Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Nepal Violence |
  • Asia Cup 2025 |
  • PM Narendra Modi Birthday |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

India vs UAE Asia Cup Highlights: भारत ने हासिल की आसान जीत, यूएई को 9 विकेटों से हराया

India Vs UAE Highlights, Asia Cup 2025: एशिया कप में भारत ने जीत यूएई को पहले मुकाबले में 9 विकेट से हराया। इस मुकाबले में कुलदीप यादव ने 4 और शिवम दुबे ने 3 विकेट चटकाए।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Sep 10, 2025 | 10:35 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

India vs UAE Highlights, T20 Asia Cup 2025 (India National Cricket Team vs UAE National Cricket Team):भारत ने बुधवार को यहां कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव द्वारा संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के कमजोर बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त करने के बाद एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप ए मैच में घरेलू टीम पर नौ विकेट की आसान जीत से अपना अभियान शुरू किया।

कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव द्वारा बनाई गई रणनीति को गेंदबाजों ने बखूबी अंजाम दिया जिससे भारत ने यूएई को बल्लेबाजी का न्योता देने के बाद 13.1 ओवर में महज 57 रन पर ढेर कर दिया। भारत ने महज 4.3 ओवर में एक विकेट पर 60 रन बनाकर बड़ी जीत दर्ज की।

अभिषेक शर्मा ने 30 रन बनाए। उप कप्तान शुभमन गिल ने टी20 क्रिकेट में वापसी करते हुए नाबाद 20 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव सात रन बनाकर नाबाद रहे जिन्होंने क्रीज पर उतरते ही पहली ही गेंद को छक्के के लिए भेजा। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 16 गेंद की पारी के दौरान दो चौके और तीन छक्के जड़े। गिल ने नौ गेंद खेलते हुए दो चौके और एक छक्का जड़ा। अब भारत का सामना पाकिस्तान से 14 सितंबर को होगा।

The liveblog has ended.
  • 10 Sep 2025 10:35 PM (IST)

    10 Sep 2025 10:35 PM (IST)

    IND vs UAE Live Score: कुलदीप बने मैन ऑफ द मैच

    मैं अपनी गेंदबाज़ी और फ़िटनेस पर काम कर रहा था। मैं बस लेंथ को सही जगह हिट करने का प्रयास करता हूं। (माइक में ख़रीब के चलते कुलदीप की माइक बदली गई) मैं बल्लेबाज़ को रीड करने का प्रयास करता हूं कि बल्लेबाज़ क्या करने की सोच रहा है। कुलदीप यादव ने इस मुकाबले में 4 विकेट चटकाए और मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम किया।

    2⃣.1⃣ Overs
    7⃣ Runs
    4⃣ Wickets

    For his magical 🪄 bowling display, Kuldeep Yadav bags the Player of the Match award! 🙌 🙌

    Scorecard ▶️ https://t.co/Bmq1j2LGnG#TeamIndia | #AsiaCup2025 | #INDvUAE | @imkuldeep18 pic.twitter.com/w5Z0Paobz4

    — BCCI (@BCCI) September 10, 2025

  • 10 Sep 2025 10:34 PM (IST)

    10 Sep 2025 10:34 PM (IST)

    IND vs UAE Live Score: हार के बाद मुहम्मद वसीम ने क्या कहा?

    हमने बल्लेबाज़ी में शुरुआत की लेकिन इसके बाद हमने गुच्छों में विकेट गंवा दिए और यह हमारी हार का कारण रहा। भारत एक मज़बूत टीम है और उन्होंने बेहतरीन गेंदबाज़ी की और अपनी रणनीति को पूरी तरह से अमल में लेकर आए। हम इन ग़लतियों से सीखने का प्रयास करेंगे और वापसी करेंगे।

  • 10 Sep 2025 10:32 PM (IST)

    10 Sep 2025 10:32 PM (IST)

    IND vs UAE Live Score: भारत ने बड़े अंतर से जीता मुकाबला

    भारत ने न सिर्फ़ बड़े अंतर से मैच जीता है बल्कि अपने इरादे भी स्पष्ट कर दिए हैं कि वह इस टूर्नामेंट में किस तरह का क्रिकेट खेलने जा रहा है। 93 गेंद रहते हुए भारत ने यह मैच अपने नाम कर लिया। पहले गेंदबाज़ी करते हुए महज़ 57 रनों पर UAE को रोका और फिर अभिषेक ने आते ही हल्ला बोल दिया। गिल ने भी पूरी तरह से साथ दिया और भारत को जीत हासिल करने के लिए मात्र 27 गेंदों का सामना करना पड़ा। एक और चीज़ यह स्पष्ट हो गई कि अभिषेक और गिल ही भारत के लिए पारी की शुरुआत करेंगे लेकिन सैमसन विकेटकीपर के लिए भारत की पहली पसंद बने हुए हैं।

