-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Burhanpur »
- Police Blunder Case Daughter Found Alive Father Jailed In Fake Murder Case
MP News: पुलिस का बड़ा ब्लंडर, जिस बेटी की ‘हत्या’ में पिता-भाई को भेजा जेल; वो जिंदा लौट आई
- Written By: सजल रघुवंशी
Missing Girl Back To Home: बुरहानपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस युवती को मृत मानकर पुलिस ने उसके पिता को हत्या के आरोप में जेल भेज दिया था।

बुरहानपुर न्यूज (सोर्स- सोशल मीडिया)
Police Blunder Case: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पुलिस की जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस युवती को मृत मानकर पुलिस ने उसके पिता और भाई को हत्या के आरोप में जेल भेज दिया था, वही युवती अब जिंदा मिल गई है।
इस घटनाक्रम के सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि बिना पुख्ता पहचान और डीएनए जांच के किसी को हत्या का आरोपी कैसे बना दिया गया। मामले ने जांच एजेंसियों की कार्यशैली और पहचान प्रक्रिया की गंभीर खामियों को उजागर कर दिया है।
यह है पूरा मामला
मामला मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के खकनार थाना क्षेत्र स्थित खड़की गांव का है। यहां की रहने वाली शिवानी कलमेकर अप्रैल में अरुण नामक युवक के साथ अचानक लापता हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने 1 मई को खकनार थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी दौरान महाराष्ट्र के जलगांव जामोद इलाके में एक सिर कटी और जली हुई अज्ञात युवती का शव मिला। शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त था, जिससे उसकी पहचान कर पाना बेहद मुश्किल था। इसके बावजूद महाराष्ट्र पुलिस ने जल्दबाजी में उस शव को शिवानी का मान लिया और बिना डीएनए जांच या ठोस साक्ष्यों के हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
सम्बंधित ख़बरें
पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई पर फायरिंग का आरोप, किसान घायल; परिजन ने सुनाई आपबीती- देखें VIDEO
भोपाल स्कॉलरशिप घोटाला: CBI की बड़ी कार्रवाई, बैंक मैनेजर समेत 6 पर FIR दर्ज छात्रवृत्ति में धांधली का खुलासा
CM मोहन यादव ने कांग्रेस से UCC पर मांगा स्पष्ट रुख; तीन खंडों में तैयार समिति की रिपोर्ट सरकार को सौंपी गई
दतिया उपचुनाव: BJP की स्टार प्रचारक सूची में बड़ा संदेश! नरोत्तम मिश्रा को मिली अहम जिम्मेदारी; उमा भारती बाहर
पुलिस ने शिवानी के पिता और भाई को किया था गिरफ्तार
सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि पुलिस ने शिवानी के पिता बापूराम कलमेकर और भाई अजय को ही हत्या का आरोपी मानते हुए गिरफ्तार कर लिया और दोनों को बुलढाणा जेल भेज दिया। लेकिन अब इस मामले में ऐसा मोड़ आया है, जिसने पूरी जांच प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
युवती को दस्तावेजों में किया था मृत घोषित
जिस युवती को दस्तावेजों में मृत घोषित कर दिया गया था, वही शिवानी अब जिंदा सामने आ गई। शिवानी अरुण नामक युवक के साथ पुलिस के सामने पेश हुई और उसने स्पष्ट रूप से कहा कि उसके पिता और भाई पूरी तरह निर्दोष हैं। इस खुलासे के बाद पुलिस की जल्दबाजी और जांच में बरती गई लापरवाही पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
पुलिस ने किस आधार पर किया था पिता को गिरफ्तार?
अब सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि जब युवती जिंदा थी, तो पुलिस ने किस आधार पर उसके पिता और भाई को हत्या का आरोपी बना दिया? बिना पहचान की पुष्टि और डीएनए जांच के किसी परिवार को अपराधी घोषित कर देना जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश ने उपार्जन में तोड़ा रिकॉर्ड, 1 लाख 3 हजार से ज्यादा गेंहू खरीदा गया; CM मोहन यादव ने कही बड़ी बात
इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस की कार्यशैली और जांच में बरती गई जल्दबाजी को कटघरे में खड़ा कर दिया है। खकनार थाना प्रभारी अभिषेक जाधव ने भी पुष्टि की है कि गुमशुदा युवती जीवित मिल गई है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Police blunder case daughter found alive father jailed in fake murder case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पहले अपनी आग बुझाएं उद्धव! सोनम वांगचूक के समर्थन पर शिंदे का उद्धव गुट पर तीखा प्रहार
Jul 14, 2026 | 05:57 PMबीमारू मानसिकता छोड़ देश की टॉप-3 अर्थव्यवस्था बना उत्तर प्रदेश, योगी ने गिनाई 9 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियां
Jul 14, 2026 | 05:52 PMकोलकाता के न्यू टाउन में रातभर चली रेड, छापेमारी में ₹2.20 करोड़ कैश बरामद; महिला समेत 7 गिरफ्तार
Jul 14, 2026 | 05:45 PMमैं BJP का कार्यकर्ता हूं… नाम वापस लेने के बाद अभिषेक बंटी का बड़ा ऐलान, कहा- पार्टी के लिए पूरी ताकत लगाऊंगा
Jul 14, 2026 | 05:43 PME20 पेट्रोल से सच में घटेगा आपकी कार का माइलेज? सरकार ने मानी 5% तक कमी, जानिए सालभर में जेब पर कितना होगा असर
Jul 14, 2026 | 05:40 PMबेसिक शिक्षा परिषद ने जारी की 30 हजार सरप्लस शिक्षकों की सूची, 17 जुलाई तक दर्ज करें आपत्ति
Jul 14, 2026 | 05:34 PMठाणे में तहसीलदार ने जमीन पर बैठ सुनीं लोगों की समस्याएं, भिवंडी तालुका में घोंगड़ी बैठक पहल
Jul 14, 2026 | 05:33 PMवीडियो गैलरी

8वें वेतन आयोग और AI का बड़ा अपडेट! सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत या जाएगी नौकरी? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 05:00 PM
क्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
Jul 14, 2026 | 02:39 PM
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM














