबाव में दिखाया गया एक दिखावा था।
कॉलेज के पास से हुआ था अपहरण
घटना बुधवार दोपहर कंपू थाना क्षेत्र में स्थित लॉ कॉलेज के पास की है। आरोपी जीतू तोमर अपने एक साथी के साथ छात्रा को कार में बैठाकर ले गया था। यह जानकारी छात्रा की सहेली ने परिजनों और पुलिस को दी, जिसके बाद मामला सामने आया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 30 घंटे के भीतर छात्रा और आरोपी को लखनऊ और कानपुर के बीच एक टोल प्लाजा के पास बस से बरामद कर लिया।
वायरल वीडियो से हुआ था भ्रम
मामले में तब नया मोड़ आया जब आरोपी जीतू तोमर ने लखनऊ के एक होटल से सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया। वीडियो में वह छात्रा को अपनी गर्लफ्रेंड बताते हुए कह रहा था कि दोनों अपनी मर्जी से साथ आए हैं। वीडियो में छात्रा मुस्कुराती हुई दिखाई दे रही थी, जिससे मामला संदिग्ध लगने लगा था।
कोर्ट में छात्रा ने बदला बयान
शुक्रवार को ग्वालियर न्यायालय में दिए बयान में छात्रा ने पूरी कहानी बदल दी। उसने कहा कि अपहरण के बाद उसे धमकाया गया और मानसिक दबाव बनाया गया। आरोपी ने उसे वीडियो में मुस्कुराने और सहमति दिखाने के लिए मजबूर किया। छात्रा के अनुसार, आरोपी ने पुलिस कार्रवाई के डर से उसे इमोशनल ब्लैकमेल किया और कैमरे के सामने बोलने का दबाव भी बनाया, लेकिन उसने साफ तौर पर साथ जाने से इनकार किया।
ये भी पढ़ें : इंदौर में पानी की समस्या लेकर पहुंची महिलाओं को पार्षद ने दी परिवार बढ़ाने की सलाह; VIDEO हुआ वायरल
पुलिस जांच में जुटी
मामले में एएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि छात्रा ने कोर्ट में अपहरण की पुष्टि की है। फिलहाल पुलिस आरोपी के पास से मिली अवैध पिस्टल के स्रोत की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी जीतू तोमर को एक दिन की रिमांड पर लिया है और उसके साथी चिराग गुर्जर तथा बिना नंबर की कार को पहले ही कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी को शनिवार को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।
ग्वालियर पुलिस ने 30 घंटे में सुलझाया किडनैपिंग केस, लॉ छात्रा को किया बरामद, आरोपी अवैध पिस्टल के साथ अरेस्ट
घटना 6 मई की है, जब महात्मा गांधी लॉ कॉलेज के पास छात्रा का कथित तौर पर सफेद बलेनो कार में अपहरण कर लिया गया था। छात्रा की मां की शिकायत पर कंपू थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले
एसएसपी धर्मवीर सिंह के निर्देशन में 20 पुलिस टीमें बनाई गईं। ग्वालियर, झांसी, दतिया, शिवपुरी और कानपुर समेत कई शहरों में 500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और तकनीकी निगरानी की गई। आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था और बिना नंबर प्लेट की गाड़ी का इस्तेमाल कर रहा था।
अवैध पिस्टल भी बरामद
आखिरकार पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के कानपुर और उरई के बीच से पकड़ लिया। उस समय वह छात्रा के साथ बस से लखनऊ से इंदौर जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध पिस्टल भी बरामद की है।
ये भी पढ़ें : मंदसौर में बड़ा ट्रेन हादसा टला: पटरी से उतरा मालगाड़ी का डिब्बा, 3 घंटे तक बाधित रहा रेल यातायात
पॉक्सो एक्ट में जेल जा चुका है आरोपी