    A dominating show with the bat! 💪

    A 9⃣-wicket win for #TeamIndia after chasing down the target in 4.3 overs. 👏👏

    Scorecard ▶️ https://t.co/Bmq1j2LGnG#AsiaCup2025 | #INDvUAE pic.twitter.com/ruZJ4mvOIV

    — BCCI (@BCCI) September 10, 2025

  • 10 Sep 2025 09:57 PM (IST)

    10 Sep 2025 09:57 PM (IST)

    IND vs UAE Live Score: अभिषेक शर्मा के रूप में भारत को लगा पहला झटका

    अभिषेक शर्मा ने 30 रन बनाकर मुकाबले को एकतरफा कर दिया। जुनैद सिद्दकी ने यूएई को पहली सफलता दिलाई। 48 के स्कोर पर पहला झटका लगा है।

  • 10 Sep 2025 09:16 PM (IST)

    10 Sep 2025 09:16 PM (IST)

    IND vs UAE Live Score: 57 पर सिमटी पर यूएई की पारी

    यूएई की टीम 57 रनों पर सिमट गई है। शराफू ने 22 और मोहम्मद वसीम ने 17 रनों की पारी खेली। उसके अलावा कोई और बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। भारत के लिए शिवम दुबे ने 3, कुलदीप यादव ने 4 विकेट चटकाए। वहीं बुमराह ने 1, अक्षर ने 1 और वरुण ने 1 विकेट चटकाए।

    Asia Cup T20 2025. WICKET! 13.1: Haider Ali 1(2) ct Sanju Samson b Kuldeep Yadav, United Arab Emirates 57 all out https://t.co/Bmq1j2L8y8 #INDvUAE #AsiaCup2025

    — BCCI (@BCCI) September 10, 2025

  • 10 Sep 2025 09:11 PM (IST)

    10 Sep 2025 09:11 PM (IST)

    IND vs UAE Live Score: शिवम दुबे को मिली तीसरी सफलता

    शिवम दुबे को इस मैच में तीसरी सफलता मिली है। 55 के स्कोर पर यूएई का 9वां विकेट गिरा। जुनैद बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए। अब भारतीय टीम को केवल एक विकेट की जरूरत है।

  • 10 Sep 2025 09:06 PM (IST)

    10 Sep 2025 09:06 PM (IST)

    IND vs UAE Live Score: यूएई को लगा 8वां झटका

    यूएई को 8वां झटका लगा है। 54 के स्कोर पर यूएई ने 8 विकेट गंवा दिए। दुबे ने ध्रुव को आउट करके दूसरी सफलता हासिल की।

    Shivam Dube & Axar Patel have joined the wicket-taking party! 🤝

    UAE 8⃣ down.

    Follow The Match ▶️ https://t.co/Bmq1j2LGnG#TeamIndia | #AsiaCup2025 | #INDvUAE | @IamShivamDube | @akshar2026 pic.twitter.com/g8eV2hDSbi

    — BCCI (@BCCI) September 10, 2025

  • 10 Sep 2025 09:01 PM (IST)

    10 Sep 2025 09:01 PM (IST)

    IND vs UAE Live Score: यूएई को लगा 7वां झटका

    अक्षर पटेल ने यूएई को 7वां झटका दिया। 52 के स्कोर पर यूएई ने 7 विकेट गंवा दिए। पटेल ने सिमरनजीत सिंह को एलबीडब्ल्यू आउट किया। यूएई की शुरुआत अच्छी रही थी लेकिन भारतीय स्पिनरों ने यूएई के बल्लेबाजों को कोई मौका नहीं दिया।

  • 10 Sep 2025 08:53 PM (IST)

    10 Sep 2025 08:53 PM (IST)

    IND vs UAE Live Score: दुबे को मिली पहली सफलता, यूएई ने गंवाए 6 विकेट

    यूएई की टीम को छठां झटका लगा है। 51 के स्कोर पर यूएई ने 6 विकेट गंवा दिए। आसिफ खान 2 रन बनाकर आउट हो गए। शिवम दुबे को यह विकेट मिला।

  • 10 Sep 2025 08:44 PM (IST)

