MP News: सागर जिला अस्पताल में भोपाल की क्वालिटी टीम का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की हुई सराहना

Sagar District Hospital Inspection: सागर जिला अस्पताल में भोपाल की क्वालिटी एश्योरेंस टीम ने शाम 5 बजे औचक निरीक्षण किया। ओपीडी और वार्डों की व्यवस्थाएं टीम को दुरुस्त मिलीं।
sagar-district-hospital-quality-assurance-team-inspection-arrangements-praised
सागर जिला अस्पताल में निरक्षण (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Sagar District Hospital Quality Assurance Team Inspection: सागर जिला अस्पताल में शुक्रवार शाम उस समय हलचल मच गई, जब भोपाल से आई क्वालिटी एश्योरेंस टीम ने अचानक औचक निरीक्षण किया। टीम के अस्पताल पहुंचते ही कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई। हालांकि निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं और टीम ने साफ-सफाई से लेकर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं तक की सराहना की।

शुक्रवार शाम करीब 5 बजे भोपाल से आई क्वालिटी टीम बिना किसी पूर्व सूचना के जिला अस्पताल पहुंची। टीम ने सबसे पहले ओपीडी का निरीक्षण किया और वहां मरीजों के पंजीयन, उपचार व्यवस्था तथा डॉक्टरों की उपलब्धता की जानकारी ली। इसके बाद टीम ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, इमरजेंसी यूनिट, दवा वितरण केंद्र और पैथोलॉजी लैब का बारीकी से निरीक्षण किया।

टीम ने मरीजों और उनके परिजनों से की बातचीत

निरीक्षण के दौरान टीम के सदस्यों ने मरीजों और उनके परिजनों से भी बातचीत कर अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी जुटाई। टीम ने यह जानने का प्रयास किया कि मरीजों को समय पर इलाज, दवाएं और अन्य जरूरी सेवाएं मिल रही हैं या नहीं।

क्वालिटी टीम ने साफ-सफाई का किया परीक्षण

राजधानी भोपाल से आई क्वालिटी टीम ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, स्वच्छता व्यवस्था और मरीजों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का भी गहन परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम को कोई बड़ी खामी नहीं मिली, जिससे अस्पताल प्रबंधन ने राहत की सांस ली।

'टीम ने अस्पताल में चल रही व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया'

सिविल सर्जन डॉ. आर.एस. जयंत ने बताया कि टीम ने अस्पताल में चल रही व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया है। साथ ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और प्रबंधन को लेकर कुछ आवश्यक सुझाव भी दिए हैं, जिन पर अमल किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के अधिकारी, नर्सिंग ऑफिसर और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

टीम ने अस्पताल में मरीजों को दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर बताते हुए कर्मचारियों के प्रयासों की भी सराहना की। भोपाल से आई क्वालिटी टीम के इस औचक निरीक्षण ने जिला अस्पताल प्रशासन को एक बार फिर अलर्ट कर दिया है। अब टीम अपनी विस्तृत रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई और सुधार की प्रक्रिया तय की जाएगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com