आरोपी ने गुरुवार दोपहर को एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उसने युवती को बगल में बैठा रखा था. उसमें उसने बताया कि उसने कोई अपहरण नहीं किया है. युवती से उसका दो साल से संबंध है, लेकिन एक महीने से मिस अंडर स्टेडिंग हो गई थी इसीलिए हम उसे साथ लाए हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी पहले भी छात्रा को धमकाने, पीछा करने और शादी के लिए दबाव बनाने के मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत जेल जा चुका था और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था।
अनुकंपा नियुक्ति मामले पर HC का बड़ा फैसला, तकनीकी आधार पर बरी होने को ससम्मान दोषमुक्त नहीं मान सकते
Gwalior High Court Decision: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने अनुकंपा नियुक्ति को लेकर एक अहम और स्पष्ट फैसला सुनाया है। अदालत ने कहा है कि पुलिस जैसे अनुशासित विभाग में केवल आपराधिक मामलों से बरी होना ही अनुकंपा नियुक्ति के लिए पर्याप्त आधार नहीं माना जा सकता।
केस दर्ज होने के चलते नहीं मिली अनुकंपा नियुक्ति
यह फैसला योगेश शर्मा की रिट अपील पर आया है। योगेश के पिता पुलिस विभाग में कार्यरत थे और उनकी मृत्यु के बाद उन्होंने आरक्षक पद पर अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन किया था, लेकिन चरित्र सत्यापन के दौरान उनके खिलाफ तीन आपराधिक मामले सामने आए, जिनमें धारा 379 (चोरी) और 325 (गंभीर मारपीट) के तहत केस दर्ज थे।
तकनीकी आधार पर बरी हुए, ससम्मान नहीं
पुलिस विभाग ने 11 जुलाई 2017 को उनका आवेदन यह कहते हुए निरस्त कर दिया था कि वे केवल तकनीकी आधार पर बरी हुए हैं और पुलिस सेवा के लिए उपयुक्त नहीं हैं। इसी निर्णय को चुनौती देते हुए मामला हाईकोर्ट पहुंचा था। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के कई पूर्व फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि यदि अभियोजन पक्ष पर्याप्त साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाता या गवाह अपने बयान से मुकर जाते हैं, तो आरोपी को केवल संदेह का लाभ मिलता है, जिसे ससम्मान बरी होना नहीं माना जा सकता।
ये भी पढ़ें : Jabalpur Cruise Accident: हाईकोर्ट पहुंचा मामला, जिम्मेदारों पर आपराधिक कार्रवाई की मांग को लेकर PIL दायर
नियोक्ता को फैसले का पूरा अधिकार
हाई कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी पद के लिए पात्रता और उपयुक्तता दो अलग-अलग मानक हैं। न्यायालय चयन प्रक्रिया की वैधता की जांच कर सकता है, लेकिन यह तय नहीं कर सकता कि कोई व्यक्ति पुलिस सेवा के लिए उपयुक्त है या नहीं—यह अधिकार विभाग का है। अदालत ने आगे कहा कि जिन अभ्यर्थियों के खिलाफ आपराधिक रिकॉर्ड रहा है, उनके बारे में नियोक्ता को यह निर्णय लेने का पूरा अधिकार है कि वे भविष्य में कितने भरोसेमंद साबित होंगे। कोर्ट ने चोरी और मारपीट जैसे अपराधों को नैतिक अधमता से जुड़े गंभीर अपराधों की श्रेणी में माना।
Law Student Abduction Gwalior Case: ग्वालियर में लॉ कॉलेज के बाहर से 17 वर्षीय छात्रा के कथित अपहरण के मामले में घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस मुख्य आरोपी तक नहीं पहुंच सकी है। आरोपी जीतू तोमर अपने एक सहयोगी के साथ अब भी फरार बताया जा रहा है। यह घटना बुधवार दिनदहाड़े हुई थी, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
इसी बीच आरोपी जीतू तोमर और छात्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में युवक खुद को जीतू तोमर बताते हुए ग्वालियर का निवासी बता रहा है। साथ ही वह वीडियो में मौजूद छात्रा को अपनी गर्लफ्रेंड बता रहा है।
वीडियो में जीतू तोमर ने क्या कहा?