    10 Sep 2025 08:44 PM (IST)

    IND vs UAE Live Score: कुलदीप ने एक ओवर में लिए 3 विकेट

    कुलदीप यादव ने अपने दूसरे ओवर में तीन विकेट लिए। कुलदीप ने 9वें ओवर के पहले गेंद पर राहुल चोपड़ा को आउट किया। उसके बाद मुहम्मद वसीम को एलबीडब्ल्यू आउट किया। उसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर हर्षित कौशिक को आउट करके एक ओवर में तीन विकेट चटकाए। इसके साथ ही कुलदीप ने यूएई की कमर तोड़ दी। यूएई का स्कोर 9 ओवर के बाद पांच विकेट के नुकसान पर 50 रन।

    Asia Cup T20 2025. WICKET! 8.6: Harshit Kaushik 2(2) b Kuldeep Yadav, United Arab Emirates 50/5 https://t.co/Bmq1j2L8y8 #INDvUAE #AsiaCup2025

    — BCCI (@BCCI) September 10, 2025

  • 10 Sep 2025 08:31 PM (IST)

    10 Sep 2025 08:31 PM (IST)

    IND vs UAE Live Score: पहले 6 ओवर में यूएई ने बनाए 41 रन

    यूएई ने पहले 6 ओवर में 41 रन बनाए है। लेकिन यूएई की टीम ने 2 विकेट गंवा दिए। शराफू 22 रन बनाकर आउट हुए। वहीं जोहैब 2 रन बनाकर चलते बने। राहुल चोपड़ा और मोहम्मद वसीम खेल रहे हैं। भारत के लिए बुमराह को एक और वरुण चक्रवर्ती ने एक विकेट चटकाए।

    Asia Cup T20 2025. 5.6: Jasprit Bumrah to Muhammad Waseem 4 runs, United Arab Emirates 41/2 https://t.co/Bmq1j2L8y8 #INDvUAE #AsiaCup2025

    — BCCI (@BCCI) September 10, 2025

  • 10 Sep 2025 08:23 PM (IST)

    10 Sep 2025 08:23 PM (IST)

    IND vs UAE Live Score: यूएई को लगा दूसरा झटका

    सूर्यकुमार यादव ने गेंदबाजी में बदलाव करते हुए वरुण चक्रवर्ती को गेंदबाजी सौंपी। चक्रवर्ती ने अपने पहले ही ओवर में मुहम्मद जोहैब को चलता किया। मुहम्मद जोहैब 5 गेंदों का सामना करते हुए 2 रन बनाए। 29 के स्कोर पर यूएई को दूसरा झटका लगा।

  • 10 Sep 2025 08:19 PM (IST)

    10 Sep 2025 08:19 PM (IST)

    IND vs UAE Live Score: यूएई को लगा पहला झटका

    यूएई को पहला झटका चौथे ओवर में लगा। जसप्रीत बुमराह ने अलीशान शराफू को बोल्ड कर दिया। शराफू 22 रन बनाकर आउट हुए। यूएई को पहला झटका 26 के स्कोर पर लगा।

  • 10 Sep 2025 08:04 PM (IST)

    10 Sep 2025 08:04 PM (IST)

    IND vs UAE Live Score: यूएई की पारी का हुआ आगाज

    टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने यूएई के बल्लेबाज मैदान में उतर गए हैं। मुहम्मद वसीम और शराफु की जोड़ी यूएई के लिए मैदान में उतरी है। वहीं भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी की शुरुआत हार्दिक पांड्या ने की है।

    🚨 Toss Update 🚨

    Captain Surya Kumar Yadav has won the toss & #TeamIndia have elected to bowl against the UAE.

    Follow The Match ▶️ https://t.co/Bmq1j2LGnG#AsiaCup2025 | #INDvUAE | @surya_14kumar pic.twitter.com/mbbzEmvSn8

    — BCCI (@BCCI) September 10, 2025

  • 10 Sep 2025 07:41 PM (IST)

    10 Sep 2025 07:41 PM (IST)

    IND vs UAE Live Score: यूएई की प्लेइंग-11

    मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, मुहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), आसिफ खान, हर्षित कौशिक, हैदर अली, ध्रुव पाराशर, मुहम्मद रोहिद खान, जुनैद सिद्दीकी, सिमरनजीत सिंह

  • 10 Sep 2025 07:39 PM (IST)

    10 Sep 2025 07:39 PM (IST)

    IND vs UAE Live Score: भारत की प्लेइंग-11

    अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

  • 10 Sep 2025 07:36 PM (IST)

    10 Sep 2025 07:36 PM (IST)

    IND vs UAE Live Score: यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम ने क्या कहा?

