1 लाख से भी सस्ता हुआ Apple का पतला iPhone, सस्ते में नया फोन लेने का सुनहरा मौका

iPhone Air Discount Offer: Apple का सबसे पतला और प्रीमियम iPhone खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो अब आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। iPhone Air इस समय भारी छूट के साथ उपलब्ध है।
Apple's Slim iPhone Drops Below ₹1 Lakh with same features and style
iPhone Air (Source. Apple)
Updated on

Thinnest iPhone Smartphone Deals: अगर आप भी Apple का सबसे पतला और प्रीमियम iPhone खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो अब आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। iPhone Air इस समय भारी छूट के साथ उपलब्ध है, जिससे इसकी कीमत 1 लाख रुपये से भी कम हो गई है।

Amazon India पर चल रही इस डील ने मिडिल क्लास यूजर्स के लिए भी iPhone खरीदना आसान बना दिया है। खास बात यह है कि इस डिवाइस में Apple का लेटेस्ट Pro चिपसेट भी दिया गया है, जो इसे और ज्यादा पावरफुल बनाता है।

iPhone Air पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर

Apple ने iPhone Air को पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया था। इसके 256GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपये रखी गई थी। लेकिन अब Amazon पर यह फोन सिर्फ 93,499 रुपये में मिल रहा है, यानी सीधा हजारों रुपये का फायदा। इतना ही नहीं, अगर आप Axis Bank या ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको 4,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है। इसके बाद इस फोन की कीमत घटकर लगभग 89,499 रुपये रह जाती है। यह डील उन लोगों के लिए शानदार मौका है जो कम कीमत में प्रीमियम iPhone लेना चाहते हैं।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस: दमदार टेक्नोलॉजी का कॉम्बिनेशन

iPhone Air में 6.5 इंच का LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक जाती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Apple का नया A19 Pro चिपसेट मिलता है, जो 5-कोर GPU के साथ आता है। इसका मतलब है कि गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और मल्टीटास्किंग बेहद स्मूद होगी।

कैमरा और बैटरी: हर क्लिक बनेगा खास

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए iPhone Air में 48MP का Center Stage कैमरा दिया गया है। इसमें सेंसर-शिफ्ट OIS सपोर्ट मिलता है, जिससे फोटो और वीडियो दोनों में स्टेबिलिटी बनी रहती है।

  • सेल्फी के लिए इसमें 18MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो सोशल मीडिया लवर्स के लिए शानदार है।
  • बैटरी की बात करें तो इसमें 3149mAh की बैटरी मिलती है, साथ ही 20W MagSafe वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।

क्या आपको यह डील लेनी चाहिए?

अगर आप प्रीमियम iPhone खरीदना चाहते हैं लेकिन बजट की वजह से रुक जाते हैं, तो यह डील आपके लिए परफेक्ट हो सकती है। कम कीमत में हाई-एंड फीचर्स और Apple का भरोसा दोनों एक साथ मिल रहे हैं। ऐसे में यह मौका हाथ से जाने देना महंगा पड़ सकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com