वीडियो में जीतू तोमर ने दावा किया है कि जिस मामले को अपहरण बताकर दिखाया जा रहा है, वैसी कोई स्थिति नहीं है। उसने कहा कि दोनों पिछले करीब ढाई साल से रिश्ते में हैं और पिछले कुछ समय से उनके बीच गलतफहमियां चल रही थीं। युवक के अनुसार वह छात्रा से मिलने आया था, जिसके बाद दोनों साथ चले गए। वीडियो में उसने यह भी कहा कि वे दोनों अपनी मर्जी से साथ हैं और जल्द ही वापस लौट आएंगे। साथ ही उसने लोगों और पुलिस से उसके परिवार को परेशान नहीं करने की अपील की। वीडियो में छात्रा भी आरोपी के साथ एक कमरे में बैठी दिखाई दे रही है।
बिना नंबर प्लेट वाली कार से आया था जीतू
यह घटना मध्य प्रदेश के ग्वालियर की है जहां बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे कैंसर पहाड़िया क्षेत्र की बताई जा रही है, जो कम्पू थाना इलाके में आता है। जानकारी के अनुसार लॉ की छात्रा अपनी दोस्त डोली के साथ कॉलेज गेट के बाहर मौजूद थी। तभी बिना नंबर प्लेट वाली बलेनो कार में आरोपी जीतू तोमर अपने एक साथी के साथ मौके पर पहुंचा।
यह भी पढ़ें: पुलिस और जनता के बीच बढ़ेगा विश्वास, पिछले 80 दिनों में लगभग 70 जनसंवाद कार्यक्रम; इन मुद्दों पर खास फोकस
मौके पर मौजूद लोगों ने क्या बताया
मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक कार रुकते ही आरोपी युवक छात्रा को जबरदस्ती वाहन की ओर ले गए और उसे कार में बैठाकर भाग निकले। छात्रा की सहेली डोली ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया। बताया जा रहा है कि फरार होते समय आरोपी छात्रा का मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए और बाद में उसे सड़क पर फेंक दिया, ताकि उससे संपर्क न हो सके। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और शहरभर में नाकाबंदी कर दी गई। हाईवे, टोल नाकों और प्रमुख मार्गों पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
फिर बिगड़े BJP विधायक प्रीतम लोधी के बोल, कांग्रेस पर कहा- इनका काम सिर्फ भौंकना
MP Political News: अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहने वाले भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने ग्वालियर एक बार फिर ऐसा कुछ कह दिया है, जो विवाद को जन्म दे सकता है। पश्चिम बंगाल चुनाव में कांग्रेस द्वारा लगाए गए वोट चोरी के आरोपों को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम सिर्फ भौंकना है।
शिवपुरी के पिछोर से भाजपा विधायक लोधी ने पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों के चुनावी नतीजों को लेकर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया।
ये सिर्फ भौंकते रहते हैं
वोट चोरी होती तो दूसरी सरकारें कैसे बनतीं?
उन्होंने आगे कहा कि अगर भाजपा चुनावों में वोट चोरी करती तो अन्य राज्यों में विपक्ष की सरकारें कैसे बनतीं? उनके मुताबिक, विपक्ष बेबुनियाद आरोप लगाकर अपनी हार छिपाने की कोशिश कर रहा है।
ये भी पढ़ें : प्रीतम लोधी के नए बयान ने मचाया बवाल; देश में लोधी मुख्यमंत्री और कल्याण सिंह को भारत रत्न देने की उठाई मांग
पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान
बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी इससे पहले भी कई बार अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। उनके इस ताजा बयान के बाद एक बार फिर राजनीतिक माहौल गरमा गया है और बयान को लेकर प्रतिक्रियाएं आने की संभावना है।
Madhya Pradesh Milk Capital Announcement: मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल के रूप में विकसित करने की दिशा में ग्वालियर में बड़ा कदम उठाया गया। सोमवार को मेला ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन में बड़ी संख्या में पशुपालकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मोहन यादव ने योजनाओं का शुभारंभ करते हुए हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किए।
सम्मेलन में प्रदेशभर से आए 20 हजार से अधिक पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों और सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में लखन पटेल समेत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। बड़ी भागीदारी ने यह साफ कर दिया कि डेयरी सेक्टर में लोगों की रुचि तेजी से बढ़ रही है।
डेयरी सेक्टर को मजबूत बनाने पर फोकस