    मुहम्मद वसीम ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाज़ी करना चाहते थे क्योंकि पिच नई है और शुरुआत में गेंदबाज़ों को थोड़ी मदद मिल सकती है। पिछली सीरीज हमारे लिए काफी अच्छी रही, हमने कई सकारात्मक चीजें सीखी और उसी से हमें आत्मविश्वास मिला है। हमने एक संतुलित टीम चुनी है, जिसमें स्पिन और पेस दोनों का अच्छा मिश्रण है, साथ ही सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों का भी संतुलन मौजूद है।

  • 10 Sep 2025 07:31 PM (IST)

    10 Sep 2025 07:31 PM (IST)

    IND vs UAE Live Score: भारत ने जीता टॉस

    भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हम पहले गेंदबाज़ी करेंगे। विकेट अच्छा और ताजा लग रहा है। आज भी नमी है, बाद में ओस पड़ सकती है। अगर हमें मौका मिले, तो हम कुछ भी करने को तैयार हैं, लेकिन आज हम गेंदबाज़ी करना चाहते हैं।

  • 10 Sep 2025 06:34 PM (IST)

    10 Sep 2025 06:34 PM (IST)

    IND vs UAE Live Score: कैसा रहेगा मुकाबले के दौरान मौसम का हाल?

    यूएई और भारत के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि यहां पर मैच को मौसम का भरपूर साथ मिलेगा। मौमस रिपोर्ट के मुताबिक यहां का आसमान बिल्कुल साफ रहेगा। मैच के दौरान बारिश होने की संभावना न के बराबर है। लेकिन ज्यादा गर्मी के कारण खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यहां का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। वहीं, ह्यूमिडिटी 65% रहेगी।

  • 10 Sep 2025 06:33 PM (IST)

    10 Sep 2025 06:33 PM (IST)

    IND vs UAE Live Score: ऐसी है दुबई की पिच रिपोर्ट

    दुबई के इस मैदान पर देखा गया है कि यहां गेंदबाज बल्लेबाजों के उपर हावी रहे हैं। इस मैदान पर पेसर्स ने 64 फीसदी विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं, शेष विकेट स्पिनर्स ने अपने नाम किए हैं। बीच के ओवर्स में स्पिनर्स बल्लेबाजों पर हावी होते देखे गए हैं। अगर बात करें औसत स्कोर की तो वो 144 का है। वहीं, पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमें यहा 59 फीसदी मुकाबले अपने नाम करती हैं। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है।

  • 10 Sep 2025 06:32 PM (IST)

    10 Sep 2025 06:32 PM (IST)

    IND vs UAE Live Score: एशिया कप के लिए यूएई की टीम

    मुहम्मद वसीम (कप्तान), मुहम्मद जोहैब, आसिफ खान, अलीशान शराफू, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), हर्षित कौशिक, हैदर अली, मुहम्मद फारूक, मुहम्मद रोहिद खान, जुनैद सिद्दीकी, सिमरनजीत सिंह, एथन डिसूजा, ध्रुव पराशर, मुहम्मद जवादुल्लाह, अर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), सगीर खान, मतिउल्लाह खान।

  • 10 Sep 2025 06:31 PM (IST)

    10 Sep 2025 06:31 PM (IST)

    IND vs UAE Live Score: एशिया कप के लिए ऐसी है भारत की टीम

    भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा और रिंकू सिंह।

India vs uae live score asia cup 2025 at dubai international cricket stadium live blog in hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 10, 2025 | 06:28 PM

Topics:  

  • Asia Cup
  • BCCI
  • Cricket
  • Indian Cricket Team
  • UAE

सम्बंधित ख़बरें

1

टी20 क्रिकेट में भारत ने रचा इतिहास, महज 27 गेंदों में खत्म किया मुकाबला; हासिल की सबसे बड़ी जीत

2

IND vs UAE: एशिया कप में भारत ने जीत के साथ किया आगाज, कुलदीप की फिरकी के बाद गरजा अभिषेक का बल्ला

3

IND vs UAE: तीन स्पिनर के साथ उतरा भारत, अर्शदीप को नहीं मिला मौका; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

4

ICC Rankings में जोफ्रा आर्चर ने लगाई लंबी छलांग, गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप-3 में पहुंचे

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.