-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Mnc Election Uddhav Thackeray Faction Demands 37 Seats Congress
नागपुर मनपा चुनाव: 2-4 नहीं, 37 सीटें मांगी, महाविकास आघाड़ी में बढ़ी टेंशन, सीट बंटवारे पर घमासान
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur Municipal Election: नागपुर मनपा चुनाव से पहले ठाकरे गुट ने कांग्रेस से 37 सीटों की मांग रखी। इस पर महाविकास आघाड़ी में सीट बंटवारे पर मंथन तेज हो गया है।

नागपुर न्यूज
Nagpur Politics: 10 वर्षों से एकजुट होने के बाद भी जिसके मनपा में केवल 2 नगरसेवक हैं, उस शिवसेना ने 2-4 नहीं बल्कि कांग्रेस से 37 सीटें मांगी हैं। पार्टी नेताओं ने यह भी दावा किया कि सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत सकारात्मक रही है। कांग्रेस महाविकास आघाड़ी के तौर पर मनपा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।
इस संबंध में गठबंधन में शामिल पार्टियों की ओर से कांग्रेस के साथ गठबंधन करने और सीटें बांटने का प्रस्ताव दिया जा रहा है। बुधवार को ठाकरे गुट के नेताओं ने कांग्रेस शहराध्यक्ष, विधायक विकास ठाकरे से मुलाकात की। इस अवसर पर पार्टी उप नेता व मनपा चुनाव निरीक्षक विजय कदम, संपर्क प्रमुख सतीश हरडे, जिला प्रमुख किशोर कुमेरिया आदि मौजूद थे। बैठक में शिवसेना ने चुनाव के लिए 37 सीटों की मांग की। कांग्रेस ने भरोसा दिलाया कि इस प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार किया जाएगा।
अब तक शिवसेना के 9 नगरसेवक सर्वाधिक
जब शिवसेना 2 हिस्सों में नहीं बंटी थी तब मनपा में सर्वाधिक 9 नगरसेवक चुनकर आये थे। 2012 में शिवसेना के यह सबसे ज्यादा नगरसेवक थे। इसमें शेखर सावरबांधे, किशोर कुमेरिया, अलका दलाल, प्रवीण सांदेकर, शीतल घरत, जयश्री जांभुले, श्याम दडमल, बंडू तलवेकर व अन्य का समावेश था। इसके बाद शिवसेना के 6 नगरसेवक जीतकर आये, जबकि 2017 में यह आंकडा 2 पर आकर सिमट गया।
सम्बंधित ख़बरें
क्या पुलिस की खाकी अब संघ के खाकी हाफ पैंट से जुड़ गई है? IPS विश्वास नांगरे पाटिल पर राज ठाकरे का सीधा हमला
नागपुर MLC : HC के रुख के बाद सरपंच-सदस्यों के मतदान अधिकार वाली जनहित याचिका वापस, कोर्ट ने किया निपटारा
गड़चिरोली के नप उपचुनाव में BJP को लगा झटका! कुरखेड़ा में कांग्रेस तो अहेरी में शरद पवार गुट ने लहराया परचम
पातुर नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस का बजा डंका, हिदायत खान ने भाजपा-शिवसेना यूबीटी को 1600 वोटों से दी शिकस्त
यह भी पढ़ें – गोपीनाथ मुंडे के अलावा…महायुति के आरोपों पर जमकर बरसे संजय राउत, बोले- मुंबई अलग नहीं होने देंगे
कुमेरिया व गवरे ही प्रभाग क्रमांक 28 से जीत कर आये थे। इसका मतलब साफ है कि जब शिवसेना एकजुट थी तब भी उसने डबल डिजिट का आंकड़ा पार नहीं किया। अब 37 सीटें मांगकर एक तरह से कांग्रेस का सिरदर्द बढ़ा दिया है। अब देखना होगा कि कांग्रेस इस मांग पर कितनी गंभीरता दिखाती है।
राकां ने भी मांगीं 25 सीटें
राष्ट्रवादी कांग्रेस के भी मनपा में सर्वाधिक 13 नगरसेवक 2002 में जीतकर आये थे। पश्चात 2007 में आंकड़ा 8 पर आ गया। अगले 5 वर्ष में यानी 2012 में यह आंकडा 5 और 2017 में एकमात्र नगरसेवक ही जीत सका। अब परिस्थिति बदल गई है। राष्ट्रवादी दो फाड़ हो गई है।
एक गुट ‘घड़ी’ लेकर घुम रहा है तो दूसरा गुट ‘तुतारी’ लेकर। पुराने रिकॉर्ड को देखने के बाद भी महाविकास आघाड़ी में शामिल शरद पवार गुट ने 25 सीटों की मांग की है। अब कांग्रेस कितनी सीटें देगी, इस पर सभी की नजरें लगी हुई हैं।
Nagpur mnc election uddhav thackeray faction demands 37 seats congress
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














