सागर के नौरादेही में टाइगर पर चली गोली? वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप, भोपाल तक पहुंचा मामल

Sagar Tiger Viral Video: नौरादेही टाइगर रिजर्व में हड़कंप, पटना मुहली बफर जोन में गोली चलने जैसी आवाज का वीडियो वायरल, एक्टिविस्ट अजय दुबे ने की बैलिस्टिक जांच की मांग।
Viral video sparks concern over alleged firing at tiger in Nauradehi
नौरादेही में टाइगर पर चली गोली (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Nauradehi Viral Video: सागर के नौरादेही टाइगर रिजर्व से सामने आए एक वीडियो ने वन विभाग और वन्यजीव संरक्षण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के बाद दावा किया जा रहा है कि टाइगर के इलाके में गोली चलने जैसी आवाज सुनाई दे रही है। मामला सामने आते ही वन विभाग से लेकर भोपाल स्तर तक हलचल तेज हो गई है।

जानकारी के अनुसार यह वीडियो नौरादेही टाइगर रिजर्व के बफर जोन स्थित पटना मुहली क्षेत्र का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से इस क्षेत्र में एक टाइगर की लगातार गतिविधियां देखी जा रही थीं। इसी बीच वायरल हुए वीडियो ने नया विवाद खड़ा कर दिया है।

अजय दुबे ने साझा किया वीडियो, उठाए सवाल

वाइल्ड लाइफ एक्टिविस्ट अजय दुबे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो साझा करते हुए गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यह वीडियो उन्हें ग्रामीणों द्वारा भेजा गया है। वीडियो में कथित तौर पर गोली चलने जैसी आवाज सुनाई देती है।

वीडियो में सुनाई देने वाली आवाज की नई हुई आधिकारिक पुष्टि

हालांकि अभी तक यह आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है कि वीडियो में सुनाई देने वाली आवाज वास्तव में गोली की ही थी या नहीं। लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए अजय दुबे ने बैलिस्टिक जांच की मांग की है।

पेट्रोलिंग व्यवस्था पर भी लगाए लापरवाही के आरोप

एक्टिविस्ट ने अपनी शिकायत में यह भी सवाल उठाए हैं कि बफर जोन के जिन गांवों के लिए विस्थापन मुआवजा दिया जा चुका है, वह अब भी उसी क्षेत्र में क्यों रह रहे हैं। उनका कहना है कि इससे वन्यजीव और ग्रामीण दोनों की सुरक्षा पर खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बफर क्षेत्र में सुबह और रात की नियमित पेट्रोलिंग व्यवस्था में भी लापरवाही बरती जा रही है।

फिलहाल वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि भोपाल से भी एक टीम जल्द मौके पर पहुंच सकती है। मामले से जुड़ी जानकारी देने पर पांच हजार रुपए के इनाम की भी घोषणा की गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com