सम्मेलन में मध्यप्रदेश सहकारी दुग्ध महासंघ की अहम भूमिका रही। स्टॉल के जरिए दुग्ध संग्रहण, प्रोसेसिंग और मार्केटिंग से जुड़े आधुनिक मॉडल प्रस्तुत किए गए। प्रबंध संचालक डॉ. संजय गोवानी की मौजूदगी में सहकारिता आधारित डेयरी सिस्टम को मजबूत करने पर चर्चा हुई, जिससे पशुपालकों को आय बढ़ाने के नए विकल्प समझाए गए।
सीएम ने किया बड़ा ऐलान
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने संबोधन में प्रदेश को देश में दुग्ध उत्पादन में अग्रणी बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश को “दुग्ध राजधानी” के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही गोशालाओं में प्रत्येक गाय पर 40 रुपये खर्च करने की घोषणा भी की।
दूध उत्पादन बढ़ाने का टारगेट
पशुपालन मंत्री लखन पटेल ने बताया कि प्रदेश में दूध संग्रहण 9 लाख लीटर से बढ़कर करीब 12.5 लाख लीटर तक पहुंच चुका है। अब इसे बढ़ाकर 50 लाख लीटर तक ले जाने का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने ग्वालियर की भूमिका पर जोर देते हुए बताया कि जिले में 68 हजार से अधिक दुग्ध उत्पादक और 4 लाख से ज्यादा पशुधन है।
नई तकनीक और नवाचार से पशुपालकों को लाभ
सम्मेलन में पशुपालन और डेयरी से जुड़े नए प्रयोगों और तकनीकों पर विशेष जोर दिया गया। मैत्री कार्यकर्ताओं, सफल पशुपालकों और सहकारी समितियों के प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव साझा किए। मेला परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी ने पशुपालकों को नई संभावनाओं से परिचित कराया। प्रदेश सरकार वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाते हुए ऐसे आयोजनों के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और पशुपालकों की आय बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है।
अचलेश्वर महादेव मंदिर: दानपेटी से निकलीं श्रद्धालुओं के मन की भावनाएं, किसी ने शादी तो किसी ने नौकरी मांगी
Achleshwar Mahadev Mandir: ग्वालियर के प्रसिद्ध अचलेश्वर महादेव मंदिर में इस बार दान पेटी खोलने के दौरान सिर्फ नकदी ही नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं की भावनाएं भी सामने आईं। दान पेटी से निकली पर्चियों में किसी श्रद्धालु ने शादी की तो किसी ने अच्छी नौकरी की कामना की थी। इसके अलावा दान पेटी से कुल 5 लाख 29 हजार 230 रुपए निकले।
हालांकि चर्चा का विषय धनराशि नहीं, बल्कि दान पेटी से निकली वे पर्चियां रहीं, जिनमें लोगों ने अपने मन की बातें, प्रार्थनाएं और भावनाएं भगवान भोलेनाथ के सामने व्यक्त की थीं।
चारों तरफ पैसा ही पैसा, युवती ने की शादी की कामना
किसी के बारे में गलत नहीं बोलूंगा
इसके अलावा एक भावुक पर्ची में व्यक्ति ने संकल्प लिया कि वह अब किसी के बारे में गलत नहीं बोलेगा और शांत रहने की आदत अपनाएगा। वहीं एक डायरी में बचपन की सहेली के सफल डॉक्टर बनने की कामना लिखी हुई मिली, जिसने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींचा।
ये भी पढ़ें : ग्वालियर में आज राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन, पूरे राज्य से 20 हजार हितग्राही होंगे शामिल
चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा भी मिला
दान पेटी से नौकरी, परीक्षा में सफलता, पारिवारिक विवादों के समाधान और जीवन में सुख-शांति की प्रार्थनाएं भी सामने आईं। इसके साथ ही विदेशी करेंसी, चांदी के सिक्के और नाग-नागिन के जोड़े भी प्राप्त हुए। मंदिर समिति के मुताबिक यह दान पेटी केवल आर्थिक योगदान का माध्यम नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं के मन की गहराई और उनकी आस्था का प्रतीक भी बन गई है। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित किया कि मंदिरों में लोग सिर्फ धन ही नहीं, बल्कि अपनी भावनाएं और विश्वास भी अर्पित करते हैं।
ग्वालियर में आज राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन, पूरे राज्य से 20 हजार हितग्राही होंगे शामिल
Milk Producers Conference In Gwalior: मुख्यमंत्री मोहन यादव आज ग्वालियर के मेला ग्राउंड में राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन की शुरुआत करेंगे। इस बड़े आयोजन में प्रदेशभर से 20 हजार से अधिक पशुपालक, दुग्ध उत्पादक और सहकारी संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधि भाग लेंगे। कार्यक्रम में पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
