गर्मी-बारिश में अब नहीं होगी परेशानी, अस्पताल में नई सुविधा, नागपुर मेडिकल-मेयो में परिजनों के लिए रेस्ट हाउस

Nagpur Medical Rest House: मेडिकल और मेयो में मरीजों के परिजनों के लिए रेस्ट हाउस और प्रतीक्षालय सुविधा विकसित की गई। 800 बेड क्षमता वाली व्यवस्था से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद।
No More Hassles During Summer and Rains: New Facility at Hospitals—Rest Houses for Relatives at Nagpur Medical and Mayo
नागपुर मेडिकल रेस्ट हाउस, (प्रतिकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nagpur Mayo Hospital Facilities: नागपुर शहर में मेडिकल और मेयो में हर दिन ओपीडी में करीब 5,000 मरीज आते हैं। वहीं 3,000 से अधिक भर्ती रहते हैं। इन मरीजों के साथ रहने वाले परिजनों को अक्सर परेशानी का सामना करना पड़ता है। गर्मी के दिनों में तपना पड़ता है। वहीं चारिश के दिनों में बेहाल हो जाते हैं। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए दोनों मेडिकल कॉलेजों में परिजनों के ठहरने की बेहतरीन व्यवस्था की गई है।

मेडिकल में 54-54 बेड के 2 रेस्ट हाउस बनाये गये हैं, जबकि मेयो का रेस्ट हाउस अगले महीने शुरू हो जाएगा। आधुनिक सुविधाओं वाले इन रेस्ट हाउस का विकास कार्यों के अंतर्गत सार्वजनिक निर्माण कार्य विभाग द्वारा किया गया है। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग बनाए गए रेस्ट हाउस में टॉयलेट, स्नान गृह, पीने का ठंडा पानी, बिस्तर, तकिया, ओढ़ने के लिए कंबल आदि की सुविधा है। इस सुविधा के अलावा कुल 8 प्रतीक्षालय भी बनाए जा रहे हैं। इनमें से 4 का काम पूरा हो गया है, जबकि 4 प्रतीक्षालय अगले महीने तैयार हो जाएंगे। इन 8 प्रतीक्षालयों की क्षमता 800 बेड की है।

अगले माह से होगा शुरू

इंदिरा गाधी शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय व अस्पताल में भी 54 बिस्तरों का रेस्ट हाउस तैयार किया गया है अधिष्ठातारचा ने बताया कि मई में केंद्र शुरू कर दिया जाएगा। इससे मरीजों के साथ आने बाले परिजनों को काफी सुविधाएं मिलेगी। उन्हें बाहर होटल वा अन्य जगह उहरने के लिए भटकने की जस्नत नहीं होगी।

यहां भी महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। डॉ. चव्हाण ने बताया कि एक मंजिल इमारत तैयार हो गई है। इसे पांच मंजिल तक बढ़ाया जाएगा चरणबद्ध तरीके से इसका विस्तार किया जाएगा, इसके अलावा पहले ही 24 लोगों की ठहरने की व्यवस्था की गई है। इस तरह मेयो में 78 लोगों के ठहरने की व्यवस्था हो गई है। इसके अलावा मुख्य ओपीडी के प्रतीक्षालय में 300 से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था भी की गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com