

Malaysia Social Media Rules: बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा के लिए कई देशों ने सख्त कदम उठाए है ऐसे में अब Malaysia में भी बड़ा और सख्त कदम उठाया जा रहा है। बता दें कि 1 जून से देश में नए नियम लागू होने वाले है जिनके तहत 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अकाउंट बनाना आसान नहीं होगा। सरकार ने सा तौर पर कहा है कि इंटरनेट पर तेजी से बढ़ रहे खतरनाक और आपत्तिजनक कंटेंट से बच्चों को बचाना अब जरूरी हो गया है। ऐसे में यह भी देखा गया है कि पिछले कुछ सालों में साइबर बुलिंग, ऑनलाइन फ्रॉड और बच्चों से जुड़े अनुचित कंटेंट के मामलों काफी बढ़े है। जिसके बाद अब सरकार टेक कंपनियों पर सीधे जिम्मेदारी डालते हुए काम करने जा रही है।
मलेशिया के कम्युनिकेशंस एंड मल्टीमीडिया कमीशन (MCMC) के मुताबिक अब नियम आने के बाद से सोशल मीडिया कंपनियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि कम उम्र के बच्चे आसानी से उनके सोशल मीडिया पर अकाउंट न बना सकें। इसके अलावा सरकार ने कंपनियों को कंटेंट मॉडरेशन को मजबूत करना के लिए भी कहा गया है और शिकायतों पर तेजी से कार्रवाई करने की सलाह दी गई है। वहीं नए नियमों की बात करें तो इसमें बताया गया है कि विज्ञापन देने वालों की पहचान भी सही तरीके से जांचनी चाहिए। ऐसे में किसी कंटेंट में एडिटिंग या छेड़छाड़ की गई है तो उसे स्पष्ट रूप से लेबल करना भी जरूरी होगा। लेकिन अभी इन नियमों कको बताया गया है कि और कंपनियों को कुछ समय भी दिया जाएगा नियमों को लागू करने के लिए जिसकी अवधि अभी तय नहीं हुई है।
सरकार सभी सोशल मीडिया पर इस साल एज वेरिफिकेशन सिस्टम भी लागू करने की तैयारी में है। जिसका सीधा मतलब है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को यूजर्स की उम्र की पुष्टि करना जरूरी होगा। लेकिन इस कदम को ही सबसे बड़ी चुनौती के रूप में भी देखा जा रहा है। ऐसे में अगर कंपनियां वेरिफिकेशन के लिए पहचान पत्र मांगती हैं तो इसमें यूजर्स की प्राइवेसी पर सवाल खड़े किए जा सकते है। वहीं थर्ड-पार्टी एज वेरिफिकेशन टूल्स की सटीकता को लेकर भी एक्सपर्ट्स चिंता में हैं। ऐसे में यह जानना तो काफी दिलचस्प होगा कि सरकार सुरक्षा और प्राइवेसी के बीच संतुलन किस तरह से बना पती है।
वहीं Malaysia में आने वाले इन नए नियमों का असर सीधा Meta, TikTok, YouTube और X जैसी बड़ी टेक कंपनियों पर पड़ने वाला है। ऐसे में नियमों के आने के बाद इन कंपनियों को अब मलेशिया में अपने सिस्टम और नीतियों में बदलाव करना होगा। वहीं जानकारी के लिए बता दें कि ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, ब्रिटेन और अमेरिका के कई हिस्सों में भी बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियम बनाए जा चुके है और अब भारत में भी इस मुद्दे पर चर्चा तेज से चल रही है। ऐसे में सोशल मीडिया के लिए बदलते नियमों को लेकर एक्सपर्ट्स मानते हैं कि आने वाले समय में दुनियाभर में सोशल मीडिया रेगुलेशन और सख्त कि जा सकती है।