यह सम्मेलन राज्य सरकार की उस व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत मध्यप्रदेश को दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी बनाते हुए “मिल्क कैपिटल” के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। साल 2026 को “कृषक कल्याण वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है,और इसी कड़ी में पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
हितग्राहियों को प्रमाण पत्र देंगे सीएम
सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव विभिन्न विभागीय योजनाओं के तहत चयनित हितग्राहियों को स्वीकृति प्रमाण-पत्र वितरित करेंगे। इससे पशुपालकों को आर्थिक सहायता और योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर मिल सकेगा। कार्यक्रम में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, आधुनिक पशुपालन तकनीकों को अपनाने और सहकारिता मॉडल के जरिए किसानों की आय में वृद्धि पर विशेष जोर दिया जाएगा।
साझा किए जाएंगे अनुभव
इस आयोजन की खास बात यह रहेगी कि मैत्री कार्यकर्ता, प्रगतिशील पशुपालक, क्षीरधारा ग्रामों के सरपंच और सहकारी दुग्ध समितियों के सदस्य अपने अनुभव साझा करेंगे। इनके अनुभव अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे और बेहतर प्रथाओं को अपनाने में मदद करेंगे।
ये भी पढ़ें : अब खुलेंगे रोजगार ने नए अवसर, CM मोहन यादव ने इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर की दी सौगात; जानें क्या है खास
प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी
कार्यक्रम स्थल पर पशुपालन एवं डेयरी विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई गई है। इसमें आधुनिक दुग्ध उत्पादन तकनीकों, पशु स्वास्थ्य प्रबंधन और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। यह सम्मेलन न केवल पशुपालकों के लिए एक मंच प्रदान करेगा, बल्कि प्रदेश में दुग्ध क्षेत्र के विकास को नई दिशा भी देगा।
MP Weather Update: भीषण गर्मी से बेहाल मध्य प्रदेश, स्कूल खुले-ग्वालियर-उज्जैन समेत 20+ जिलों में लू का अलर्ट
BHOPAL NEWS: मध्य प्रदेश में अप्रैल के आखिरी दिनों में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। हालात ऐसे हैं कि सुबह से ही तेज धूप और दोपहर में झुलसाने वाली गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। इसके बावजूद कई जिलों, खासकर भोपाल में स्कूलों की छुट्टी घोषित नहीं की गई है, जिससे बच्चे तपती गर्मी में घर लौटने को मजबूर हैं।
सबसे ज्यादा तप रहा छतरपुर
छतरपुर जिला इस समय प्रदेश का सबसे गर्म इलाका बना हुआ है। खजुराहो में 43.9°C और नौगांव में 43.5°C तक पारा चढ़ चुका है। इन शहरों में पारा 44 डिग्री के करीब पहुंच चुका है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
बड़े शहरों का हाल
प्रदेश के प्रमुख शहरों में भी तापमान 40 डिग्री के पार है, ग्वालियर में 42.1°C, भोपाल में 41.6°C, इंदौर में 41.2°C, जबलपुर में 42°C और उज्जैन में 41.5°C तक तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
20 से ज्यादा जिलों में लू का अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के भोपाल केंद्र ने शनिवार के लिए कई जिलों में हीट वेव (लू) का अलर्ट जारी किया है। खास तौर पर ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, उमरिया, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, झाबुआ, धार, आलीराजपुर समेत कुछ और जिले शामिल हैं।
राहत की उम्मीद
मौसम विभाग के अनुसार 27-28 अप्रैल को ग्वालियर-चंबल क्षेत्र, जबलपुर संभाग और सागर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसकी वजह वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) को बताया जा रहा है।
स्कूल खुले, बच्चे परेशान
हालांकि कुछ जगहों पर स्कूल टाइमिंग कम की गई है, लेकिन छुट्टी नहीं होने से बच्चे दोपहर की तेज धूप में घर पहुंच रहे हैं। अभिभावकों में इसे लेकर चिंता बढ़ रही है।
बचाव के लिए एडवाइजरी
भीषण गर्मी को देखते हुए विशेषज्ञों ने ये सावधानियां बरतने की सलाह दी है- दिनभर पर्याप्त पानी पिएं, दोपहर में धूप से बचें, हल्के और सूती कपड़े पहनें, बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें।
अप्रैल-मई: गर्मी का पीक सीजन
मौसम विभाग के अनुसार, जैसे सर्दी का पीक दिसंबर-जनवरी में होता है, वैसे ही गर्मी का असर अप्रैल और मई में सबसे ज्यादा रहता है। अप्रैल के दूसरे पखवाड़े से तापमान तेजी से बढ़ता है। कुल मिलाकर, मध्य प्रदेश में गर्मी अपने चरम की ओर बढ़ रही है। फिलहाल लोगों को लू और तेज तापमान से सतर्क रहने की जरूरत है, जबकि महीने के अंत में हल्की बारिश थोड़ी राहत दे सकती है।